Archive | राज्य

पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संघर्ष करती है

Posted on 09 April 2012 by admin

कैसरगंज - भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश में एक मात्र विकल्प है। पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संघर्ष करती है। भाजपा डाॅ0 श्यामा प्रवाद मुखर्जी के त्याग एवं बलिदान तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर काम करती है।    आज कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने यह विचार व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अन्तिम व्यक्ति की उन्नति खुशहाली और समृद्धि है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अत्योदय कार्यक्रम पार्टी की मूल विचार धारा है। इसी विचार धारा के बल पर हम भारत को गौरवशाली राष्ट्र बना सकते है। उन्होंने वर्ष 1967 के विधानसभा परिणामों का स्मरण करते हुए कहा कि बहराइच की धरती राष्ट्रवादी विचार धारा से आते प्रोत है। 1967 में यहाॅ से पार्टी सभी 9 विधानसभा एवं दो संसदीय सीट जीती थी। आज पार्टी ने सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटें कैसरगंज एवं बलहा जीती है। कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए श्री शाही ने कहा कि यह आपकी विजय है साथ ही उन्होंने यह भी आहवाहन किया कि स्थानीय निकाय एवं 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जनता के बीच कार्य करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के अन्दर उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही घटनाओं से ऐसा प्रतीत होने लगा कि सपा का गुण्डाराज पुनः आ गया है। सपा सरकार द्वारा समाज को बाॅटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा केवल अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को 30 हजार रूपये दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण नीति है। श्री शाही ने कहा कि हम इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन हमारी माॅग है कि सभी वर्ग की लड़कियों को समान रूप से यह लाभ दिया जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों का तांड़व शुरू हो गया। विधायक एवं मंत्रियों के स्वागत समारोह में सपाई आतंक से आम जनमानस भयभीत हो गया। सपा मुखिया की सख्ती भी ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी। उन्होंने पथरदेवा विधायक शाकिर अली द्वारा नियम के विरूद्ध रेलवे स्टेशन पर घोड़ा दौड़ाने एवं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर की गयी जमकर मारपीट घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसी तरह की अनेक घटनाएं प्रदेश के जनपदों में घट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोटालों पर घोटाले उजागर हो रहे है और घोटालों के आरोपियों को पुरूस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने लखनऊ एवं फैजाबाद की कचहरी में बम विस्फोट के आरोपियों पर राज्य सरकार द्वारा मुकदमे वापस लेने के प्रयास की निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा इस निर्णय का विरोध करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अछैवर गौड़, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, परशुराम कुशवाहा, अनुपमा जायसवाल, जटाशंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कृष्णदत्त तिवारी, संदीप शाही, हिम्मत बहादुर सिंह, श्रीनाथ शुक्ला, कैशलेन्द्र सिंह, संचित सिंह, गुलाबचन्द्र शुक्ल, गंगाधर मिश्र, रामकृपाल सिंह, प्रमोद कुमार गुप्त, नवनीत कौशल, परमानन्द गुप्त, पवन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री शाही का मसौली, रामनगर, घाघराघाट, जरवल रोड, जरवल आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ

Posted on 08 April 2012 by admin

a1भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूम धाम के साथ ३२ वां स्थापना दिवस मनाया  इस दौरान शुक्रवार को सेक्टर २७ स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार में एक गोष्टी का आयोजन हुआ    भारतीय जनता पार्टी के ३२वें स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्टी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बारे में बताते हुए कहा कि १९५१ में पार्टी का सफ़र जन संघ के रूप में स्थापित पार्टी के साथ हुआ लेकिन  घटक दलों के साथ विचार धारा ना मिलने के कारण  ६ अप्रल सन १९८० में राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी  का जन्म हुआ  भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्नता में एकता का नारा दिया और जब भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात की तो अन्य राजनितिक पार्टियों ने इसे साम्प्रदायिकता वादी बताया  पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि साल २०१४ में होने वाले लोक सभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी  सभा के दौरान विधयक महेश शर्मा,महानगर अध्यक्ष विजेंद्र नगर,महामंत्री दिनेश डिमरी,संजय बाली,अमित त्यागी,मस्टर रविंदर त्यागी,रमेश चन्द्र महावर,चन्दगी राम यादव,कुलदीप तंवर,सतीश गौतम,डिम्पल आनंद अध्यक्ष महिला मोर्चा,ब्रिजपाल चौहान,मोहन शर्मा,पप्पू बृजवासी,शम्भू प्रसाद पोखरियाल,उमेश त्यागी,गंगा जोशी,राम मल्होत्रा,एहसान खान,सरफराज अली,गिरीश कोट लाला,सरदार गुरुप्रीत सिंह,ए पी सक्सेना,रिंकू नम्बरदार,निखिल गुप्ता,डी एन सिंह, समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रिक्त राज्य सभा सदस्य पद की पूर्ति हेतु कार्यक्रम।

Posted on 08 April 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग व्दारा उ0प्र0 में राज्य सभा के लिए निर्वाचित सदस्य श्री रसीद मसूद व्दारा राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिये जाने के कारण रिक्त हुए स्थान की पूर्ति हेतु उप निर्वाचन कराये जाने के लिए कार्यक्रम नियत किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नाम निर्देशन की अधिसूचना का दिनांक 09 अपै्रल, 2012 (सोमवार), नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 16 अपै्रल, 2012 (सोमवार) नाम निर्देशन की जांच हेतु 17 अपै्रल, 2012 (मंगलवार), नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 19 अपै्रल, 2012 (वृहस्पतिवार), मतदान का दिनांक व समय 26 अपै्रल, 2012 (वृस्पतिवार) को प्रातः 09ः00 बजे से सांय 4ः00 बजे अपरान्ह तक निर्धारित है। मतगणना 26 अपै्रल, 2012 (वृस्पतिवार) को होगी, और 30 अपै्रल, 2012 से पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0सैनी ने किया था जननी सुरक्षा योजना में गोलमाल का भण्डाफोड़ परन्तु उन्हीं पर की गयी एफआईआर

Posted on 07 April 2012 by admin

हरदोई जनपद के साण्डी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा0सैनी ने गुरूवार को लखनऊ प्रेस क्लब में जननी सुरक्षा योजना के तहत हुए अपने डियूटी क्षेत्र में बन्दरबांट का भण्डाफोड़ मीडिया के सन्मुख किया था उन्होने सीएमओ डा0तिवारी एनएचआरएम के नोडल अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार तथा विक्रमलाल की गड़बडि़यों की लिखित शिकायत को भी विभाग ने चुप्पी साध ली परन्तु डा0सैनी को अपना विरोधी अभियान पोल खोलो जारी रखा तो विभागीय कुछ लोगों ने मिलकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया 02अप्रैल को पीएचसी पर ताला डालकर इन लोगों ने हड़ताल शुरू कर दी तब सीएमओ ने डा0सैनी को जिला कारागार स्थानान्तरित कर दिया परन्तु उन्होने स्थानान्तरण पत्र नहीं लिया तो उनके निवास पर वह चस्पा किया गया बात यहीं पर नहीं रूकी विभागीय कर्मचारी कनिष्ठ लिपिक गया प्रसाद ने उनके विरूद्ध साण्डी थाने पर एफआईआर दर्ज करवायी कि डा0सैनी महत्वपूर्ण कागज लेकर फरार हो गये थानाध्यक्ष अशोक कुुमार ने कहा कि आरोपों की जाँच की जा रही है मामला गम्भीर है इसमें चूंकि मामला लखनऊ तक पहुँच चुका है। सीएमओ डा0तिवारी ने चिकित्सक असद अली राजेश कुमार और गयाप्रसाद का स्थानान्तरण करके आरोपों की जांच अपने स्तर से शुरू करवायी। क्या जांच का अधिकार उसी को व्यवस्था देती है जिस पर दोष लगा होता है?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाराबंकी निवास सिपाही की हरदोई पुलिस लाइन में करन्ट लगने से मौत

Posted on 07 April 2012 by admin

हरदोई जनपद में अभी हाल में तैनात सिपाही ब्रजबिहारी यादव जो बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के पूरेराजा का पुरवा निवासी रहे हैं और इस समय उनका पूरा परिवार सुल्तानपुर रोड स्थित गांसाईगंज के सरसावाँ में रह रहा है। सिपाही ब्रजविहारी यादव पुत्र रामशंकर यादव हाल ही में लखनऊ से स्थानान्तरित होकर हरदोई आये और एस0पी0कार्यालय में डी0सी0आर0बी0 में उनकी तैनाती हो गयी थी परन्तु वह पुलिस लाइन की बैरक को ही अपना निवास बनाये हुए थे शुक्रवार को स्नान करने के बाद चाय बनाते वक्त बिजली के नंगे तार से उन्हें करन्ट लगा और वह चिपक गये जब अन्य पुलिसकर्मी उधर से निकले तब स्थिति देखकर हड़कम्प मच गया लाइन निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर गये जानकारी पर परिजन भी दोपहर बाद पहुँचे पोस्टमार्टम के बाद उनका मृत शरीर पुलिस लाइन लाया गया शहीद स्तम्भ पर गारद ने अपने शस्त्र उल्टा करके उन्हें अन्तिम सलामी दी गयी जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर0के0श्रीवास्तव, सीओसिटी त्रिभुवन सिंह, सीओ हरपालपुर रामकेवल, महिला एस0ओ0 मीनाक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे और सलामी दी पुलिस अधीक्षक आर0के0श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनके मृत शरीर को कन्धा भी दिया उधर उनके साथी कर्मी सुबह कार्यालय आने की रास्ता देख रहे थे परन्तु यह मनहूस खबर जैसे ही आई सभी के होश उड़ गये। मृतक सिपाही के परिवार मे पत्नी के अलावा तीन पुत्र एक पुत्री रही जो पुत्री की वह शादी कर चुके थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में स्थानीय निकाय चुनाव रामभरोसे

Posted on 07 April 2012 by admin

फर्जी वोटरो की सख्ंया बढी

जनपद में विधान सभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी प्रशासनिक अमला तेजी से कर रहा है वो भी फर्जी वोटरो के सहारे ।
गौरतलब हो कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन २०१२ के मतदान में नगर पालिका क्षेत्र के वोटरो की संख्या लगभग ७६००० थी जिसमे तमाम गडबडियां मौजूद रही जैसे वोटर कार्ड में पुरुष मतदाता को महिला दर्ज किया गया था किसी मतदाताओ के पिता का नाम गलत था किसी की फोटो गलत थी जैसी तमाम गडबडियां थी ।  चुनाव आयोग की बेहद सख्ती के बावजूद हजारो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नही कर पाये और आज तक अपने वोटर कार्ड को संशोधित कराने को लेकर तहसील का चक्कर लगा रहे है मगर कोई सुनने वाला नही है और अब तो स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां इन्ही लेखपालो वी०एल०ओ० के फर्जी वाडे के जरियें पूर्ण मानी जा रही है । सोचिये स्थानीय निकाय चुनाव में २५ वार्डो के मतदाताओं का आंकडा एक लाख पार कर गया है वो भी अगर जितने नाम बढने को गया है उन्हे हूबहू शामिल कर लिया जाये तो नगरपालिका के वोटरो की संख्या सवा लाख को भी पार कर जायेगी और तो और इन फर्जी वोटरो का न तो वोटर कार्ड बनना है न ही मतदान के समय सत्यता ही जांची जायेगी ।
आज भी जो वोटर लिस्ट जारी की गई है उसमे सैकडो नाम ऐसे है जो कई कई वार्डो में दर्ज है जैसे दीपनारायण, सगना देवी, सुभाष सिंह, कमला, नगीना, हरीश, दुर्गावती, सत्यनारायण, संजीव आदि वार्ड संख्या १९ शास्त्री नगर के वोटर लिस्ट में वूथ संख्या ८१ के क्र०सं० १६ पर बतौर मतदाता है और यही मतदाता वार्ड सं० २ के बूथ सं० ८ में ७९०, ७९१ आदि पर भी बतौर मतदाता वोट डालने के अधिकारी है जबकि वार्ड शास्त्रीनगर और वार्ड नरायनपुर अलग अलग है यही नही चैक के रुहटठा गली में निराला नगर विवेक नगर, रुद्र नगर लगभग सभी वार्डो मे लेखपालो व चुनाव कर्रि्मर्र्यो द्वारा फर्जी वोटर बढाकर वोटर लिस्ट पूर्ण की गई है जिसमे इसबार मृतक व गैर जनपदो मे रह रहे लोग भी वोट डालेगें ।
यही नही शहर के नयानगर मोहल्ले की ज्यादातर आबादी ग्राम सभा लोलेपुर मे आती है मगर उनका भी नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराया गया है शहर की काशीराम कालोनी वासियो का नाम अमहट ग्राम सभा वासियों का नाम करौदिया ग्राम सभा वासियो का नाम, चीनी मिल के विहारी लेबरो का नाम, नगर पालिका की वोटर लिस्ट में दर्ज है और चुनाव लड रहे प्रत्याशियों ने हल्का लेखपालो, वी०एल०ओ० को अपने घरो पर बैठाकर फर्जी फार्म द्वारा वोटर बढाये गये है जिससे विधानसभा में मात्र दो महिने पहिले १५ फरवरी २०१२ को हुए मतदान में ७६००० मतदाता थे मगर यही दो माह बाद लेखपालो ने शहर की आबादी ५० हजार के लगभग बढा कर आयोग की चुनाव नीति और स्थानीय निकाय चुनाव की सत्यनिष्ठा को भी संदिग्ध बना दिया जा रहा है ।
जिले के निर्वाचन अधिकारी को स्वयं सोचना और देखना चाहिए की दो माह मे इतने मतदाता बढ कैसे गये । अगर ये लोग विधान सभा में वंचित रह गये थे तो यह किसकी गल्ती थी जबकि विधानसभा चुनाव की तैयारी छ. माह पूर्व ही शुरु हो चुकी थी और दर्जनो विभागो के सैकडो कर्मी वोटर लिस्टो की सुधार व्यवस्था में जुडे थे फिर नगर पालिका चुनाव मे अब क्यों फर्जी वाडा हो रहा है जबकि विधान सभा चुनाव के मतदाता और निकाय चुनाव के मतदाता में क्या अन्तर है ।
नगर की समाज सेवी संस्थाओं और जनता ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त स्थानीय निकाय एवं पंचायत  स्थानीय निकाय का चुनाव विधान सभा निर्वाचन की वोटर लिस्ट से और मतदाता पहचान पत्र के जरिये कराने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पशुतस्करों के सामने पुलिस हुई बौनी

Posted on 07 April 2012 by admin

ऽ    पुलिसकर्मियों पर गिरी कप्तान की गाज
जनपद का थाना कूरेभार  पशु तस्करों के आगे हार गया थानेदार लाईन हाजिर, सिपाही हुआ निलम्बित अनुभव हीनता के चलते पुलिस पर दर्ज कराया गया मुकदमा सिपाहियों के हौसले पस्त ।
गौरतलब हो कि जिले में सक्रिय पशु तस्करो की एक गाडी देर रात थाना कूरेभार की सीमा के स्थित गुप्तारगंज तकिया गांव वाले सूनसान मार्ग से पूर्व की भांति आती हुई दिखी ।
गाड़ी देखकर गस्ती सिपाहियों ने टार्च जलाकर रोकने की कोशिश की तो गाडी नही रुकी बल्कि गाडी की स्पीड बढा दी गई और गस्ती सिपाहियों पर गाडी चढाने की कोशिश भी की गई जिससे घबराकर सिपाही ने वाहन रोकने के लिए टायर भस्र्ट करने के लिए फायर कर दिया मगर वाहन चालक को पूर्व से ही इस गंवई इलाके की भागौलिक स्थित मालूम थी और गुप्तारगंज के ताकिया गांव में घुस गया ।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गांव वाहन में लदे गोवशो को उतार कर पुन राजमार्ग पर आकर भागने लगा सिपाहियों ने पुन जान हथेली पर रखकर वाहन को पकडा जिसका नं० यू०पी० ५० एटी ०५५४ था और इसको चला रहे ड्राइवर का नाम अबू साहेल निवासी ग्राम हाउ थाना जंगीपुर आजमगढ ने अपनी पहुंच और नेटवर्क का दिमागी इस्तेमाल कर नवागुंतक पुलिस कप्तान को इस कांड की सूचना दे दिया ।
उसने पुलिस अधीक्षक को बताया कि पुलिस लूटने की नियत से गाडी रोकवा रहे थे न रोकने पर गोली मारी गई जबकि इस घटना की चर्चा पूरे ईलाके में चल रही है जिससे यह प्रतीत होता है कि पुश तश्करी का जाल जिले के कई थानो के अन्र्तगत चल रहा है और गाहे वगाहे अगर कोई थाना व पुलिस कर्मी इसे रोकने का प्रयास करता है तो अंजाम कुछ इसी तरह सामने आता है ।
हालांकि नवागंतुक पुलिस कप्तान ने अनजाने मे ही एक थानेदार और सिपाही को दण्ड दे दिया और पुलिस के सिपाही के खिलाफ अबू सालेह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर धारा ३४१, ३६५, ५०४, ४२७ आईपीसी दर्ज कराकर निलंम्बित कर दिया और जनता की नजर में निर्दोष थानेदार प्रेम प्रकाश पाण्डेय को लाईन हाजिर कर दिया । जिसकी पूरे जिले में विपरीत प्रतिक्रिया सुनी जा रही है ।
गौरतलब हो कि गोकशी, पशु तश्करी रोकने के लिये पुलिस कप्तान पी०वी०रामाशास्त्री को भी अपनी जान जोखिम मे डालनी पडी थी उन्होने तश्करो के ट्रक के टायर पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायर कर गाडी रोकवा कर पशुतश्करो के गिरफतार किया था उस चर्चित कांड की चर्चा आज भी जनपद में की जाती है और तेज तर्रार पुलिस कप्तान पी०वी० रामाशास्त्री आज भी बहुसंख्यको में गोवशों को बचाने के लिए स्मरणीय है ।
वही आज का कांड आम जनता मे अधिकारियों की अनुभव हीनता के लिये याद किया जायेगा । जबकि थाना हलियापुर, बल्दीराय, कुडवार, लम्भुआ, देहात कोतवाली आदि के मार्ग पशु तस्करों के पसंदीदा मार्ग है और यही से तस्करी के पशु बाहर भेजे जाते है रोक टोक की स्थिति मे कई बार पुलिस की जान पर भी बन आती है और कल भी कुछ ऐसा ही हुआ था मगर ऐसा लगता है कि पुलिस हार गई और पशु तस्कर जीत गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अम्बेड़कर गावों में बन गयी बालू रेत से आर.सी.सी की सड़कें

Posted on 07 April 2012 by admin

ऽ    मामला विकास खण्ड भदैंया के गांव मुरारपुर का

अम्बेडकर गावांे के विकास मंे सामने आने वाले आकड़े झूठें है और दावा किताबी है। जिले के अम्बेडकर गावों की तस्बीर पर सटीक बैठ रही है। अम्बेडकर गावों के विकास के लिये मायावती सरकार ने अरबो रूपये के बजट दिये, अम्बेडकर गावों को पूर्ण संतृप्त करने की गरज से ही मायावती सरकार ने उन अम्बेड़कर गावों को चयनित किया जो 1995 में पहली बार मायावती सरकार बनने पर चयनित हुये थे। वैसे तो जिले मंे 19 अम्बेड़कर गावं है जिसमें से विकास खण्ड़ भदैंया के अन्तर्गत अम्बेड़कर गावं मुरारपुर है।
गौरतलब हो कि अम्बेड़कर गावं मुरारपुर में 53 महामाया आवास , 44 इन्दिरा आवास, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा से निर्मित आर.सी.सी. सड़क तथा लो.नि.विभाग के खण्ड 3 द्वारा बनाया गया सम्पर्क मार्ग है। कहने को यह सब बन गया है सरकारी फाइलों मे अम्बेड़कर गावं मुरारपुर संतृप्त हो गया है। परन्तु अम्बेड़कर गावं मुरारपुर मौजूदा रिकार्ड के मुताबिक 4 करोड़ रूपये खर्च करने के बाद भी उजड़ा-उजड़ा है। यहां यह बताना समीचीन होगा कि अम्बेडकर गावं मुरारपुर वर्ष 1995 में पहली बार अम्बेडकर गाव के रूप मे चयनित हुआ था, उस समय भी पूर्ण विकास का दावा किया गया था। अम्बेडकर गावं मुरारपुर के ग्राम पंचायत प्रधान रबीन्द्र यादव ने बताया कि मेरी ग्राम पंचायत में विना तारकेाल के पक्का सम्पर्क मार्ग बना दिया गया जो हनुमानगंज,सम्भूगंज मार्ग से 500 मीटर बनना था। विना तारकेाल, विना पूरी गिट्टी डाले उसी गांव के ग्रामीण बसन्त लाल, पूरनचन्द्र, रामू, दयाराम, संभालू आदि ने बताया कि यह सम्पर्क मार्ग इसके पहले क्षेत्र पंचायत भदैंया से 800 मीटर बन चुका था। ठेकेदार ने उसी पर कुछ बडी गिट्टी ड़ालकर बिना रोलर से दबाए पुनः छोटी गिटटी डालकर सम्पर्क मार्ग बना दिया। उन ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की गयी थी् ! सी.डी.ओ को भी लिखा था कि ठेकेदार विना तारकेाल की पक्की सड़क बना कर फरार हो गया। उस पर सी0डी0ओ0 सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम अधिकारियों की टीम जांच में भेज रहे है। परन्तु आज तक जांच नही हुई,सी.डी.ओ सुनील कुमार श्रीवास्तव को बार-बार शिकायत करने के बाद कुछ कमी आये और उस सड़क पर कहीं कहीं ‘‘ चकती,, तारकेाल लगाकर चले गये सम्पर्क मार्ग टूट चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव मंे बालू के रेते से आर.सी.सी. सड़क बन रही है। इन्दिरा आवास एंव शौंचालय मंे दरवाजे तक नही लगे है ! के.सी.ड्रेन अधूरी है। पूरे गांव में बालू से बनी नालियां टूट गयी है। गन्दगी का तो पूछों मत ! पूरा गांव गन्दगी से भरा पडा है।  यह पूछनें पर कि क्या सफाई कर्मी नही आते ?  इस पर ग्रामीणो ने कहा कि सफाई कर्मी कभी कभार दिखाई तो देते है परन्तु प्रधान से मिलकर चले जाते है। गांव मंे इन्दिरा आवास, महामाया आवास, अधिकारियेां-कर्मचारियांे की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। कई इन्दिरा आवास एंव महामाया आवासों के छत तक नही पडी है। इसी गांव के दलित राजेश पुत्र मोती व  राम मिलन  का शौंचालय आज तक नही बना। दलित रामसुख धोबी पुत्र मोती, फक्कड,रंजीत, पुत्र मनोहर, शेखर, बग्गड़, जयपाल बनमनसा, इन सभी दलितों के आवासों पर छत नही लग पायी है। कारण पूछंने पर इन ग्रामणों ने कहा कि क्या करें आवास के लिये मिले रूपया में  आधी रकम तो ब्लाक वाले ले लिये ….. साहब छत कैसे पडेगी ? शौंचालय ऐसे बने है कि  कोई भी उस शौंचालय मे शौंच के लिये नही जा सकता। शौंचालय के लिये गढ़ढा सिर्फ एक फिट खोदा गया है जिस पर शौंचालय की सीट बैठा दी गयी है। सडे ईटों से शौंचालयों का निर्माण मात्र 200 ईंट या फिर 300 ईटों कर दिया गया है। ऊपर से इन शौंचालयों में दरवाजे एक भी नही लगे है। अव्वल तो इन शौचालयों पर छत नही पड़ी है टीन सेट लगा दिया गया है। दरवाजे के नाम पर जूट का बोरा परदा कर दिया गया है। अम्बेड़कर गावं मुरारपुर मंे हुये भ्रष्टाचार खेल के बारे में सी.डी.ओ. सुनील कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नम्बर 9454416195 पर फोन मिलाया गया तो घण्टी बजती रही परन्तु सीडीओ ने फोन उठाना उचित नही समझा। बैरहाल कुछ भी हुआ यहां अम्बेड़कर गांव के विकास के नाम पर करोड़ो को खेल हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पं0 दीनदयाल जी के आदर्श और संदेशों पर चलकर ही हम भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में लाकर खड़ा कर सकते हैं

Posted on 07 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे के स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज अलीेगढ़ जनपद के अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री शाही आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्म स्थान ग्राम मड़ौली में हजारों कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल जी के आदर्श और संदेशों पर चलकर ही हम भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में लाकर खड़ा कर सकते हैं। महापुरूषों के सिद्धान्तों और संदेशों को अंगीकार न करने का ही परिणाम केन्द्र की कांगे्रस सरकार में हो रहे निरन्तर घोटाले और पैदा हो रही अराजक स्थिति है। श्री शाही ने कहा कि यह बड़ी गंभीर बात है कि सत्ता में बैठे लोग युवाओं को पे्ररित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राजनीतिक और सामाजिक जीवन में कार्य कर रहे लोगों को आत्म चिंतन करने की नितान्त आवश्यकता है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता और धन के लोभ से अलग रहकर ही समाज कार्य करने वाला व्यक्ति ही समाज के लिए आदर्श बनाता है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी विद्रुप स्थिति है कि बहुत कम राजनैतिक कार्यकर्ता आज सत्ता और धन के लोभ का संबरण कर पा रहे हैं। उन्होंने  कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें राम भक्त हनुमान की भूमिका में नेतृत्व को निरन्तर जगाते रहना चाहिए। मड़ौली पहुंचने पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं तथा जिला पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में विवेकानंद इंटर कालेज छर्रा में अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धान्तों और पे्ररक महापुरूषों की भूमिका से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त श्री शाही ग्राम खिरीरी मस्तीपुर में श्रीलक्ष्मी नारायण धाम में आयोजित कार्यक्रम में विकलांगों को वस्त्र एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना कुमारी, पूर्व विधायक डा0 राम सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा0मधु मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज प्रताप सिंह, रामकृपाल सिंह सहित जिला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुशासनहीन आचरण के लिए समाजवादी पार्टी से 06 वर्ष के लिए निष्कासित

Posted on 07 April 2012 by admin

जनपद एटा के निम्नलिखित पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीन आचरण के लिए समाजवादी पार्टी से 06 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। रधुवीर सिंह पूर्व विधायक, लाखन ंिसह, पप्पू दिवाकर, प्रधान नरौरा,एटा यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in