जिले में अडिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत व मुरादाबाद नगर कालोनो में रहने वाले अजय कुमार त्यागी क्रिकेट खेल कर घर वापस आ रहे थे उसी समय अज्ञात बदमाशो ने उनकी गोली मर कर हत्या कर दी
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 07 July 2012 by admin
जिले में अडिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत व मुरादाबाद नगर कालोनो में रहने वाले अजय कुमार त्यागी क्रिकेट खेल कर घर वापस आ रहे थे उसी समय अज्ञात बदमाशो ने उनकी गोली मर कर हत्या कर दी
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 07 July 2012 by admin
सम्पत्ति के विवाद को लेकर देवर ने अपनी ही भाभी को गोली मार दी।
बुलन्द शहर के अग्रवाल खुर्जाग्राम थाना क्षेत्र में ताहीरा नामक महिला पति की मौत के बाद तीन बच्चों के साथ रह रही थी पति की मौत के बाद सात बीघा जमीन पर देवरो की नजर थी जिसके चलते आज सुबह देवरों में ताहीरा की हत्या कर दी पुलिस ने एक देवर को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरा देवर फरार हो गया है पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 07 July 2012 by admin
प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल में बी.एस.एफ में तैनात जवान प्रवीण कुमार उर्फ बिटटू ने अपने ही पिता व भाई की पत्नी के नाम लाइसेन्सी बंदूक से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 07 July 2012 by admin
सावन माह के पर्व पर तीर्थ यात्रा को जा रही कॉवरियें से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस की छत पर बैठे तीन कॉवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा सात अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 06 July 2012 by admin


एकलव्य चैराहे के पास जेएनएनआरयूएम की बस में तोड़फोड़ के मामले में 4 छात्रो को गिरफ्तार के मामले पर सीविल लाइन्स थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रो को खदेड़ती पुलिस
इलाहाबाद विश्वविधालय में भष्ट्राचार के खिलाफ हस्ताक्षार अभियान में छात्रो से हस्ताक्षार करते आईसा के कर्याकर्ता
Posted on 06 July 2012 by admin
नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वसले लेग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद अधिषाषी अधिकारी मुषीर अहमद के पास चेयरमैन का भी दायित्व है। नगर के पेयजल की समस्या का एक कारण यह भी है। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने तक जनपद वासियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों पर षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 06 July 2012 by admin
ऽ बस स्टेषन पर ही भरी जाती हैं सवारियाॅ
ऽ यातायात पुलिस मूक दर्षक बन उगाही में व्यस्त
जनपद मुख्यालय के व्यस्ततम चैराहों पर आड़े- तिरछे खड़े होकर डग्गामार वाहनों से सवारियाॅ भरने से ही नगर में हमेषा जाम की स्थिति बनी रहती है। । नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिवर्ष वाहन स्टैण्डों का ठेका दिया जाता है। किन्तु वाहन स्टैण्ड के लिए कहीं पर भी स्थान निर्धारित नहीं है। उन्हें तो मात्र अपनी सुरक्षा राषि से मतलब रहता है। इसीलिए नगर के व्यस्ततम चैराहों वाधमण्डी, राहुल टाकीज चैराहा, माल गोदाम तिराहा डी एम आवास तथा पुलिस अधीक्षक आवास के सामने सहित नगर के व्यस्ततम चैराहों पर डग्गामार वाहन कभी भी सवारियाॅ को भरते देख्ेा जा सकते है। जिसमें सदैव नगर मंे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका कारण पुलिस द्वारा वाहनों से की जाने वाली अवैध उगाही हैं । मुख्यालय से कादीपुर, सेमरी, कूरेभार, रामगंज, फैजाबाद, गौरीगंज, अमेठी, कुड़वार तथा चाॅदा के लिए ये वाहन चलते हैं। यातायात पुलिस, चैकी प्रभारी सम्बन्धित थाने सहित नगर कोतवाली पुलिस भी इन वाहनों से अवैध वसूली करती है। जनपद मुख्यालय से उक्त स्थानों के लिए लगभग 500 वाहनों से मात्र नगर कोतवाल को ही एक लाख रूप्ये कहीने की अवैध रूप से आमदनी होती है। नगर कोतवाल के हमराही इन वाहनों से माहवारी एक लाख रूप्ये वसूल कर नगर कोतवाल को देते हैं।ं जिसकी चर्चा नगर में हर जगह व्याप्त है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 06 July 2012 by admin
ऽ कहीं -कहीं घण्टो तो कहीं थोड़े समय ही बारिष हुई।
आखिर इन्द्र देव की कृपा दृष्टि हो ही गई। किसान इन्तजार करते -करते थक गये कि कब बारिष हो और धान की रोपाई हो। मायूस हुए किसानों के खिले हुए चेहरे देखने को मिले। आज दोपहर उमस भरी गर्मी से उस समय कुछ निजात मिली जब मौसम ने अपना रूख बदलते हुए आसमान में घने बादल को दिखाया और देखते ही देखते झमाझम बारिष ने स्थान ले लिया। वैसे कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बेरन की रोपाई देखी गई। परन्मतु इतनी बरसात होन से कुछ होन वाला नही है। यह कुछ किसानों को कहते सुना गया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 06 July 2012 by admin
माचिस, मोबाइल,लैपटाप, टैबलैट, आदि लेकर प्रवेश नही
मतगणना कार्मिक व गणन अभिकर्ताओ के लिए अलग प्रवेश द्वार व पार्किग
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि मतगणना को पारदर्शी, निष्पक्ष और शान्ति पूर्ण ढग से सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिकारी के अन्र्तगत कड़ी कार्यवाही की जायेगी । मतगणना स्थल पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी / कर्मचारी, उम्मीदवार या उम्मीदवार का निर्वाचन अभिकर्ता, अधिकृत गणन अभिकर्ता ही अधिकृत है। जिनके लिए आर0 ओ0 द्वारा पास जारी किये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना कक्ष में निरन्तर बीडियो कैमरा संचालित रहेगें और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रहेगी। उन्होने सचेत किया हैं कि किसी भी प्रत्याशी या एजेण्ट को माचिस, लाइटर ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइलफोन, लैपटाप आदि उपकरण लेकर प्रवेश की अनुमति नही है।
उन्होंने बताया कि मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु मतगणना कार्मिकों तथा उम्मीदवार व उनके गणन अभिकत्र्ताओं के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार तथा अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये है। उन्होंने कहा कि गणन अभिकत्र्ता समय से प्रवेश लें लें। उन्होंने बताया है कि जिन वार्डो की मतगणना पूर्ण होती जायेगी उन वार्डो के पोलिंग एजेण्ट को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 06 July 2012 by admin
पुरावशेष एवंु बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 का मुख्य उद्देश्य पुरावशेषों एवं बहुमूल्य कलाकृतियों का निर्यात, व्यापार विनियमित करने पुरावशेषों की तस्करी तथा उनमें कपट पूर्ण संव्यवहार के निवारण के लिए लागू किया गया है। इस अधिनियम के सहयोग से नागरिक अपने धरोहर व सम्पदा को सुरक्षित रखने का प्रयास कर सकते है।
पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम-1972 के अन्तर्गत कम से कम 100 वर्ष प्राचीन मूर्ति कला व शिल्पकारी, भवन या गुफा से प्राप्त कोई वस्तु, इतिहासिक महत्व की कोई ऐसी वस्तु जिसे केन्द्र सरकार ने अधिनियम के प्रयोजनार्थ पुरावशेष घोषित किया है तथा 75 वर्षो से विद्यमान चित्रित पाण्डुलिपि का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन धारा-14 के अन्तर्गतम किये जाने का प्राविधान है।
पुरावशेषों एवं बहुमूल्य कलाकृतियों जिनमें प्रधानतः मूर्तिया (खण्डित अथवा सम्पूर्ण, चित्रित पाण्डुलिपियों अथवा पुरातात्विक महत्व की कोई अन्य वस्तु) का रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु निर्धारित प्रपत्र पर रजिस्ट्रेशन योग्य वस्तु की क्वाटर साइज में तीन प्रतियांे में छायाचित्र के साथ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति झांसी क्षेत्र, राजकीय संग्रहालय परिसर, झांसी को प्रस्तुत किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के उपरान्त धारक को प्रमाणित छायाचित्र के साथ प्रमाण -पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें रजिस्ट्रीकृत वस्तु का वितरण उपलब्ध होगा।
रजिस्टर्ड वस्तुएं धारकों के पास ही रहेंगी और उसकी सुरक्षा का दायित्व भी उन्ही का होगा। अधिनियम की विस्तृत जानकारी व उपरोक्त रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही हेतु कोई भी धारक डा0 ए0पी0 गौड,रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति, राजकीय संग्रहालय परिसर, झांसी से दूरभाष संख्या- 9415140460 पर सम्पर्क कर सकता है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

