Archive | राज्य

Rahul Gandhi in Aligarh Village

Posted on 08 July 2011 by admin

aligarh-pix-july-07-dpfa-1aligarh-pix-july-07-dpfa-2aligarh-pix-july-07-dpfa-3

Comments (0)

मऊरानीपुर गैंग रेप: सिपाहियों का मुकदमा होगा खारिज होगा

Posted on 08 July 2011 by admin

मऊरानीपुर थाने में पांच सिपाहियों द्वारा किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने की  चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में पुष्टि नहीं होने पर डीआईजी ने सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमा को खारिज बात कही ।

गोरतलब  है कि बुधवार को एटा जनपद में तैनात महिला कांस्टेबल की पुत्री ने पांच सिपाहियों पर मऊरानीपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था। इस आधार पर पांच अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

आरोप लगाने वाली किशोरी, उसकी सहेली, सहेली के मंगेतर के दोस्त, मां व चाचा को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या नौ मोहम्मद आजाद की अदालत में पेश किया गया। सभी के धारा 164 के तहत कलमबंद बयान कराए गए। यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली।

देर सायं उप पुलिस महानिरीक्षक एल वी एंटोनी देवकुमार ने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट व सप्लीमेंटरी रिपोर्ट में किशोरी द्वारा लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बलात्कार का आरोप लगाने वाली किशोरी अपनी बात पर अडिग रही और उसने अदालत में दिए अपने बयान में बलात्कार किए जाने की बात कही है। डीआईजी के अनुसार कथित बलात्कार पीडि़ता किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराए जाने पर जांच में उसके साथ बलात्कार किया जाना नहीं पाया गया है। इसके अलावा पांच लोगों ने भी अपने बयान में बलात्कार की घटना से इंकार किया है। इस आधार पर थाना मऊरानीपुर में पंजीकृत धारा 376 के मुकदमे को खारिज कर दिया जाएगा।

जबकि  इससे कांग्रेसियों और वकीलों में आक्रोश फैल गया और वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान अदालती कार्रवाई के बाद जब पुलिस किशोरी को लेकर जाने लगी तो उससे बात करने को लेकर पुलिस व कांग्रेसियों में तीखी झड़प हुई। कुछ वकील तो पुलिस जीप के सामने आकर खड़े हो गए। नतीजतन, गाड़ी रोकनी पड़ी। इस दौरान किशोरी का कहना था कि उसने अदालत में बलात्कार संबंधी बयान दिया है.

प्रदेश में बालात्कार के क्रम में अब पांच पुलिस बालो पर बालात्कार का आरोप

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com ,
www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com,
editor@bundelkhandlive.com
Ph- 09415060119

Comments (0)

जेन मोबाइल ने पेश किया पावरफुल फोन वो भी एक पावरफुल दाम पर

Posted on 07 July 2011 by admin

मोबाइल का उपयोग करने वाले इस बात को लेकर पेशोपेश में है कि सर्वश्रेष्ठ खूबियों और लक्षणों और तकनीक के दावों से परिपूर्ण बाजार में उपलब्ध लाखों हैण्डसेट्स में से किसका चुनाव करें। स्मार्ट, स्टाइलिश लेकिन सस्ते हैण्डसेटस की लगातार बढ़ती हुयी मांग को ध्यान में रखते हुये अग्रणी घरेलू मोबाइल कम्पनी ‘जेन मोबाइल’ ने अपने नवीनतम उत्पाद एम-72 को बाजार में पेश किया है। जेन मोबाइल के एमडी दीपेश गुप्ता ने कहा कि ‘‘हमारे भारतीय उपभोक्ताओं की रोज बदलती जरूरतों को पूरा करने और जन साधारण तक सबसे सस्ते दामों में मोबाइल के माध्यम से संचार सेवायें पहुंचाना ही हमारा ध्येय है।’’ उन्होनें कहा कि जेन एम72 आपको सस्ते दामों मं संचार के सभी समाधानों जैसे बातचीत, संदेश भेजना, पसंदीदा क्षणों को कैमरे में कैद करना और मनपसंद गाने सुनने की सुविधा प्रदान करना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जामुन तोड़ते समय करेंट से मौत

Posted on 07 July 2011 by admin

पेड़ पर जामुन तोड़ते समय एक युवक का हाथ विद्युत तार छू जाने पर करेंट लगने से उसकी मौत हो गई।
थाना निगोही क्षेत्र में वियूर निवासी 20 वर्षीय सत्यभान सिंह गुरुवार की सुबह पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। पेड़ से स्पर्श कर विद्युत तार थे। जामुन तोड़ते समय वह तार में चिपक गया। सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले दौड़कर आए। पुलिस लाइन कटवाकर उतारा। इसके बाद शव पीएम के लिए भेज दिया। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चार हत्यारोपियों को उम्रकैद

Posted on 07 July 2011 by admin

कमलनैनपुर के बहुचर्चित सगे भाई रियासत और फिरासत हत्याकाण्ड में षष्टम् अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश चन्द्रा ने चार लोगों को आजीवन कारावास तथा 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

थाना कांट के ग्राम कमलनैनपुर के लियाकत ने 30 जुलाई 2002 को रिपोर्ट लिखाई कि गांव के ताहिर आदि ने घटना से लगभग 4-5 वर्ष पूर्व उसके बाग से शीशम के दो पेड़ काट लिये थे। पिता शफीउल्ला ने खैरपुर से लकड़ी बरामद कर मुकदमा कायम कराया था। इसी रंजिश के चलते ताहिर, वासिद, शाहिद, (तीनों सगे भाई) जहीर, रफ्फन तमंचे लेकर पड़ोसी अहमद की छत पर आ गये। ताहिर ने गाली देते हुये कहा भून डालो। फायरिंग में उसका भाई रियासत, फिरासत, बहन शहाना गंभीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल में उपचार के दौरान रियासत और फिरासत की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश श्री चन्द्रा ने उभय पक्ष को सुनने के पश्चात ताहिर, शाहिद, वासिद, जहीर को उम्रकैद की सजा काटने को जेल भेज दिया। अभियुक्त टाप टेन बदमाश रफ्फन की मृत्यु होने के कारण उसका विचारण बंद कर दिया गया।

दोहरे हत्याकांड में उम्रकैद पाये ताहिर और शाहिद पर दर्जनों गंभीर मुकदमे हैं। तत्कालीन एपी द्वारा जारी की गयी सूची के अनुसार ताहिर, शाहिद, रफ्फन पीलीभीत, बरेली, बदायूं, लखीमपुर, फर्रुखाबाद जिलों में संगठित होकर गंभीर अपराधों को अंजाम देते थे। इनका इतना आतंक था कोई इनके विरुद्ध गवाही भी देने को तैयार नहीं होता था। इन पर कई बार गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है। ताहिर इस समय पीलीभीत की जेल में गम्भीर अपराध में निरुद्ध हैं। जबकि रफ्फन की मौत हो चुकी है। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ने इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिये थे। ताहिर और शाहिद सगे भाई हैं। पुलिस द्वारा प्रेषित अपराधिक इतिहास की सूची के अनुसार कांट थाना व अन्य थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, लकड़ी, चोरी, धमकी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के 24 मुकदमे ताहिर पर दर्ज हैं। शाहिद पर इसी प्रकार के 15 मुकदमे दर्ज हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराध रोकें या थाने छोड़े: एसपी

Posted on 07 July 2011 by admin

7spn1नवागत पुलिस कप्तान पीके गौतम ने आज गुरुवार को थाना प्रमुखों से साफ कहा कि वे अपराध रोकें अन्यथा थाना छोड़ने को तैयार रहें।
प्ुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग में उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश हर किसी की पहली प्राथमिकता बन जाना चाहिए अन्यथा किसी को माफ नहीं किया जायेगा। यह भी कहा कि पुरानी घटनाओं को वर्कआउट करने में भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कप्तान ने हिदायत दी कि सभी थाना प्रभारियों को सुबह दस बजे से एक बजे तक अपने कक्ष में बैठकर पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतें सुनना अनिवार्य है। उनका निस्तारण भी यथासंभव उन्हें अपने स्तर से ही करना होगा।

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। अपराधियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ अभियान चलाया जाये। जो वांछित अभियुक्त फरार हैं न्यायालय से कुर्की वारंट लेकर उनकी सम्पत्ति कुर्क की जाये। एनसीआर को भी गंभीरता से लिया जाये और 107ध्16 में शरारतियों को ज्यादा से ज्यादा पाबंद किया जाये।

श्री गौतम ने कहा कि अवैध धंधे करने वालों को सलाखों के पीछे धकेलने में कोई संकोच न किया जाये। चेन स्नेचिंग व वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए गैंग का पर्दाफाश किया जाये। शिकायती प्रार्थनापत्रों पर तुरंत कार्रवाई की जाये। इससे पूर्व उन्होंने समस्त सीओ तथा थाना प्रभारियों से उनका औपचारिक परिचय लिया। मीटिंग में एएसपी दयाराम सरोज, एएसपी एसके वर्मा और सभी सीओ उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पाॅच हजार से अधिक आबादी की ग्राम पंचायतो में ‘‘ग्राम पंचायत सचिवालय‘‘

Posted on 07 July 2011 by admin

आगरा में प्रथम चरण में 93 ग्राम पंचायतों में स्थापित हो रहे है ग्राम पंचायत सचिवालय

ग्राम पंचायते स्थानीय ग्रामीण स्वशासन की मूलभूत एवं प्रभावी इकाई के रूप में स्वयं को सौपे गये दायित्वो का जनभावना के अनुरूप पूर्ण दक्षता के साथ निवर्हन कर सके। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना की जानी है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चरणबद्व रूप से ग्राम पंचायत सचिवालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल करते हुए प्रथम चरण में मा0 मुख्य मंत्री उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में पाॅच हजार से अधिक जन संख्या वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय जनवरी 2012 तक स्थापित किये जाने घोषणा की है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि इस निर्णय के परिपालन में जनपद आगरा की पाॅच हजार से अधिक जनसंख्या वाली 93 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना की जा रही है।

जिला पंचायत राज अधिकारी टी.सी. पाण्डेय ने बताया कि पाॅच हजार से अधिक जनसंख्या वाली जनपद में 93 ग्राम पंचायतो मे से 57 में वर्ततान में पंचायत भवन उपलब्ध है इनमें से 35 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना कर दी गई है अन्य में कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नही है वहां शासनादेश के अनुसार अन्य योजनाओं के अन्तर्गत उपलब्ध धनराशियों को डवटेल कर ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना हेतु भवनोें का निर्माण कराया जायेगा। इन भवनों पर स्पष्ट शब्दों में ‘‘ग्राम पंचायत सचिवालय‘‘ लिखाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय में रखे जाने वाले अभिलेख की जानकारी देते हुए बताया है कि सचिव ग्राम पंचायत की अभिरक्षा में लगभग 23 पंजिका व प्रपत्र/सूचनाएं ग्राम सचिवालय में जनसाधारण के उपयोगार्थ उपलब्ध रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फिर हुआ दलित बालिका के साथ बलात्कार

Posted on 07 July 2011 by admin

सूबे की मुखिया जितना अपराध एवं बलात्कार जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं उतना ही समाज में लोग बेखौफ हो कर कानून की धज्जियाॅ उड़ा रहे हैं। रक्षक भी भक्षक  की भूमिका निभा रहा है। चाहे झाॅसी में पुलिस कर्मचारी की दो बेटियों का बलात्कार उसी थाने में तैनात कर्मचारियों द्वारा किया जाना हो या फैजाबाद  व सीतापुर में दुराचार का प्रयास का मामला हो। चाहे पुलिस हो या आम नागरिक दोनों ही बलात्कार की घटना का अंजाम देने में नहीं चूक रहे हैं।
इसी तरह की घटना जनपद के थाना घम्मौर के अन्तर्गत ग्राम अमेठा में एक दलित बालिका मंजू पुत्री राम आसरे दोनो नाम काल्पिनिक, के साथ उसी गांव के चन्द्र प्रकाश उम्र 30  वर्ष एंव हंशराज 18 वर्ष ने जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बलात्कारी चन्द्र प्रकाश एवं हंशराज को गिरफ्तार कर जेल भेज कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक को गोली मार की हत्या,हत्यारा फरार

Posted on 07 July 2011 by admin

थाना गोसाईगंज अन्तर्गत ग्राम उमरी के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को उसी गांव के प्रधान ने गोलीमार कर हत्या कर दी। हत्या कर हत्यारा  ग्राम प्रधान फरार हो गया। जिसे पुलिस संभावित जगहों पर दविश डाल रही।

प्राप्त सूचना के अनुसार उमरी गांव के शिक्षक मनोज सिंह पुत्र अभयराज सिंह निवासी ग्राम कीरी  उम्र 28 वर्ष को विद्यालय में एमडीएम भोजन केा लेकर उसी गांव के प्रधान रवि शुक्ला पुत्र राम लखन शुक्ला ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एमडीएम के मामले को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह एवं सहायक अध्यापक मनोज सिंह मध्यान भोजन केा लेकर सजग रहना ही मनोज की हत्या का कारण बना। प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह चाहती थी कि बच्चांे का मध्यान भोजन की गुणवत्ता सही रहे। जबकि ग्राम प्रधान  एमडीयम को अपने तरीके से चलाना चाहता था और इसी कारण से आये दिन तू-तू मैै-मै हेाती रहती थी, जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका ने जिलाधिकारी एंव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित सूचना दी थी। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका के नाम एकल खाता संचालन करने का अधिकार दे दिया था। इस कार्यवाही पर ग्राम प्रधान और चिढ़ गया।

बताते चले कि मनोज सिंह मृतक आश्रित कोटे से सहायक अध्यापक के पद पर कार्य करता था। बच्चों का मध्यान भोजन बनाने के लिये गैस खत्म होने पर ग्राम प्रधान से गैस की मांग की थी। ग्राम प्रधान ने आज प्रातः मनोज सिंह को अपने घर पर गैस के लिए पास  बुक लाने को कहा, जिस पर आज मनोज सिंह अपने एक साथी अजय यादव के साथ ग्राम प्रधान के घर पर पहुंचा  तो रवि शुक्ला ने मनोज सिंह  के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से मौके पर ही मनोज सिंह की मौत हो गयी। सूचना पर पहुॅची पुलिस गोसाईगंज ने लाश केा अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल  पास्टमार्टम के लिए भेज कर रवि शुक्ला के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारे  की खोज मे जुट गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थाने में दो नाबालिग से 5 पुलिसवालों ने किया रेप

Posted on 07 July 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक होती जा रही है। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लखीमपुर-खीरी के निघासन थाने में सोनम नाम की लड़की के साथ पुलिस वालों के बलात्कार के प्रयास और उसकी हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि झांसी जिले के मऊरानीपुर थाने में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आ गया।  एक बार फिर वर्दी पर दाग लगा है। झांसी में मऊरानीपुर थाने के भीतर पांच पुलिस कर्मियों ने दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप किया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की बात कही है।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक उन दोनों को अपने दो दोस्तों के साथ ट्रेन पकड़नी थी। झांसी रेलवे स्टेशन पर दो पुलिसवालों ने इन लड़कियों को पकड़ लिया और दोनों लड़कों के साथ मऊरानीपुर थाने ले आए। थाने में लड़कों को तो बंद कर दिया, जबकि दोनों लड़कियों के साथ पांचों सिपाहियों ने रेप किया।  बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियां भी पुलिसवालों की ही बेटियां हैं। इनमें से एक की मां हेड कॉन्स्टेबल है और एटा में तैनात है, दूसरी लड़की भी पुलिसकर्मी की बेटी है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ३७६ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाने में भी एक नाबालिग लड़की को रहस्यमय परिस्थितियों में थाने के अंदर पिछले महीने मृत पाया गया था। पुलिस वालों पर इस लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। इस मामले में एसपी समते कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com ,
www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com,
editor@bundelkhandlive.com
Ph- 09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in