Categorized | झांसी

थाने में दो नाबालिग से 5 पुलिसवालों ने किया रेप

Posted on 07 July 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक होती जा रही है। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लखीमपुर-खीरी के निघासन थाने में सोनम नाम की लड़की के साथ पुलिस वालों के बलात्कार के प्रयास और उसकी हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि झांसी जिले के मऊरानीपुर थाने में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आ गया।  एक बार फिर वर्दी पर दाग लगा है। झांसी में मऊरानीपुर थाने के भीतर पांच पुलिस कर्मियों ने दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप किया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की बात कही है।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक उन दोनों को अपने दो दोस्तों के साथ ट्रेन पकड़नी थी। झांसी रेलवे स्टेशन पर दो पुलिसवालों ने इन लड़कियों को पकड़ लिया और दोनों लड़कों के साथ मऊरानीपुर थाने ले आए। थाने में लड़कों को तो बंद कर दिया, जबकि दोनों लड़कियों के साथ पांचों सिपाहियों ने रेप किया।  बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियां भी पुलिसवालों की ही बेटियां हैं। इनमें से एक की मां हेड कॉन्स्टेबल है और एटा में तैनात है, दूसरी लड़की भी पुलिसकर्मी की बेटी है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ३७६ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाने में भी एक नाबालिग लड़की को रहस्यमय परिस्थितियों में थाने के अंदर पिछले महीने मृत पाया गया था। पुलिस वालों पर इस लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। इस मामले में एसपी समते कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com ,
www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com,
editor@bundelkhandlive.com
Ph- 09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in