Archive | राज्य

सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय पर पानी फेर रहे उन्हीं के मातहत अधिकारी

Posted on 13 July 2011 by admin

सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय का दम्भ भरने वाली बसपा सरकार नौकरशाही के भ्रष्टाचार की मकड़जाल में उलझ कर रह गयी है। स्वार्थ के वशीभूत सफेदपोश नेता, भ्रष्ट प्रशानिक अधिकारी व कर्मचारी नियमों को ताक पर रख धन उगाही में मस्त हैं। ऐसे में निर्बल असहाय परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रक्त का आॅसू बहा रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गौरतलब हो कि नौकरशाही व्यवस्था के चलते बसपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। विकास मद में व्यय होने वाला धन कागजी घोड़ा दौड़ा भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी व सफेदपोश नेता धन का बन्दर बाॅट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखा है। गाॅवों  में हरियाली व शुद्ध वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष करोड़ों रूपया केन्द्र व सरकार व्यय करती है परन्तु परिणाम आज तक वहीं ठाक के तीन पात वाली कहानी चरित्रार्थ हुई है। चैरसिया समाज के नेता राम शंकर चैरसिया ने भ्रष्ट अफसर शाही पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बसपा सरकार के द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय के नारे को उसी के मातहत कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ही उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस विभाग पर टिप्पणी करते हुए श्री चैरसिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार पुलिस अधीक्षक गोबिन्द अग्रवाल ने अपराध पर अंकुश लगाने का जो बीड़़ा उठाया है ,उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मी उनके मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अत्यधिक धनवान लोगों के लिये एचडीएफसी बैंक ने भारत का पहला अल्ट्रा प्रीमियम क्रेडिट कार्ड इनफिनिया लाॅन्च किया

Posted on 13 July 2011 by admin

एचडीएफसी l-r-pralay-mondal-country-head-retail-assets-cr-cards-hdfc-bank_-hands-over-the-1st-indian-crबैंक, देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले सबसे बड़े संगठन, ने अत्यधिक धनवान लोगों के लिये भारत का पहला अल्ट्रा प्रीमियम क्रेडिट कार्ड लाॅन्च किया है। इनफिनिया नामक इस क्रेडिट कार्ड की कोई सीमा नहीं है-सिर्फ खर्च करने के मामले में ही नहीं, बल्कि इसमें वे सभी सुविधायें सन्निहित हैं, इस वर्ग के लोग आमतौर पर जिसके आदी होते हैं। प्रारंभ में यह कार्ड चुनिन्दा 5,000 ग्राहकों को आॅफर किया जायेगा।

एचडीएफसी बैंक निजी क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है और इसके व्यापक ग्राहक वर्ग में देश के एक से बढ़कर एक धनाढ्य व्यक्ति भी शामिल हैं। अपने इस पहल के माध्यम से बैंक ऐसे ग्राहकों को वैसी सुविधायें प्रदान कर रहा है, जिसके वे आदी हैं।

मेरिल लिंच ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट एवं कैपगेमिनी द्वारा हाल ही में जारी ‘वल्र्ड वेल्थ रिपोर्ट‘ में कहा गया है कि वर्ष 2010 में हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (एचएनआई) की संख्या 20.8 प्रतिशत बढ़कर 153,000 हो गई है। पहली बार भारत इस क्षेत्र में बारहवें स्थान पर पहुंच गया है और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 से उसकी दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। इस प्रीमियम कार्ड की पेशकश कर बैंक इस क्षेत्र में निर्विवाद रूप से अग्रणी बनना चाहता है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुये एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक श्री आदित्य पुरी ने कहा कि, ‘‘इनफिनिया धनाढ्य भारतीयों के लिये सुपर प्रीमियम पेशकश है। वर्ष 2003 में हमने अपने पहले क्रेडिट कार्ड को लाॅन्च कर जिस यात्रा की शुरूआत की थी, यह उसका अंत है। हम हमेशा से अग्रणी स्थिति में रहे हैं, चाहे वह हमारे ग्राहकों के संदर्भ में ही क्यों न हो, उन्हें सेवायें प्रदान कर हमने अपनी सक्षमता साबित की है। इनफिनिया लाॅन्च करने की प्रेरणा के पीछे का उद्देश्य यह है कि हमारे ग्राहक ऐसे कार्ड की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। हमें पूरा विश्वास है कि यह जल्द ही धनाढ्य भारतीयों का पसंदीदा क्रेडिट कार्ड बन जायेगा।‘‘

प्रलय मोण्डाल, कंट्री प्रमुख, रीटेल एसेट्स एवं क्रेडिट कार्ड्स ने इस अवसर पर कहा कि, ‘‘हम इस देश के प्रत्येक प्रसिद्ध व्यक्ति के पर्स में इनफिनिया देखना चाहते हैं। हमारे इस आत्म विश्वास का सबसे बड़ा कारण यह है कि वर्तमान समय में हमारे क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या सबसे अधिक है। इनफिनिया के माध्यम से हम जीवन शैली के अनुभवों को नये सिरे से परिभाषित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।‘‘

इनफिनिया वीसा एवं मास्टरकार्ड, दोनों ही प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध होगा। 31 मार्च 2011 को बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या 50.5 लाख थी।

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के विषय मेंः
वर्ष 1995 में हाउसिंग डेव्हलपमेंट फाइनेंस काॅर्पोरेशन (एचडीएफसी), भारत की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा प्रवर्तित एचडीएफसी बैंक देश के अग्रणी बैंकों में से एक है। यह व्यापक पैमाने पर अपने विŸाीय उत्पादों की श्रृंखला अपने 21 मिलियन से अधिक ग्राहकों को अपने मल्टीपल डिस्ट्रीब्यूशन चैनल द्वारा देश भर में अपनी सेवाएं मुहैया कराता हैं। बैंक की शाखाएं देश भर में फैली हुई हैं। इसके अलावा बैंक एटीएम, फोन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये, भी ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बहुत कम समय में ही यह बैंक अपने व्यावसायिक क्रियाकलापों के तीनों ही क्षेत्रों-रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग और ट्रेजरी परिचालन के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बना चुका है।

बैंक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह तकनीकी का उपयोग करता है और इसके माध्यम से वह अपने ग्राहकों को विश्व स्तर की सेवाएं प्रदान करता है। पिछले 16 वर्षों में बैंक अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में पूरी तरह सफल रहा है और बैंक की लाभप्रदता और संपŸिा की गुणवŸाा में भी काफी वृद्धि हुई है।

31मार्च 2011 को भारत के 996 शहरों में फैले बैंक के नेटवर्क में 1,986 शाखाएं और 5,471 एटीएम्स थे।

31 मार्च 2011 को समाप्त तिमाही में बैंक को 67.24 बिलियन रूपये (6724.3 करोड़ रूपये) की आय हुई, जबकि 31 मार्च 2010 को समाप्त तिमाही में बैंक को 50.04 बिलियन रूपये (5003.9 करोड़ रूपये) की आय हुई थी। आलोच्य तिमाही में बैंक को 40.95 बिलियन रूपये (4095.2 करोड़ रूपये) का शुद्ध राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक था। 31 मार्च 2010 को समाप्त तिमाही में इस मद में बैंक को 33.02 बिलियन रूपये (3302.1 करोड़ रूपये)की आय हुई थी।  31 मार्च 2011 को समाप्त तिमाही में बैंक को 11.15 बिलियन रूपये (1114.7 करोड़ रूपये) का शुद्ध लाभ हुआ, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33.2 प्रतिशत अधिक है।

31 मार्च 2011 को बैलेंस शीट का आकार 24.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2773.53 बिलियन रूपये (277,353 करोड़ रूपये) के स्तर पर पहुंच गया। इसी प्रकार 31 मार्च 2010 की तुलना में बैंक की जमा राशियों में 24.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2085.86 बिलियन रूपये (208,586 करोड़ रूपये) के स्तर पर पहुंच गयी।

31 मार्च 2011 को समाप्त वर्ष में बैंक को 242.63 बिलियन रूपये (24263.4 करोड़ रूपये) की आय हुई थी।
भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अग्रणी पब्लिकेशन, बैंक के क्रियाकलापों एवं इसकी गुणवŸाा की सराहना करते हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए लाॅग आॅन करें http://www.hdfcbank.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़क में लाखों की हेरा-फेरी, विभाग ने लगाया वैरियर

Posted on 13 July 2011 by admin

मानक के विपरीत हुआ सड़क का निर्माण

photo-nप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  में लूट खशोट का धन्धा बडे़ पैमाने पर किया गया जिसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा ठेकेदार तथा बसपा सरकार के जनपद के विधायक एवं मंत्री का भी योगदान रहा है।  अगस्त 2010 में निर्मित सड़क अपनी वजूद, निर्धारित समय सीमा के पहले ही खोने के कगार पर है। जिसके लिए विभाग ने अपनी कमी छुपाने लिए सड़क पर नो इण्ट्री का बोर्ड तथा वैरियर लगाकर अच्छा खाशा बन्दोबस्त कर रखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत एनएच-56 से (लिंकरोड दोमुहाॅ) सुलतानपुर सिटी तक लगभग 8 किलोमीटर की सड़क का चैड़ीकरण एवं उच्चीेकरण का कार्य कार्यदायी संस्था अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई खण्ड -2 लोक निर्माण विभाग सुलतानपुर ने देकेदार मे0 पूर्वाचल कान्सट्रक्शन कम्पनी के माध्यम से कराया गया। जिसकी लागत 349.90 लाख रूपये विभाग द्वारा अवमुक्त किया गया।उक्त सड़क का निर्माण कार्य 16 अक्टूबर 2009 से प्रारम्भ होकर दिनांे 15 अगस्त 2010 को समाप्त हुआ। सड़क की गारण्टी सड़क बनने के बाद 5 वर्ष बताई गयी। परन्तु एक वर्ष भी नही बीता कि सड़क में जगी-जगह गड्ढे हो गये तथा कई जगह उसमें दरारें पड़ गयी। जिसकी खबर समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत भी कराया गया था। सड़क के घटिया निर्माण कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही तो नहीं हुई, हाॅ एक कार्य अवश्य यह हुआ कि स़ड़क के प्रवेश द्वार पर विभाग नेे ’भारी वाहन प्रवेश वर्जित’  का बोर्ड तथा सड़क पर वैरियर लगा दिया।

यही नहीं सड़क के निर्माण के दौरान बधान की मिट्टी का कार्य, गुरम का कार्य, पत्थर का चूरा, तथा डामरी का कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं कराया गया।सड़क की मोटाई में भी कोताही की गयी। सड़क पर भारी वाहन का प्रवेश वर्जित का बोर्ड  ही नहीं लगा परन्तु सड़क के ऊपर   विभाग ने वेरी केटिंग कर रखा है जिससे वहाॅ के निवासियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। दो मुॅहा से सुलतानपुर सिटी की तरफ के गाॅव बेला सदा, शंकर गढ़, सोनबरसा, पखरौली गाॅव, परउपुर तथा सैंकड़ों गाॅव के लोग प्रभावित हैं। शादी विवाह का मौका हो या मकान बनाने के लिए सामान ले जाना हो सभी को बाई पास घूमकर लगभग 5 किलामीटर घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणें की शिकायत पर जब अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई खण्ड-2लोक निर्माण से बात की गयी तो उन्होनें बताया कि जो सड़कों पर दरारें आ गयी हैं उसे ठेकेदार की सिक्यारिटी के रूप में  जमा 10 प्रतिशत की राशि से बनवा दिया जायेगा तथा शीघ्र ही सड़क पर लगे वैरियर को जून तक  हटवा दिया जायेगा। परन्तु अब भी ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है और सड़क का वैरियर नहीं हटाया गया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोनाक्षी सिन्हा फेम हेयर रिमूवल क्रीम का नया चेहरा

Posted on 13 July 2011 by admin

sonakshi-femडाबर, भारत की अग्रणी ब्यूटी केयर कंपनी, ने बाॅलीवुड के दिल की धड़कन सोनाक्षी सिन्हा को फेम हेयर रिमूवल क्रीम के नये ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में साइन किया है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ फेम हेयर रिमूवल क्रीम का विपणन अभियान अभी जल्द ही षुरू होने वाला है।

ब्रांड के साथ अपने संबंध के बारे में बोलते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, ‘‘कुछ समय पहले तक, मुझे हेयर रिमूवल क्रीम को इस्तेमाल करने में डर लगता था क्योंकि इसके प्रयोग से मेरी त्वचा लाल हो जाती थी और उसमें दाने व निषान पड़ जाते थे। तब मेरे त्वचा विषेषज्ञों ने मुझे बताया कि साधारण हेयर रिमूवर त्वचा के प्राकृतिक पीएच बैलेन्स को बिगाड़ कर त्वचा को खराब कर देतें हैं। इसलिए मैंने फेम ड्यूअल केयर हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग किया। इसका खास तरह से निर्मित ‘एक्स्ट्रा केयर’ त्चचा पोषण पीएच रिस्टोरिंग लोषन, जिसमें जुजोबा तेल, एलोविरा और कैलेमाइन है, जिससे त्चचा का पीएच सामान्य हो जाता है और त्चचा का चमकदार, मुलायम और पोषण सुनिष्चित हो जाता है। अब मुझे अपनी त्वचा से प्यार हो गया है और मुझे इस ब्रांड पर विष्वास है, इसलिए मै फेम ड्यूअल केयर हेयर रिमूवल क्रीम की ब्रांड एम्बेस्डर बनी।’’

डाॅबर इंडिया लिमिटेड (बाॅडी केयर) की मार्केटिंग हेड मिस गुंजन पांडे ने कहा, ‘‘फेम ड्यूअल केयर हेयर रिमूवल क्रीम अब तक कई दषकों से लाखो भारतीय महिलाओं का भरोसेमंद विकल्प रहा है। यह पहला ब्रांड है जिसने हेयर रिमूविंग क्रीम के प्रयोग से त्चचा के खराब होने के मुख्य कारण को समझा और यह नये पीएच रीस्टोरिंग लोषन के साथ आया जो त्चचा के पीएच को बनाए रखने में मदद करता है। फेम ब्रांड में युवा, समकालीन, आकांक्षापूर्ण, विष्वास और विषेषज्ञता के गुण विधमान है। ब्रांड के इन गुणों का समावेष सिने तारिका सोनाक्षी सिन्हा में है जो कि इस ब्रांड का प्रतीक है। सोनाक्षी ब्रांड के विस्तृत अपील, ताजगी और सफलता की भावना को प्रकट करती हैं।’’

डाॅबर के बारे में
डाॅबर इंडिया लिमिटेड भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। निर्माण की गुणवत्ता और 125 से ज्यादा वर्षों के अनुभव पर डाॅबर आज भारत का सबसे विष्वसनीय नाम और आयुर्वेदिक व प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री जी ने फतेहपुर की रेल दुर्घटना में 24 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 11 July 2011 by admin

fatehpur-pix-july-10-dpfa-2मृतकों के परिवारजनों को एक लाख, गम्भीर रूप से घायलों को 50 हजार व मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की
माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर वरिष्ठ मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा मुख्य सचिव दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य देख रहे हैं

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने जनपद फतेहपुर में आज हुई रेल दुर्घटना में 24 व्यक्तियों की मृत्यु होने तथा सैकड़ों यात्रियों के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये व मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र को तत्काल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया। श्री मौर्य और श्री मिश्र मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य अपनी देख-रेख में करा रहे हैं। श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिला चिकित्सालय, फतेहपुर जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं का निरीक्षण किया।

fatehpur-pix-july-10-dpfa-31उल्लेखनीय है कि आज फतेहपुर के मलवां रेलवे स्टेशन के पास कालका मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें सवार 24 यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा लगभग 180 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जनपद फतेहपुर के जिला अस्पताल, प्राइवेट नर्सिंग होम्स और कानपुर भेजा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दुर्घटना या रंजिषन हत्या

Posted on 11 July 2011 by admin

तहसील जलालाबाद के सिकंदरपुर निवासी महताब खान उर्फ सद्दफ की रहस्यमय परिस्थितियों में कांट थाना क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर मृतक के पिता अशफाक खान का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गयी है। हालांकि पुलिस उसके बयान को निराधार बता रही है।

शुक्रवार को महताब किसी काम से बाइक एमएच 43 बी 7592 से शहर आया था। रात में लौटते समय कांट रोड पर नहर के पास किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। मोबाइल से मिले नम्बर के आधार पर पुलिस ने रात्रि ही उसके परिवार को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचकर उसके पिता अशफाक खान ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत दुर्घटना में नहीं हुई बल्कि उसका कत्ल किया गया है। उसने आरोप लगाया कि उनका बेटा जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ने जा रहे एक प्रत्याशी के पक्ष में काफी दिन से चुनाव प्रचार कर रहा था। इसलिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उसके मुखालिफ थे और उन्होंने ही उसकी हत्या करा दी। उसने यह भी कहा कि काफी दिनों से उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार के लिए बहू को मार डाला

Posted on 11 July 2011 by admin

थाना  रोजा में दहेज में कार नहीं दे पाने पर बहू की हत्या कर दी। पिता ने पति, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हरदोई के गांव बेहटा गोकुल निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी बेटी सीमा की शादी रोजा की चर्च कालोनी निवासी सीमा से चार साल पहले की थी। उनका आरोप है कि साल भर पहले से ससुराल वाले वैगनआर की डिमांड करने लगे थे। जब उसने असमर्थता जताई तो दो जुलाई को उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया। सत्यप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने सीमा के पति देवेश शुक्ला, ससुर रामगोपाल, सास, जेठ विवेक व राजीव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य अभियन्ता नगर निगम, मुरादाबाद तथा खुर्जा एवं मैनपुरी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Posted on 09 July 2011 by admin

शेल्टर होम्स का निर्माण प्रत्येक दशा में  31 अक्टूबर, 2011 तक पूरा कर लिया जाए
नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री नकुल दुबे ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम, मुरादाबाद तथा खुर्जा एवं मैनपुरी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां सम्पत्तियों का रजिस्टर बनाकर उसमें आवश्यक अंकन कर वांछित सूचना 15 जुलाई, 2011 तक निदेशक स्थानीय निकाय को उपलब्ध करा दें। सम्पत्तियों का रजिस्टर एवं सम्बन्धित सूचना भेजने के निर्देश जल संस्थानों के महाप्रबन्धकों को भी दिए गए हैं। नगर विकास मंत्री स्वयं आगामी 20 जुलाई को बैठक कर इस सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही की समीक्षा करेंगे।

नगर विकास मंत्री ने आज यहां आवास विकास परिषद सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिए कि विभागीय ठेकों में आरक्षित श्रेणी के ठेकेदारों द्वारा 01 अप्रैल से 30 जून तक कराये गए कार्याें का भुगतान समय से करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में भुगतान की स्थिति की समीक्षा भी की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शेल्टर होम्स का निर्माण किसी भी दशा में 31 अक्टूबर, 2011 तक पूरा कर लिया जाए।

नगर विकास मंत्री ने निर्देश दिए कि दलित बस्तियों में अवस्थापना सुधार हेतु निकाय बजट का 25 प्रतिशत व्यय किया जाना चाहिए। उन्होंने दलित बस्तियों में किए गए कार्याें के भुगतान पर बल दिया। उन्होंने सभी निकायों को आय के स्रोत बढ़ाने तथा वसूली पर भी जोर दिया।

बैठक में झांसी नगर निगम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्याें का प्रस्तुतिकरण किया गया। नगर विकास मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी नागर निकाय झांसी नगर निगम द्वारा किए गए अच्छे कार्य का अनुसरण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन कार्याें के कार्यान्वयन की प्रगति एवं अनुश्रवण की समुचित व्यवस्था की जाए।
बैठक में बताया गया कि नगर निगम वाराणसी में यह व्यवस्था की गयी है कि किसी भी शिकायत दर्ज होते ही उसकी जानकारी नगर आयुक्त को एस0एम0एस0 के जरिए मिल जाती है। उन्होंने कहा कि वे यह जानना चाहेंगे कि कितनी शिकायतों का निराकरण किया गया। इस सम्बन्ध में आवश्यक विवरण से सम्बन्धित नगर आयुक्त नगर विकास मंत्री को अवगत करायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमहट मण्डी में वर्षों से बन्द विश्रामालय

Posted on 09 July 2011 by admin

मामला कृषि मण्डी अमहट के व्यवसायी  एवं किसानों के लिए बनाया गया  विश्रामालय

उ0प्र0 सरकार की मुखिया हमेशा किसानों की हित की बात करते करते थक चुकी हंै, लेकिन अधिकारी उनके आदेशों को धक्का मार सरकारी सम्पत्ति गिरवीं रखने में कोई कोर कसर नही कर रहे है। अब तो विभाग भी अपने सामान की सुरक्षा करने में विफल हो चुका है।

जनपदीय कृषि मण्डी अमहट में सरकार द्वारा किसानो व व्यापारियों की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए व्यापारी विश्रामालय बना कर उनके ठहरने व आराम करने की सुविधा के लिये भवन तो बनवा है, किन्तु मण्डी विभाग ने लगभग 10 वर्षो  बाद भी आज तक ताला लगा रखा  है। विश्राम के लिये जनपदीय मण्डी व्यापारी अध्यक्ष द्वारा पूर्व में कई वार सम्बन्धित अधिकारी से उक्त भवन को खुलवाने की मांग की  परन्तु आज तक दूर दराज से आयेे व्यापारी पानी पीने तथा पसीने सुखाने के लिये छाॅव की तलाश में भटक रहे हैं।

मण्डी सचिव को  लिखित शिकायती पत्र में मण्डी के व्यवसायी लईया ट्रेडिंग कम्पनी के मालिक ने दर्जनो मण्डी व्यापारी सहित कहा है कि पूर्व में  तथा आज तक कई बार सम्बन्धित अधिकारी को इस आशय से प्रार्थना पत्र दिया गया था कि सरकार द्वारा निर्मित विश्रामालय मण्डी व्यापारियो केा आराम करने, पीने के पानी की असुविधा तथा पसीना पोछने के लिये छावं की जगह को खुलवाया जाय परन्तु आल तक उनकी बातों पर ध्याान नहीं दिया गया। जनपद की मुख्यालय मण्डी में किसानो,व्यापारियो तथा स्थाई व्यवसायिओं के उठने बैठने,तथा शुद्ध पानी पीने की अव्यवस्थाओ का अम्बार लगा है। भवनों की स्थिती जर्जर हो चुकी है, कुर्सी, पंखा, बैठने के लिये दरी आदि सामान अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत से विकवा दिया गया है। अगर ऐसी स्थिति मण्डी की बनी रही तो वह दिन दूर नही कि मण्डी के भवन व विभाग के कार्यालय  तक को विक्री कर अधिकारी फरार हो जायेगें, उक्त व्यापारियो ने बताया कि विभाग के पंखे, कुर्सी पानी की टोटी, बैठने की दरी, तथा हवादार कमरे किसी और के गिरफ्त में चलेे गये। विभाग के तेज तर्रार मण्डी सचिव इन सभी असुविधाओं पर किसानो की हित की थोडी सी भी छान बीन करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, और व्यवसायी तथा स्थायी व्यापारी भी सरकार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उक्त मण्डी व्यापारी अध्यक्ष ने कहा है कि यदि हमारी बातों ं को नहीं माना गया तो सभी व्यापारी मिलकर  शीध्र आन्दोलन की राह पर चले जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा विभाग बेखौफ, कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहीं हंै नर्सरियां

Posted on 09 July 2011 by admin

बच्चो को शिक्षा का सही अमलीजामा पहनाने का दे रहे झूठा प्रलोभन

बच्चांे के जीवन संवारने में शहर से लेकर बरसाती मेढक की तरह निकल  रहे मौसमी विद्यालय बच्चों के भविष्य सुधारने का जिम्मा ले रहे है। उच्च शिक्षा का बहाना बताकर कर अविभावको केा गुमराह करने में कोई कोर कसर नही बाकी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक वि़द्यालयों में छोटे खिलौन व व्यायाम के उपकरण होना, शिक्षा ग्रहंण करने के लिये छत, पीने के पानी, खेलने व कूदने के लिये खाडी पडी जमीन, आदि प्रमुख सुविधा सिर्फ कागजो के घोषणा पत्र पर तो दिखाई देता है लेकिन सच्चाई जाकर देखने से कुछ और ही बयां कर रहा है। जिसके लिये जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से अनभिज्ञ दिखाई पड रहे है।

बताते चले कि ब्लाक जयसिंहपुर मंे इन दिनो बच्चो को अपने लुभाने के लिये अविभावको केा तरह तरह के शिक्षा समन्धी सुविधाओं की बात घर-घर जाकर बता रहे है परन्तु सच्चाई इसके विल्कुल विपरीत है। विद्यालय जाने पर अविभावक अपने को ठगा सा महसूस करते है, कारण कि कुछ विद्यालयो के प्रवन्धक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकायें अपने साथ विद्यालय के प्रवेश फार्म, रसीद बुक, साथ लेकर चलते है और बच्चो के घर पर ही अपने विद्यालय का प्रवेश फार्म भर कर रसीद काट देते है। कुछ अविभावकों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यदि विद्यालय जाने पर अपने साथ हुई धोखाधडी की बात करके पैसा वापस मांगते है तो उनके साथ बदसलूकी करके उन्हे भगा दिया जाता है। क्षेत्र में जयसिंहपुर विरसिहपुर कालीगंज, भटमई, दियरा, आदि प्रमुख बाजारों में बिना मान्यता के कई ऐसे वि़द्यालय चल रहे है जो बिना शिक्षा विभाग के मान्यता  प्राप्त हैं बस मात्र रजिस्ट्रेशन आफिस से समिति का रजिस्ट्रेशन ही करवायें हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in