Archive | राज्य

आज़मगढ़ महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन

Posted on 01 December 2012 by admin

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री श्री बलराम यादव ने कहा कि पूर्वांचल में जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप आज़मगढ़ महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन आगामी 6, 7, 8 एवं 9 दिसम्बर तक आईटीआई के प्रांगण में किया जा रहा है। इस आयोजन हेतु प्रशासनिक स्तर से की जा रही तैयारियों को देखते हुए पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आज़मगढ़ महोत्सव-2012 काफी भव्य और शानदार होगा तथा इस महोत्सव से आजमगढ़ सहित पूरा पूर्वांचल गौरान्वित होगा। उन्होने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव में जहाॅं एक तरफ जनपद के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की जायेगी, वहीं दूसरी तरफ शास्त्रीय संगीत, नृत्य, राष्ट्रीय संगोष्ठी, जनपद का इतिहास, वीरता, शोध, अविष्कार, विज्ञान आदि के क्षेत्र में जनपद की उपलब्धियों का भी समावेश होगा।
पंचायती राज मन्त्री बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर पुस्तक मेला भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जनपद एवं प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश केे कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्होने कहा कि चार दिवसीय आज़मगढ़ महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक प्रस्तुत करने वाले लेखों के अलावा आधुनिक विचारों वाले लेखों का भी समावेश होगा। पंचायती राज मन्त्री श्री यादव ने आजमगढ़ महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सन्दर्भ में कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम होंगे तथा पुलिस व पीएसी के नवजवानों द्वारा बैण्ड बाजों के माध्यम से देश प्रेम की धुने भी सुनाई जायेंगी। उन्होने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाडियाॅं पूरी तैयारी से मौके मौजूद रहेंगे। इसके अलावा महोत्सव में चिकित्सा शिविर में आयोजित होंगे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रान्जल यादव ने आज़मगढ़ महोत्सव-2012 हेतु गठित समिति के सदस्यों को निर्देंष दिए कि वे आज़मगढ़ महोत्सव जो 6 से 9 दिसम्बर तक चलेगा उसकी तैयारियाॅं ऐसी हो कि लगे कि जनपद में कोई महोत्सव हो रहा है। उन्होने कहा कि इस अवधि में पूरे सम्पूर्ण पूर्वांचल को महोत्सवमय बनाने का सार्थक प्रयास किया जाये। उन्होने कहा कि महोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भाईचारा, एकता, अखण्डता को मजबूती प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ मनोरंजन के माध्यम से लोगों के समक्ष जनपद से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक विषय-वस्तु को भी रखा जायेगा। उन्होने कहा कि इस आयोजन में क्षेत्रीय, स्थानीय व दूर दराज के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन का पूरा मौका दिया जायेगा तथा कलाकारों का सम्मान किया जायेगा।
पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को निर्देंष दिए कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाये। श्री यादव ने बताया कि महोत्सव स्थल तथा उसके आस पास के रास्तों पर सीसीटीवी भी लगाया जायेगा ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न होने पाये।
जिलाधिकारी प्रान्जल यादव ने पंचायती राज मंत्री को बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव में दूर दराज ग्रामीण अंचलों की बराबर भागीदारी रहे इसके लिए तहसील मुख्यालय स्तर से आज़मगढ़ महोत्सव तक बसों व जीपों का भी संचालन किया जाये। उन्होने कहा कि महोत्सव के इन चार दिनों के अन्दर एक एक पल का समुचित उपयोग किया जाये समय बर्बाद नहीं होना चाहिए। कलाकारों

से बेहतर सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को यथाशीघ्र अन्तिम रूप दिया जाये क्यों अब समय बहुत ही कम है। उन्होने कहा कि महोत्सव में लकी ड्रा हेतु अधिक से अधिक कूपन खरीदने हेतु लोगों को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि बम्पर लकी ड्रा में एक मारूती/नैनो को भी शामिल किये जाने पर विचार किया जाये। उन्होने कहा महोत्सव स्थल आईटीआई प्रांगण के साथ ही यदि कोई कार्यक्रम किसी अन्य जगह पर भी आयोजित होता है तो उस स्थल की भी साज सज्जा, सफाई, पानी, बिजली, मार्ग आदि पर पूरा ध्यान दिया जाये इसमें भी कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होने गठित सभी 13 समितियों के सदस्यों को निर्देश दिया कि अपने अपने निर्धारित कार्यों व उनकी तैयारियों की बार-बार समीक्षा करते रहें यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत या कमी हो उसे समिति के प्रभारी से मिलकर दूर कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुरादाबाद मण्डल के ‘‘कन्या विद्याधन योजना’’ तथा ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लगभग 15000 छात्राओं को चेक वितरित करेंगे

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 10 दिसम्बर को रामपुर में मुरादाबाद मण्डल के ‘‘कन्या विद्याधन योजना’’ तथा ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लगभग 15000 छात्राओं को चेक वितरित करेंगे। वर्तमान सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापक हितो को दृष्टिगत रखते हुए अल्पसंख्यक समाज में बालिकाआंे की शिक्षा में आ रही आर्थिक विषमताओं को दूर करने एवं उन्हें अगे्रतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने वर्तमान वित्तीय वर्ष से ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ नवीन योजना प्रारम्भ की है जिसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय के अन्तर्गत 10वीं पास छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने हेतु अथवा उनके विवाह हेतु एकमुश्त 30 हजार रुपये दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मण्डल के दूरस्थ जनपदों से आने वाली छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि लाभान्वित होने वाली छात्राओं को परिवहन निगम की बसों में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। प्रत्येक बसों में नोडल अधिकारियों के साथ-साथ एक-एक महिला अधिकारी तथा सुरक्षा हेतु महिला सिपाही भी तैनात किया जाय। उन्होंने कहा कि लाभान्वित छात्राओं को नाश्ते के साथ-साथ लंच एवं डिनर पैकेट भी उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जिन स्थानांे पर रात्रि में ठहरने की व्यवस्था कराई जाय वहाॅं पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए नोडल अधिकारी को रात्रि विश्राम अवश्य करना होगा ताकि किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के रात्रि विश्राम स्थल पर जन सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।
श्री उस्मानी ने लाभार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इमरजेंसी एबुलेन्स की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि जनपदवार लाभार्थियों को परिचय पत्र भी उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्हांेने कहा कि जनपदवार पंक्ति प्रभारी भी नियुक्त किये जाये ताकि कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह आर0एम0श्रीवास्तव, सचिव माध्यमिक शिक्षा
श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, लीना जौहरी, मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को गुणवत्ता परक पुष्टाहार दिया जायें: सीडीओ

Posted on 01 December 2012 by admin

hardoi-cdoआज विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री केन्द्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को गुणवत्ता परक पुष्टाहार दिया जायें। उन्होनें कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रो पर आने वाली महिलाआंे एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण करायें तथा टाट-पट्टी पर आने वाली महिलाआंें एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण करायें तथा टाट-पट्टी आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखें। उन्होनें कहा कि गाॅव की सीडीपीओ एवं साहिकाओं को गाॅव की गर्भवती महिलाओं एवं बच्चो को चिन्हित करना चाहिये और प्रतिदिन उनकी उपस्थिति वितरित होने वाले पुष्टाहार का विवरण नोट करना चाहिये ताकि किसी अधिकारी के भ्रमण के दौरान वह अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम      अधिकारी प्रकाश चैरसिया ने सीडीपाीओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि चयनित लोहिया गाॅवो में शासन की योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ दिया जायेगा। बैठक मे सभी सीडीपीओं आदि मौजूद थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि विवधीकरण योजनाओं व कार्यो के क्रियान्वयन में लाये तेजी: सीडीओं

Posted on 01 December 2012 by admin

hardoi-cdoआज विकास भवन के सभागार मे आयोजित कृषि विवधीकरण योजना के अन्र्तगत विभिन्न विभागों को डाप्स विभाग द्वारा दी गयी धनराशि एवं उसके द्वारा करायें कार्यो की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने उपस्थिति कृषि, उघान, फल संरक्षण, पशु, डेरी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो धनराशि उन्हें कृषि विवधीकरण योजना के अन्र्तगत डाप्स विभाग द्वारा दी गयी है उसका कार्याे मे खर्च करने का विवरण बिल बाउचर सहित डाप्स विभाग को उपलब्ध करायें।
बैठक में डाप्स के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग को बीज आदि के लिये लगभग आठ लाख रू0 की धनराशि इस योजना के अन्र्तगत दी गयी थी। जिसमें से कृषि विभाग द्वारा 4 लाख 41 हजार रू0 व्यय के बिल आदि प्रस्तुत कर दिये है। तथा उघान विभाग को 23 लाख रू0 दिया गया था जिसमें विभाग द्वारा मात्र क्रंेसिग का कार्य कराया गया है तथा शेष धनराशि खर्च नही हुई है। इस पर सहायक उघान अधिकारी ने बताया कि बीज आदि के रेट निर्धारित न होने के कारण योजना की धनराशि खर्च नही की जा सकी है। फल संरक्षण विभाग के सबन्ध में सचिव ने बताया कि विभाग द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से योजना को क्रियान्वियत किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि डेरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा धनराशि से कार्य पूर्ण कर लिया गया है परन्तु अभी तक बिल आदि नही प्रस्तुत किये गये है। तथा पशु विभाग द्वारा भी धनराशि खर्च नही की गयी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने धनराशि का व्यय न कर पाने वाले अधिकरियों से कहा कि कृषि विवधीकरण योजना में उन्हें जो धनराशि मिली थी और जो शेष रह गयी है उसको भी तत्काल कार्य योजनाओं पर खर्च करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘‘नीरज’’एवं ‘‘शहरयार’’पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 01 December 2012 by admin

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ की ओर से राज्य स्तर के हिन्दी-उर्दू कवियांे को ‘‘नीरज’’पुरस्कार एवं ‘‘शहरयार’’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है, जिसमें राज्य स्तरीय काव्य लेखको को प्रोत्साहित करने हेतु हिन्दी एवं उर्दू के कवियों को रु0 101000 (एक लाख एक हजार मात्र) प्रथक-प्रथक दिया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने जनपद आगरा के हिन्दी-उर्दू कवियों से आग्रह किया है कि पुरस्कार पाने के इच्छुक कवि अपनी काव्य रचना एवं काव्य संकलनों की सात प्रतियां(सैट) आवेदन कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में 30-12-2012 से पूर्व उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिससे कि आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी/अध्यक्ष, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ को समयानुसार भिजवाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेंशन अदालत 19 दिसम्बर को

Posted on 01 December 2012 by admin

अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन ने सूचित किया है कि आगरा मण्डल, के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत्त राजकीय पंेशनरों की समस्याओं के निदान हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित पेंशन अदालत मण्डलायुक्त मनजीत सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 19-12-2012को अपरान्ह 3 बजे आयुक्त लघु सभागार कक्ष में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया पेंशन अदालत में दिनांकः 17-12-2012 तक पेंशन कार्यालय 7-पुरानी ईदगाह कालौनी, आगरा में प्राप्त आवेदन पत्रोें पर ही विचार किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री की शादी हेतु 10 हजार की सहायता प्राप्त करें

Posted on 01 December 2012 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0एस0यादव ने सूचित किया है कि जनपद में सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रु025546/से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रु019884/से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रु0 10000/एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रु0 5000/प्राप्त करने हेतु निर्धारित प्रारुप पत्र पर पूर्ण औपचाकिताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील/विकास खण्ड में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम सभा की भूमि/तालाबो पर अवैध कब्जो को तत्काल हटवायें-कमिश्नर

Posted on 01 December 2012 by admin

जनता अवैध कब्जो की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करायें

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने मा0 उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आगरा मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्राम सभा की भूमियों यथा तालाब/पोखर/चारागाह व कब्रिस्तान इत्यादि पर से अवैध कब्जे अतिक्रमण/कब्जा हटाने की कार्यवाही एक अभियान के रूप मे इस तरह चलाई जाये ताकि आम जनता व मीडिया में अच्छा संदेश जाये। जिन सार्वजनिक भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है और उन पर पुनः अतिक्रमण की सम्भावना हो तो उसकी सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार तार फ्रैन्सिग आदि की कार्यवाही की जाये।
मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देश दिये है कि जनपद स्तर पर गठित समितियां(इन प्रकरणों) शिकायतों की गम्भीरता से साप्ताहिक समीक्षा कर अनुपालन करायें तथा आवश्यकतानुसार जिला शासकीय अधिवक्ताओं को भी अपनी समिति में सम्मिलित कर गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध रूप से निस्तारण करायें। यदि अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल व राजस्व) ने सम्बन्धित अतिक्रमण पर कोइ स्थगन आदेश दे रखा हो तों उनके संज्ञान में मा0 उच्च न्यायालय के आदेश को लाकर स्थगनादेश समाप्त कराकर अवैध कब्जा/अतिक्रमण हटवाया जाये।
इस सम्बन्ध में अपर आयुक्त (प्रशासन) मुकेश चन्द्रा ने बताया कि ग्राम सभाओं की भूमि पर स्थित तालाब/पोखर, चारागाह एवं कब्रिस्तान की भूमि पर से अवैध कब्जों को हटाने के लिए शासन द्वारा मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है जिसमें जिलाधिकारी/डी0आई0जी0 सदस्य, तथा अपर आयुक्त (प्रशासन) सदस्य संयोजक, उप निदेशक सूचना सदस्य है। इसी प्रकार जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में पुलिस अधीक्षक सदस्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अथवा (वित्त एवं राजस्व) सदस्य संयोेजक, उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी सदस्य है।
अपर आयुक्त (प्रशासन) ने जन सामान्य से आग्रह किया है कि वह अपने अपने ग्राम सभाओं की भूमि पर तालाब/पोखर/चारागाह एवं कब्रिस्तान की भूमि पर किये गये अवैध कब्जा/अतिक्रमण की आपत्तियां/शिकायतों की सूचना समिति के सदस्यों को उपलब्ध करायें ताकि समिति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर स्थित तालाब/पोखर/चारागाह एवं कब्रिस्तान से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कामनवेल्थ यूथ फेस्टिवल, के लिए नामित किया

Posted on 30 November 2012 by admin

27-11-aउत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी युवा नेताओं पूर्णेन्दु तिवारी (पी0डी0 तिवारी) तथा संतोष यादव (गाजीपुर) को पंाचवे कामनवेल्थ यूथ फेस्टिवल, के लिए नामित किया है। यूथ फेस्टिवल लंदन में 4 से 7 दिसम्बर, 2012 तक होगा। इसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। उक्त दोनों ही युवा नेता लंदन यात्रा के लिए 03 दिसम्बर, 2012 को रवाना होंगे।
पूर्णेन्दु तिवारी एवं संतेाष यादव समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा में लगातार साथ रहे थे तथा मुख्यमंत्री जी के विश्वासपात्रों में गिने जाते हैं। संतोष यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता तथा समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव रहे हैं।
श्री तिवारी तथा यादव यूथ पार्लियामेन्ट में समाजवादी नीतियों, बेरोजगारी एंव पर्यावरण पर वक्तव्य देंगे। वे यूथफेस्टिवल में आए युवा प्रतिभागियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। उन्हें वे उत्तर प्रदेश में ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत करायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता से किये गये प्रत्येक वायदे को राज्य सरकार पूरा करेगी- मुख्यमंत्री

Posted on 28 November 2012 by admin

mainpuriउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता से किये गये प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता द्वारा सत्ता की बागडोर सौंपने के बाद राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, किसानों के कर्ज माफी आदि महत्वपूर्ण वायदों को अमली जामा पहनाकर बेरोजगारों, नौजवानों, गरीब परिवार की कन्याओं एवं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री आज जनपद मैनपुरी में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त पानी उपलब्ध कराने के निर्णय से अब प्रदेश के किसानों को सिंचाई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को पुलिस, शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियां कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी फैसले जनहित में लिए हैं। प्रदेश सरकार गरीबों, बेरोजगारों, महिलाओं एवं किसानों को केन्द्र में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की लोकप्रियता से अन्य विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व बसपा सरकार ने अनुपूरक बजट में अधिकांश धनराशि मूर्तियों, हाथियों, स्मारकों पर व्यय की, जबकि उनकी सरकार ने अनुपूरक बजट में प्रदेश के बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों को प्राथमिकता दी है। उनकी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विकास कार्यों पर ही व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि अब मूर्तियां लगाने पर सरकारी धन व्यय नहीं होगा। कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बसपा द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव, विधायक भोगांव श्री आलोक शाक्य, विधायक सदर श्री राजकुमार यादव, विधायक किशनी डा0 बृजेश कठेरिया, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री प्रियरंजन आशु आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in