Archive | राज्य

निर्वाचन को देखते हुए अवैध मदिरा के विरूद्व छापे मारी

Posted on 07 January 2012 by admin

135 छापे, 45 मुकदमें, 35 व्यक्ति गिरफ्तार व 12 को जेल भेजा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की घोषणा के उपरान्त जनपद में अवैध मदिरा के विरूद्व छापेमार कार्यवाही निरन्तर जारी है। जिला आबकारी अधिकारी एस0पी0 सिंह ने बताया है कि दिनांक 24 दिसम्बर से अब तक जनपद में 135 छापे मारे गये है जिनके फलस्वरूप 45 व्यक्तियों के विरूद्व मुकदमें दर्ज कराये गये है और 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया व 12 को जेल भेजा गया है । इस दौरान 907 लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल स्क्वायड निरन्तर भ्रमणशील है और सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुुुंचते है। सहायक आबकारी आयुक्त की देखरेख में फतेहपुर सीकरी तथा सैंया बोर्डर पर चैक पोस्ट कार्यरत है। इनके अलावा निर्वाचन के दृष्टिगत पांच चैक पोस्ट कचैरा घाट, टूला शाहपुर, रूनकता मोड, खन्दौली व एत्मादपुर में चैक पोस्ट बनाई गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशी/नेता के काफिलें मे दस से ज्यादा वाहन नहीं चलेगें

Posted on 07 January 2012 by admin

प्रचार हेतु वाहनों के लिए पूर्वानुमति लेना अनिवार्य-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने बताया है आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रत्याशी द्वारा प्रचार हेतु वाहनों के लिए सम्बन्धित आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से पूर्वानुमति लेनी होगी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वाहनों के दुरूपयोग रोकने हेतु (च्तमअमदजपवद व िउपेनेम व िअमीपबसमे कनतपदह मसमबजपवदे) निर्देशों का अनुपालन कडाई से करना होगा।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त नवीनतम आदेशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अवधि में राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों के भ्रमण के दौरान वाहनों के काफिले में दस से अधिक वाहन को अनुमति नही होगी। किसी राजनैतिक दल के नेता या प्रत्याशी प्रदत्त सुरक्षा वाहनों को इस संख्या से अलग होंगे। आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा काफिले में शामिल होने वाले इन वाहनों के नम्बर तथा उनकी पहचान आदि की सूचना संगठनों से अग्रिम रूप से प्राप्त की जायेगी ताकि काफिले में शामिल वाहनों की उचित मानीटिरिंग सुनिश्चित कराई जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी आर0 ओ0/ए0आर0ओ0 तथा प्रभारियों को निर्देश दिये है कि आयोग से प्राप्त निर्देश को सम्बन्धितो के संज्ञान में लाते हुए कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर लुटा दी है

Posted on 06 January 2012 by admin

6-01-b-dhampur-bijnaurसमाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा पर बसपा के कुशासन के खिलाफ जन जागरण के लिए निकले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जनता का आव्हान किया है कि वह प्रदेश को बर्बाद करनेवाली भ्रष्ट और अत्याचारी बसपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दे और इसके प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कराकर उनके काले कारनामों की सजा दें। उन्होने कहा बसपा सरकार ने समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न किया है। जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर लुटा दी है। विकास से प्रदेश को वंचित रखा है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज मुरादाबाद में कांठ, सहसपुर, व बिजनौर में धामपुर, नगीना और नजीबाबाद में जनसभा को सम्बोधित किया। सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह उनके स्वागत में मुस्लिमों, महिलाओं और नौजवानों का भारी रेला दिखाई पड़ा। उनके साथ सर्वश्री फिजाउल्लाह चैधरी, कुतुबुद्दीन अंसारी, यूसुफ अंसारी, मनमोहन सैनी, शमीमुल हक, मो0 हाजी रिजवान, मूलचन्द्र चैहान, मनोज पारस, शाहिद अंली तथा गोपाल सिंह यादव, कैसर अली कुद्दूसी भी उपस्थित रहे।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने नई चीनी मिलें लगवाई थीं। किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिला था। बसपा सरकार ने चीनी मिलें बेचने का काम किया है। किसानों को तबाह किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फिर नई चीनी मिलें लगेगी। बिजलीघर लगेगें। नौजवानों को रोजगार या बेकारी भत्ता मिलेगा, कन्या विद्याधन बढ़ाकर दिया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिखावे के लिए कई मंत्री निकालें हैं। कई बसपा विधायक जेल गए हैं। इस सरकार ने भ्रष्टाचार की हदें तोड़ दी है। घोटालें दर घोटालों में बसपा मंत्री, विधायक फंसे हैं। मुख्यमंत्री भी इनमें शामिल है।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लुटेरी बसपा सरकार को सहारा दे रही है। उसके सहारे से ही हाथी विकास का पैसा खाकर मोटा हो रहा है। कांग्रेस मुसलमानों को धोखा दे रही है। आरक्षण से उनका भला होनेवाला नहीं है। समाजवादी पार्टी आबादी के हिसाब से आरक्षण देने के लिए बचनबद्ध है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी मुकाबले में है। जनता उसके पक्ष में है। वह चाहती है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होने जनता से आग्रह किया कि वह बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उमा भारती जी का संशोधित कार्यक्रम

Posted on 06 January 2012 by admin

भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती 2 दिवसीय प्रवास पर उ0प्र0 में रहेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उमाश्री भारती 7 जनवरी को फर्रूखाबाद के ठटीया, कन्नौज के तिर्वा, 8 जनवरी को औरेया के विधुना और रमाबाईनगर के अकबरपुर की जनसभा को संबोधित करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धालुओं के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त

Posted on 06 January 2012 by admin

श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने श्रीराम जन्मभूमि पर दर्षन को लेकर स्थानीय सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राम भक्तों के दर्षन हेतु अनुकूल वातावरण का निर्माण किया जाना चाहिए। सुरक्षा के नाम पर आतंकियों जैसा व्यवहार आचरण के विपरीत है।

श्री दास श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला का दर्षन करने वृन्दावन के श्री काठिया बाबा आश्रम, रमणरेती से पहुंचे आधा दर्जन काठिया संतों को रोके जाने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने बताया संतों की अपनी परम्परा है उसी परम्परा के अन्तर्गत कोई कमर में मूंझ का आंडबन्द लगाता है कोई डोरी पहनता है और कोई काठ का आंडबन्द लगाता है। काठिया संतों द्वारा आंडबन्द काठ का पहना जाता है। रामलला के दर्षन के समय सुरक्षा कर्मियों ने उनके आंडबन्द पहनने मात्र पर दर्षन करवाने से मना कर दिया। उन्होनंे कहा श्रीराम लला का दर्षन करना प्रत्येक संत-धर्माचार्य और राम भक्तों का मौलिक अधिकार है। संत परम्परा पर किसी को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। आये दिन श्रद्धालुओं द्वारा यह षिकायत मिलती आ रहा है कि श्रीराम जन्मभूमि पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनसे दुव्र्यवहार किया जाता है।

उन्होंने कहा सुरक्षा के नाम पर आतंकियों जैसा व्यवहार उचित नहीं है। षासन प्रषासन सुरक्षा मानकों में सुधार लाये और ऐसे सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाये जिन्हें व्यवहारिक ज्ञान हो, क्योंकि अयोध्या एक धार्मिक और पौराणिक नगरी है देष के कोने कोने से विभिन्न पंथ और सम्प्रदायों के आचार्य, महामण्डलेष्वर, श्रीमहंत, महंत तथा विभिन्न भाशा-भाशी क्षेत्रों के राम भक्त अपने आराध्य का दर्षन पूजन करने आते हैं यहाॅं से वह ऐसा संदेष न लेकर जाये जो अयोध्या की गरिमा के विपरीत हो।

काठिया संत केषव दास ने बताया कि हमारे साथ गोपाल दास, ललिता षरण, प्राण वल्लभ, मदनदास, गोपाल दास त्यागी आदि संत थे। वृन्दावन स ेचल कर मकरसंक्रान्ति का स्नान करने गंगासागर जा रहे थे। अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली है इस कारण दर्षनार्थ यहाॅं आये लेकिन सुरक्षा के नाम पर हम सबके साथ किया गया व्यवहार दुखद रहा। आत्म पीडा पहुची है भगवान राम लला सुरक्षा अधिकारियों को सद्बुद्धि दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन

Posted on 06 January 2012 by admin

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक कुल 273 मामले दर्ज किये गये तथा 60 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई, 1026 अवैध असलहों के साथ 1316 कारतूस जब्त किये गये और 253642 व्यक्तियों को धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त 4067 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा अवैध हथियार बनाने वाले 1559 कारखाने नष्ट किये गये। अभियान के दौरान अब तक कुल 64903 लाइसेंसी हथियार जमा कराये गये तथा 2552 वल्नरेबल केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया एवं 16039 लोगों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया। उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रवर्तन कार्यों के अंतर्गत अब तक कुल 248755 मामलों में कार्यवाई की गई है जिनके अंतर्गत 23632 वालराइटिंग, 101609 पोस्टर तथा 123514 बैनर्स एवं अन्य सामग्री हटाई गयी है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 70/72, आई0पी0सी0 की धारा 272/273 एवं 1338/11 तथा आम्र्स एक्ट 4/25 के तहत बड़े पैमाने पर कार्यवाई की गयी है जिसके तहत 18827 ली0 अवैध देशी एवं कच्ची शराब एवं 523 मसालेदार शराब की बोतल तथा शराब के 204 पौवे व बिना लेबल के 829 पौवे जब्त कर नष्ट किये गये। इसके अतिरिक्त 35925 किग्रा0 लहन और 63 किग्रा0 नौसादर, 30 किग्रा0 चरस, 4 कुंतल महूआ, 90 ली0 एलकोहल एवं 50 ली0 रेक्टिफाइड स्प्रिट जब्त कर नष्ट किये गये। प्रवर्तन दल द्वारा 15805 खाली शीशी, होलोग्राम ढक्कन एवं बुलेट मार्का देशी शराब के नकली लेबल, एक तमंचा एवं दो कातूस भी जब्त किये गये। आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने आज जनपद झाँसी के बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में चल रहे अवैध शराब की भट्टियों पर कार्यवाई करते हुये 7000 ली0 कच्ची शराब तथा 3.5 लाख किग्रा0 लहन जब्त किया तथा मौके पर 10 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया। जनपद उन्नाव में भी अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत जनपद के थाना पुरवा, थाना बिहार एवं थाना मौरावां के ग्राम ब्रम्हींखेड़ा, चित्ताखेड़ा, जमूरपुर, नयाखेड़ा एवं केदारखेड़ा क्षेत्र में आबकारी प्रवर्तन दल द्वारा दबिश डाली गयी जिसके तहत 200 ली0 अवैध कच्ची शराब, 1800 किग्रा0 लहन महूआ जब्त करते हुए 13 व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किये गये तथा स्थल पर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं बिना किसी दस्तावेज/आय व्यय विवरण के निर्धारित सीमा से अधिक रूपये लेकर चलने पर फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल के जरिये चलाये जा रहे तलाशी अभियान के तहत अब तक लगभग 6.48 करोड़ रूपये बरामद किये गये। अभियान के दौरान जनपद मेरठ में 32.03 लाख रूपये, बुलन्दशहर में 28.54, वाराणसी में 29.27, मुरादाबाद में 6.40, रमाबाई नगर में 86.73, फैजाबाद में 81 लाख, गाजियाबाद में 90.38, गोरखपुर में 4.56, गाजीपुर में 4.60, गोण्डा में 32.51, मऊ में 4 लाख, बलरामपुर में  20.41, इलाहाबाद में 16.67 एवं बाराबंकी में 217.77 लाख रूपये बरामद किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिकायत प्रकोष्ठ/ नियत्रंण कक्ष के दूरभाष

Posted on 06 January 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में शिकायत प्रकोष्ठ एवं नियत्रंक कक्ष कलेक्ट्रेट में लोकवाणी भवन में स्थापित कर दिया गया है जो निरन्तर 24 घण्टें कार्यरत है। इसके लिए तीन पाली में अधिकारी-कर्मचारी तैनात किये गये हैं।
अपर जिलाधिकारी (भू0अ0)/प्रभारी अधिकारी (शिकायत प्रकोष्ठ) अवधेश प्रताप सिंह ने बताया है कि इस नियत्रंक कक्ष में चार दूरभाष स्थापित किये गये है- 9454417664, 9454417693,0562-2250170, तथा फैक्स नम्बर 0562-2463887 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

RLD - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के लिए के प्रत्याशी घोषित

Posted on 06 January 2012 by admin

View List

Comments (0)

कांग्रेस के साथ ही विकास के नए युग की शुरुआत होगी- अशोक तंवर

Posted on 06 January 2012 by admin

आप देश की तकदीर लिखने की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं इसलिए उस पार्टी को चुनिए जो आपके सपनों को आगे ले जाए न कि पीछे धकेले

ashok-tanwar-with-party-membersइलाहाबाद की धरती ने देश के नेतृत्व में बड़ी भूमिका निभाई है, कांग्रेस पार्टी का इस शहर से पुराना नाता है और इसी हक के साथ मैं आपसे कह सकता हूं कि यहां की माटी से ऱिश्ता रखने वाला हर व्यक्ति कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस और इलाहाबाद के रिश्ते को याद करते हुए ये विचार आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने आज यहां पार्टी प्रत्याशियों से मीटिंग के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रखे।
कांग्रेस कमेटी के सचिव ने पार्टी प्रत्याशियों को कांग्रेस औऱ इलाहाबाद के संबंध को याद दिलाते हुए कहा कि इलाहाबाद  न केवल गंगा-जमुनी संस्कृति का संगम है, बल्कि यहां की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी रही है। इस गौरवशाली परंपरा को नेहरू गांधी परिवार ने कायम रखने में हमेशा बराबरी की भागीदारी निभाई है। केंद्र से अब यही भागीदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी आपको दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को मजबूत बनाना आपकी जिम्मेदारी नहीं, आपका कर्तव्य है।
कांग्रेस के युवा सांसद ने युवा शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं में सबसे ज्यादा युवा मतदाता जुड़े हैं। और आप वो लोग हैं जिन्होंने प्रदेश में कभी कांग्रेस का शासन नहीं देखा। इन सरकारों ने आपसे और पूरब का आक्सफोर्ड कहे जाने वाले इस विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के बजाए पीछे धकेल दिया, जबकि केंद्र से कांग्रेस सरकार ने इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। अशोक तंवर ने कहा कि अब आप देश की तकदीर लिखने की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं इसलिए उस पार्टी को चुनिए जो आपके सपनों को आगे ले जाए न कि उन्हें गुमराह करे।
डॉ तंवर ने यूपीए सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी से जोड़ते हुए कहा कि देश में सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, रोजगार के अधिकार के कानून बनाकर आम आदमी का शासन देने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही किया है। केंद्र सरकार द्वारा जननी शिशु सुरक्षा योजना,मनरेगा, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन, भारत निर्माण योजना, देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रही हैं और कांग्रेस इन सबकी सूत्रधार है।
सांसद तंवर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के लिए रीढ़ का काम करते हैं और जमीनी जंग उन्हीं के हौसले पर लड़ी जा सकती है। आपके सहयोग और मेहनत से ही पांच राज्यों में आगामी विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी और देश में पुन: विकास के नए युग की शुरूआत होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री राहुल गांधी जी के दिनांक 07 जनवरी एवं 08 जनवरी का विधानसभावार विस्तृत कार्यक्रम

Posted on 06 January 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी अपने उ0प्र0 के आगामी पांच दिवसीय दौरे(07जनवरी से 11जनवरी) के तहत दिनांक 07 जनवरी को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। श्री राहुल गांधी जी के दिनांक 07 जनवरी एवं 08 जनवरी का विधानसभावार विस्तृत कार्यक्रम निम्नवत है।
श्री राहुल गांधी अपने दौरे के प्रथम दिन दिनांक 07जनवरी को गोरखपुर जनपद में - प्रातः 10.30 बजे से 11 बजे, विधानसभा क्षेत्र 321-पिपराइच में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त पूर्वान्ह 11.45 से मध्यान्ह 12.25 बजे, विधानसभा क्षेत्र 323-गोरखपुर ग्रामीण, के खोराबार में, अपरान्ह1.00 बजे से 1.40 बजे विधानसभा क्षेत्र 327-बांसगांव(सु0) के कौड़ीराम में एवं अपरान्ह 2.30 बजे से 3.10 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 328-चिल्लूपार के गोलाबाजार में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन 08जनवरी को जनपद गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र 326-चैरीचैरा के चैरीचैरा में पूर्वान्ह 10.30 बजे से 11.10 बजे, जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र 336-रूद्रपुर के रूद्रपुर में पूर्वान्ह 11.45 से 12.25 बजे, विधानसभा क्षेत्र 339-रामपुर कारखाना के बैकुन्तपुर में अपरान्ह 1.10 बजे से 1.50 बजे तथा 337-देवरिया विधानसभा क्षेत्र के देवरिया में अपरान्ह 2.30 बजे से 3.10 बजे तक आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन 09जनवरी को देवरिया एवं मऊ जनपद तथा चैथे दिन दिनांक 10जनवरी को मऊ एवं आजमगढ़ जनपद में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in