Archive | राज्य

रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 14 दिसम्बर से 28 दिसम्बर,2012 तक आयोजित किया जायेगा

Posted on 12 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि ग्रामीण अंचल की प्राचीनकला और लोक संस्कृति को बनाए रखने के लिए सैफई (इटावा) में रणवीर सिंह स्मृति, सैफई महोत्सव समिति की ओर से रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 14 दिसम्बर से 28 दिसम्बर,2012 तक आयोजित किया जायेगा। इस महोत्सव में शानदार प्रदर्शनी, आकर्षक स्टाल, व्यापार मेला एवं खेल के अलावा अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी होगें। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव साॅसद तथा संयोजक श्री तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख सैफई है।
सैफई महोत्सव का उद्घाटन 14 दिसम्बर,2012 शुक्रवार 12 बजे मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव करेगें। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव होगें। इस दिन प्रातः 10Û00 बजे हनुमानजी की मूर्ति स्थापना एवं हवन पूजन, 11Û00 बजे लोकधारा (5 हजार स्कूली बच्चो की ) मास्टर चांदगी राम स्टेडियम में, 12 बजे रंगारंग उद्घाटन समारोह के पश्चात सायं 7Û00 बजे दैवी जागरण होगा।
सैफई महोत्सव में 15 दिसम्बर,2012 को फाग गायन, महफिल-ए-कव्वाली, पाश्र्व गायक मोहित चैहान नाइट 16 दिसम्बर,2012 को फाग गायन तथा टीवी कलाकारों का गीत संगीत एवं हास्य कार्यक्रम, 17 दिसम्बर,2012 को इरफान मलिक- अली हसन पाकिस्तान का कार्यक्रम,18 दिसम्बर,2012 को सुप्रसिद्व गायक कैलाश खेर एवं श्यामक डाबर की रंगारंग प्रस्तुति,19 दिसम्बर,2012 को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, चै0 चरण सिंह पीजी कालेज में नाटक, 21 दिसम्बर,2012 को श्री मुलायम सिंह यादव एवं ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में चांदगीराम स्टेडियम में अ0भा0 कुश्ती दंगल तथा मिलन सिंह नाइट, 21 दिसम्बर,2012 को विन्टेज कार रैली, बच्चो की इनाम संास्कृतिक प्रतिस्पद्र्धा (संरक्षक प्रो0 रामगोपाल यादव) जिनमें मुख्य अतिथि श्री उदय प्रताप सिंह होगें तथा लोक गायकों का कार्यक्रम वरिष्ठ समाजवादी पार्टी मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में होगा। 23 दिसम्बर,2012 को चैधरी चरण सिंह जयंती चै0 चरण सिंह पीजी कालेज सैफई के प्रांगण में मनाई जाएगी।
24 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव में श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में अ0भा0 कवि सम्मेलन होगा जिसमें सर्वश्री गोपाल दास नीरज, मुनव्वर राणा, सम्पत सरल, मदनमोहन समर, कुॅवर बेचैन, सोम ठाकुर, डा0 सरिता शर्मा, डा0 सूर्य कुमार पाण्डेय, डा0 कीर्ति कालेज, डा0 सुनील जोगी, डा0 सुमन दुबे, डा0 कलीम केसर, प्रमोद तिवारी, सुरेन्द्र सुकुमार, रमेश मुस्कान तथा कमलेश शर्मा जैसे सशक्त काव्य हस्ताक्षर होगें। इसका संचालन पूर्व साॅसद उदय प्रताप सिंह यादव करेगें।
25 दिसम्बर,2012 को साइकिल मैराथन, गीत संगीत तथा अंतिम दिन 26 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव का समापन संगीत संध्या एवं फिल्मी कलाकारों की प्रस्तुतियों से होगा। इस मौके पर 15-16 दिसम्बर,2012 केा बालीबाल टूर्नामेंट तथा 25 से  27 दिसम्बर,2012 तक बैडमिंटन टूर्नामेंट भी होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीयकृत भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने की आवष्यकताः वीपी सिंह

Posted on 11 December 2012 by admin

dsc05300उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शिवकीर्ति सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईजेटीआर के प्रांगण में हुआ। समारोह में न्याय जगत के कई न्यायाधीश मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस उमानाथ सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विनय माथुर, एसएच शुक्ला, वीके दीक्षित, महेन्द्र दयाल, अनुराग कुमार, वीसी गुप्ता, सतीश चन्द्र आदि रहे। इसके अलावा करीब 18 जिलों के जनपद न्यायाधीश भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष/जिला जज सुल्तानपुर वीपी सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अधीनस्थ अदालतों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के 25 प्रतिषत से अधिक पद खाली पडे़ हैं जिसे केन्द्रीयकृत भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने की आवष्यकता है। प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को 2 आषुलिपिक प्रदान किये जाने चाहिये और एडीजे स्तर के अधिकारियों को एक स्टेनो जो द्विभाषी श्रेणी में टाइप कर सकता हो, प्रदान किया जाना चाहिये। इस पर विशेष अतिथि जस्टिस भंवर सिंह चेयरमैन आईजेटीआर के अलावा जस्टिस उमानाथ सिंह, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि वह हर प्रयास करके न्यायिक अधिकारियों की मांगों को अमली जामा पहनाने का प्रयास करेंगे। केन्द्रीयकृत तरीके से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति एवं स्टेनोग्राफरों की नियुक्ति अतिशीघ्र की जायेगी। केन्द्रीयकृत तरीके से dsc05185सफलतापूर्वक कर्मचारियों की नियुक्ति, इसके पहले प्रयोग के रुप में मुख्य न्यायाधीश द्वारा पटना उच्च न्यायालय में किया जा चुका है जो उत्तर प्रदेश में भी सफल रहेगा। न्यायिक अधिकारियों की भी नियुक्ति रिक्त स्थानों पर अतिशीघ्र की जायेगी एवं सम्भव प्रयास करके न्याय को सस्ता एवं सरल बनाने का प्रयास किया जायेगा। सभी न्यायिक अधिकारियों के एरियरों का भुगतान 31 मार्च से पहले करने का प्रयास किया जायेगा। प्रमोषन के सभी रास्ते खोले जायेंगे। जस्टिस भंवर सिह ने इंफास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिये बजट में आये समस्त धनराशि के इस्तेमाल पर बल दिया। इसके अतिरिक्त 4 दिसम्बर को दीवानी न्यायालय लखनऊ में न्यायिक सेवा संघ द्वारा आयोजित अपनी प्रथम बैठक में पारित सभी प्रस्तावों को बल मिलता दिखायी पड़ा। इस आशय की जानकारी स्वागत समारोह से लौटे जौनपुर दीवानी न्यायालय के अपर सिविल जज षष्टम एवं संघ के कार्यकारिणी सदस्य डा. सुनील कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि समारोह का संचालन राजीव माहेश्वरम् एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव बीएन रंजन ने दिया। इस अवसर पर विनय सिंह, सौरभ सक्सेना, संजय चैधरी, दीपक यादव, काशीनाथ, उदयवीर सिंह पुंडीर, डा. सुनील कुमार सिंह सहित तमाम न्यायाधीश, संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीयकृत भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने की आवष्यकताः वीपी सिंह

Posted on 11 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शिवकीर्ति सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईजेटीआर के प्रांगण में हुआ। समारोह में न्याय जगत के कई न्यायाधीश मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस उमानाथ सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विनय माथुर, एसएच शुक्ला, वीके दीक्षित, महेन्द्र दयाल, अनुराग कुमार, वीसी गुप्ता, सतीश चन्द्र आदि रहे। इसके अलावा करीब 18 जिलों के जनपद न्यायाधीश भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष/जिला जज सुल्तानपुर वीपी सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अधीनस्थ अदालतों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के 25 प्रतिषत से अधिक पद खाली पडे़ हैं जिसे केन्द्रीयकृत भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने की आवष्यकता है। प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को 2 आषुलिपिक प्रदान किये जाने चाहिये और एडीजे स्तर के अधिकारियों को एक स्टेनो जो द्विभाषी श्रेणी में टाइप कर सकता हो, प्रदान किया जाना चाहिये। इस पर विशेष अतिथि जस्टिस भंवर सिंह चेयरमैन आईजेटीआर के अलावा जस्टिस उमानाथ सिंह, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि वह हर प्रयास करके न्यायिक अधिकारियों की मांगों को अमली जामा पहनाने का प्रयास करेंगे। केन्द्रीयकृत तरीके से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति एवं स्टेनोग्राफरों की नियुक्ति अतिशीघ्र की जायेगी। केन्द्रीयकृत तरीके से सफलतापूर्वक कर्मचारियों की नियुक्ति, इसके पहले प्रयोग के रुप में मुख्य न्यायाधीश द्वारा पटना उच्च न्यायालय में किया जा चुका है जो उत्तर प्रदेश में भी सफल रहेगा। न्यायिक अधिकारियों की भी नियुक्ति रिक्त स्थानों पर अतिशीघ्र की जायेगी एवं सम्भव प्रयास करके न्याय को सस्ता एवं सरल बनाने का प्रयास किया जायेगा। सभी न्यायिक अधिकारियों के एरियरों का भुगतान 31 मार्च से पहले करने का प्रयास किया जायेगा। प्रमोषन के सभी रास्ते खोले जायेंगे। जस्टिस भंवर सिह ने इंफास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिये बजट में आये समस्त धनराशि के इस्तेमाल पर बल दिया। इसके अतिरिक्त 4 दिसम्बर को दीवानी न्यायालय लखनऊ में न्यायिक सेवा संघ द्वारा आयोजित अपनी प्रथम बैठक में पारित सभी प्रस्तावों को बल मिलता दिखायी पड़ा। इस आशय की जानकारी स्वागत समारोह से लौटे जौनपुर दीवानी न्यायालय के अपर सिविल जज षष्टम एवं संघ के कार्यकारिणी सदस्य डा. सुनील कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि समारोह का संचालन राजीव माहेश्वरम् एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव बीएन रंजन ने दिया। इस अवसर पर विनय सिंह, सौरभ सक्सेना, संजय चैधरी, दीपक यादव, काशीनाथ, उदयवीर सिंह पुंडीर, डा. सुनील कुमार सिंह सहित तमाम न्यायाधीश, संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रंगराजन कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए 3 सदस्यीय टीम की घोषणा

Posted on 11 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षांे, फ्रन्टल संगठनों के अघ्यक्षोे की बैठक मेरठ में प्रदेश अध्यक्ष मा0 मुन्ना सिंह चैहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमंें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी के निर्देश पर रंगराजन कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए 3 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें डा0 हरि सिंह ढिल्लों पूर्व विधायक, श्री सुधीर पवाॅर, व प्रो0 के0 के0 त्रिपाठी होंगे जो एक माह के अन्दर अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट को राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांैपेगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष इस रिपोर्ट को लेकर मा0 प्रधानमंत्री से मिलेंगे तथा उन्हें अवगत करायेंगे कि इस रिपोर्ट से किसानों का हित होगा अथवा अहित होगा।
श्री सिंह ने बताया कि बैठक मेें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 दिसम्बर को पूरे सूबे के जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गन्ने के वाजिब मूल्य की घोषणा न होने के कारण धरना व प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देंगे तथा सरकार से मांग करेंगे कि सरकार घोषणा पत्र के अनुसार गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा तत्काल करें।
सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि गन्ने के पिछले रेट में 50 प्रतिशत का इजाफा कर किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान किया जायेगा जबकि सरकार ने किसानों के साथ सरासर धोखा व वादाखिलाफी करते हुये गन्ने का नाकाफी मूल्य की घोषणा की जिससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है।
श्री ंिसह ने सरकार से मांग की है कि गन्ना किसानों का बकाया धनराशि ब्याज सहित तत्काल भुगतान करें तथा बन्द चीनी मिलों में पेराई तत्काल शुरू करें साथ ही साथ उन्होेंनें सरकार से मांग की कि भाडे़ के नाम पर जो 3 रूपया बढाया है उसे भी सरकार वापस ले।
राष्ट्रीय लोकदल ने सरकार से मांग की है कि हवाई अडड्े की जमीन भी सरकार नागर विमानन मंत्रालय को उपलब्ध कराये जिससे प्रदेश का विकास हो सके और उ0प्र0 राष्ट्रीय विकास की धारा में जुड़ सके। इस सम्बन्ध में सरकार द्वारा की जा रही हीलाहवाली की राष्ट्रीय लोकदल घोर निन्दा करता है। श्री सिंह आगे बताया कि प्रदेश में धान की खरीददारी क्रय केन्द्रों पर नहीं हो रही है जिससे किसानों को बिचैलियों व व्यापारी के औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है। राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि धान की खरीद क्रय केन्द्रोे का तुरन्त शुरू कराये तथा खरीदे गये धान की जाँच कराने का आदेश दे। रालोद अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि अन्य प्रदेशों को देखते हुये प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 9 गैस सिलेण्डर तुरन्त उपलब्ध करायें तथा किसानों के हित में डीजल पर से वैट घटाने का आदेश दें जिससे किसानों को राहत मिल सके। सरकार द्वारा किसानों की जमीन पर 3 पी0पी0 माॅडल द्वारा बनायी गयी सड़कों पर सर्विस रोड व अन्डरग्राउन्ड पुल की व्यवस्था एग्रीमेण्ट के अनुसार लागू करे। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताजमहल के प्रवेश मार्गों एवं उनके आसपास के क्षेत्र को विकसित कराया जाय

Posted on 09 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा है कि ताजमहल एवं उसके आसपास के क्षेत्र (ताजगंज वार्ड) में पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके अनुभवों को सुखद एवं विलक्षण बनाने हेतु समेकित बृहद 136.49 करोड़ रुपये की परियोजना के प्रारूप को आगामी 10 दिन में अन्तिम रूप दे दिया जाय। उन्होंने कहा कि आगरा के विश्व धरोहर स्मारक के अवलोकन हेतु प्रतिवर्ष लगभग 46 लाख भारतीय एवं 7 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं, जिनके लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ताजमहल के प्रवेश मार्गों एवं उनके आसपास के क्षेत्र को विकसित कराया जाय। ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों को प्रारम्भ कराने से पूर्व आवश्यकतानुसार हर स्तर से अनुमोदन या अनुमति अवश्य प्राप्त कर लिया जाय। ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत छः प्रमुख कार्य- ताज महल पूर्वी, पश्चिमी एवं दक्षिणी गेट प्रवेश मार्ग का कार्य ताजगंज वार्ड के 15 स्लम्स के विकास सम्बन्धी कार्य, सीसीटीवी एवं सुरक्षा उपकरण कार्यों सहित ताज महल पूर्वी गेट बैरियर से फतेहाबाद रोड तक के कार्य कराये जायेंगे।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में ताज महल, आगरा के सन्निकट ताजगंज परियोजना बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहर ताज महल के चारो तरफ बफर जोन का कन्जर्वेशन तथा पर्यटन इन्फ्रट्रकचरल डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट में शिल्प ग्राम को भी उच्चीकृत करने हेतु भी प्रस्ताव सम्मिलित किया जाय। परियोजना के अन्तर्गत पर्यटकों और नागरिकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का निर्माण कराया जाय। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को कराने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कार्यदायी एजेंसी का चयन नियमानुसार कराया जाय ताकि ताजगंज परियोजना की पहचान सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो सके।

श्री उस्मानी ने कहा कि ताजगंज परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते हुए माइलस्टोन का भी निर्धारण किया जाय ताकि परियोजना के अन्तर्गत होने वाले कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए शेल्टर, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन सुविधाएं, मार्गों का सुन्दरीकरण, विकलांगों के लिए विशेष सुविधाएभी उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने कहा कि  वृक्षारोपण के साथ-साथ बिजली के तारों को भूमिगत कराया जाय तथा मुगलकालीन स्टाइल के स्ट्रीट फर्नीचर -बेन्च, कूड़ादान, साइनेज(दिशासूचक) की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि  सीवर लाइन, डेªनेज सुविधा आदि के साथ-साथ बैटरी युक्त कारों के लिए पार्किगं, टिकट घर, सूचना केन्द्र, पार्कों का भी सुन्दरीकरण कराया जाय।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास, श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति, श्री वी0एन0 गर्ग, मण्डलायुक्त आगरा, श्री मंजीत सिंह, जिलाधिकारी आगरा, श्री अजय चैहान, वास्तुविद् सलाहकार, श्री आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिले के शहीदों ने भारत देष का गौरव बढ़ाया

Posted on 09 December 2012 by admin

गांधी भवन में पूर्व सैनिकों का पुर्नमिलन समारोह का उद्घाटन मध्य यूपी सब ऐरिया जनरल सुरेष गुप्ता द्वारा किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वल्लित करके वीर शहीदों को नमन करके उन्होने कहा कि इस जिले की आन-बान शान के प्रतीक रण बांकरों ने इस जिले का ही नही पूरे देष का मान बढ़ाकर गौरवान्वित किया है। जिले के कई शहीदों ने मान-सम्मान के साथ अषोक चक्र सहित कई बड़े-बड़े पुरस्कार जीते है। सैनिक हमेषा सैनिक होता है। समाज के प्रति समर्पित शहीदों के प्रति लोगांे का उसके दिल पर राज होता है। समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनिल कुमार कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि परिजनों को सदैव यह एहसास दिलाते रहना चाहिए कि प्रषासन उनको भूला नही है। उनके परिवारों ने जो कुर्बानी दी है उस सहादत के लिए देष उनका ऋणी है। इस आयोजन में बिछड़े साथ मिलते है वह मिलकर बिताए पल याद करते है। उन्होने सशस्त्र दिवस, झंडा दिवस, सहायता का आवंटन कोटे की दुकानों का आवंटन, शादी अनुदान, पेंषन वितरण सभी कुछ उपलब्ध करवाई जाती है। 34 शहीद परिवारेां को मेजर जनरल ने शाल प्रतीक चिन्ह एवं साडि़यों को भेंट किया। इसके अलावा 10 वीर नारियों को 16 नान पेंषनरस 13 को जिलाधिकारी प्रदत्त लाभ दिया गया। स्मारिका विमोचन का कार्य भी इस मौके पर जिलाधिकारी ने किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट एके शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक राकेष शंकर सहित तमाम प्रषासनिक अफसर एवं तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एफसीआई के खिलाफ होनी चाहिए सीबीआई जांच: नरेष अग्रवाल

Posted on 09 December 2012 by admin

सपा के महासचिव राज्य सभा संासद नरेष अग्रवाल ने भारतीय खाद्य निगम पर पिछले पांच सालों से करोड़ों रूपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए यूपी को पंजाब के द्वारा चावल भेजने की नीति जो बनाई गई है। जबकि धान उत्पादन में अग्रणी राज्य स्वयं यूपी को बाहर से चावल भेजने की क्या आवष्यकता है। इस पूरे मामले की जांच तो अब सीबीआई द्वारा ही करवानी चाहिए। सांसद नरेष अग्रवाल कहना है कि जब उत्तर प्रदेष में धान का उत्पादन इतना ज्यादा है कि पूरे देष को वह चावल खिला सकता है। ऐसे में इस राज्यको पंजाब से चावल भेजना किसी भी समझदार के लिए संदेह पैदा करता है। क्योंकि चावल को लाने में भाड़ा वगैर का खर्च होने से इसकी कीमत बढ़ेगी। इसकी जिम्मेदारी किसकी बन रही है। उन्होने एफसीआई पर घोटाला करने का आरोप लगाकर बताया कि इनसे सम्बन्धित मंत्री को मैने पूरी जानकारी देकर मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा जनपद में 02 फरवरी तक धारा 144 लागू

Posted on 08 December 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आगरा में आगामी महीनों मंे होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वो पर तथा विभिन्न परीक्षाओं को आयोजन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेद्याज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 02 फरवरी, 2012 तक आगरा जनपद में लागू रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

16 तथा 23 दिसम्बर को लोक अदालत आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारी नियत

Posted on 08 December 2012 by admin

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेश के अनुपालन में माह दिसम्बर, 2012 में मेगा लेाक दालत दिनांक 16-12-2012 नियत है।उ0प्र0 राज विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांक 2925/एसएलएसए-18/208 दिनांकित 29-11-2012 के अनुपालन के अनुक्रम में जिला जज महोदय के उपरोक्त आदेशानुसार निम्नलिखित न्यायिक अधिकारीगण के संबंध में दिनांक 16-12-2012 के स्थान पर दिनांक 23-12-2012 की पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक मेगा लोक अदालत का आयोजन दीवानी परिसर आगरा में नियत किया गया है। श्री उमेश प्रकाश, सी0जे0एम0 श्रीमती रीता गुप्ता, लघुवाद न्यायधीश श्री नसीम अहमद, सिविल जज (प्रवर खंड) श्री अनिल कुमार सिंह, स्पेशल सी0जे0एम0 श्री पंकज मिश्रा, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं0 1 श्रीमती रचना अरोडा, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 1, श्री उमेश कुमार सिरोही, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 2 श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 2 श्री एसानउल्ला खान, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 8 श्री इतियाज अली, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं0 7 श्री बृजेश कुमार, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 12 राजेश कुमार, अतिरिक्त लघुवाद न्यायधीश श्री अजय कुमार साही, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 8 श्री रामप्रताप सिंह, ए0सी0जे0एम0 कोर्ट सं 3 श्री अजयपाल सिंह, अपर सिविल जज (प्रवर खंड) कोर्ट सं0 5 श्री पुनित कुमार गुप्ता, ए0सी0एम0 कोर्ट 4ं, अनिल कुमार यादव, ए0सी0एम0 कोर्ट 5, ओम प्रकाश वर्मा, ए0सी0एम0 कोर्ट 6, श्री रामदयाल, ए0सी0एम0 कोर्ट 11 श्री निर्मल चंद सेमवाल, ए0सी0एम0 कोर्ट 9
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनांक 16-12-2012 को उपरोक्त वर्णित अदालतों के अतिरिक्त सिविल कोर्ट में जनपद की अन्य अदालतों के लिए मेगा लोक अदालत का आयोजन यथावत रहेगा। उपरोक्त वर्णित अदालतों के लिए मेगा लोक अदालत का आयोजन दिनांक 23-12-2012 को रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों का सम्मान

Posted on 08 December 2012 by admin

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की 54वीं वर्ष गांठ के समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने पूर्व सैनिकों के 25 मेधावी बच्चों को उनकी शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हेतु पुरस्कृत किया। नगर के दो पूर्व सैनिक सफल उद्यमियों रनवीर सिंह तथा एम0पी0 अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सशस्त्र सैना झंडा दिवस पर 15 हजार रूपये से अधिक योगदान देने वाले संस्थानों के प्रमुखों संभागीय परिवहन अधिकारी, डाक्टर एम0पी0एस0 ग्रुप आॅफ एज्यूकेशन, कार्तिक आशियाना, श्री बांके बिहारी प्रापर्टी, विजया इन्टरनेशल स्कूल, एस0एन0 मेडिकल कालेज, उपाध्यक्ष सैनिक बंद आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ उत्कृष्ट सैनिक समाज सेवा हेतु पूर्व सिपाही रवीन्दर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित व्यक्तियों में उल्लेखनीय कुमारी महिमा बंसल जिन्होंने 23 वर्ष की आयु में पी0एल0डी0 की उपाधि प्राप्त की तथा 55 वर्षिय पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर राजेश्वर प्रसाद जिन्होंने सेवानिवृत्त के बाद पी0एच0डी0 प्राप्त की। द्धितीय विश्वयुद्ध के पेंशनकारों, निर्बल आश्रितों व 25 आश्रितों को छात्रवृत्ति के चेक भी प्रदान किये गये।
अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बलिदानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी सैनिकों की समस्याओं प्रति संवेदनशील रहे और जरूरी समस्याओं को तत्परता से निदान करायें ताकि सैनिक निश्चित होकर अपनी सेवा करते रहे। उन्होंने सैनिकों को शासन व्दारा प्रदत्त हर सुविधा एवं सहायता का लाभ दिलाने हेतु आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने झंडा दिवस पर उदारतापूर्वक दान देने की भी अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने कहा कि यह दिन संकल्प दिवस है कि सेैनिकों को कल्याण और उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यू0सी0 दुबे ने “ सशस्त्र सेना झंडा दिवस “के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सैनिको व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश, मेजर पूरन सिंह, उपाध्यक्ष सैनिक बंधु, प्रताप सिंह चाहर, अनिल शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल आदि सैनिक बंधु सदस्य, बडी संख्या में पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रित व परिवारीजन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in