Archive | राज्य

भाजपा शासित राज्यों मे खुशहाली अमन चैन, तो उत्तर प्रदेश मे तंगहाली, गुन्डई और बरबादी: सांसद पी0 अनन्त कुमार

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-01भाजपा के राष्ट्रीय महामन्त्री एवं सांसद पी अनन्त कुमार ने कहा कि देश के अन्दर जहा जहा पर जिन राज्यो मे भाजपा की सरकारे है, या उनके समर्थक उन सरकारो को चला रहे है, उन राज्यो मे खुशहाली, अमन चैन है, परन्तु उत्तर प्रदेश मे गुन्डई भ्रष्टाचार और महिलाओ की इज्जत भी सुरक्षित नही है। पंचनदियो का क्षेत्र यदि पंजाब तरक्की कर सकता है तो सवायजपुर मे भुखमरी पिछडापन क्यो अभी तक मौजूद है। भाजपा सांसद जनपद के दौर पर आये है एवं सवायजपुर मे कृषक महाविघालय मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन शहाबाद मे एक जनसभा मे भागीदारी करने के बाद हरदोई शहर के एक गेस्ट हाउस मे पत्रकारो से रूबरू हुये थे, यहा पर उन्होने कार्यकर्ताओ एवं पत्रकारो को सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओ का पांच मन्त्र दिये कि संगठन का निर्माण, बैठको का आयोजन, वोटर लिस्ट का अध्ययन, बूथ प्रबन्धन और पार्टी की रणनीति पर हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये। तभी हम प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगे। उन्होने कहा बसपा पार्टी हाथियो और मूर्ति पार्को मे सजाना उसका एकलौता मिशन है। सपा पार्टी भाई और बेटो की पार्टी बनकर रह गयी है। काग्रेस पार्टी मैदान छोड चुकी है। काग्रेस युवराज अनर्गल बाते कर रहे है। भाजपा मजहबी आरक्षण के खिलाफ है। पिछडे वर्ग के हित के लिये भाजपा के पास योजनाये है। सभी पार्टियो के घोषणा पत्र आये परन्तु मुख्यमन्त्री मायावती ने अपनी पार्टी का कोई भी घोषणा पत्र नही दिया। एक पत्रकार के पूछने पर उन्होने कहा कि कल्याण सिह जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री है। जनमा उनको भूल चुकी है, और वो फील्ड के वाहर है, जनता केवल भाजपा की ओर ही आशभरी निगाह से देख रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के विकास के लिये सपा की सरकार बहुत जरूरी है: महासचिव नरेश अग्रवाल

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-07हरदोई हरपालपुर मे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल जो डा0 अशोक बाजपेई के पक्ष मे माहौल बनाने हेतु एक गोष्ठी मे कहा हर तरफ खुशहाली लाने एवं विकास के लिये सभी लोग मिलकर सपा की सरकार बनाने का अनुरोध आम जनता से किया जिससे कि इस क्षेत्र मे सपा का परचम लहराये और इस क्षेत्र का विकास हो सके। यही पर डा0  अशोक बाजपेई ने कहा कि सभी का सहयोग क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने पिहानी की भाति इसका विकास कराने की अपनी कोशिश को उन्होने लोगो को समझाया। उन्होने ये भी कहा कि बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र का विकास कराने के लिये मै अपनी पूरी ताकत लगा  दूॅगा। और फिर एक बार इस बात को दोहराया मै इस वचन से पीछे नही हटूॅगा। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष राजेश यादव, महेन्द्र सिह यादव रामतीर्थ मिश्र, अबन्तीकान्त बाजपेई आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव के मध्य दिया गया ईनाम भी रिश्वत की श्रेणी मे माना जायेगां: चुनाव आयोग

Posted on 10 February 2012 by admin

हरदोई विधानसभा के चुनाव के दौरान यदि कोई ईनाम या पारितोषिक न लिया जाये न ही दिया जाये, यदि ऐसा हुओ तो वह अपराध माना जायेगा। दोनो पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसा आदेश चुनाव आयोग द्वारा जिले की निर्वाचन अधिकारियो को चुनाव आयोग ने निर्देशित करते हुये कहा। निर्वाचन सम्बन्धी अधिकारियो के अनुसार इसका दोषी पाये जाने पर भारतीय दण्ड सघिता की धारा 171(ख) के तहत संज्ञेय अपराध का मुकदमा दायर किया जायेगा। तथा दूसरी धारा 171 (डी) मे रिश्वत का प्रावधान है। यानि दोनो लोगो को एक मे कैद या अर्थदण्ड या फिर दोनो हो सकते है। ऐसा मतदान के समय उपहार देना प्रेरित करना या लेना आरोपा सिद्व होने पर कार्यवाही की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभी बीएलओ वोटर पर्ची पहुॅचाये, लापरवाही पर कार्यवाही होगी: जिलाधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-02आयोग के निर्देशो के अक्षरशः पालन करने मे जिलाधिकारी कही पर कोई भी गुन्जाइश नही छोडना चाहते, उन्होने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुये कहा कि वोटर पर्ची मतदाता पहचान पत्र बीएलओ के माध्यम से सभी को उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है। सभी विधानसभा मे मतदाता पहचान पत्र तथा वोटर पर्ची पहुचा दी गई इसलिये सम्बन्घित बीएलओ कोई लापरवाही करता है तो अक्ष्यम्य अपराध माना जायेगा। मतदाता के हाथो मे यथाशीघ्र पहुचाये। ऐसा न करने पर बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। सभी मतदाताओ से अपील करके कहा कि वे लोग अपने बीएलओ से मतदान पर्चिया और मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांगे्रस के ही 40 वर्ष शासन करने के कारण उ0प्र0 और कमजोर हुआ है

Posted on 09 February 2012 by admin

nसोनभ्रद/लखनऊ 8 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज सोनभद्र जनपद के ओबरा विधान सभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप उ0प्र0 में भाजपा के हाथों में सत्ता देकर रामराज्य की स्थापना करें। वर्तमान समय में किसान त्रस्त है। प्रदेश में सिंचाई के लिए पानी नहीं है। लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सड़के चलने योग्य नहीं रही तथा अनेकों जगह पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। कृषि के उपयोग में आने वाले उपकरण महंगे हैं तथा उन पर अधिक कर लगाया गया है जबकि विलासिता का प्रतीक लक्जरी कारें कम दर लोगों को उपलब्ध हैं।  समुचे प्रदेश बिजली की घोर किल्लत है।
श्री गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि कांगे्रस के शासन में विकास संभव है जबकि कांगे्रस के ही 40 वर्ष शासन करने के कारण उ0प्र0 और कमजोर हुआ है। जबकि केन्द्र व प्रदेश में दोनों जगह कांगे्रस का ही शासन था तथा उ0प्र0 से ही कांगे्रस पं0 जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी प्रधानमंत्री के रूप में थे। वर्तमान समय मंे सोनिया के नेतृत्व में सरकार चल रही है। उ0प्र0 की पावन भूमि धार्मिक है तथा उ0प्र0 शिक्षा और संस्कृतिक संदेश रहा है। ऐसी परिस्थिति में उ0प्र0 में ही सर्वाधिक गरीब क्यों हैं। उ0प्र0 में गरीबी व भूखमरी के लिए प्रदेश में सत्ता चला रहे नेताओं के अलावा आप स्वयं जिम्मेदार हैं। क्योंकि आपके द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण ऐसे ही लोग सत्तासीन हो गए। उ0प्र0 विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों को परख कर वोट दें तथा वोट देने के लिए किसी भी लालच या बहकावे में न आवें।
श्री गडकरी ने कहा कि  सपा के शासन में अराजकता, भ्रष्टाचार, गुण्डाराज से उबी जनता ने पिछले चुनाव में बसपा को सत्ता सौंपी कि वे उन्हें इस समस्या से निजात दिलाएगी। परन्तु समस्याएं और जटिल हुई हैं। लोकतंत्र के चारों स्तम्भों को इन सरकारों में अपमानित होना पड़ा एक तरफ जहां केन्द्र सरकार में अनेक घोटाले उजागर हुए वहीं प्रदेश सरकार ने भी जमकर प्रदेश को लूटा। इससे पूर्व बिहार को भी इसी तर्ज पर लूटा गया था परन्तु एन0डी0ए0 के शासन में आने के उपरान्त वहां पर लूट समाप्त हुई और वर्तमान में बिहार विकास युक्त सुशासन की सरकार चल रही है।
श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 में सत्ता में आने के बाद 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, खेतो ंको पानी, प्रत्येक घरों को बिजली, स्तरीय शिक्षा, उचित चिकित्सा तथा किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ़ऋण उपलब्ध होगा।  गांॅव, गरीब, किसान बदलेगा। आप भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भारी मतदान करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में इस समय जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है

Posted on 09 February 2012 by admin

08-02-a-meja-roadसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व साॅसद श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनावो में कांग्रेस कही गिनती में नहीं है। फिर भी वह राष्ट्रपति शासन की धमकी दे रही है। यदि समाजवादी पार्टी ने भी धमकी दी तो दिल्ली में सरकार चली जाएगी। समाजवादी पार्टी के खिलाफ जो आरोप लगा रहे हैं और दबाव बना रहे हैं वे इसलिए साजिशें कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार न बनने पाए। किन्तु हम इससे डरनेवाले नहीं है।
श्री अखिलेश यादव आज जनपद इलाहाबाद में रामपुरमुगारी, मेजा रोड, खीरी, जारी और इलाहाबाद में आयोजित जनसभाओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता गलतफहमी न पालें। बिहार में कांग्रेस के 4 विधायक रह गए, तमिलनाडु में मात्र 5 उत्तर प्रदेश में भी कम ही चुने जाएगें। प्रदेश में इस समय जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी की ही बहुमत की सरकार बनेगी।
श्री यादव ने कहा कि अब तक जो सर्वे आए हैं, वे सब समाजवादी पार्टी की बढ़त बता रहे हंै। अन्य दलों के पास कार्यक्रम नहीं है। हमारे चुनाव घोषणा पत्र की नकल पंजाब में की गई और मुफ्त सिंचाई तथा बिजली के वायदे किए गए। किसानों का 50 हजार तक कर्ज माफी और कम्प्यूटर देने की नकल की गई। हम बुजुर्ग किसानों को पंेशन देगें, कन्या विद्यालय धन, बेकारी भत्ता देगें। हम गांवों में ऐसे लैपटाप और टेबलेट देगें जो हिन्दी-उर्दू में चलेगें। जरूरत हो तो अंग्रेजी में भी इन्हें चलाएगें। जैसे गांव वालो ने मोबाइल का इस्तेमाल सीख लिया है वैसे वे कम्प्यूटर भी सीख जाएगें। हम पत्थर नहीं लगाएगें उनका पैसा जनहित के कार्यो में खर्च करेगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की संस्तुतियां लागू नहीं की।  कांग्रेस की अल्पसंख्यको को आरक्षण देने की बात बेमतलब है, उससे कुछ मिलनेवाला नहीं है। समाजवादी पार्टी मुस्लिमों को आरक्षण का लाभ देगी।
श्री यादव ने आव्हान किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान के लिए निकलें। ज्यादा मतदान होने पर हम ज्यादा सीटे जीतेगें। समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षामित्र, किसान मित्र, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, विकलांेगों सहित सभी कमजोर तबको की मदद की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया

Posted on 08 February 2012 by admin

azarभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुरादाबाद से कांग्रेसी सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वाराणसी में अपना 49वां जन्मदिन मनाया। बाबतपुर एयरपोर्ट के रेस्तरां में केक काटकर उन्होंने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया।
इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया,सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर,कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस की स्टार प्रचारक व फिल्म अभिनेत्री नगमा भी मौजूद थीं।
सांसद तंवर ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और आप जीवन में कई और उपलब्धियां, खुशियां व समृद्धि हासिल करें। डा.अशोक तंवर कहा कि मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं, हमारा साथ बहुत पुराना है।
केक काटने के बाद मीडिया से मुखातिब अजहर ने कहा कि यूपी के चहुुंमुखी विकास के लिए सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ में होना जरूरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में पूछे जाने पर अजहर का कहना था कि मेरा निजी तौर पर मानना है कि अब सीनियर खिलाडिय़ों को क्रिकेट को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। नए खिलाडिय़ों को मौका देने के लिए उन्हें खुद को टीम से अलग करना होगा।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी ने 70 से 80 सीट पर युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार युवा मतदाताओं का कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिलेगा। सांसद तंवर ने बताया कि पार्टी ने उन्हें व सांसद पीएल पुनिया को मिशन 85 की भी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी सुरक्षित सीटें हैं, उनमें से सबसे अधिक पर कांग्रेस का कब्जा होगा।

फोटो विवरण :वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के रेस्तरां में प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया,सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा केक काटकर,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कोरी समाज दे सकता है बसपा को करारा झटका

Posted on 08 February 2012 by admin

इसौली क्षेत्र 187 विधानसभा में कोरी समुदाय एक नया इतिहास रचने की तरफ अग्रसर है, जहा बसपा सुप्रीमों मायावती के लिये करारा झटका साबित हो सकता है।
गौरतलब हो कि इसौली विधानसभा मंे कुल मतदाताओं की संख्या 2,97,599 हजार है जिसमें दलितों की सख्ंया लगभग 72,हजार में 48 हजार सिर्फ कोरी समुदाय की है। विधानसभा मंे बसपा सुप्रीमों मायावती ने कुल 403 विधानसभाओ मंे आरक्षित वर्ग के 88 उम्मीदवार को उम्मीदवार बनाया जिसमें एक भी कोरी समुदाय का नही है। दूसरी तरफ जनपद मंे भी दमदार कोरी नेताओं को पार्टी ने दर किनार कर दिया,जबकि षोशित कोरी समुदाय हृदय पर पत्थर रखकर अपने केा चमार कहलाते हुए बसपा के नीले रंग में रंगकर बसपा की नींव केा ठोस आधार दिया,परन्तु लगातार कोरी समुदाय की उपेक्षा से त्रस्त प्रदेष के ‘हमारा दल’ कोरी समुदाय के राश्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेष कोरी ने पिछले दिनो एक प्रेस वार्ता में कहा कि कोरी समुदाय के प्रति किया गया सौतेला व्यवहार बरदास्त से बाहर है और उनके हक व अधिकार के लिये नये कुन्जी की तलाष कर हमारा दल कार्य करेगा। उन्हेाने बसपा की खामियों पर प्रकाष डालते हुए केारी समुदाय केा सचेत किया कि बसपा ने दलितों को अनुसूचित जाति से पिछडे़ वगों में षामिल करने का प्रयास किया किन्तु समय पूर्व जानकारी होने से भारी विरोध के चलते वह अपने मकषद में कामयाब न हेा सकी अब चुनाव के समय में केारी समुदाय की भागीदारी न देकर अपने गलत इरादे बसपा ने जाहिर कर दिया है। इस लिये विषेश तौर पर इसौली विधानसभा केा चुनते हुए दलित कोरी समुदाय के घर जाकर मतदाता केा सचते करते हुए निर्दल प्रत्याषी कृश्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय के पक्ष मंे एक जुट कराकर दलितों का हक व अधिकार दिलाने के लिये बसपा सुप्रीमों मायायवती की बन्द आखें खोलने का प्रयास करेगें, वहीं प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का असतित्व  भीतर घात के चलते खतरे में पड गया है।
सूत्रों अनुसार इसौली विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं ंकी संख्या लगभग 85 हजार को देखते हुए सपा ने अबरार अहमद,काग्रेंस ने मुईद अहमद, व कौमी एकता दल ने इमरान अहमद तथा अल्प संख्य नेता डा नफीस अहमद तथा बसपा ने नर्गिस नायाब को इसी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया, अल्पासंख्य मतो के बंटवारे होने से अल्पसंख्यकों को एक बडा तबका सपा के पक्ष में लामबन्द हो गया, अल्पसंख्यक मतों का दलित मतो के सहारे धु्रबीकरण करने का बसपा का प्रयास उल्टा दिखाई दे रहा है। येसे में केारी समुदाय अपने को ठगा महषूस करते हुए अच्छा अवसर चुन बसपा को सबक सिखाने ठानी है। चुनाव के उथल पुथल समीकरणों में इसौली विधानसभा एक नये इतिहास रचनो केा तैयार केारी समाज कक्कू पाण्डेय केा षिर आखों बैठा उनके समर्थन मंे रात दिन एक किये हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

….चुनाव की सरगर्मिया बढी,! अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय संधर्श के आसार

Posted on 08 February 2012 by admin

विधानसभा का चुनाव अपने सबाब पर है,सभी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के भरसक प्रयास रात दिन एक किये गांव गलियों की खाक छान रहे है। परन्तु मतदाताओ की खामोषी प्रत्याषी व समर्थकों के लिये सिर दर्द बनी हुई है। मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है प्रत्याषी व समर्थको की भागादौडी तेज होती जा रही है। जिसमे सदर विधान 189 जयसिंहपुर के प्रत्याषी राज प्रसाद उपाध्याय बसपा, अरूण वर्मा सपा, भाजपा अर्जुन सिंह, तथा काग्रेंस जयनरायण तिवारी सहित 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे है। जहंा नये परसीमन के अनुसार मतदाताओं की संख्या 2,80325, हजार है। जिसमे 150,821, पुरूश व 129,504, महिल मतदाता है। जहां ब्राम्हण बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते बसपा प्रत्याषी राज प्रसाद उपाध्याय अपने स्वजाती मतों की धु्रबीकरण तथा बसपा के आधार मतो के चलते सभी दलों पर भारी पडने लगे है। वही इनका पीछा कर रहे अरूण वर्मा भी सपा आधार मतों के बल स्वाजातीय मतों के सहारे पकड मजबूत बनाने में जुटे है, जबकि अन्य दलों के प्रत्याषी मुख्य लडाई से अपने केा केाषों दूर पा रहे है। प्रदेष में मृत प्राय हेा चुकी कांग्रेस का दिन सदर विधानसभा मंे बहुरने का नाम नही ले रहा है लगातार कई विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चख चुके बुजुर्ग नेता जयनरायण तिवारी एक बार फिर अपने पुराने इतिहास को दोहराने को अग्रसर है।
विधानसभा 190 लम्भुआ के मतदाता की संख्या 2,97,844 है जहां पुरूश 1,59,252 व महिला 1,38,592 मतदाता है। सीटिंग विधायक विनोद सिंह केा मैदान में उतारा है। जिनका डगर इस बार आसान बहुत कम है। भीतर घात की षिकार बसपा अपने समर्थकों से जूझ रही है वही श्री सिंह के कार्यषैली से मोहभंग जनता भी नया चेहरा देखने की ललक संजोये दूसरे प्रत्याषियों केा टटोल रही है। चर्चाओं के अनुसार त्रिकोणीय संर्घश में सपा के सन्तोश पाण्डेय, काग्रेंस के रामषिरोमणि बर्मा पूर्व बसपा प्रत्याषी जातिगत समीकरणों के आधार पर लम्भुआ विधानसभा का चैकन्ना परिणाम लाने के तरफ प्रयास रत है।
विधानसभा 191 कादीपुर में मतदाताओं की संख्या 3, 18,097 है जिसमें 1,70,765 पुरूश व 1,47,332 महिला मतदाता प्रत्याषियो के भाग का फैसला करेगी। क्षेत्र का चुनाव बडा दिलचस्प मोड लिया है जहा लगातार बसपा का हैट्रिक बनाने वाले कादीपुर विधायक भगेलूराम त्रिकोणीय संधर्श में फंसे बसपा सुप्रीमो मायावती की राह ताक रहे है।
विधानसभा 188 सुल्तानपुर 3,05,599 मतदाताओं में 1,64,899, पुरूश व 1,40,700 महिला मतदाता है। जहां सपा की प्रतिश्ठा से जुडी सुल्तानपुर सीट को सभी दलों ने घेरने का प्रयास किया। परन्तु जातिगत समीकरणों के आधार पर मुख्य लड़ाई सपा विधायक अनूपसण्डा व पूर्व बसपा सांसद मो.ताहिर खंा के बीच नजर आती दिखाई दे रही है। कमोबेष यही हाल इसौली विधानसभा में है जहां बहुकोणीय संघर्श दिखाई दे रहा है जो त्रिकोणीय रूप अख्तियार कर लिया है। जिसमें सपा प्रत्याषी अबरार अहमद से अपनी मुख्य लडाई मानते हुए निर्दल प्रत्याषी कक्कू पाण्डेय तथा पीस पार्टी मेानू सिंह ऐडी चोटी का जोर लगा त्रिकोणीय संधर्श का रूप दे रखे है। जबकि जयनरायन तिवारी के सखा पूर्व मंत्री मोईद अहमद व भाजपा प्रत्याषी रामचन्द्र मिश्र हताष किसी भी तरह लडाई में आने के लिये सारे दम खम लगा दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षामित्र, किसान मित्र, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, विकलांेगों सहित सभी कमजोर तबको की मदद की जाएगी

Posted on 08 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व साॅसद श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनावो में कांग्रेस कही गिनती में नहीं है। फिर भी वह राष्ट्रपति शासन की धमकी दे रही है। यदि समाजवादी पार्टी ने भी धमकी दी तो दिल्ली में सरकार चली जाएगी। समाजवादी पार्टी के खिलाफ जो आरोप लगा रहे हैं और दबाव बना रहे हैं वे इसलिए साजिशें कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार न बनने पाए। किन्तु हम इससे डरनेवाले नहीं है।
श्री अखिलेश यादव आज जनपद इलाहाबाद में रामपुरमुगारी, मेजा रोड, खीरी, जारी और इलाहाबाद में आयोजित जनसभाओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता गलतफहमी न पालें। बिहार में कांग्रेस के 4 विधायक रह गए, तमिलनाडु में मात्र 5 उत्तर प्रदेश में भी कम ही चुने जाएगें। प्रदेश में इस समय जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी की ही बहुमत की सरकार बनेगी।
श्री यादव ने कहा कि अब तक जो सर्वे आए हैं, वे सब समाजवादी पार्टी की बढ़त बता रहे हंै। अन्य दलों के पास कार्यक्रम नहीं है। हमारे चुनाव घोषणा पत्र की नकल पंजाब में की गई और मुफ्त सिंचाई तथा बिजली के वायदे किए गए। किसानों का 50 हजार तक कर्ज माफी और कम्प्यूटर देने की नकल की गई। हम बुजुर्ग किसानों को पंेशन देगें, कन्या विद्यालय धन, बेकारी भत्ता देगें। हम गांवों में ऐसे लैपटाप और टेबलेट देगें जो हिन्दी-उर्दू में चलेगें। जरूरत हो तो अंग्रेजी में भी इन्हें चलाएगें। जैसे गांव वालो ने मोबाइल का इस्तेमाल सीख लिया है वैसे वे कम्प्यूटर भी सीख जाएगें। हम पत्थर नहीं लगाएगें उनका पैसा जनहित के कार्यो में खर्च करेगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की संस्तुतियां लागू नहीं की।  कांग्रेस की अल्पसंख्यको को आरक्षण देने की बात बेमतलब है, उससे कुछ मिलनेवाला नहीं है। समाजवादी पार्टी मुस्लिमों को आरक्षण का लाभ देगी।
श्री यादव ने आव्हान किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान के लिए निकलें। ज्यादा मतदान होने पर हम ज्यादा सीटे जीतेगें। समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षामित्र, किसान मित्र, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, विकलांेगों सहित सभी कमजोर तबको की मदद की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी जनपद के औछा थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया के पास बस और ट्रक की टक्कर में लगभग तीन दर्जन लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होने कहा कि रठैरा गांव के श्री बलवीर सिंह यादव की पुत्री का लगन ले जाते समय हुई यह दुर्घटना दर्दनाक है। उन्होने दिवंगत आत्माओं की षांति तथा मृतकों के परिवारीजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति ईश्वर से देने की प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in