Archive | राज्य

गाॅजे का अनैतिक कारोबारी केन्द्र बना जयसिहंपुर कोतवाली क्षेत्र

Posted on 23 September 2012 by admin

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है ।गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

षौचालयों के निर्माण में धाॅधली ,घोटाले का आरोप

Posted on 23 September 2012 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंत में अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया ।
विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं  ने क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्टेषन अधीक्षक व सी०एम०आई० की मिली भगत से होता है कारनामा

Posted on 23 September 2012 by admin

जनपद के वी०वी०आई०पी० रेलवे जंक्शन सुलतानपुर में अधिकारियों की मिली भगत से पेयजल सुविधा ट्रेन आने पर बन्द कर दिया जाता है । जिससे की पानी की बोतल बेची जा सके ।
यही नही अव्यवस्था का आलम यह है कि स्टेशन के प्लेटफार्म नं० १ व २ पर लगे स्टैम्प पोस्ट के टोटियां सूखी रहती  है। वाटर कूलर तो हमेशा के लिये खराब कर दिया गया है । रेलवे के सूत्र बताते है कि स्टेशन पर अवैध वेन्डरो की भरमार ह,ै जो कि ट्रेन के यात्रियों को सड़े व बासी ब्रेड पकौडा व पूडी सब्जी मनमाने रेट पर बेचते है और तो और सिन्थेटिक दूध हिमालय मिल्क टयूब के दूध की चाय धडल्ले से बेची जा रही है जिसमें स्थानीय अधिकारियों की भारी धन वसूली जग जाहिर है । आर०पी०एफ०व जी०आर०पी०का इन वेण्डरो को खुला संरक्षण प्राप्त है । जब कोई यात्री पेयजल व दूषित खाद्य पदार्थ की वावत बोलता है तो जी०आर०पी० वाले अवैध वेण्डरो के समर्थन में उतर आते है । प्रत्यक्ष दर्षियों के अनुसार रेलवे पुलिस व राजकीय  रेलवे पुलिस   अनधिकृत पानी की बोतल खुले आम बिकवाते है। स्टेशन की अव्यवस्था की शिकायत स्थानीय दैनिक यात्रियों व समाज सेवियो ने उत्त्तर रेलवे के जनरल मैनेजर को फैक्स  द्वारा षिकायती पत्र भेजा गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तीर्थ यात्रियों तथा पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की घोषणा

Posted on 22 September 2012 by admin

akshaypatra-opening-up-cm-akhilesh-yadav-mathura1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मथुरा-वृन्दावन-गोवर्धन में तीर्थ यात्रियों तथा पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मथुरा में यमुना नदी पर बने पुल के जीर्णशीर्ण हो गए पुल के स्थान पर नया पुल बनाए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन में देश ही नहीं विदेशों से लोग आते है, यहां साफ सफाई अच्छी हो इसके लिये आवश्यक उपकरणों की भी व्यवस्था की जायेगी।
श्री यादव आज मथुरा में एक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मथुरा को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा के घाटों का सुन्दरीकरण, कुण्डों-सरोवरों का जीर्णाेद्धार आदि कार्य कराये जायेगे। उन्होंने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी, जिस पर 8 करोड़ रुपए व्यय होंगे। बरसाना-कोसीकलाॅ मार्ग के चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 4 करोड़ रुपए व्यय किये जायेगे। गोवर्धन कच्चे परिक्रमा मार्ग के चैड़ीकरण व सौन्दर्यीकरण कार्यों पर भी एक करोड़ रुपए व्यय किये जायेगे।
वृन्दावन में आधुनिक तकनीक से बनी अक्षयपात्र संस्था की रसोई का उद्घाटन एवं लोकार्पण अवसर पर श्री यादव ने कहा कि मथुरा में विकास के भरपूर कार्य किये जायेगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या विद्या धन योजना एवं बेरोजगारी भत्ता का वितरण शुरू हो गया है। कन्या विद्या धन योजना से बालिका शिक्षा का विकास होगा। योजनाओं के लिये पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था बजट में प्राविधानित कर दी गई है। मुस्लिम समुदाय की लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये सहायता राशि की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक स्थापना एवं आई0टी0 सेक्टर को बढ़ाने का माहौल बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 व 12वीं पास छात्रों को टेबलेट पी0सी0 व लैपटाॅप दिये जाने की कार्रवाई की जा रही है। यह  कम्प्यूटर व लैपटाॅप हिन्दी, अंगे्रजी व उर्दू में कार्य करेगें, इससे किसी भी ग्रामीण छात्र को कोई दिक्कत नहीं होगी।
akshaypatra-kitchen-up-cm-akhilesh-yadav-mathuraमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों पर लगे झुठे मुकद्दमें वापस लेने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रदेश में विद्युत उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के इन्तजाम किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मथुरा श्री कृष्ण जी की जन्मस्थली है और उनकी लीलायें विश्व विख्यात हैं। इसलिए इस स्थान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। यहां के विकास को भरपूर सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा पे्रस क्लब की माॅग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्यक विचारोपरान्त पे्रस क्लब की व्यवस्था करायी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने अक्षयपात्र की आधुनिक रसोई के वृन्दावन में स्थापना पर अक्षयपात्र संस्था को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे छात्रों को स्वच्छ, पौष्टिक व समय पर खाना उपलब्ध होगा। ऐसी संस्थाओं को प्रदेश में अन्य स्थानों पर कार्य करने के लिये सरकार सहयोग करेगी ताकि अधिक से अधिक स्कूली बच्चों को पौष्टिक खाना मिले। लोकार्पित आधुनिक रसोई से जनपद मथुरा के 1633 स्कूलों में एक लाख 65 हजार बच्चों को प्रतिदिन मिड-डे-मील वितरित किया जा रहा है। इस रसोई में 40 हजार रोटी प्रति घंटा बनाने की आॅटोमेटिक मशीन है। आॅटोमेटिक व्यवस्था से सब्जी की सफाई, कटाई व बनाने का कार्य होता हैं। करीब 7 वाहनों से खाना स्कूलों में ले जाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अक्षयपात्र द्वारा लागू की गई नई अक्षय थाली योजना का शुभारम्भ भी किया।
मथुरा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने फोगला आश्रम में आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन भी किया। अपने सम्बोधन में श्री यादव ने कहा कि यमुना की सफाई हम सभी के प्रयासों से सम्भव हो सकती है और इस कार्य में समाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा जनसहभागिता की बहुत बड़ी आवश्यकता हैं, शासन स्तर से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा प्रदान किया जायेगा।
iskon-up-cm-akhilesh-yadav-mathuraश्री यादव ने कहा कि संगीत एवं नृत्य जनजीवन की प्राणवायु है, जो सदियों से हमें भाई-चारे और मेलमिलाप से मिलजुल कर रहने की पे्ररणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज भूमि को मैं बार-बार नमन करता हूॅ इस भूमि से जो संत-महात्मा एवं कलाकार हुए है उन्होंने हमेशा ही जन कल्याण के उपदेश दिये एवं कार्य किये है, ऐसी ब्रज भूमि के लोगों के कल्याण एवं उत्थान तथा प्रोत्साहन के लिये जो भी जरूरी मदद होगी उन्हें उपलब्ध करायी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने वृन्दावन भ्रमण के दौरान बाॅकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री राजा अरिदमन सिंह, इन्फोसिस, मनीपाल एकेडमी के उच्चाधिकारी व अक्षयपात्र फाउन्डेशन के प्रतिनिधि, स्वामी हरिदास जयन्ती समारोह के प्रतिनिधिगण, जनप्रतिनिधि तथा आम लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Posted on 22 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेष में गंगा नदी बलिया जनपद में बलिया गेजस्थल पर, शारदा नदी लखीमपुर खीरी के पलियाकलां, कुआनों नदी गोण्डा जनपद के चन्द्रदीप घाट रोहिनी नदी त्रिमोहानी घाट महाराजगंज में तथा घाघरा नदी बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज, फैजाबाद के अयोध्या एवं बलिया के तुर्तीपार गेजस्थल पर खतरे के निषान से क्रमषः 0.61 मी0, 0.73 मी0, 1.17 मी0, 0.20 मी0, 1.03 मी, 0.62 एवं 0.79 मी0 ऊपर बह रही है।
केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई भवन एनेक्सी से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी नरोरा बुलन्दषहर में खतरे के निषान से 0.34 मी0 तथा राय बरेली जनपद में सई नदी 0.45 मी0 नीचे बह रही है। शारदा नदी, शारदा नगर लखीमपुर खीरी में 0.09 मी0 नीचे, राप्ती नदी बर्डघाट गोरखपुर में 0.25 मी0 नीचे तथा कुआनो नदी मुखलिसपुर संतकबीर नगर में खतरे के निषान से 0.46 मी0 नीचे है।
प्राप्त सूचना के अनुसार बलिया में 31 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लखीमपुर खीरी में 117 गांव बाढ़ प्रभावित हैं जिनमें से 23 गांव जलमग्न हैं। गोण्डा में 41 गांव, बाराबंकी के 61 गांव बाढ़ से प्रभावित हंै, बाराबंकी में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। सभी जगहों पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कटे हुये बंधे की मरम्मत करायी

Posted on 22 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोबिन्द चैधरी ने अपने क्षेत्र बलिया के सुल्तानपुर गाॅव में घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये रातोरात स्वयं उपस्थित रहते हुये कटे हुये बंधे की मरम्मत करायी।
श्री रामगोबिन्द चैधरी ने बताया कि बलिया क्षेत्र के लोगों ने वहाॅ पर आयी बाढ़ की विभीषिका से अवगत कराते हुये अनुरोध किया था कि यदि इस बंधे की मरम्मत तत्काल न करायी गयी तो वहाॅ की स्थिति अत्यन्त भयावह हो जायेगी। इसको संज्ञान में लेते हुये उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये एवं स्वयं उपस्थित होकर बंधे की मरम्मत करवायी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये खाद्यान्न आदि भी बटवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी गाॅवों में खाद्यान्न आदि की समुचित  व्यवस्था होनी चाहिये।
ज्ञातव्य है कि बलिया जनपद में 31 गाॅव बाढ़ से प्रभावित हैं और वहाॅ पर 132 नावें लगायी गयी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाजियाबाद में क्षेत्रवासियों से भेंटवार्ता करेंगे

Posted on 22 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह कल से दो दिवासीय प्रवास पर गाजियाबाद रहेंगे। श्री सिंह 22 सितम्बर को 7ः30 बजे दूधेश्वरनाथ मन्दिर, तथा 9ः00 बजे पक्की मोहरी डासना गेट गाजियाबाद रहेंगे तथा 23 सितम्बर को 10ः30 बजे माॅडर्न कालेज आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज, आई.टी.एस. के पीछे, मोहन नगर, 11ः30 बजे स.वि. मन्दिर, नेहरू नगर, 3ः00 बजे राजनगर आम जनता से भेंट, 5ः00 बजे नेहरू नगर क्षेत्रवासियों से भेंट तथा 6ः00 बजे मानसी विहार पार्क, सेक्टर 23 , राजनगर गाजियाबाद में क्षेत्रवासियों से भेंटवार्ता करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीजल व रसोई की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूॅका

Posted on 22 September 2012 by admin

डीजल, रसोई गैस  की बढ़ी कीमते व एफडीआई कानूा वापस लेने के विरोध में नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रधानमंत्री का पुतला  फॅूका। व्यापारियों ने जिला प्रषासन को ज्ञापन देकर बढ़ी हुई डीजल व गैस की कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की है।  एफडी आई कानून व्यापारी विरोधी हैं इस लिए केन्द्र सरकार को इसे वापस लिया जाना चाहिए। इस मौंके पर नगर व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महताब आलम, गौरव अग्रहरि, आलताफ, सोनू, षहनवाज ,षकील खाॅ, आनन्द पांडेय आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ लोक जन षक्ति पार्टी के महा सचिव राजेन्द्र षुक्ल ने भी प्रधान मंत्री के कार्यकाल में हुए कोयले के घोटाले के लिए पे्रस विज्ञप्ति जारी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महा सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति कं अनुसार देष के कठपुतली प्रधानमंत्री मनमोहन सिं का अािर्थक सुधार उनके कार्यकाल में किया गया कार्य केवल पूॅजी पतियों व विदेषी निवेषकों को लाभ पहुचाने वाला ही रहा।  उससे न तो देष का ही आर्थिक विकास हुआ और न ही महॅगाई की मार से बदहाल जनता को राहत ही मिल पाई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा नेता की मृत्यु पर षोक सभा सम्पन्न

Posted on 22 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेष सह संयोजक स्व0 बीरेन्द्र श्रीवास्तव की मृत्यु पर  नगर स्थित बढ़ैयावीर के मंुषी प्रेम चन्द्र पार्क में  सायं 5 बजे एक षोक सभा का आयेाजन किया गया। जिसमें नगर मित्र बन्ध्ुाओं एवं मीडिया के लोग उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप जला कर याद किया। उपस्थित लोगों ने स्व0श्री श्रीवास्तव के साथ बितीए हुए पलों को याद कर संस्मरण सुनाए।  छा0 सत्य प्रकाष श्रीवास्तव, डा0 डी0 सी0 श्रीवास्त0,  गिरजा ष्षंकर श्रीवास्तव, सुरेन्दं्र जी, अषोक कुमार लाल, जबदीष प्रसाद, विन्नू पाण्डेय, मुन्ना सिंह, सुनील श्रीवास्तव, केषव लाल,  डी0 एन0 लाल, पूर्व सभासद कमल श्रीवास्तव, पूर्व सभासद उषा श्रीवास्तव, कुॅअर जी श्रीवास्तव, कुॅवर गोपाल श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, कुष्ण मोहन श्रीवास्तव एड0 रमेष चन्द्र श्रीवास्तव, दन्दु प्रकाष , राज कुमार श्रीवास्तव, आर0 के0 श्रीवास्तव, भगवान प्रसाद, चन्द्रेष श्रीवास्तव, जय प्रकाष  साभासउ दिनेष चौरसिष, इ0 राजेष कुमार श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पी0पी0एफ0 योजना का लाभ उठाएं-सी0डी0ओ0

Posted on 22 September 2012 by admin

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने सभी विभागो में वेतन बचत योजना लागू करने के निर्देश दिये गये, जिसक अन्र्तगत विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के आवर्ती खाते माह अक्टूबर 2012 से प्रत्येक दशा मे खुलवाना सुनिश्चत करेगें तथा यह भी सुझाव दिया है कि जो व्यक्ति या आम नागरिक आयकर में छूट की सुविधा लेने चाहते हो वै 15 वर्षीय लोक भविष्य निधि (पी0पी0एफ0) खाता खोल कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमे वित्तीय वर्ष अपनी सुविधानुसार न्यूनतम 500 रू0 व अधिकतम एक लाख रू0 जमा कर खाता चालू रखा जा सकता हैै। इस योजना में आयकर की धारा 80-सी के अन्र्तगत कर छूट प्राप्त है तथा ब्याज भी पूर्णता कर मुक्त है तथा वर्तमान मे ब्याज 8.8 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि के आधार पर देय है।
कोई भी नागरिक स्वयं का या फिर अपने उपर आश्रित पारिवारिक सदस्यों के खाते खोलकर भी आयकर की छूट प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक की लगभग सभी शाखाओं में एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको की चयनित शाखाओं में तथा आगरा के दोनो प्रधान डाकघरों मे उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in