Archive | राज्य

कानपुर मण्डल के उपनिबन्धक, फम्र्स सोसाइटीस तथा चिट्स श्री विवेक चैधरी तत्काल प्रभाव से निलम्बित

Posted on 17 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन ने कानपुर मण्डल के उपनिबन्धक, फम्र्स, सोसाइटीस तथा चिट्स श्री विवेक चैधरी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि नेहरू महाविद्यालय, छिबरामऊ, कन्नौज की प्रबन्ध समिति को उक्त अधिकारी द्वारा अनियमित तरीके से भंग किये जाने के सम्बन्ध में शासन को शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच कराए जाने पर इसकी पुष्टि हुई कि कानपुर मण्डल के उपनिबन्धक ने नेहरू महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति को अनियमित तरीके से भंग कर दिया था। इस पर गम्भीर रूख अपनाते हुए प्रदेश शासन ने कानपुर मण्डल के उपनिबन्धक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री की शादी हेतु अनुदान

Posted on 17 May 2012 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने सूचित किया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546/-से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884/- से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10000/-एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 5000/-प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यूनिसेफ की टीकाकरण मीडिया कार्यशाला के दूसरे दिन ग्रामों का भ्रमण

Posted on 17 May 2012 by admin

ग्राम नौपुरा  और बहेरा में टीकाकरण पर जनता से चर्चा

anm-of-naupura-explaining-immunization-programme-details-to-media-worshop-participantsबच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया द्वारा रचनात्मक सहयोग पर यूनिसेफ द्वारा यहां आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन मीडिया प्रतिनिधियों ने आज विकास खण्ड बरौली अहीर के दो ग्रामों -नौपुरा और बहेटा का दौेरा कर स्थिति का मौके पर जायजा लिया और ग्रामवासियों व लाभार्थी महिलाओं से उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। मीडिया प्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को देखा और पोलियो वैक्सीन के रख रखाव हेतु कोल्ड चेन प्रबन्धन का अवलोकन किया।
यूनिसेफ तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीडिया के दो समूहों में से एक ने ग्राम बहेटा और दूसरे ग्रुप ने नौपुरा का दौरा किया। उपकेन्द्र बहेटा पर हर महीने तीसरे बुधवार को टीकाकरण किया जाता है जिसकी जानकारी सभी ग्राम वासियों को रहती है। यहां डयुटी पर तैनात ए.एन.एम.-भू देवी ने बताया कि ग्राम में एक वर्ष तक की आयु के 40 बच्चे टीकाकरण हेतु दर्ज है जिनके कार्ड बने है। टीकाकरण दिवस पर आशा तथा आगनबाडी कार्यकत्री बुलावा टीम के रूप में सहयोग करती है।
ग्राम वासियों ने टीकाकरण तथा अन्य कार्यक्रमों की जानकारी उप केन्द्र पर भी लिखवाने तथा ग्राम स्तर पर गठित ग्राम स्वच्छता समिति को सक्रिय किये जाने की जरूरत बताई। चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजीव बर्मन ने अवगत कराया कि ग्राम में शीघ्र ही चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। डा0 बर्मन ने बताया कि उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत स्वीकृत 28 ए.एन.एम. में से 23 कार्यरत है इसलिए कुछ स्थानों पर ए.एन.एम. को उपकेन्द्र का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसी प्रकार ग्राम बहेटा के स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत ए.एन.एम. सुश्री थामस ने ग्राम में नवजात शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं को दिये जा रहे टीकाकरण के मामलों पर मीडिया समूह को अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया ।
distt-immunization-officer-alongwith-unicef-reprentatives-usha-rai-visited-benta-chc-for-media-workshop-exerciseसंयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 श्री राम ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 अनुपम भास्कर ने बताया कि जनपद में 394 स्वास्थ्य उप केन्द्र है जिनमें से 294 पर ए.एन.एम. कार्यरत है। अन्य स्थानों पर भर्ती हेतु कार्यवाही की जा रही है।
अन्त में यूनीसेफ की ओर से न्यू कन्सेप्ट इन्फोरमेशन की ऊषा राय, अश्वनी भट्नागर तथा अतुल ने प्रतिभागियों से फीड बैक प्राप्त कर भविष्य के आयोजनों तथा टीकाकरण के लिए जन जागरूकता हेतु बेहतर कार्यवाही किये जाने का विश्वास दिलाया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा में इलैक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम (e-FMS) लागू होगा

Posted on 17 May 2012 by admin

जिलाधिकारी द्वारा ई.एफ.एम.एस (e-FMS) कार्यदल गठित

मनरेगा में धनराशि के त्वरित सीधे ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरण को दृष्टिगत रखते हुए इलैक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम लागू किया जायेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शासन द्वारा आगरा जनपद को भी इस योजना में सम्मिलित किया गया है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि इसके लिए जनपद मेें कार्यदल का गठन कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी, परियोजना निदेशक राम ऱक्षपाल सिंह अपर प्रशासनिक अधिकारी,  लीड बैंक प्रबन्धक तथा जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के डी.आई.ओ. संजय कुमार को सदस्य नामित किया गया है। सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यदल के सदस्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन पर आयोजित बैठक में पंजीकरण डाटा की अशुद्वियों में सुधार कर डाटा अपडेट कराने, पुराने जाब कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम अंकित कराने, व्यय की प्रबिष्टी पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायतों के परिसम्पत्ति रजिस्टर को अद्यावधिक बनाने पर बल दिया।
परियोजना निदेशक श्री यादव ने कहा कि सोशल आडिट का कार्यवृत भी तत्परता से अपलोड कराये। कार्यो की  एम.बी. तथा मस्टर रोल का नियमित विवरण फीड करायें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन करलें ताकि ग्राम पंचायतों को धनराशि हस्तान्तरण में कोई त्रुटि न रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कडे निर्देश दिये कि मनरेगा कार्यो के प्रारम्भ के समय, कार्य के दौरान और कार्य पूर्ण होने पर लिए गये फोटोग्राफ एक सप्ताह के अन्दर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारियों  ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अजमेर शरीफ उर्स पर आगरा से विशेष बसें चलेगी-परिवहन मंत्री

Posted on 17 May 2012 by admin

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया है कि अजमेर शरीफ में उर्स के मौके पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष बसें चलाई जायेगी। परिवहन मंत्री ने उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को अजमेर शरीफ में आगामी 21 मई से 28 मई तक होने वाले उर्स के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु आगरा और अलीगढ से विशेष बसें चलाने के निर्देश दिये है।
परिवहन मंत्री ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये है कि यात्रियों को रास्ते में किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए अच्छी स्थिति वाली बसे ही चलाई जायें। उन्होंने इन बसों का संचालन 20 मई से ही प्रारम्भ कराने हेतु निर्देश दिये है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबन्धक आगरा व अलीगढ को भी उर्स के लिए बसों के बेहतर संचालन के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये है ताकि यात्रियों को कठिनाई न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि योजना अनुमोदित

Posted on 14 May 2012 by admin

  • फलों की खेती व बकरी पालन के साथ उद्यान, पशुपालन को प्रोत्साहन
  • मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों की आमदनी में वृद्वि पर विशेष बल

कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) के गर्वनिंग बोर्ड की आज विकास भवन पर आयोजित बैठक में वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि कार्य योजना अनुमोदित की गई। कार्य योजना कृषि निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने फसल उत्पादन में वृद्वि के उपायों के साथ उद्यान, मत्स्यपालन, पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं को समन्वित करते हुए किसानों की आमदनी बढाने पर बल दिया।
उन्होंने फूलों की खेती को प्रोत्साहन दिये जाने की चर्चा करते हुए ट्यूलिप और आर्किड की खेती की ओर किसानों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों में बकरी पालन हेतु रूझान बढा है। बकरी अनुसंधान केन्द्र भी निकट ही कार्यरत है। नाबार्ड द्वारा बकरी पालन हेतु अनुदान देय है। किसाानों द्वारा बकरी पालन हेतु बैंको द्वारा ऋण देने में रूचि न लेने की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित लीड बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड को शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्होंने विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत कृषि सूचना एवं परामर्श केन्द्रों  (FIAC) को प्रभावी बनाने, किसान पाठशालाओं के नियमित आयोजन, क्षमता वृद्धि हेतु किसान समूहों के गठन हेतु निर्देश दिये। किसान मेलों व फसल प्रदर्शन के अलावा गत वर्ष की भांति किसानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देश दिये। बैठक में फारमर अवार्ड (किसान सम्मान) हेतु  ढाई लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को नई तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा अनुदान आदि की नियमित जानकारी हेतु मासिक न्यूज लैटर का प्रकाशन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिन विभागों को धनराशि आवंटित की गई थी वे एक सप्ताह में उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने योजना से लाभान्वित परिवारों/व्यक्तियों पर आधारित सफलता की कहानियां नियमित रूप से भेजने हेतु निर्देश दिये।
उप निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए प्रगति आख्या तथा विभागवार अनुमोदित धनराशि की जानकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी,सहायक निदेशक मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों आदि ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
डा0 सुरेन्द्र पाल सिंह व डा0 आर. बी. सिंह द्वारा खारी पानी में सुधार और  शुष्क खेती पर दिये सुझावों पर सहमति प्रकट करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने वाटर रिचार्ज के लिए 15 लाख रूपये की की कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में परियोजना निदेशक राम रक्षपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बंगाली बाबू अरेला, प्रेम नारायण त्यागी, वीरेन्द्र सिंह आदि विभिन्न विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहरों की सिल्ट सफाई कार्य पूरी पारदर्शिता से कराये-जिलाधिकारी

Posted on 14 May 2012 by admin

  • वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि योजना अनुमोदित
  • फलों की खेती व बकरी पालन के साथ उद्यान, पशुपालन को प्रोत्साहन
  • मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों की आमदनी में वृद्वि पर विशेष बल

कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) के गर्वनिंग बोर्ड की आज विकास भवन पर आयोजित बैठक में वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि कार्य योजना अनुमोदित की गई। कार्य योजना कृषि निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने फसल उत्पादन में वृद्वि के उपायों के साथ उद्यान, मत्स्यपालन, पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं को समन्वित करते हुए किसानों की आमदनी बढाने पर बल दिया।
उन्होंने फूलों की खेती को प्रोत्साहन दिये जाने की चर्चा करते हुए ट्यूलिप और आर्किड की खेती की ओर किसानों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों में बकरी पालन हेतु रूझान बढा है। बकरी अनुसंधान केन्द्र भी निकट ही कार्यरत है। नाबार्ड द्वारा बकरी पालन हेतु अनुदान देय है। किसाानों द्वारा बकरी पालन हेतु बैंको द्वारा ऋण देने में रूचि न लेने की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित लीड बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड को शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्होंने विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत कृषि सूचना एवं परामर्श केन्द्रों  (FIAC) को प्रभावी बनाने, किसान पाठशालाओं के नियमित आयोजन, क्षमता वृद्धि हेतु किसान समूहों के गठन हेतु निर्देश दिये। किसान मेलों व फसल प्रदर्शन के अलावा गत वर्ष की भांति किसानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देश दिये। बैठक में फारमर अवार्ड (किसान सम्मान) हेतु  ढाई लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को नई तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा अनुदान आदि की नियमित जानकारी हेतु मासिक न्यूज लैटर का प्रकाशन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिन विभागों को धनराशि आवंटित की गई थी वे एक सप्ताह में उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने योजना से लाभान्वित परिवारों/व्यक्तियों पर आधारित सफलता की कहानियां नियमित रूप से भेजने हेतु निर्देश दिये।
उप निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए प्रगति आख्या तथा विभागवार अनुमोदित धनराशि की जानकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी,सहायक निदेशक मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों आदि ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
डा0 सुरेन्द्र पाल सिंह व डा0 आर. बी. सिंह द्वारा खारी पानी में सुधार और  शुष्क खेती पर दिये सुझावों पर सहमति प्रकट करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने वाटर रिचार्ज के लिए 15 लाख रूपये की की कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में परियोजना निदेशक राम रक्षपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बंगाली बाबू अरेला, प्रेम नारायण त्यागी, वीरेन्द्र सिंह आदि विभिन्न विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में अगर बोरे आये तो गेहूँ क्रय केन्द्र पर नहीं पहुँचे आखिर क्यों

Posted on 14 May 2012 by admin

हरदोई जनपद के गेहूँ केन्द्रों पर खरीदे गये गेहूँ को भरने के लिये बोरे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं यहाँ तक कि दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश  से तमाम गेहूँ पिहानी क्षेत्र के केन्द्रों पर भीग गया। गेहूँ खरीद केन्द्रों पर मण्डी कमीशन एजेण्ट अपने बैनर न लगाकर यूँ ही किसान का गेहूँ खरीद रहे हैं प्रशासन ने फौरी सहायता पर बोरे उपलब्ध करवाये लेकिन लापरवाही की हद तब पार हो चुकी कि वह बोरे गेहूँ क्रय केन्द्रों पर ही नहीं पहुँचे गेहूँ की खरीद जोरों पर परन्तु किसान तब भी परेशान है क्योंकि कमीशन का खेल जारी है कुछ पर तो दलाल सक्रिय हैं व्यापारी के बिचैलिये किसानों के सम्पर्क में रहते हैं उनका काम चुटकी बजाते हो जाता मजबूरन किसान फिर उन्हीं की शरण जाकर उनका खास बनकर अपना काम निकालता है उदाहरण के तौर पर हरदोई गल्ला मण्डी टोकन संख्या 23/25622 दिनांक 11 मई 2012 बावन ब्लाक के किसान रामशंकर सिंह ने परेशान होकर बताया कि दो दिन बीत जाने पर भी गेहूँ हम नहीं बेंच पाये हमको बोरों की कमी बताई जा रही है। 13 क्रय केन्द्रों पर केवल कल शनिवार को गेहूँ से भरी गांट दिखाई पड़ी जबकि 23 कमीशन एजेण्ट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई मूल्य 1285का बैनर कहीं पर लगा नहीं दिखाई दे रहा जबकि जिलाधिकारी का इस बावत सख्त निर्देश जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफई में खोले जाएंगे दो नए स्पोट्र्स कालेज, मुख्यमंत्री ने की इटावा के विकास कार्यों की समीक्षा

Posted on 13 May 2012 by admin

पी.जी.आई. में तीमारदारों के ठहरने के लिए बनेंगे हाॅल, पैरा मेडिकल कालेज का सत्र भी शीघ्र शुरु होगा

safai-pgi-up-cm-akhilesh-yadavउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने खेलों को बढ़ावा देने के लिये सैफई में पुरुष व महिलाओं के लिये अलग-अलग दो स्पोट्र्स कालेज खोले जाने की घोषणा की है। उन्होंने उ0प्र0 ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, सैफई में दूरदराज से आने वाले मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए रसोई घर सहित दो बड़े हाॅल बनाने और वहां सस्ता भोजन उपलब्ध कराने हेतु कैण्टीन स्थापित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने निर्माणाधीन दुग्ध डेरी का जो कार्य रोक दिया था उसे शीघ्र ही चालू कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने आज इटावा के सैफई में चल रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य चल रहे है उनका कार्य पूर्ण गुणवत्ता युक्त ढंग से निर्धारित मानक के अनुरूप होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि पैरा मेडिकल कालेज का कार्य जल्दी पूर्ण कर लिया जाये और अगले शैक्षिक सत्र से विधिवत अध्ययन का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि इस कालेज के बन जाने से प्रदेश के विभिन्न भागों के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि सैफई में मिनी पी0जी0आई0 बन जाने से दूर दराज सहित अन्य प्रदेशों के लोग लाभान्वित हो रहे हंै। इसी तरह इस पैरा मेडिकल कालेज बन जाने से आस-पास के छात्रों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने इण्डोर स्टेडियम, क्रिकेट स्टेडियम, तरणताल, चंदगीराम स्टेडियम, हाॅकी स्टेडियम, पिक्चर हाॅल, पैरा मेडिकल कालेज के हाॅस्टल, कर्मचारी आवास, चैधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा सहित अन्य निर्माणाधीन भवनांे व कार्यो का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनकी कमियों को दूर करने तथा सम्बन्धित कार्यो को समय से पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नही होनी चाहिये। उन्हांेने निर्देशित किया कि किसी भी कार्य को धनाभाव के कारण न रोका जाए। इन कार्यों के लिए जितनी धनराशि की आवश्यकता होगी उपलब्ध करा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विधुत विभाग, राजकीय निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशनों का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा नये स्टेशनों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किये जाए।
मुख्यमंत्री के साथ गए प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री ने जो भी निर्देश दिये हंै उनका अनुपालन अतिशीघ्र सुनिश्चित कर उन्हें अवगत करायें। उन्होने पैरा मेडिकल कालेज के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य धनाभाव में रुके है उनका स्टीमेट शीघ्र उपलब्ध करा दें ताकि उनकी धनराशि उपलब्ध करायी जा सक,े लेकिन ध्यान यह रहे कि अगले सत्र में विद्यालय कार्य करना अवश्य शुरु कर दे। उन्हांेने क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त व स्तरीय बनाने व स्टेडियम के निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण करने हेतु स्टीमेट आदि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्हांेने विकास कार्यक्रमों तथा योजनाओं को तेजी के साथ चलाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इनका लाभ समय से लोेगों को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गवाहों पर अत्याचार कब तक?

Posted on 13 May 2012 by admin

मंजू कांड के आरोपियों द्वारा फर्जी केस में फसाने की कवायद

जहां एक ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति दुरूस्त करने के लिए कृत संकल्पित हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी वर्ग राजनैतिक संरक्षण की आड़ में उनके मंसूबों को मिटाने में लगे हैं। लालपुरा के चर्चित मंजूकांड के आरोपी तथाकथित ‘व्यापारी-चैधरी’ की मूछों में मक्खन लगाकर अपना उल्लू सीधा करते चले आ रहे हैं। गवाहों पर अत्याचार के क्रम में आरोपी बर्तन व्यापारी की ओर से मुख्य गवाह शिवमंगल सिंह यादव को मारपीट के फर्जी केस में फंसाया जा रहा है।
पता चला है कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि हलवाई शिवमंगल सिंह यादव ने लालपुरा तिराहा स्थित मंदिर पर कब्जा कर रखा है तथा पूजा करते समय शिवमंगल सिंह यादव ने मारपीट की। इससे पहले मंजू कांड के मुकदमा नं0 702/11 के कथित आरोपी परिवार द्वारा देशधर्म के फर्जी लेटर पेड पर संपादक देवेश शास्त्री के नाम से फर्जी शिकायत पत्र जिलाधिकारी को दिया गया था जिससे प्रशासन बुरी तरह उलझा रहा। अन्ततः तकिया चैकी इंचार्ज की सूझ बूझ से सत्यता  खुली।
संपादक देवेश शास्त्री भी मंजूकांड के गवाह है। इतना ही नहीं, अन्य गवाहों को फर्जी डकैती के मुकदमें में फंसाने का प्रयास किया गया था। विवेचना में डकैती का मामला फर्जी पाया गया था।
होली के दिनों में देवेश शास्त्री के घर में पत्थरबाजी व टीनशेड के खंभे गिराने के साथ अनिल कुमार के घर में घुसकर मारपीट की गई तथा दिनेश कुमार ठठेरा को भी धमकी दी गई तो इन तीनों गवाहों ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र अपर पुलिस अधीक्षक को 10 मार्च को दिये थे। जिनके आधार पर अस्तल चैकी द्वारा मंजूकांड के सभी गवाहों को 107/116 में पाबंद कर दिया गया था। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रभारी देवेश शास्त्री पर की गई पुलिस कार्यवाही के खिलाफ प्रदेश भर के अन्ना समर्थकों ने इटावा में अनशन करने की घोषणा की, तब जाकर कोतवाली प्रभारी ने 107/116 की कार्यवाही निरस्त की।
संविधान के अनुसार गवाहों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी प्रशासन की है ऐसे में आरोपियों द्वारा गवाहों पर अत्याचार आखिर कब तक होता रहेगा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in