Archive | राज्य

गाॅजे का अवैध कारोबारी केन्द्र बनता जा रहा जयसिहंपुर तहसील क्षेत्र

Posted on 27 July 2012 by admin

जयसिंहपुर।  आज कल युवाओं में तथा कम उम्र के बच्चों में नषे की लत लगने की होड़ सी लग गई हे।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है । गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी- कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅवों में बन रहे षौचालयों में घोटाले का आरोप

Posted on 27 July 2012 by admin

धनपतगंज । ग्रामीण क्षेत्रों में बने षौचलयों में धाॅधली करने एवं सरकारी धन को हड़पने का आरोप गा्रमीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के उपर लगाया है। मामला विकास क्षेत्र धनपतगंज का है जहाॅ पर  अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया । विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने तथा जनता ने  क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चौधरी हरमोहन सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज कानपुर स्थित मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचकर पूर्व राज्य सभा सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
harmohan-singhइस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, पंचायतीराज मंत्री श्री बलराम यादव एवं विधानपरिषद के सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व साॅसद एवं शौर्यचक्र विजेता चैधरी हरमोहन सिंह यादव को अंतिम विदाई दी

Posted on 27 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग नेता, पूर्व साॅसद एवं शौर्यचक्र विजेता चैधरी हरमोहन सिंह यादव को आज उनके पैतृक गांव मेहरबान सिंह का पुरवा, कानपुर में हजारों स्त्री, पुरूशों ने अश्रुपूरित नयनों से उनको अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कानपुर पहुॅचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काबीना मंत्री सर्वश्री बलराम यादव, अम्बिका चैधरी, रामगोविन्द चैधरी के अतिरिक्त दर्जनों विधायक भी उपस्थित थे। चै0 हरमोहन यादव के बेटों श्री जगराम तथा श्री सुखराम सिंह यादव ने चिता की प्रदक्षिणा कर मुखाग्नि दी।
श्रद्धेय चैधरी हरमोहन सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ सशस्त्र गारद ने सलामी दी। अंत्येष्टि स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े।  मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और पिछड़ों के लिए उन्होने जीवनभर संघर्श किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने चैधरी हरमोहन सिंह जी के साथ बीते दिनों का स्मरण करते हुए कहा कि अब ऐसे लोग कहां मिलेगें। वे अंतिम क्षणों तक मानसिक रूप से सजग रहे थे। आकस्मिक मृत्यु से चार दिन पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी। मंगलवार रात ढाई बजे के करीब उनका हृदयगति रूकने से 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। नेताजी  उनकी याद करके भावविह्वल हो उठे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता पाने वाले की उम्र 25 वर्ष किये जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई

Posted on 27 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं माइनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी डा. आर.ए.उस्मानी ने बेरोजगारी भत्ता पाने वाले बच्चों की उम्र 25 वर्ष किये जाने पर मा. श्री अखिलेश यादव मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन को हार्दिक बधाई दी है।
डा. आर.ए.उस्मानी ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार में माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी ने सभी स्नातक बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रशंसनीय कार्य किया था उसी तरह इस बार भी बेरोजगार बच्चों की उम्र की सीमा 25 वर्ष किये जाने पर हजारों बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
डा. आर.ए.उस्मानी ने मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जनहित के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। डा. आर.ए.उस्मानी पूर्व विधायक न कहा कि श्री अखिलेश यादव हिन्दुस्तान के उभरते राजनीतिज्ञ है एक दिन देश की बागडोर मा. श्री अखिलेश यादव के हाथों में होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीवरेज एवं नाॅन सीवरेज योजना के अन्तर्गत 2290.29 लाख रूपये की धनराशि राज्यांश के रूप में स्वीकृत

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद के सीवरेज एवं नाॅन सीवरेज योजना के अन्तर्गत 2290.29 लाख रूपये की धनराशि राज्यांश के रूप में स्वीकृत कर दी है।
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल गंगा रीवर बेसिन अथाॅरिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत इलाहाबाद के सीवरेज एवं नाॅन सीवरेज योजना के लिए केन्द्रंाश के रूप में 53.44 करोड़ रूपये स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष राज्यांश के रूप में 30 प्रतिशत स्वीकृत कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मृत्यु पर अपने गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खां ने कल बरेली में उपद्रव के दौरान एक व्यक्ति कि मृत्यु पर अपने गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया है। इस प्रकार की हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के कुत्सित इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा और उनसे सख्ती से निपटा जायेगा । श्री खां ने बरेली के जिला व पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है कि वे शरारती तत्वों व हिंसा फैलाने वाले लोगों पर और अधिक सख्ती कर उन्हें काबू में लायें तथा शहर में शीघ्र-अति-शीघ्र अमनो-ओ-अमान बहाल करें।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बरेली के लोगों से एक बार फिर पुरजोर अपील की है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और अपने धैर्य को बनाये रखें ताकि उनकी जान-ओ-माल महफूज रहे। उन्होंने शहर के सभी धर्मों के अमनपसंद लोगों से भी अपील की है कि वे भी शांति व्यवस्था को बनाये रखने में अपना पूरा सहयोग दें और अफवाहों को फैलने से रोकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर का आकस्मिक निरीक्षण

Posted on 27 July 2012 by admin

पैवेलियन कोर्ट का निर्माण दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश

प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास एवं वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री श्री कामेश्वर उपाध्याय ने आज प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण एवं कई अन्तर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराने वाले ग्रीन पार्क स्टेडियम का आकस्मिक निरीक्षण किया।
खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री कामेश्वर उपाध्याय ने कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पैवेलियन कोर्ट के निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। अत्यन्त धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने निर्माण एजेन्सी तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए हर-हाल में दिसम्बर तक कार्यों को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि यहाॅ अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान आने वाले खिलाडि़यों को अन्तर्राष्ट्रीय सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री उपाध्याय ने बास्केटबाल कोर्ट पर भरे हुए पानी को देखकर सख्त चेतावनी देते हुए निर्माण एजेन्सी का भुगतान तत्काल रोकने के निर्देश दिये। स्टेडियम में जगह-जगह गड्डे तथा भरे हुए पानी को देखकर गम्भीर नाराजगी व्यक्त की तथा एक हफ्ते के अन्दर उसका समतलीकरण कराने के निर्देश दिये। श्री उपाध्याय ने पूरे स्टेडियम के साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया तथा स्टेडियम को साफ एवं स्वच्छ बनाने तथा अच्छा वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधिक साक्षरता शिविर में घरेलू हिंसा से बचाव अधिनियम पर चर्चा

Posted on 27 July 2012 by admin

समाज में पुरूष व महिला के घटते अनुपात पर चिंता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा शिविरो के आयोजन के क्रम में श्रीमती किशन देवी इण्टर कालेज, ट्रान्स यमुना कालोनी, आगरा में 01.00 बजे अपरान्ह से बालिका शिशु की सुरक्षा एवं बचाव विषय पर एक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन प्रधानाध्यापक, श्रीमती किशन देवी इण्टर कालेज, आगरा के द्वारा किया गया और कालेज के प्रबन्धक बसन्त लाल प्रधान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस शिविर के मध्य विधिक सहायता से संबंधित प्रचार पत्रों का वितरण किया गया। इस शिविर में उक्त के अतिरिक्त लक्ष्मीचंद बंसल, मीडियेटर, श्रीमती मीना कुमारी, रिटेनर, श्रीमती ऊषा सक्सेना, कालेज के अध्यापक, अध्यापिकायें विद्यार्थीगण आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर बालिका शिशु की सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में बोलते हुये लक्ष्मीचंद बंसल ने बताया  कि समाज में पुरूष और स्त्री का अनुपात घट रहा है जिससे समाज में असमानता के कारण हिंसा अधिक हो रही है। उक्त अनुपात में संतुलन लाना आवश्यक हैं। उन्होने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपील की बालिका शिशु को बचाया जाये और उनको भी जन्म लेने दिया जाये।
इस सम्बन्ध में श्रीमती मीना कुमारी, रिटेनर ने कहा  कि वर्तमान में यदि डाक्टर समाज में मादा भ्रूण परीक्षण को संतुलित कर दे तो समाज में  स्त्री पुरूष का अनुपात सुधर सकता हैै। प्रत्येक स्त्री  को भी समाज में समानता का अधिकार है। अतः उसे सुरक्षा की आवश्यकता है और इस सम्बन्ध में समय-समय पर सरकार द्वारा कानून भी बनाये गये है जिनमें मादा भ्रूण परीक्षण पर रोक सम्बन्धित कानून भी है जिसका उचित रीति से पालन किये जाने पर मादा भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जा सकता है।
इस शिविर में घरेलू हिंसा से बचाव अधिनियम पर जानकारी दी गई एवं ऐसे मामले मध्यस्थता केन्द्र के द्वारा सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किये जाने की जानकारी दी। महिलाओं एवं बच्चों के गुजाराभत्ता विषय पर विधिक जानकारी दी। ंिशविर के अंत में उक्त कालेज के प्रबन्धक बसन्त लाल प्रधान के द्वारा उपस्थित समस्त को धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर का समापन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने विधिक साक्षरता जागरूकता शिविरों में प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दंगे को सरकार की विफलता करार दिया

Posted on 25 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में मामूली बात पर हुए दंगे को सरकार की विफलता करार दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जारी बयान  में कहा कि सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जगह धन की व्यवस्था करने पर लगा हुआ है। पूरे देश मे सावन के महिने में कावडिये श्रद्धा भक्ति के साथ कावड लेकर निकलते है। हर वर्ष यह त्योहार इसी परमपरागत तरीके से मनाया जाता है। सरकार को पहले से ही इसकी जानकारी होती है मार्ग परिवर्तन , यातायात व्यवस्था मे बदलाव , कावडियों की सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। बरेली में इसके पहले भी उपद्रवियों ने कावडि़यों पर हमला कर शहर को दंगे की आग मे झोका दिया था। दुख की बात है कि इस बार भी इतिहास दोहराया गया। धार्मिक यात्रा पर पथराव हुआ, प्रशासन उनकी सुरक्षा करने में नाकाम रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो स्वयं गृह विभाग भी अपने पास रखे है इस घटना पर उनका बयान न आना उनको कटघरे मे खड़ा करता है। मुख्यमंत्री जी विदेश यात्रा व दिल्ली यात्रा में व्यवस्थ रहते है अच्छा हो गृह विभाग को अपने पास से प्रदेश मे दिनो दिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए अलग कर अन्य मंत्री को दे दे। ताकि कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।
डा0 बाजपेयी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सरकार दंगो पर भी राजनीती करने से बाज नही आ रही है। सरकार का रवैया समदर्शी नही है। प्रतापगढ़ मे दलित बच्ची के साथ बलात्कार के बाद आगजनी पर मुआवजा तथा मकान देना वही मथुरा के कोशीकलां मे भेदभाव करना आदि इस सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाते है। यह सरकार अन्तर विरोधो से घिरी है इसकी हनक-दमक इकबाल खत्म हो चुका है।
थानों मे थानेदार सिपाही ही रक्षक की जगह भक्षक बन कर माॅ-बहनों की इज्जत से खेल रहे है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि देश में ऐसी शर्मनाक घटनाओं से प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। भाजपा की मांग है कि सबकी सुरक्षा सबका सम्मान करने वाला कानून का राज प्रदेश मे स्थापित हो। अन्यथा दिना दिन बिगड रहे हालतो पर भाजपा चुप नही बैठेगी और बडे से बड़ा जन आन्दोलन सरकार के खिलाफ करने को मजबूर होना पडेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in