Archive | राज्य

अधिकारियों की सूची निर्वाचन कार्यालय को भेजें

Posted on 21 May 2012 by admin

हल्के वाहनों की मरम्मत विभागीय बजट से करा लें

आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति हेतु जिलाधिकारी द्वारा राज्य सरकार के अधीन समस्त विभागों के कार्याध्यक्षों/विभागाध्यक्षों से अपने विभाग के समस्त अवर अभियन्ताओं,निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारियों तथा अन्य समकक्ष अधिकारी जो विभाग में कार्यरत हो,के नामों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था।
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि कतिपय विभागों से सूचियां अभी प्राप्त नही हुई है ।उन्होंनें सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि अपने विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों की सूची निर्धारित प्रारूप पर 22 मई तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय(पंचायत एवं नगरीय निकाय) में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
उन्होंने कहा है कि नगरीय निकायों के नर्वाचन में  बडी संख्या में हल्के वाहनों की आवश्यकता होगी। अनेक राजकीय वाहन खराब स्थिति/मरम्मत योग्य हो सकते हैं। ऐसेे विभागीय हल्के वाहनों की मरम्मत विभागीय वजट से अबिलम्व कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जनपद स्थित राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय प्रमुख को सूचित किया है कि विभागीय हल्के वाहन यदि खराब स्थिति/मरम्मत योग्य है तो उनकी मरम्मत विभागीय बजट से अबिलम्व करा लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अब बारी है लोहिया ग्राम चुनने की शासन के फरमान पर डा0राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना

Posted on 20 May 2012 by admin

हरदोई जनपद के जिलाधिकारी अजय शुक्ला ने विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में बैठक करके अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि शासन के आदेश के मुताबिक डा0राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना प्रारम्भ की गयी है आप सभी लोग उसका सर्वे कराकर कार्य योजना 20जून तक बना लें वहीं पर उन्होने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी स्वरूप कहा कि जिले के जर्जर मार्गों की मरम्मत का कार्य उसके लिए धनराशि की माँग बतायें पूरी की जाय। बीज की उपलब्धता 25मई तक सुनिश्चित करें किसानों के फार्म यदि भर चुके हैं तो जून तक के0सी0सी0 जारी कर दी जाय। विभागीय सर्वे कराकर क्रेडिट कार्ड फार्म भी भरवाये जायें जिले के सभी अधिकारी जनता की फरियाद 10 से 12 के बीच कार्यालय में बैठकर सुने बिजली विभाग को बिजली चोरी रोंकने उपभोक्ता की सही बिलिंग सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। यह सभी आदेश जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तयशुदा कार्यक्रम के अन्तर्गत करने की ताकीद भी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुशासन का पाठ पढ़ाया और नसीहत दी चले गये राज्यमन्त्री उ0प्र0सरकार

Posted on 20 May 2012 by admin

हरदोई जनपद में आये प्रदेश के ग्राम्य विकास मन्त्री अरविन्द सिंह गोप जिला प्रशासन के अधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाकर चले गये सरकार की अल्प समय में कोई कार्य योजना अभी तक प्रारम्भ नहीं हो पायी परन्तु योजनाओं का अमलीजामा प्रदान करने की नसीहत जरूर जिला प्रशासन को दे गये। मन्त्री जी के स्वागत सत्कार में प्रशासन द्वारा कोई कमी नहीं रखी गयी बेकार खाली समय काट रहे प्रशासनिक अधिकारियों को कायदा कानून की नसीहत मन्त्री महोदय ने जरूर दे दी। मन्त्री जी भरावन ब्लाक के अटवा कनौरा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे तभी मन्त्री जी से सुबह हरदोई आये और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर बैठक कर ली।सरकारी योजनाओं की समस्त जानकारी प्राप्त की वहाँ पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी सहित ग्राम्य विकास विभाग के समस्त अधिकारी मौजूद रहे प्रशसन को उन्होने नहर कुलावों की साफ सफाई का फरमान जल निगम द्वारा खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत सण्डीला को दो शिफ्टों में बिजली की सप्लाई विकलांग लाभार्थी जाब कार्डधारक मनरेगा मजदूर को काम देने की हिदायत उनके आदेश में सब शामिल रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वनाधिकारी को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश

Posted on 20 May 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 राम खेलावन सिंह को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह निर्णय श्री खेलावन के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच एवं प्रमुख वन संरक्षक से प्राप्त आख्या के आधार पर लिये। जांच में पाया गया कि इन्होंने कैसरगंज रेंज में अनाधिकृत ढंग से 400 अर्जुन वृक्षों के पातन की अनुज्ञा जारी की थी, साथ ही वृक्षों की निकासी पर भी नियंत्रण नहीं रखा, जिसके फलस्वरूप प्रत्यक्ष शासकीय राजस्व की हानि हुई।
ज्ञातव्य है कि डाॅ0 राम खेलवान के विरूद्ध प्राप्त विभिन्न शिकायतों की जांच से पाया गया कि उन्होंने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती एवं  शासकीय नियमों का पालन नहीं किया। इनके विरूद्ध कर्मचारियों का मनमाने ढंग से स्थानान्तरण तथा नियम विरुद्ध रवन्ना संग्रह केन्द्रों की स्थापना करके प्रशासन के समानान्तर व्यवस्था कायम करने का आरोप है। इन गंभीर आरोपों के चलते इन्हें निलम्बित कर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अजमेरशरीफ जा रहें नौं लोगों की मौत,कई धायल

Posted on 19 May 2012 by admin

ओवरटेक के कारण आमने सामने टक्कर

जयसिंहपुर - अजमेरशरीफ जा रहें नौं लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी तथा कई अन्य बुरी तरह धायल हो गयें। प्राप्त बिबरण के अनुसार जयसिंहपुर बाजार व आस पास अन्य गांवो के काफी लोग बस में सवार होकर अजमेर शरीफ जा रहे थे ,जनपद बहराइच शुगर मिल के निकट बस चालक एक दूसरे वाहन केा ओवरटेक बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो सड़क के किनारे खडी ट्रक में जा भिडी बस के भिडते ही आचानक बस में आग लग गई जिससे सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर बिकासखण्ड के नौ लोगो की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गयी ।
अन्य यात्री बुरी तरह से घायल हो गये जिन्हे बहराइच के स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।मृतको मे यार मोहम्मद ६० वर्ष,  मासूक पुत्र रईस ९ वर्ष अजमद पुत्र ईदू ८ वर्ष निवासी ज्योतरी केरई का पुरवा थाना जयसिंहपुर रशीद ४५ वर्ष, बाबू रशीद ४६ वर्ष तथा रशीद का भतीजा निवासी सजवन डीह थाना कोतवाली जयसिंहपुर । शाहजहां निवासी माना पटटी थाना गोसाईगंज बस चालक लाल मोहम्मद थाना कोतवाली जयसिंहपुर विनोद तिवारी बस का खलाशी निवासी शमोलीपुर जयसिंहपुर की मौके पर मौत हो गयी ।
घायलो मे शबुलनिशा, मुन्शीरजा, रहमुल, हाजी मुल्ला निवासी फेरई का पुरवा मो० हफीज पत्नी नूरजहां आदि को गम्भीर हालत मे अस्पताल में पहुंचाया जहां अन्य घायलो के साथ उपचार चल रहा है ।  उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस की सूचना देकर बचाव राहत कार्य किया इस घटना से मृतक परिवारो व गावों  में कोहराम मचा हुआ है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध कारोबार का केन्द्र बना जयसिहंपुर कोतवाली क्षेत्र

Posted on 19 May 2012 by admin

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है ।गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सफेदहाथी सिद्व हो रहे हैं शौचालय,घोटाले का आरोप

Posted on 19 May 2012 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंत में अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया ।
विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेता काली सहाय सिंह, बद्र्री विशाल, सूर्यनाथ पाण्डेय व अशोक सिंह ने क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद निकाय चुनाव के लिए सम्पूर्ण जिला 20जोनों में विभाजन की तैयारी

Posted on 19 May 2012 by admin

हरदोई जिला प्रशासन से मिली सूचनाओं के अनुसार जनपद को निकाय चुनाव करवाने के लिए पूरे जनपद के नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव हेतु जिले को 20जोनों में बांटा जायेगा इस प्रकार से नगर पालिका के लिए दो जोन तथा नगर पंचायतों के लिए एक जोन की व्यवस्था रखी गयी है। इसी तरह नगर पंचायत के लिए एक-एक सेक्टर की व्यवस्था रहेगी जबकि नगर पंचायत हेतु बूथ के हिसाब से सेक्टर बनाये जायेंगे प्रशासन की तैयारी का ब्यौरा जो प्राप्त हुआ है उसके अनुरूप 45सेक्टर बनायेजायेंगे नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तैयारी का खाका तैयार कर चुका है। इसी प्रकार नगर पालिका एवं नगर पंचायत की व्यवस्था हेतु आर0ओ0 तथा ए0आर0ओ0 की टीमें तैयार कर दी गयी हैं जो पूरे जनपद में घूम-घूमकर तैयारियों की समीक्षा करने में लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सेलों का गठन करके अपनी जरूरत को पूरा करने में पीछे नहीं है। हालांकि सबको अन्तिम रूप अभी तक नहीं दिया जा सका है परन्तु सूत्रों के मुताबिक 20जोन 45सेक्टर बनाने की कवायद की जा रही है। इस प्रकार हरदोई नगर पालिका में 7, सण्डीला में 5, बिलग्राम में 4, साण्डी मल्लावा में 5, शाहाबाद, पिहानी 5-5 सेक्टर बनाये जाने की सूचना मिली है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बैजनाथ यादव के अनुसार लिस्ट का फाइनल टच का कार्य अतिशीघ्र कर लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी परिषद में किसानों पर हमला प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ गयी

Posted on 19 May 2012 by admin

जनपद में भारतीय किसान युनियन के बैनर तले प्रदर्शन पर आमादा किसान पहले सड़क मार्ग में प्रदर्शन के बाद जनपद की कचहरी के अधिकारियों के कार्यालयों को घेरकर धरना प्रदर्शन वार्ता का दौर जब अन्तिम चरण में था जिसका हल निकलने के करीब लगभग था तभी शुक्रवार की शाम मण्डी परिषद मे कछौना के ग्राम डिबियापुर टिकारी गांव के किसान हरजीत सिंह पुत्र हरगोपाल सिंह जब अपने गेहूँ से लदी ट्राली लेकर आये और निर्धारित शुल्क पर जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे तभी 10-12 की संख्या मे लोगों ने उन पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट शामिल हो गये और उन पर असलहे तानकर धमकी भरे शब्दों में बोले ट्राली लेकर भागो नहीं तो सबको भून देंगे गेहूँ का समर्थन मूल्यकिसी भी कीमत पर किसी को नहीं दिया जायेगा।यह धमकी देकर वह सभी चले गये जिला प्रशासन पुलिस एवं पी0ए0सी0 की सहायता से स्थिति को नियन्त्रण करने में लगा है परन्तु इस घटना उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं कोतवाली इन्चार्ज युवकों की तलाशी की बात जरूर कर रहे हैं पर किसान भी आर-पार की लड़ाई करना चाहता है। लखनऊ सरकुलर रोड से कचहरी तक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रको की लम्बी लाइनें देखी जा सकती हैं जो सभी कतारबद्ध एक लाइन से खड़े हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बहराइच की बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 19 May 2012 by admin

प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 01 लाख रू0 तथा गम्भीर रूप से घायल को 50 हजार रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बहराइच की बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 01 लाख रूपये तथा गम्भीर रूप से घायल हुए प्रत्येक यात्री को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in