Archive | राज्य

लम्बित भुगतान तथा मानदेय की मांग को लेकर आषा बहुओं ने किया प्रदर्षन

Posted on 03 September 2012 by admin

ऽ    पूर्ववर्ती सपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने एक हजार रूप्ये मानदेय देने की थी घोषणा
ऽ    आषा बहुओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया घण्टो रोड जाम
ऽ    पूरे नगर  में रहा अफरा-तफरी का माहौल

photo-nराष्टीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन के अन्तर्गत कार्यरत जिले की आषा बहुओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जुलूस निकाल कर नगर में भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रोड जाम कर घण्टो प्रदर्षन किया। अपनी मांगों के समर्थन में  नारे लगा रही आषा बहुओं ने अपनी मांगेों से सम्बन्धित आठ सूत्रीय  मुख्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर जाम हटाया। तब कहीं जाकर नगर की याता यात व्यवस्था सामान्य हो सकी।ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार में सवस्थ्यव परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने जनपद दौरे के दौरान दूबेपुर विकास खण्ड में अपनी जन सभा के दौरान आषा बहुओं को रूप्ये एक हजार मासिक मानेदय  दिए जाने की घोषणा की थी, सम्प्रग अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाॅधी ने भी तीन साल पहले के एक कार्यक्रम में आषा बहुओं को मानदेय दिए जाने की घोषणा की थी।  घोषणा किए हुए लगभग सात साल हो गये कि न्तु उन्हें मानदेय के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। जिलाधिकारी को दिय गए ज्ञापन में बाषा बहुओं ने मांग किया है कि स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री  तथा संप्रग अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाॅधी द्वारा घोषित किए गये मान देय की राषि को घोषणा की तिथि से आज तक का तत्काल दिलाया जाय। जनपद में कार्यरत आषा बहुओं के लम्बित पारिश्रमिक के  भुगतान के लिए पी.एच.सी.  एवं सी.एच.सी. प्रभारियों को निर्देषित किया जाय। आषा बहुओं के कार्य विस्तार को देखते हुए उन्हें रू0 दस हजार मासिक मानदेय दिलवाय जाय। पल्स पोलियों अभियान के तहत मिलने वाला भुगतान 75 रू0 से बढ़ाकर 150 रू0 किया जाय। टीकाकरण एवं विषेष आर0 आई0 का भूगतान समय से करवाया जाय। पिछले वर्ष का गर्भवती मासिक बैठक का बकाया  भुगतान कराया जाय।  जनपद भर में हर ब्लाक पर पिछले वर्ष दस से बारह लाख तक का एवं इस वर्ष छ0 से आठ लाख रू0 आषा बहुओं का पारिश्रमिक बकाया है, तत्काल भ्रगतान करवाया जाय। आषा बहुओं के साथ दुव्र्यवहार न हो  तथा उन्हें जलालत का सामना न करना पड़े इस लिए  जनपद की हर पी.एच.सी. उवं सी.एच.सी. पर आकस्मिक रूप से रात्रि प्रवास की व्यवस्था करायी जायं।  बहू आषा कल्याण समिति जिलाध्यक्ष किरन ष्षुक्ला की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में आषा बहुओं ने नगर में जबरदस्त प्रदर्षन कर तथा जुलूस निकाल कर नगर में अफरा-तफरी का माहौल पैदाकर प्रषासन के होष् उड़ा दिए। ए0डी0एम0 एफ0आर0 व सि0ओ0 सिटी के घण्टो समझाने -बुझाने के बाद आषा बहुएं ज्ञापन देने को तैयार हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विजली की नई रोस्टिंग से लोगों की आखों की नींद उड़ी

Posted on 03 September 2012 by admin

विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा आज से विजली की नई रोस्टिंग लागू कर दी गई है। जिसके तहत दिन में 11 बजे से 04 बजे तक तथा रात्रि में 11 बजे से देर रात्रि दो बजे तक विजली की कटौती की जायेगी। जनपद में  नई रोस्टिंग लागू किए जाने से लागों की आखों से नींद उड़ गई हैं। नागरिकों ने पूर्व की भाॅति प्रातः 7.30 से 10 बजे तक तथा सायं 04 बजे से छः बजे तक  विद्युत रोस्टिंग पुनः लागू करने की मांग की है।  नगर में विद्युत अव्यवस्था को लेकर पूर्व में कई बार आन्दोलन कर चुके समाजवादी पार्टी के सुलतानपुर सीट से विधायक अनूप सेण्डा से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाईल स्वीच आफ मिला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रायबरेली जनपद में निम्न घटनाओं की जाॅच

Posted on 03 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव/ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल दिनंाक 4 सितम्बर,2012 को रायबरेली जनपद में निम्न घटनाओं की जाॅच करेगा।
1.    ग्राम पूरे केसरी लोधीपुर उतरांवा डलमऊ जनपद रायबरेली में    31 अगस्त,2012 को धर्मेन्द्र यादव युवक की एसओजी पुलिस की गोली से हत्या का प्रकरण।
2.    विकासखण्ड लालगंज के खजूरगांव में 20 जुलाई,2012 को डम्पर से कुचल कर श्री लालता प्रसाद यादव की हत्या का प्रकरण।
प्रतिनिधि मण्डल में डा0 शिव प्रताप यादव, (राज्यमंत्री), राममूर्ति वर्मा, (राज्यमंत्री), नागेन्द्र यादव मुन्ना, विधायक प्रतापगढ़, सुनील सिंह यादव,(राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा), डा0 राजपाल कश्यप, (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी छात्रसभा) सम्मिलित रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घोटालों के गुरुघंटालों और मंहगाई माफियाओं की सरकार ने देष को आर्थिक संकट में झोंक दिया है

Posted on 03 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार की हिस्ट्रीषीटर पार्टी कांग्रेस’’ अब ‘‘घोटलों की बहुराष्ट्रीय कम्पनी,, बन गई है। जिसकी चेयरमैन श्रीमती सोनिया गांधी और सी0ई0ओ0 श्री मनमोहन सिंह हैं।

up-bjp-mukhataar-abbas-nakvi-varanasi-1श्री नकवी ने कहा कि केन्द्र की ‘‘घोटालों के गुरुघंटालों और मंहगाई माफियाओं  की सरकार ने देष को आर्थिक संकट में झोंक दिया है। ‘‘आर्थिक उदारवाद,, के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस-यू0पी0ए0 ने देष को ‘‘आर्थिक उधारवाद,, के रास्ते पर खडा़ कर दिया है। आज घोटालों-भ्रष्टाचार का नतीजा है कि देष मंहगाई, बेरोजगारी की भीषण परेषानी झेल रहा है। देष कर्ज के बोझ से पूरी तरह दब चुका है।

श्री नकवी ने आज यहां ‘‘कोयला घोटाले,, के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोयले के कुंए से कांग्रेसी, करप्षन के इतने कंकाल निकल रहे है कि सरकार और कांग्रेस उसे देख कर डर और बौखला गई है। भ्रष्टाचार की इस बहुराष्ट्रीय कम्पनी के खिलाफ लोगों का आक्रोष चरम पर है। भाजपा की नैतिक, राजनैतिक, संवैधानिक जिम्मेदारी है कि घोटालों की इस बहुराष्ट्रीय कम्पनी के भ्रष्टाचार उद्योग पर ताला लगवाएं।

श्री नकवी ने कहा कि भारतीय संसद का काम ठप्प है, मुद्दा है 186 हजार करोड़ के कोयले घोटाले का, सी0ए0जी0 रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री के आधीन रहे कोयला मंत्रालय में बड़े पैमाने पर गड़बडी-लूट की बात कही है। इसे लेकर भाजपा ने प्रधानमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग उठाई। सरकार ने इस मांग को तुरन्त खारिज ही नहीं किया बल्कि सी0ए0जी0 रिपोर्ट आने के एक घंटे के अन्दर उसे ‘‘बकवास,, भी करार दिया, कांग्रेस, उसकी सरकार के मंत्रियों ने एक साथ संवैधानिक संस्था सी0ए0जी0, भाजपा और विपक्ष की कई राज्य सरकारों पर हल्ला बोल दिया, और कहा घोटाला केन्द्र सरकार ने नहीं किया है बल्कि विपक्ष और उनकी राज्य सरकारों ने किया है। और सी0ए0जी0 रिपोर्ट से राजनैतिक पूर्वाग्रह  है।
श्री नकवी ने कहा कि आज देष का संसदीय इतिहास एक बडे राजनैतिक संकट से दो चार हो रहा है, ऐसी स्थिति देष में कभी नहीं आई, सदन का पटल प्रबन्धन एवं विपक्ष से संवाद सरकार की जिम्मेदारी होती है, पर सरकार के मंत्री सदन के भीतर विपक्ष की तरह शोर शराबा करते दिख रहे हैं, यू0पी0ए0 की मुखिया सत्तापक्ष को हंगामा करने के लिए उकसा और प्रोत्साहित करती दिखती हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी को ‘ब्लैक मेलर, कह रही है। प्रधानमंत्री कह रहे हैं चाहे जो कर लो इस्तीफा नहीं देंगे, नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेंगें, यह अहंकार की पराकाष्ठा है।

श्री नकवी ने कहा कि कोयला घोटाला, संवैधानिक संस्था सी0ए0जी0 के रिपोर्ट के बाद सामने आया है। जिसमें 1 लाख 86 हजार करोड़ के घोटाले, की बात कही गई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने 2004 से 2009 के बीच देढ़ सौ बडी कोयला खदानों का आवंटन कर डालता, चार वर्षो में 150 से ज्यादा बडी कोयला खदानों का सभी नियमों, कानूनों को ताक पर रख कर किया गया आवटंन। जिसकी वजह से 1 लाख 86 हजार करोड़़ के घोटाले की बात कही जा रही है। सरकार से सम्बन्धित मंत्रियों, के सगे सम्बन्धियों औद्योगिक घरानों को कोयले की खदानों का जमीदार, बनाया गया।

श्री नकवी ने कहा कि सरकार तर्क यह दे रही है कि खदानों से खनन हुआ ही नही ंतो घोटाला या घाटा कैसे, यह तर्क वैसा ही है जैसे ‘‘कोई व्यक्ति सस्ते दामों में कोई जमीन खरीद ले और 10 साल बाद तर्क दे कि हमने इस जमीन पर मकान नहीं बनवाया तो इसकी कीमत कैसे बढ़ सकती है’’ या कोई व्यक्ति यह कहे कि ‘‘उसने बीस साल पहले जिस दाम में सोना खरीदा था, उसका दाम कैसे बढ़ सकता है, जब उसने उसका गहना ही नहीं बनवाया।’’ सिर्फ यही नहीं सरकार के इस तर्क ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि क्यों कोल माफियाओं, औद्योगिक घरानों ने कोयला खदानों से कोयला नहीं निकाला, जिसके चलते कोयले की जरुरतों को पूरा करने के लिए 20 गुने दामों में सरकार और निजि कम्पनियों को विदेषों से कोयले का आयात करना पड़ा, यानि दोहरी मार, जमाखोरी और काला बाजारी का अपराध भी इस ‘‘कोयला घोटाले,, से जुड़ गया है। कोयले का अपार भण्डार होने के बावजूद बीस गुने दामों पर विदेषों से कोयला खरीद हुई। जिसके चलते चैतरफा मंहगाई बढी, और अर्थव्यवस्था चैपट हुई। डालर मालामाल और रुपया कंगाल हुआ।

श्री नकवी ने कहा कि इन सबके बावजूद सरकार किसी तरह की गलती और नैतिक जिम्मेदारी का एहसास नहीं कर रही है और ‘‘चोरी और सीना जोरी,, के सिद्धान्त पर चल रही है। मजे की बात यह है कि सरकार की मुखिया, विपक्ष से पूरी ताकत से लडने का आवहान कर रही है, अच्छा होता कि वह ऐसा आवहान मंहगाई, भ्रष्टाचार-घोटालों, आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी सरकार और कांग्रेस से करती तो सरकार के चेहरे पर पुती कोयले की कालिख कुछ कम होती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्माण के बाद से ही टेल तक नहीं पहुॅचा नहर में पानी

Posted on 02 September 2012 by admin

ऽ    हर वर्ष कागज पर ही हो रही है सिल्ट की सफाई
ऽ    नहर सफाई के नाम पर लाखों रूप्ये  की हुई बन्दर बाॅट
ऽ    किसानों ने जाॅच करवाकर की रिकवरी की मांग

बभनगवाॅ माइनर में निर्माण  के बाद से ही टेल तक पानी नहीं पहुॅचा। भदैॅया विकास खण्ड के भभटा से निकली माइनर महेषपुर, मुरारपुर, गोपालपुर,अमियाॅखुर्द, बेला मोहन, बरूई, झौवारा, बभनगवाॅ, जगदीषपुर होकर गोमती नदी में मिलती है। इस माइनर में मुरारपुर से गोपालपुुर तक ही पानी आता है। इसी माइनर से भदैयाॅ माइनर भी निकली है जो भदैयाॅ ग्राम पंचायत के नाले में जाकर मिलती है। इन माइनरों में निर्माण से लेकर आज तक टेल तक पानी नहीं पहुॅचा। जबकि नहर के किनारे के हजारों किसान के पास सिंचाई भेज दी जाती है। हर वर्ष इन माइनरों की सफाई के नाम पर लाखों रूप्ये की बेदर बाॅट की जाती है। क्षेत्र के किसानों  में इसे लेकर जबरदस्त रोष व्याप्त है।  क्षेत्र के किसानों में  इन माइनरों की सफाई के नाम पर लाखों रूप्ये के किए गये गोलमाल की जाॅच करवाकर सम्बन्धित ठेकेदार से रिकवरी करवाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहीं मिल रहा पोषाहार ढुलाई का पैसा

Posted on 02 September 2012 by admin

सी0डी0पी0ओ0 कार्यालय सेक अपने-अपने केन्द्रों तक पुष्टाहार निजी खर्च पर पहुॅचा रही आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगभग 40 माह से ढुलाई का खर्चा आज तक नहीं कमला है। आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पैसा हड़प् जाने की आषंका व्याप्त है।  सूत्रों के अनुसार अप्रेल 22009 से आज तक भुगतान नहीं किया गया। जब कि षासनादेष के अनुसार ढुलाई का खर्चा दूरी के हिसाब से 5-7 रूप्ये पव्रति बोरी की दर से प्रत्येक माह आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में भेज दिया जाना चाहिए।  प्रष्न यह उठता है कि  ढुलाई के बाबत मिलने वाली प्रति वर्ष मिलने वाली धनराषि किसके खाते में जा रही है।  सीडीपीओं कार्यालय से लकर पी0ओं कार्यालस तक सही स्थित बताने की स्थिति में   नहीं हैं।  लम्बें समय से भुगतान न मिलने से कार्यकत्रियों में काफी रोष है। कार्यकत्रियों ने कहा है कि यरि ढुलाई का भुगतानष्षीघ्र न किया गया तो संघ के माष्यम से  बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग बच्चों को मिलेंगे उपकरण

Posted on 01 September 2012 by admin

बेसिक विद्यालयों के विकलांग बच्चों को ष्षीघ्र ही उपकरण मिंलेंगे।  जिले के दो विकास खण्डों में गम दिवस सर्व षिक्षा अभियान की समेकित षिक्षा योजना के अन्तर्गत  षिविर आयोजित किया गया। जिसमें 239 बच्चों को चिन्हित किया गया।  जिला समन्वयक ने बताया कि मोतिगरपुर ब्लाक संसाधन केन्द्र पर 137 बच्चों का पंजीयन किया गया। कुड़वार ब्लाक में 140 बच्चों का पुजीयन किया गया। दानों षिविरों में 73 टाई साइकिल, 31 व्हील चेयर, 54 कैपिर, 45 बैषाखी, 9 रोलेटर, 15 अधछड़ी, 12 ब्रेल किट सहित 239 दपकरणों को कवतरित करने के लिए चिन्हित किया गया। नवम्बर माह में ये उपकरण बच्चों को वितरित कर दिए जायेंगे। जिससे बच्चों को आने -जाने में असुविधा नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

37 करोड़ बच्चों के लिए अपनी नई और अनोखी प्रस्तुति

Posted on 01 September 2012 by admin

डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया-पैसिफि़क, बाल टेलीविजन श्रेणी में डिस्कवरी किड्स के जरिये भारत के 37 करोड़ बच्चों के लिए अपनी नई और अनोखी प्रस्तुति ला रहा है। डिस्कवरी इंडिया पोर्टफोलियो में ये आठवां चैनल है और यह 4 से 11 आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक मजेदार, ज्ञानवर्द्धक और परिवर्तनकारी अनुभव उपलब्ध कराने का वादा करता है। डिस्कवरी किड्स हिन्दी, अंग्रेज़ी और तमिल में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
इस चैनल का लक्ष्य है बच्चों की कल्पनाशीलता को जागृत करना। इस चैनल पर कई तरह के कार्यक्रम दिखाए जाएंगे, इनमें बेहद मशहूर अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों से लेकर भारतीय विषय-वस्तु वाली अनेक श्रृंखलाएं भी होंगी। चैनल, टी वी देखने से जुड़ा एक ऐसा अनुभव मुहैया कराएगा, जिसमें सब कुछ शामिल होगा और ये भारतीय बच्चों की विविध मांगों को पूरा करेगा। इन कार्यक्रमों में उच्चतम गुणवत्ता वाला एनिमेशन और विविध श्रेणियों में आकर्षक लाइव एक्शन श्रृंखलाएं शामिल होंगी, ये श्रेणियां हैंः एडवैंचर, पुराणशास्त्र, प्रकृति, इतिहास और विज्ञान।
राहुल जौहरी, सीनियर वाइस प्रैजि़डैंट और जनरल मैनेजर - दक्षिण एशिया, डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया-पैसिफि़क ने कहा, ‘‘डिस्कवरी किड्स भारतीय बच्चों को अपनी प्राकृतिक उत्सुकता शांत करने का एक मनोरंजक तरीका उपलब्ध कराएगा और ये चैनल वादा करता है कि रोमांचक कार्यक्रमों के जरिये ये उनकी कल्पनाशीलता को जागृत करेगा। ये उनकी सामाजिक, समझ संबंधी, भावनात्मक और व्यक्तिगत महारतों के विकास के लिए पृष्ठभूमि मुहैया कराएगा। ये चैनल भारत में बच्चों के लिए मनोरंजन की एक लहर की शुरूआत करेगा - ये मनोरंजन उन्हें व्यस्त रखेगा और उनके माता-पिता को संतुष्ट’’।
ये चैनल सुबह, दोपहर और शाम को अलग-अलग तरह के कार्यक्रम दिखाएगा। इनमें ऐसे बच्चों के लिए भी कार्यक्रम है जो अभी स्कूल नहीं जाते, और उनके लिए भी जो किशोर उम्र के हैं। ऐसे कार्यक्रमों की कमी रही है जिनमें मनोरंजन और ज्ञान का मेल हो, इस कमी को पूरा करने के लिए डिस्कवरी किड्स एनैलाॅग और डी टी एच, दोनों ही प्लैटफाॅर्मों पर उपलब्ध रहेगा, इनमें डिश टी वी और वीडियोकाॅन डी टू एच शामिल है।
डिस्कवरी किड्स के प्रमुख सिद्धांतों में शामिल हैं- खेल-खेल में सीखना (इसके तहत मजेदार और अनोखे तरीके से सीखने की प्रक्रिया और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देना), नयापन (इसके तहत उत्सुक मस्तिष्कों के लिए सृजनात्मक आश्चर्यो को प्रस्तुत करना) आमूल-चूल परिवर्तन लाना (इसके तहत एक ऐसी रोचक दुनिया उपलब्ध कराना जिसमें विस्मय और उत्सुकता जगाने की क्षमता हो) और ज्ञान (इसके लिए रचना की जाएगी एक भरोसेमंद और आकर्षक वातावरण की)
डिस्कवरी किड्स के कार्यक्रमों में मजेदार, ज्ञानवर्द्धक और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जैसे कि किम, जो रुडयर्ड किपलिंग का प्रसिद्ध नायक था। अदीबू एडवैंचर में उन सभी सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं जो बच्चों के दिमाग में उठ सकते हैं। पपायरस में एक ऐसे साहसी लड़के और उसके जादुई शब्द की कहानी है जो मिस्र की सल्तनत को बचाता है। बिन्दी हमें दुनिया के हर कोने में ले जाएगी और बिन्दी द जंगल गर्ल में वन्य जीवों की अपनी शानदार दुनिया से मिलवाएगी। सैली अपनी अक्लमंदी और जासूसी की महारतों के जरिये हर मुश्किल से मुश्किल मामले को सुलझा लेती है। सैली बाॅलीवुड में आपको झलक मिलेगी बाॅलीवुड की। द लैजैंड आॅफ एनयो कार्यक्रम बच्चों को कल्पना, मौज-मस्ती और मजेदार रोमांच की शानदार यात्रा पर ले जाता है। अनूठी एनिमेशन श्रृंखला हाउइजैट में गली क्रिकेट एक बिल्कुल ही नए रोमांचक और रोचक रूप में नजर आएगा। डैक्स हैमिल्टन एक विश्व प्रसिद्ध परग्रहवासी कीट विज्ञानी और वाइल्डलाइफ एडवैंचरर है जो ब्रह्मांड के कुछ सबसे अजीबोगरीब और वीभत्स जानवरों से मुकाबला करता है। वाइल्ड क्रैट्स एक एनिमेटेड श्रृंखला है जो पेड़ों से लेकर महासागरों तक में मिलने वाले एकदम अनोखे जानवरों का लेखा-जोखा लेती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विष्व हिन्दू परिशद ने आठ बिन्दुओं पर हिन्दु समाज को झकझोरने का खाका तैयार किया है

Posted on 01 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री अखिलेष यादव प्रदेष को अपनी दोनों आॅंखें बन्द कर आजम खाॅं एवं अहमद हसन की आॅंखों से देखते हैं यह दोनों जो कहते है मुख्यमंत्री वही सही मान का लागू करा देते हैं। अगर कभी अपनी तीसरी आॅंख से देख भी लिया तो वह आॅंख मौलाना बुखारी की होती है ऐसे में प्रदेष का क्या होगा यह जनता स्वयं सोचे कि उत्तर प्रदेष उत्तम प्रदेष बनेगा या मजहबी प्रदेष? यह उदगार बजरंग दल के प्रान्त संयोजक राकेष वर्मा एवं द्विविभाग संगठन मंत्री अनिल जी ने एक पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए।
श्री अनिल ने बताया कि विष्व हिन्दू परिशद ने आठ बिन्दुओं पर हिन्दु समाज को झकझोरने का खाका तैयार किया है। 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राश्ट्र व्यापी अभियान चलाकर विष्व हिन्दू परिशद बजरंग दल सहित सभी आयामों के कार्यकर्ता 1 लाख गाॅंवों का भम्रण कर 51 लाख लोगों को संगठन से जोडकर ‘‘हितचिन्तक’’ बनाया जायेगा। श्री अनिल ने बताया कि गााजियाबाद में हुई प्रबंध समिति की बैठक में काफी विचार विमर्ष के बाद हिन्दुत्व के जागरण हेतु कार्यक्रम तय हुए और नारा दिया गया ‘‘हिन्दू जगेगा तो देष बचेगा’’। इसी मंत्र को लेकर विहिप एवं बजरंग दल हिन्दू समाज का जागरण करेगा और संगठन से लोगो को जोडेगे। हमारे लाखों कार्यकर्ता टोली बनाकर गाॅंव-गाॅंव सम्पर्क कर देष और प्रदेष में उभर रहे मजहबी उन्माद के संबंध में लोगो को बतायंेगे। आसाम में किस प्रकार बग्लादेषी घुसपैठिये मुस्लिमों ने वहाॅं के मूल हिन्दू निवासियों को मार रहें है भागा रहे हैं आसाम में जम्मू जैसे हालात पैदा हो गए हैं जैसे जम्मू से कष्मीरियों को भगाया गया था ठीक उसी प्रकार आसाम से हिन्दुओं को भगाने का प्रयास चल रहा है।
प्रान्त संयोजक बजरंग दल श्री राकेष वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेष मंे हम इस अभियान के तहत 15 हजार गाॅंवांे में जाकर 15 लाख हितचिन्तक बनायंेगे। गाॅंवों में कार्यक्रम होंगे। श्री वर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने पिछडा वर्ग आरक्षण में से 4.5 प्रतिषत कोटा निर्धारित कर दिया था। परन्तु विहिप के आन्दोलन एवं विहिप से जुडे अधिवक्ताओं की पैरवी के बल पर हाई कोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया। अब केन्द्र सरकार घायल भेंडिये जैसे मुस्लिमों को 18 प्रतिषत आरक्षण देने का मसौदा तैयार कर रही है। श्री वर्मा ने बताया देष की आजादी के समय देष में हिन्दुओं की संख्या 24 करोड़ थी और मुस्लिमों की संख्या 8 करोड थी। 8 करोड संख्या बल पर देष का विभाजन हो गया हम 24 करोड संगठिन न होने के कारण कुछ न कर सके। वर्तमान में देष में 18.5 करोड मुस्लिम एवं 3.5 करोड मुस्लिम घुसपैठिये कुल 22 करोड के करीब मुस्लिम हैं।
श्री अनिल एवं श्री वर्मा ने सपा सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब से यह सरकार बनी है प्रदेष में 100 से ज्यादा स्थानों पर मुस्लिमों ने दंगे किए हैं और प्रषासन सरकार के दबाव में हिन्दुओं को ही प्रताडित कर रहा है।
ऐसे में जब यह मुस्लिम परस्त सरकार हिन्दुओं की रक्षा नहीं कर रही है तो हिन्दुओं को उठना ही होगा अपनी और अपने समाज की रक्षा के लिए। दोनों ने हिन्दू समाज से अपील की कि हिन्दू समाज विष्व हिन्दू परिशद के साथ जुडकर समाज की रक्षा में अपनी भूमिका निभाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घटिया सामग्री से बनी स्कूल की निर्माणाधीन दिवाल गिरी

Posted on 01 September 2012 by admin

भदैंयाॅ।  भ्रष्टाचार की हद उस समय पार हो गई जब एक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में लगे घटिया किस्म की सामग्री लगने से पोल खुल गई , जब घटिया सामग्री से बनी दीवाल भरभरा कर गिर गई। मामला विकास खण्ड भदैंयाॅ स्थित ग्राम कैभा  का है जहाॅ  पर एक अतिरिक्त कक्ष कक्ष का निर्माण बनवाने की जिम्मेदारी वहाॅ पर तैनात प्रधानाचार्य ने घटिया सामग्री के प्रयोग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय  के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया परन्तु घटिया सामग्री के प्रयोग होने के कारण निर्माणाधीन दिवाल भरभरा कर गिर गयी।  गिरे कक्ष निर्माण के मलवे आनन-फानन में मजदूरों से हटवा दिया गया और  गिरी दीवारों का निर्माण पुनः करवाये जाने लगा।  मजेदार बात यह कि दो दिन बीत जाने के बाद भी खण्ड षिक्षाधिकारी  बैज नाथ वैष्य को इस घटना की जानकारी नहीं हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in