Archive | राज्य

नगर विकासमंत्री का आदेष बेअसर

Posted on 26 August 2012 by admin

ऽ    दिन में भी सड़कों पर जल रही हैं स्ट्रªीट लाईटे
din-me-jalati-lightऽ    नगर पालिका के अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान
प्रदेष के सपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री आजम खाॅ का बिजली की फिजूल खर्ची पर  रोक लगाने के अद्देष्य को ध्यान में रखते हुए दिए गये निर्देष कि यदि दिन में लाईटे जलती मिली तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विभागीय मंत्री के आदेष का कोई असर नजर नहीं आता। नगर की सड़कों के किनारे खत्भों पर स्ट्रीट लाईटे दिन में भी जलती नगजर आ रही हैं नागरिकों ने सम्बन्धित अधिकारि/कर्मचारी से ध्यान देने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरेली में दंगे के दोषी आज भी खुले आम घुम रहे है

Posted on 26 August 2012 by admin

बरेली दंगो की जांच के लिये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के नेतृत्व में पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान को नोएडा से बरेली जाते समय आज मुरादाबाद मे पुलिस प्रशासन द्वारा प्रातः 10ः30 पर गिरफ्तार कर पाकवड़ा ले जाया गया जहां से उन्हे सायं 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
बरेली मे एक माह से प्रशासन अपनी अक्षमता के कारण दंगे के नाम पर लगातार स्थानीय नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किये जा रहे उत्पीड़न तथा बेकसूर लोगों के साथ हो रहे अन्याय का जायजा लेने के लिए श्री मिश्र तथा अशोक प्रधान को बरेली जाते समय लोधीपुर, मुरादाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन के इस मनमाने आचरण पर श्री मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि बरेली में दंगे के दोषी आज भी खुले आम घुम रहे है। र्निपराध लोगों तथा बेकसूर कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे मे फसाया गया और जेल भेजा गया।
श्री मिश्र ने सरकार पर तुष्टीकरण की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सही समय पर जिला प्रशासन सर्तकता बरतता तो बरेली में हिंसा न होती। उन्होंने बरेली मे हुई हिंसा को प्रशासन की अक्षमता का परिणाम बताते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बरेली जिला प्रशासन की नाकामी की कलई न खुले  तथा हम जन सामान्य से रूबरू ने हो सके इसीलिए हमें बरेली जाने से रोका गया। ताकि घटना की सच्चाई का पर्दाफाश न हो सकंे।
श्री मिश्र ने कहा की भाजपा इसकी मूक दर्शक नही रहेगी और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ हम आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आज यही हालात केन्द्र सरकार के है जिसके खिलाफ पार्टी मजबूती से आवाज उठा रही है। श्री मिश्र तथा अशोक प्रधान की गिरफ्तारी की खबर सुन कर स्थानीय नेता मौके पर पहंुचे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई

Posted on 26 August 2012 by admin

सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक चुनाव के संदर्भ में आहूत क्षेत्रीय बैठकों के क्रम में आज कानपुर क्षेत्र की बैठक कानपुर मे तथा अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। दोनो ही बैठकों को प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान तथा प्रदेश चुनाव अधिकारी स्वतंत्र देव सिंह का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। दोनों ही क्षेत्रों की बैठकों मे सदस्यता अभियान की उत्साहजनक सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान मे मिली उत्साहवर्धक सफलता इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पार्टी के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाया।
डा0 बाजपेई ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जो ऊर्जा मिली वह सदस्यता अभियान में दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे कहा कि शीघ्र ही संगठन का चुनाव सम्पन्न कराकर पार्टी प्रदेश मे ध्वस्त कानून व्यवस्था, अपराध तथा बिजली-खाद-पानी आदि समस्याओं को लेकर सड़को पर उतरेंगे और बड़े आन्दोलन करेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा हिन्दू संगठनों के द्वारा तकनीकी तन्त्रों के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाने की निन्दा की तथा असम की घटनाओं के लिए पाकिस्तान व बांग्लादेश द्वारा तकनीकी तन्त्रों का दुरपयोग किये जाने का आरोप लगाया तथा केन्द्र्र सरकार द्वारा  उन पर लगाम न लगाना देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। वोटो के सौदागर बांग्लादेशी घुसपैंठियों के राशनकार्ड बनावाकर फिर परिचय पत्र बनावाकर भारत के नागरिक बना रहे है। यह देश के लिए घातक है। इसको रोकने का प्रयास होना चाहिए। श्री बाजपेई ने कहा कि संगठन के चुनाव आपसी सहमति से यदि न हुए तो मतदान से कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन 2014 लोकसभा के प्रत्याशी आप लोगो की सहमति से होगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री राकेश जैन ने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। सभी दलों में मुस्लिम तुष्टीकरण की होड़ लगी हुई है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही असम व मुम्बई की घटनाएंे हुई। सीमावर्ती प्रदेशो में बांग्लादेशी घुसपैठिए केन्द्र सरकार के प्रश्रय में शरण पा रहे है। उन्होंने कहा कि असम घटना के विरोध मे जनजागरण के लिये प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर ”असम बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता , संगठन व मण्डलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलो से आये हुए प्रभारियों से सदस्यता की धनराशी एकत्र की। कानपुर बैठक मे प्रमुख रूप से प्रेमलता कटियार, कृष्णा पासवान, निरंजन ज्योति , जितेन्द्र सिंह, हनुमान मिश्रा, सुशीला शाक्य, सत्यदेव पचैरी, डा0 मनोज मिश्र, राजेन्द्र सिंह चैहान, बाबूराम निषाद, बी0डी0 राय, सुरेन्द्र मैथानी, सुबोध गुरबोले, राधेश्याम गुप्ता, कमलावती सिंह, सुरेश अवस्थी, बाबूराम शुक्ला, प्रेमशंकर दीक्षित, सुनील बजाज, रघुराज सरन गुप्त, मोहित पाण्डेय आदि नेता उपस्थित रहे तथा लखनऊ की बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, रमापति शास्त्री, पुरूषोत्तम मौर्या, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, क्षेत्रीय संयोजक शेषनारायण मिश्र , वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदयनारायण दीक्षित, हरद्वार दूबे, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनुपमा जयासवाल, अशुतोष टण्डन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ, क्षेत्रीय सहसंयोजक भिखारी सिंह, राजेश कटियार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गोरखपुर क्षेत्र की बैठक

Posted on 26 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक चुनाव को लेकर आहूत की गई क्षेत्रीय बैठकों के क्रम मे कल 26 अगस्त को गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान तथा प्रदेश के चुनाव अधिकारी स्वतंत्र देव सिंह मार्ग दर्शन करेगंे। इसी तरह 27 अगस्त को पश्चिम क्षेत्र की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डा0 राधामोहन सिंह तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह चैहान प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
27 अगस्त को ब्रज क्षेत्र की बैठक मे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कलराज मिश्र प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन तथा प्रदेश के चुनाव अधिकारी श्री स्वतंत्र देव सिंह का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता योेजना में संशोधन

Posted on 26 August 2012 by admin

सहायक निदेशक सेवा योजना ने बताया है कि उ0प्र0 बेरोजगारी भत्ता योजना-2012 के अन्तर्गत संशोधित नियमानुसार वे अभ्यर्थी पात्र हैं जो उ0प्र0 के निवासी हों, हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों, उनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रू0 36000/- या उससे कम हो। 01 अप्रैल, 2012 को 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हों तथा सेवायोजन कार्यालय में 31 अगस्त, 2012 तक पंजीकृत हों। आवेदन- पत्रके साथ हाईस्कूल का अंक-पत्र तहसील से जारी सामान्य निवास प्रमाण-पत्र, तहसील से जारी आवेदक के परिवार का आय प्रमाण-पत्र (परिवार का तात्पर्य आवेदक स्वयं तथा विवाहित होने दशा में पति या पत्नी जो लागू हो व बच्चों से है।) तथा सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन प्रपत्र (एक्स-10) की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन का अनुसूचित बैंक की कोर बैकिंग सेवा शाखा में बचत खाता होना चाहिए। आवेदन पत्र में नाम व पता हिन्दी व अंग्रेजी में साफ-साफ भरें तथा बैंक विवरण शाखा प्रबन्धक द्वारा प्रमाणित करावें।
उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र जमा करते समय सभी मूल अभिलेख साथ लायें और संलग्नकों की जांच कराने के उपरान्त आवेदन पत्र जमा करके रसीद प्राप्त करें। आवेदन-पत्र उसी जिले के सेवायोजन कार्यालय में जमा होगा, जिस जिले के सेवायोजन कार्यालय मे वह पंजीकृत है। आवेदक का खाता भी उसी जनपद में होना चाहिए।
सहायक निदेशक ने बताया कि आवेदन-पत्र जमा कराने की कोई अन्तिम तिथि निर्धारित नहीें है। स्वीकृत होने की दशा में भत्ता आवेदन-जमा करने के अगले माह से देय होगा। कोई असुविधा होने पर सहायक निदेशक सेवायोजन से सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चार करोड़ रूपये गबन का आरोपी गिरफ्तार

Posted on 24 August 2012 by admin

गाजियाबाद जिले के एसटीएफ पश्चिमी, उ0प्र0टीम द्वारा सूचना के आधार पर जनपद गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बजरिया तिराहा से अभियुक्त अखिल अरोड़ा, निवासी 3/4 भगवानदास क्वार्टर (पंजाब बाग) थाना कोतवाली, जनपद देहरादून उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह अभियुक्त विदेश व्यापार विकास अधिकारी संयुक्त महानिदेशक कार्यालय, मुरादाबाद में नियुक्त था। नियुक्ति के दौरान 04 करोड़ रूपये का गबन कर लिया था। इसके विरूद्ध आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा गबन के संबंध में जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला पर मु0अ0सं0 458/07 धारा 420/467/468 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ से सहयोग मांगा था। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक करोड़ रूपये मूल्य की हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Posted on 24 August 2012 by admin

हापुड़  जिले के थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर रेलवे माल गोदाम के पास से 03 तस्करों 1-अतीब, निवासी करीमनगर, थाना नौचन्दी, जनपद मेरठ, 2-दानिश, निवासी जैदी फार्म, थाना नौचन्दी, जनपद मेरठ व 3-मुशीर, निवासी उजौरी, थाना सैदनगर, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पन्द्रह लाख रूपये मूल्य की मारफीन बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 24 August 2012 by admin

बाराबंकी जिले केे थाना बदोसरांय पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर बारादरी तिराहे से एक अभियुक्त असलम, निवासी मरकामऊ, थाना बदोसरांय, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 150 ग्राम मारफीन बरामद हुयी। बरामद मारफीन की अन्तर्राष्र्टीय बाजार में कीमत 15 लाख रूपये कीमत है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई-टेण्डरिंग प्रणाली के माध्यम से परिहार स्वीकृति

Posted on 24 August 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि ई-टेण्डरिंग के बारे मे शासनादेशानुसार संशोधन किये गयें हैं। ई-टेण्डर प्रणाली के माध्यम से उप खनिजों को रिक्त क्षेत्रो के परिहार पर उठाने के सम्बन्ध में नीलामी की अवधि मात्र एक वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष होगी। ई-टेण्डर हेते बिड़ की धरोहर राशि दो हजार रूपया के स्थान पर क्षेत्र के आरक्षित मूल्य का 25 प्रतिशत होगी। प्रथम वर्ष में निविदा में आयी सर्वोच्च सवं संतोषजनक स्वीकृत बोली प्रथम वर्ष हेतु देय होगी तथा दूसरे वर्ष  में प्रथम वर्ष मे स्वीकृत बोली में 10 प्रतिशत बढ़ाकर एवं तीसरे वर्ष में दूसरे वर्ष में स्वीकृत बोली में 10 प्रतिशत बढ़ाकर धनराशि बोली के रूप में देय होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यकाल के ई-टेण्डर संख्या 468 दिनांक 11 जुलाई 2012 द्वारा अग्रेतर कार्यवाही के क्रम में विज्ञप्ति 30 जुलाई को जारी की गई थी। अतः जारी तिथि से एक माह समय देने पर निविदा आमंत्रण व खोलने की तिथि में परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी महत्वपूर्ण तिथियां है- निविदा आमंत्रण की प्रारम्भ तिथि 31 अगस्त 2012 प्रातः 10 बजे, अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2012 सायं 5 बजे तक निविदा खोलनें की तिथि 12 सितम्बर 2012 प्रातः 11 बजे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृति का अधिकार आर0टी0ओ0 को मिला

Posted on 24 August 2012 by admin

बस में नकली टिकत मिलने पर एफ0आई0आर0 दर्ज होगी

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया है कि उ0 प्र0 सरकार ने बस आपरेटरों को टूरिस्ट परमिट प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों को दूर करने को दृष्टिगत रखते हुए ‘‘आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट’’ स्वीकृत करने का अधिकार अब सम्भागीय परिवहन अधिकारियों (आर0टी0ओ0) को देने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकरण (एस0टी0ए0) ने आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृत करने, नवीनीकरण करने या अस्वीकृत करने का अधिकार आर0टी0ओ0 को देने का निर्णय लेते हुए सभी आर0टी0ओ0 को निर्देश दिये है कि वे अपने स्तर से आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट जारी करना सुनिश्चित करें। एस0टी0ए0 ने अपने अधिकारो का प्रति निधायन (डेलीगेट) आर0टी0ओ0 को कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों नई दिल्ली में परिवहन मंत्री के साथ टूरिस्ट बस आपरेटरों की हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने आपरेटरों को इस आशय का निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
परिवहन मंत्री ने निगम को बस में नकली टिकट चलाने की शिकायतों को भी गम्भीरता से लिया है । उन्होंने एक शिकायत कर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये नकली टिकट की जांच कराने और दोषियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये थे। मुख्यालय द्वारा तत्परता से टिकटों से मिलान करने पर शिकायत कर्ता द्वारा परिवहन मंत्री को भेजा गया टिकट नकली पाया गया।
उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को नोएडा क्षेत्र में निगम की बस में नकली टिकट चलाये जाने की घटना की तत्काल एफ0आई0आर0 दर्ज कराने तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये है जिससे बसो में नकली टिकट की पुनरावृत्ति न हो सके। आर0 एम0 को अपने स्तर से गहन जांच कर तीन दिन मे आख्या भेजने के निर्देश दिये गये है।
नकली टिकट पाये जाने की घटना के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों को निर्देश दिये गयें है कि अपने क्षेत्रों मे निगम मुख्यालय के केन्द्रीय टिकट भण्डार से उपलब्ध कराये गये टिकटो की गहन जांच करायें तथा सभी प्रर्वतन अधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में सतर्क कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in