Archive | राज्य

गांव में आर्षीवाद योजना के लिए बेटियां ढूढे नहीं मिल रही जबकि जनगणना के मुताबिक जनसंख्या बढ़ी हुई है

Posted on 19 November 2011 by admin

जनगणना की  रिपोर्ट से पता चलता की है कि जनपद की आबादी काफी बढ़ चुकी है। दो दर्जन ब्लाकों की रिपोर्ट यह कह रही है कि ग्रामीणों के आंगन में बिटिया की किलकारी नहीं गूंज रही है यह हकीकत सरकारी सर्वे के सामने आने पर सरकारी अधिकारी हैरान और परेषान है। जानकारी के मुताबिक बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के अनुसार गरीब परिवार मंे जन्मी बिटिया के लिए बीस हजार की एफडी दी जाती है। जो महामाया गरीब बालिका आर्षीवाद योजना के अनुसार की जाती है। यह काम आंगनबाड़ी की मद्द से बाल विकास पुष्टाहार आर्षीवाद योजना के तहत मिलती है। जो बालिका के 18 वर्ष पूरा होने पर एक लाख रूपए में दी जाती है। जो बिटिया की पढ़ाई और सारा खर्चा मां बाप उम्र पूरी होने पर उठाते है। फिर भी पात्रों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब रिकाॅर्ड ख्ंागाला गया तो सात ब्लाॅकों के बाइस गांवों में यह लाभ किसी को नहीं मिला। लोग हैरान है परेषान है डीपीओ ओमप्रकाष चैरसिया इस मामले में विभाग को जिम्मेदार बता रहे है। परियोजना के जिम्मेदारों से जबाव तलब करके सीडीपीओ से स्पष्टीकरण दिए जा चुके है और लाभार्थी को लाभ देने का फरमान भी वह जारी कर रहे है। इन गांवों मंे शाहाबाद के गौरिया, बारीपुर, नोरेग्राम, मीरपुर गन्नू, सराॅय खास, मंगलीपुर भरखनी के अहमदपुर, मैकपुर, बिनयकामिनी, दौलतपुर, हरियावां के कलवरी ग्रांट, हिल्लापुर, खजुआ, सकूराबाद, हल्दौरा आदि ग्रामों की हकीकत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केंद्रीय टीम का नर्सिग होम पर छापा, मचा हड़कंप, मीडिया के सामने चेहरा छिपाया

Posted on 19 November 2011 by admin

नई दिल्ली से आई केंद्रीय जांच एजेंसी ने शहर के नामी गिरामी नर्सिग होम पर छापे की खबर फैलते ही मीडिया सहित शहर के निवासी जमा हो गए। बताते है कि जब केंद्रीय टीम लखनऊ से आई तो सीएमओ डा. एसके तिवारी से मुलाकात के बाद पूरे तथ्य सामने रखे तब डिप्टी सीएमओं डा. अष्वनी कुमार को उनके साथ रवाना करके टीम लखनऊ चंुगी पर जाकर रूकी और इमली रोड होते हुए रफी अहमद किदवई काॅलेज के सामने स्थित नर्सिग होम पर पहुंचकर उनका काफिला रूका। छापा डालते वक्त मरीजों व तीमारदारों मंे हड़कंप मच गया। टीम द्वारा सारा रिकाॅर्ड खंगाला गया। टीम ने लिंग परीक्षण की सिलसिलें वार जांच की और कर्मचारियों से पूंछताछ भी की। उस वक्त इन सदस्यों ने मीडिया से काफी दूरी बनाकर कार्यवाही को अंजाम दिया। शाम तक चली कार्यवाही के बाद टीम बाहर आने पर मीडिया की फ्लष लाइट चमकने लगी। टीम मंे शामिल महिलाओं और पुरूषकर्मी बचने का प्रयास करते हुए कैमरे की नजर से हुए ओझल हो गए। कार्यवाही के वक्त सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा, डिप्टी सीएमओ तथा डा. समषुल हसन के साथ पुलिस फोर्स काफी संख्या में मौजूद रही। कार्यवाही के समय डा. सहित नर्सिग होम का पूरा स्टाफ मूकदर्षक बना रहा। इस प्रारंभिक जांच में पुलिस मौजूद नहीं थी फिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी जो पुलिस बुलानी पड़ी और फिर कंेद्रीय टीम के सदस्य पेपर फाइल और महिलाएं दुपट्टे या हाथों से अपना चेहरा छुपाए हुए निकली। यह सब चर्चा का विषय मीडिया और उपस्थित लोगों में रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी - राजेन्द्र प्रताप सिंह को अयोध्या विधानसभा का टिकट

Posted on 18 November 2011 by admin

पूर्व जिलाअध्यक्ष व पीसीसी सदस्य सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रताप सिंह को अयोध्या विधानसभा का टिकट देकर कांग्रेस पार्टी ने फैजाबाद अयोध्या की जनता को एक तोहफा दिया है। पीसीसी सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह सांसद डा0 निर्मल खत्री के साथ में रहकर सादगी और विनम्रता की मिसाल बन कर जनता की सेवा में कार्यरत रहते हुये सबके दुख दुःख के साथ बने रहे। अयोध्या विधानसभा का टिकट मिलने पर जनता ने खुशी का इजहार करते हुये कांग्रेसियों व जनता ने सांसद निर्मल डा0 निर्मल खत्री को बधाई दी। जगह-जगह पर लोगों ने लड्डू खिलाकर मुहमीठा करते हयु हर दिले अजीज राजेन्द्र प्रताप सिंह से अयोध्या विधानसभा से जिताकर विधानसभा में पहंुचाने पूरा समर्थन किया।
राजेन्द्र प्रताप सिंह युवा कांग्रेस संगठन से लेकर लम्बे समय तक जिला अध्यक्ष पद पर रहकर जनता के बीच सेवा करते रहे यही कारण रहा कि जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुये अयोध्या व फैजाबाद नगर पालिका का अध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में गया और लोकसभा चुनाव में भी डा0 निर्मल खत्री को लोकसभा में पहुॅचाया डा0 निर्मल खत्री के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा। राजेन्द्र प्रताप सिंह मृदुभाषी स्वभाव के नाते सभी के बीच को नेता माने जाते है। इस बार अयोध्या विधानसभा का उम्मीदवार बनाकर कांग्रेसियों व जनता में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
गोशाईगंज विधानसभा से सपा छोड़ कांग्रेस में आये सीताराम निषाद को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है। सीताराम निषाद पहले भी कांग्रेस पार्टी में विधायक रह चुके है। इसलिए मिल्कीपुर विधानसभा से नवयुवक कांग्रेसी भोला भारती को टिकट मिला है। अभी बीकापुर, रुदौली विधानसभा का उम्मीदवार घोषित नही हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस केे जिला महासचिव पर जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप, सांसद अन्नू टंडन की आड़ मंे करते रहे ठगी

Posted on 18 November 2011 by admin

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव संडीला विधानसभा के लिए सषक्त दावेदारी पेष करने वाले विवेक मिश्रा के विरूद्ध धोखाधड़ी करके दो लाख 45 हजार रूपए हड़पने का आरोप थाना कोतवाली देहात के ग्राम खेतई निवासी फिरोज पुत्र मुर्तजा अली ने आरोप लगाया है। खेतुई निवासी फिरोज ने लोकवाणी के माध्यम से जिलाधिकारी को षिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाते हुए कहा कि वह फिरोज वेल्डर्स एंड डेवल फर्म के नाम से व्यापार करता है। प्रधान तथा सेक्रेटरी के माध्यम से काम कर रहा था। अपने कार्य हेतु रेलवे गंज स्थित बैंक आॅफ इंडिया से तीन लाख रूपए की लिमिट बनवाई थी। विपक्षी विवेक मिश्रा को लाइट के सामान के लिए एक लाख 80 हजार रूपए तथा 65 हजार रूपए का भुगतान चेंक के माध्यम से दिया था। विपक्षी विवेक मिश्रा ने लाइट का सामान न तो दिलवाया और न तो पैसे वापस किए। जब वह उनसे पैसे मांगने पहुंचा तो उसे गाली गलौज करके भगा दिया गया। जिसका विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी कि सांसद अन्नू टंडन से हमारें अच्छे संबंध हैं अन्नू टंडन के चलते हम मामलें का रफा दफा करा देगें। षिकायत कर्ता फिरोज ने बताया कि कांग्रेस के महासचिव विवके मिश्रा के विरूद्ध फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रूपए निकालना फर्जी मोहरों का इस्तेमाल करना लालच देकर कई लोगोें से रूपए ऐठने का मामला कई थानों में दर्ज है। जिलाधिकारी को षिकायती पत्र देकर अपनी जान माल की हिफाजत तथा पैसे दिलवाने, विवेक मिश्रा के विरूध धोखाधड़ी व ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम व वाटर रिचार्ज योजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश

Posted on 18 November 2011 by admin

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के संगठनात्मक स्वरूप को और सुदृढ बनाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्याकंन तथा उसके अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन का गठन किया गया है। मिशन की बैठक विकास भवन पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दौलतराम कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम दो माह में तैयार करने के निर्देश दिये गये। जनपद के निरन्तर गिरते जल स्तर को देखते हुए वाटर रिचार्ज की योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाने के निर्देश दिये गये। विधायक डा0 धर्मपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टंकियों (वाटर टैंक) की लीकेज की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया। श्री सिंह ने पूर्व में बनाई गई जल संचय योजनाओं के फलस्वरूप जल स्तर में वृद्वि की ओर भी ध्यान दिलाया।
अध्यक्ष श्री कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में पेयजल की समस्या महत्वपूर्ण है। मिशन द्वारा पेयजल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पेयजल योजनांए अपने जीवन काल (क्मेपहद चमतपवक) तक समुचित सेवा उपलब्ध कराये और पेयजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जनपद स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वित कराना है। जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम को तैयार करना और क्रियान्वित करना, जनपद स्तर पर पेयजल योजनाओं के नियोजन, क्रियान्वयन एवं रख रखाव के सम्बन्ध में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति का मार्ग दर्शन करना तथा तकनीकी रूप से परीक्षण के उपरान्त संस्तुत पेयजल योजनाओं की स्वीकृति हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित करना है। उन्होंने बताया कि जनपद में क्रियान्वित की जा रही पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण करना तथा डी.पी.आर./आई.पी.सी.आर. संस्तुति प्रदान करना आदि मिशन के कार्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम्य विकास विभाग के पूर्व में जारी शासनादेश के द्वारा स्वजल धारा कार्यक्रम हेतु गठित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के स्वरूप व कार्य यथावत रहेगें। यह समिति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम का ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन करेगी।
बैठक में निर्देश दिये गये कि समिति के सदस्य सचिव/जिला विकास अधिकारी दो माह में संस्था का पंजीकरण करालें और अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग को विशेष आमन्त्री के रूप में नामित किया जायें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी ने बताया कि विद्यालयों के नवीन भवनों के लिए वर्षा जल संचय प्रणाली लगाना आवश्यक है।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी टी.सी. पाण्डेय ने ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियन्ता ए0के0 गुप्ता तथा ए0 के0 सक्सैना तथा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरविन्द कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी बकाया पर कानून का शिकंजा होगी कार्यवाही

Posted on 18 November 2011 by admin

सरकारी लोन लेना अच्छी बात है परन्तु ब्यवसाय न करके निजी खर्च में प्रयोग करके पैसा जेसे नहीं ही देना पड़ेगा सोंचना बुरी बात हैै। अब अनुसूचित वित्त एंव विकास निगम बकायेदारों पर नोटिस और आर0सी जारी करने जा रहा है निगम की 6 योजनाओं मे ऋण के बकायेदार डेढ हजार के आस पास है जिन्हे नोटिस और आ0सी भेजी गयी है अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को वित्त एंव विकास निगम मे कई योजनाओं का संचालन होता है। निगम के द्धारा अनुदानशुदा लोन जरुरत मन्दांे को दिया जाता है। निगम के आधा दर्जन योजनाओं में अदा न करने पर अफसर और कर्मियों द्धार आर0सी जारी है विभाग मे पम्प सेट योजना मे 20 हजार का लोन दिया गया जिसमें 10 हजार अनुदान का था शेष पर 5 फीसदी का ब्याज मात्र 150 लोगों ने ही लोन अदा किया। लघु ब्यवसाय योजना मे 282 लोंगो को 1 लाख का लोन दिलाया गया जिसमे 10 हजार अनुदान शेष 90हजार का 5 फीसदी ब्ययज था पर किसी ने भी ब्याज या रु0 जमा नही किया महिलाओं ने स्वरोजगार को 340 महिलाओं को 25 हजार का लोन दिया गया जिसमें 10 हजार अनुदान व 15 हजार पर 4 फीसदी ब्याज 4 किस्तों मे 3 वर्षो में जमा करना था। परन्त 3 वर्ष बीत जाने पर महिलाओं ने किस्त नही दी सिलाई मसीन योजना 85 आवेदकों को 20 हजार की मसीने शेष 10 दस हजार पर 6 फीसदी का ब्याज था। रिक्शा ठेलिया योजना मे 543 लोगों ने आधी दर पर रिक्शा ठेलिया लेकर लोन दिलाया गया इसमें 48 रिक्शों पर आधी छूट तथा 4 हजार की ठेलिया आधी और 2 हजार पर 7 फीसदी ब्याज अदा करना था परन्तु 43 लोगों ने रु0 जमा किया निगम के सहायक प्रबन्धक यूपी सिंह ने बताया सभी ऋणों व बकायादारों पर आर0सी जारी कर दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

FIR against Congress leaders

Posted on 16 November 2011 by admin

fir-copy-p1fir-copy-p2

Comments (0)

आज देश महंगाई की मार से कराह रहा

Posted on 16 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री भारत सरकार यशवंत सिन्हा ने आज अम्बेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ंिसह के नेतृत्व में चल रही जन स्वाभिमान यात्रा में शामिल होकर वहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश महंगाई की मार से कराह रहा है जिसके लिए केन्द्र की कांगे्रस सरकार तथा प्रदेश की बसपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में हमने महंगाई को बढ़ने नहीं दिया। आम आदमी से आज की सरकार को कोई लेना-देना नहीं रह गया है। यह सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। इनकी नीतियां जनविरोधी हैं तथा इनके कुप्रबंधन के कारण आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं जनता इन्हें उखाड़ फेंकेगी। भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, दोषियों को सजा दी जाएगी, काला धन वापस लाया जाएगा।
सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, संतोष गंगवार, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, विनोद पाण्डेय, डा0 महेन्द्र ंिसह, जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनादेश समाजवादी पार्टी के पक्ष में

Posted on 16 November 2011 by admin

031समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि सरकारी खुफिया एजेंसियों ने भी मुख्यमंत्री को बता दिया है कि अगले विधान सभा चुनावों में बसपा की सरकार बननेवाली नहीं है। जनादेश समाजवादी पार्टी के पक्ष में आनेवाला है। इससे घबराई-बौखलाई मुख्यमंत्री ने अपने भ्रष्टाचार और अक्षम प्रशासन से जनता का ध्यान बंटाने के लिए प्रदेश को चार खण्डो में विभाजित करने का शिगूफा छेड़ा है। जनता उनको इसके लिए भी सबक सिखाने को तैयार बैठी है।
प्रदेष प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि श्री यादव ने समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा के सातवें चरण के पांचवें दिन कुशीनगर से चलकर तरकुलवा (पथरदेवा) रामपुर कारखाना, देवरिया, सोनूघाट (बरहज), सलेमपुर में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। उनके साथ साॅसद श्री मोहन सिंह, सर्वश्री शाकिर अली, श्रीमती फसीहा मुराद लारी गजाला, रामइकबाल यादव जिलाध्यक्ष, प्रेमप्रकाश सिंह, मनबोध प्रसाद, दीनानाथ कुशवाहा सहित श्री राजीव राय, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, नवेद सिद्दीकी, नफीस अहमद, रामवृक्ष यादव, राम सागर यादव, राम सिंह राणा आदि भी चल रहे हैं।
सभाओं मंें हजारों की उपस्थिति से उत्साहित श्री अखिलेश यादव ने बसपा सरकार पर गरीबी और किसानों की बदहाली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों को संरक्षण दिया है और लूट तथा भ्रष्टाचार से प्रदेश को तबाह किया है। कोई विभाग नहीं बचा जहां कमीशन और बजट की लूट नहीं हुई हो। ग्रामीण स्वास्थ्य योजना, में खूब लूट हुई और जब पोल खुलने की नौबत आई तो दो सीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ की हत्या हो गई। इन घोटालों की जांच होने पर कई मंत्री, अधिकारी जेल जाएगें।
08श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री की विकास विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश पिछड़ता गया है। साढ़े चार सालों में न तो बिजलीघर लगे, न चीनी मिलें लगी, नहीं नौजवानों को रोजगार मिला बल्कि 40 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का बजट मूर्तियों, पत्थर के स्मारकों पर खर्च कर दिया गया। यही पैसा अस्पतालों, स्कूलों, पेयजल, उद्योग धंधों को लगाने पर खर्च होता तो जनता का भला होता।
उन्होने जनता से आग्रह किया कि वह विधान सभा के सन् 2012 में होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताए ताकि प्रदेश में पुनः विकास की गंगा बहे। किसानों को फसल का लाभप्रद मूल्य मिले ताकि उनके घरों में खुशहाली आए, व्यापार की तरक्की हो, बिजली, पानी की किल्लत दूर हो, अस्पतालों में गरीबों का मुफ्त इलाज हो और किसी कन्या को अर्थाभाव में पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। नौजवानों को रोजगार और बेकारी भत्ता मिले। मुस्लिम भाईयों को सच्चर कमेटी के अनुसार आरक्षण मिले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायावती की सरकार ने सरकारी धन एवं जनता को लूटा है

Posted on 16 November 2011 by admin

अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज बलिया में आज पूर्वाचल के बटवारे को लेकर कहा कि यह मायावती का राजनीतिक स्टंट है। साढ़े चाल सालों में मायावती को पूर्वाचल की याद नहीं आई। न ही पूर्वाचल के विकास के लिए मायावती ने कोई काम किया। जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए मायावती यह खेल खेल रही है। साढ़े चार वर्षो में मायावती की सरकार ने सरकारी धन एवं जनता को लूटा है। यह बंटवारा बिना तर्कसंगत विचार किए ही गया है। जो किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है। मायावती का पूरा मंत्रिमंडल ही भ्रष्ट हैै। कर्मचारी आंदोलनरत हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है उन्हें इसकी चिन्ता नहीं है। राहुल गांधी की सभा में उसके मंत्रियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिन युवकों को पीटा गया वह निन्नदनीय है। यह स्वस्थ्य राजनीति की परम्परा के खिलाफ है। जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उ0प्र0 के लोगों को भिखारी कहने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा बयान देकर राहुल गांधी ने उ0प्र0 की जनता का अपमान किया है। यहां के लोगों ने हर क्षेत्र में अपना व देश का नाम रोशन किया है। स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव को तुरन्त कराया जाना चाहिए। क्योंकि मायावती ने नीतियों को ताक पर रखकर अपने लोगों को स्थानीय निकाय के पदों पर बैठा रही हैं। क्योंकि मायावती को यह पता है कि उ0प्र0 की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और गिरती हुई कानून-व्यवस्था से त्र्रस्त है। मायावती के तानाशाही रवैये के कारण उ0प्र0 जल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in