Archive | राज्य

मेला क्षेत्र में 156.20 किमी लम्बाई की अस्थाई सड़कंे व 18 पाॅन्टून पुल होंगे

Posted on 31 December 2012 by admin

इलाहाबाद में आयोजित हो रहे कुम्भ में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देष्य से मेला क्षेत्र में 156.20 किमी लम्बाई की अस्थाई सड़कंे व 18 पाॅन्टून पुल होंगे। वर्ष 2001 में हुए कुम्भ में 96.40 कि.मी. लम्बाई की अस्थाई सड़कों व 13 पाॅन्टून पुलों का निर्माण किया गया था, जबकि वर्ष 2007 में हुए अर्द्धकुम्भ में 116.50 कि. मी. लम्बाई की अस्थाई सड़के व 14 पाॅन्टून पुल बनाये गये थे।
इसी प्रकार इस कुम्भ के दौरान मेला क्षेत्र में लगभग 80,000 किलो लीटर पेयजल की आपूर्ति की जायेगी, जबकि वर्ष 2001 व वर्ष 2007 में यह मात्रा क्रमषः 56000 कि. ली. व 76,000 कि. ली. रही। पेयजल की आपूर्ति के लिए मेला क्षेत्र में 40 नलकूप संचालित होंगे, जबकि 2001 में 28 व 2007 में 38 नलकूप सक्रिय किये गये थे। इस बार 05 ओवर हेड टैकों की व्यवस्था की गयी है। वर्ष 2001 व 2007 में इनकी संख्या दो-दो थीं। जलापूर्ति के लिए इस बार मेला क्षेत्र में 550 कि. मी. लम्बाई की अस्थाई पाइप लाइन बिछाने की व्यवस्था की गयी है। इसके विपरीत वर्ष 2001 में 340 कि. मी. व 2007 में 458 कि. मी. लम्बाई की अस्थाई पाइप लाइनें बिछायीं गयी थीं। मेला क्षेत्र में इस बार 20,000 जल कनेक्षन दिये जाने का अनुमान है। वर्ष 2001 में 15430 व वर्ष 2007 में 18523 जल कनेक्षन दिये गये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चार अन्तरप्रान्तीय वाहन चोर गिरफ्तार, चार लक्जरी कारें बरामद

Posted on 31 December 2012 by admin

पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर जमवार नाले के पास से चोरी की गाडि़यों को नेपाल ले जाते हुए चार वाहन चोरों 1-श्रीमती अर्चना शर्मा पत्नी विनोद शर्मा, 2-श्रीमती आशा शर्मा पत्नी अनिल शर्मा निवासीगण 14/81, मोहल्ला नरायनपुरी थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर, 3- उमेश उर्फ बबलू निवासी मोहतिया का नगला थाना अछल्दा जनपद औरैया व 4-फजरूल रहमान निवासी ठकुरापुर थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चार लक्जरी कारें दो इण्डिका, एक क्वालिस व एक इण्डिगो बरामद हुई । पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद कारें महाराष्ट्र से चोरी करके नेपाल बेचने ले जा रहे थे । इस संबध्ंा में थाना सिद्धार्थनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव 30 दिसम्बर, 2012 को मुरादाबाद में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए।

Posted on 31 December 2012 by admin

shiv-pal-yadav

Comments (0)

पुलिस की कुछ प्रमुख उपलब्धियां (Year Ender 2012)

Posted on 31 December 2012 by admin

वर्ष 2012 में 16 मार्च से 15 दिसम्बर तक की अवधि में 10 हजार रुपये एवं उससे अधिक के कुल 120 अपराधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये। इनमें दो लाख रुपये का ईनामी 1, एक-एक लाख रुपये के ईनामी 4, पचास-पचास हजार रुपये के ईनामी 6, पच्चीस हजार रुपये को ईनामी 2, बीस हजार रुपये का ईनामी 1, पन्द्रह हजार रुपये के ईनामी 25, बारह हजार रुपये के ईनामी 18 तथा दस हजार रुपये के 63 ईनामी अपराधी हैं।
गिरफ्तार किये गये अपराधियों में प्रमुख नाम है हार्डकोर नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा व लालवृत कोल, भूपेन्द्र सिंह, बदन सिंह उर्फ बद्दो, सुशील मूछ, अजीत उर्फ हरीशंकर, सुन्दर भाटी, सरवर उर्फ पहलवान उर्फ मुन्ने, फरमान उर्फ कल्लू, सतीश मिश्रा उर्फ करिया, नीटू उर्फ वेद प्रकाश, रामजीत यादव, विपिन बावरिया, महेन्द्र राजभर, पृथ्वी सिंह, पिद्दू उर्फ प्रदीप सिंह, महिमा चन्द्र, सोनू उर्फ सुरजीत, रम्मो, पप्पू, अम्बर उर्फ कालिया, विजय उर्फ कुन्नू, बृजकिशोर मांझी, फईम, बाबू कटियार, नूर अली, जगदीश पासी, हरपाल सिंह आदि।
वर्तमान सरकार के उक्त अवधि के कार्यकाल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में कुल 4 अपराधी मारे गये हैं। मारे गये अपराधियों में से अपराधी सुमित व धर्मेन्द्र उर्फ लाला पर 1-1 लाख रुपये, धीरज सिंह पर 15 हजार रुपये तथा मुकेश वर्मा उर्फ चिडिया पर 10 हजार रुपये का ईनाम था। इसके अलावा 1 लाख रुपये का ईनामी अपराधी जोनी जनपद मुजफ्फरनगर में जनता के द्वारा मारा गया तथा 50 हजार रुपये का ईनामी राम चन्द्र उर्फ सिपाही सतना (मध्य प्रदेश) में मृत पाया गया।
वर्ष 2012 में 16 मार्च से 30 नवम्बर अवधि में महत्वपूर्ण अपराधों के अन्र्तगत विगत वर्ष के सापेक्ष डकैती में 16.76, लूट में 10.3, हत्या में 2.4, बलवा 6.36, दहेज मृत्यु में 3.81 एवं बलात्कार में 13.05 प्रतिशत की कमी आई है। आलोच्य अवधि में विगत वर्ष के सापेक्ष महिला उत्पीड़न मे दहेज मृत्यु मे 3.81, शीलभंग में 8.95, छेड़खानी में 38.34 एवं बलात्कार के अपराधों में 13.05 एवं कुल महिला उत्पीडन के अपराधों में 0.84 प्रतिशत की कमी आई है। आलोच्य अवधि में विगत वर्ष के सापेक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीडन के अन्र्तगत हत्या में 23., आगजनी 4.76ए बलात्कार में 33.71 गम्भीर चोट में 15.64, अन्य हस्तक्षेपीय अप0 में 17.97 एवं कुल अनुसूचित जाति/जनजाति अ0नि0अधि0 के अपराधों में 18.87 प्रतिशत की कमी आयी है।
निरोधात्मक कार्यवाही के अन्र्तगत उक्त अवधि में गुण्डा अधि0 10230, गैंगस्टर अधि0 1462, एनएसए 136, शस्त्र अधि0 18944, जुआ अधि0 5190, एनडीपीएस अधि0 5073, आबकारी अधि0 22026, 109 दप्रसं 11379, 110 दप्रसं 50111, आ0ब0अधि0 1145 एवं अन्य अधि0 के अन्तर्गत 1029848 की कार्यवाही की गयी।
उक्त अवधि में फैक्ट्री निर्मित बन्दूक 114, पिस्टल 59, रिवाल्वर 64, रायफल 61, ए.के. 47/56 रायफल 1, एसएलआर 2, स्टेनगन/कार्वाइन 2, हैण्डग्रेनेड 25, बम 2, डेटोनेटर 40011, कारतूस 21253 तथा देशी निर्मित बन्दूक 148, पिस्टल 2770, रिवाल्वर 256, रायफल 134, बम 823, कारतूस 284 एवं शस्त्र फैक्ट्री 198 बरामद की गयी। उक्त अवधि में डकैती, लूट, गृह भेदन एवं चोरी गयी कुल 1,320,363,275 रूपये की सम्पत्ति में रू0 349,287,755 रूपये मूल्य की सम्पत्ति पुलिस द्वारा बरामद की गयी जो प्रतिशत 26.45 रहा है।
प्रदेश पुलिस, एसटीएफ, एटीएस द्वारा 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख रूपये से अधिक की उच्च कोटि की भारतीय मुद्रा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। 203 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन 12.38 किग्रा, मारफीन 2.505 किग्रा, चरस 145.8 किग्रा, अफीम 8.79 किग्रा, डोडा पोस्ता 5 किग्रा, नशीला पाउडर 6.51 किग्राबरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। 582 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1021 दो पहिया एवं 192 चार पहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 अष्ट धातु एवं अन्य धातुओं की मूर्तियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
उक्त अवधि में एसटीएफ द्वारा 78 संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। जिसके अन्तर्गत बिहार से अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे पिस्टल व मैगजीन आदि बरामद की गयी। गोरखपुर के प्रतिष्ठित डाक्टर आर0डी0 मखीजा को भयादोहन हेतु धमकी देने वाले 3 अभियुक्तों को एस0टी0एफ0 द्वारा गिरफ्तार किया गया।
जालसाजी एवं ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में फर्जी परीक्षाओं को बिठाकर उत्तीण कराने वाले गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार AIEEE की परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थियों को बिठाने वाले गिरोह के साल्वर सहित 4 अभ्यिुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गयी। इसके अलावा विभिन्न मोबाइल कम्पनियों के टावर, मकानों की छतों व प्लाटों पर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के अनावरण कर 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
ए0टी0एस0 द्वारा सीतापुर पुलिस के सहयोग से एक पाकिस्तानी राष्ट्रिक मो0हनीफ उर्फ दानिश खान को रोडवेज बस स्टैंड सीतापुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अलीगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में अभियुक्त रफीक उर्फ छोटे तथा कयूमुद्दीन को मसूदाबाद बस स्टैंड, थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,99,500 रू0 मूल्य की जाली  भारतीय मुद्रा के नोट बरामद किये गये। एटीएस, पूर्वी जोन वाराणसी की टींम द्वारा जनपदीय पुलिस वाराणसी के संयुक्त अभियान में अभि0 प्रभात कुमार अग्रवाल उर्फ मोंटी पुत्र अरूण कुमार अग्रवाल निवासी ग्राम बेलागंज, थाना बेलागंज, जनपद गया (बिहार) को समय 0700 बजे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस लाख रूपए मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा के नोट बरामद किये गये। ‘‘डी कम्पनी’’ के शार्प शूटर जहांगीर उर्फ हसीन सिद्दीकी उर्फ शाबू को उ0प्र0 एटीएस की मध्य जोन लखनऊ की टीम द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कारागार विभाग को चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयास (Year Ender 2012)

Posted on 31 December 2012 by admin

कारागार विभाग को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयास किये गये है। बलरामपुर जिले में नवनिर्मित जिला कारागार को क्रियाशील किया गया है जिससे 420 बंदी क्षमता सृजित हुई है। निर्माणाधीन जिला कारागार कौशाम्बी, सोनभद्र तथा बागपत को शीध्र क्रियाशील कराया जायेगा, जिनमें कारागारों की वर्तमान क्षमता में कुल 1620 की वृद्वि होगी।
आजमगढ जिला कारागार के नये परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए 1688 लाख रुपये की धनराशि शासन द्वारा मंजूर की जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा कार्य पूर्ण होने पर 1224 बन्दी क्षमता सृजित होगी। कारागारों का समय-समय पर निरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि जेल में कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो तथा भोजन, पानी, चिकित्सा सुविधा ठीक हो तथा शौचालय आदि साफ सुथरे रहें। जेलों की आंतरिक संचार व्यवस्था सुदृढ़ रहे तथा कैदियों के रिमाण्ड हेतु यदि वीडियों कान्फ्रेन्सिंग की सुविधा उपलब्ध हो तो उसका भरपूर उपयोग किया जाय।
प्रदेश की सभी कारागारों तथा जनपद न्यायालयों को वीडियो-कान्फ्रेन्सिंग से संयोजित किये जाने की कार्ययोजना क्रियान्वित की जा रही है। सात कारागारों में यह इकाईयां स्थापित करायी जा चुकी है। 10 कारागारों में ब्राण्डबैण्ड के माध्यम से वीडियो-कान्फेन्सिंग का कार्य प्रारम्भ हुआ है। प्रदेश की सभी कारागारों में समुचित कम्प्यूटरीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यूपी डेस्को के माध्यम से प्रथम चरण में कारागार मुख्यालय तथा 6 कारागारों के लिये पाइलेट प्रोजेक्ट तैयार कराया गया है, जो शासन में विचाराधीन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफई महोत्सव: एक सांस्कृतिक दिशा

Posted on 30 December 2012 by admin

16-12-a-4डा0 राममनोहर लोहिया का मानना था कि लोकतंत्र की पहचान लोकभाषा, लोकभूषा और लोक भोजन से होती है। रूढि़वादिता के कट्टर विरोधी होते हुए भी वे परम्परा की अच्छाइयों को अपनाने के कायल थे। वे मानते थे कि भारत की लोक परम्पराएं समृद्ध हैं। इन्हें रखा जाना चाहिए। रामायण मेला उनकी एक उदात्त कल्पना थी। प्रारम्भ से ही चैधरी चरण सिंह एवं डाक्टर लोहिया के विचारों से प्रभावित श्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने को प्राथमिकता दी और आंचलिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से सैफई महोत्सव की नींव डाली। एक तरह से यह सांस्कृतिक क्रांति की प्रदेश में अभूतपूर्व पहल थी जिसे वर्ष प्रतिवर्ष नई ऊचाइयां मिल रही है। इस महोत्सव का उद्देश्य गांव की माटी से लगाव को जीवित रखना है।
इसमें दो राय नहीं कि कला संस्कृति में उत्तर प्रदेश की जमीन बहुत उर्वर है। यहां विविध कलाओं  के उच्च प्रतिमान स्थापित हुए हैं। कला घरानों की अपनी परम्परा और ख्याति रही है जिसकी देश में ही नहीं विदेशों तक में मान्यता है। इस कला को संजोए रखने के लिए समाजवादी पार्टी और सरकार ने बहुत प्रयास किए है। सैफई महोत्सव एक मिसाल है जहां हजारों लोग प्रतिदिन इसके कार्यक्रमों को देखने-सुनने को आते है। श्री मुलायम सिंह यादव, श्री अखिलेश यादव, प्रो0 रामगोपाल यादव, श्री शिवपाल सिंह यादव सहित समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस महोत्सव में चार चांद लगाती है। एक पखवाड़े तक चले महोत्सव में लाखों लोगों की उपस्थिति रही।
ग्रामीण अंचल की प्राचीनकला और लोक संस्कृति को बनाए रखने के लिए सैफई (इटावा) में रणवीर सिंह स्मृति, सैफई महोत्सव समिति की ओर से रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 14 दिसम्बर से  28 दिसम्बर,2012 तक आयोजित किया गया। इस महोत्सव में शानदार प्रदर्षनी, आकर्षक स्टाल, व्यापार मेला एवं खेल के अलावा अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव साॅसद तथा संयोजक श्री तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख सैफई है।
cycle-1-stसैफई महोत्सव का उद्घाटन 14 दिसम्बर,2012 शुक्रवार को 12 बजे प्रख्यात साहित्यकार जे0एन0यू0 के प्रो0 केदारनाथ सिंह ने किया। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव उपस्थित थे। इस दिन प्रातः 10Û00 बजे हनुमानजी की मूर्ति स्थापना एवं हवन पूजन, 11Û00 बजे लोकधारा  (5 हजार स्कूली बच्चो की ) मास्टर चांदगी राम स्टेडियम में 12ः00 बजे रंगारंग उद्घाटन समारोह के पश्चात सायं 7Û00 बजे देवी जागरण हुआ।
16-12-a-6सैफई महोत्सव में 15 दिसम्बर,2012 को फाग गायन, महफिल-ए-कव्वाली, पाश्र्व गायक मोहित चैहान नाइट 16 दिसम्बर,2012 को फाग गायन तथा टीवी कलाकारों का गीत संगीत एवं हास्य कार्यक्रम, 17 दिसम्बर,2012 को इरफान मलिक- अली हसन पाकिस्तान का कार्यक्रम, 18 दिसम्बर,2012 को सुप्रसिद्व गायक कैलाश खेर एवं श्यामक डाबर की रंगारंग प्रस्तुति, 19 दिसम्बर,2012 को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, चै0 चरण सिंह पीजी कालेज में नाटक, 21 दिसम्बर,2012 को श्री मुलायम सिंह यादव एवं ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में चांदगीराम स्टेडियम में अ0भा0 कुश्ती दंगल तथा मिलन सिंह नाइट, 21 दिसम्बर,2012 को विन्टेज कार रैली, बच्चो की इनामी संास्कृतिक प्रतिस्पद्र्धा (संरक्षक प्रो0 रामगोपाल यादव) जिनमें मुख्य अतिथि श्री उदय प्रताप सिंह थे तथा लोक गायकों का कार्यक्रम वरिष्ठ समाजवादी पार्टी मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 23 दिसम्बर,2012 को चैधरी चरण सिंह जयंती (चै0 चरण सिंह पीजी कालेज सैफई के प्रांगण में) मनाई गई। महाविद्यालय के प्रांगण में चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण श्री मुलायम सिंह यादव ने किया।
24 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव में श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में अ0भा0 कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें सर्वश्री गोपाल दास नीरज, मुनव्वर राणा, सम्पत सरल, मदनमोहन समर, कुॅवर बेचैन, सोम ठाकुर, डा0 सरिता शर्मा, डा0 सूर्य कुमार पाण्डेय, डा0 कीर्ति कालेज, डा0 सुनील जोगी, डा0 सुमन दुबे, डा0 कलीम केसर, प्रमोद तिवारी, सुरेन्द्र सुकुमार, रमेश मुस्कान तथा कमलेश षर्मा जैसे सशक्त काव्य हस्ताक्षरो की मौजूदगी रही। इसका संचालन पूर्व साॅसद उदय प्रताप सिंह यादव ने किया।
25 दिसम्बर,2012 को साइकिल मैराथन, गीत संगीत तथा अंतिम दिन 28 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव का समापन संगीत संध्या एवं फिल्मी कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुआ। इस मौके पर 15-16 दिसम्बर,2012 केा बालीबाल टूर्नामेंट तथा 25 से 27 दिसम्बर,2012 तक बैडमिंटन टूर्नामेंट भी हुए। इन सभी कार्यक्रमो में देश के जाने माने कलाकारों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इनकी सराहना की है। ये सब कार्यक्रम अभूतपूर्व रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बलिया निवासी बालिका की इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख

Posted on 30 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने गैंगरेप की शिकार 23 वर्षीय मूलतः बलिया निवासी बालिका की इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख और क्षोभ व्यक्त करते हुए इसे जघन्यतम क्रूर घटना बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए केन्द्र व दिल्ली सरकार के निकम्मेपन को दोषी ठहराया तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री से तत्काल त्यागपत्र की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिल दहला देने वाली तथा सभ्यसमाज की शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने घटना के लिए दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग कि ताकि ऐसे कुकृत्य करने का विचार मन मास्तिष्क में आते ही अपराधी सिहर जाए।
पीडि़त 23 वर्षीय बालिका की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, श्रीमती प्रेमलता कटियार, डा0 महेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, डा0 मनोज मिश्र, अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त, कार्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, मैथलीशरण शुक्ल, वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, मान सिंह, सियाराम वर्मा, गिरजा शंकर गुप्ता, सचिदान्द राय, अशोक जायसवाल, करूणेश त्रिपाठी आदि अनेक लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इस बार इलाहाबाद कुम्भ मेला 55 दिनों तक होगा

Posted on 30 December 2012 by admin

  • मेला क्षेत्र का फैलाव 1936.56 हेक्टेयर में
  • 30 पुलिस थानों व 12461राज्य पुलिस कर्मियों की व्यवस्था

इस बार इलाहाबाद में हो रहे कुम्भ मेले का फैलाव 1936.56 हेक्टेयर क्षेत्र में रहेगा जबकि 2001 में हुए कुम्भ व 2007 के अर्धकुम्भ में यह फैलाव क्रमशः 1495.31 एवं 1613.80 हेक्टेयर था। कुम्भ मेला क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके विपरीत 2001 के कुम्भ व 2007 के अर्धकुम्भ के दौरान 11-11 सेक्टर बनाए गए थे। भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना के मद्देनजर इस बार 99 पार्किंग स्थल बनाये गए हैं जबकि 2001 में 35 एवं 2007 में 44 पार्किंग स्थल बनाए गए थे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि मेला क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने व तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए 30 पुलिस थाने स्थापित किये गए हैं और 12,461 राज्य पुलिस कर्मियों के तैनाती की व्यवस्था की गयी है। इसके मुकाबले 2001 व 2007 में क्रमशः 28-28 थाने कायम किये गए थे और 9965 व 10913 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने ने बताया कि बाढ़ कंपनी सहित पीएसी की 46 कम्पनियाँ और आरएएफ  समेत केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की 40 कम्पनियाँ मेला एरिया में कार्यरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि 2001 व 2007 में पीएसी की क्रमशः 35 एवं 45 तथा केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की क्रमशः 7 एवं 40 कम्पनियाँ तैनात की गयी थी।

श्री खां ने कहा की 2001 में कुम्भ मेला क्षेत्र में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था जबकि मेले की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए 2007 में 19 कैमरे लगाये गए और इस बार 85 कैमरे कार्यरत रहेंगे। कुम्भ मेले में पहली बार 30 वैरिएबुल साइनेज बोर्ड लगाये जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि आग लगने की संभावित घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए इस बार मेला एरिया में 30 फायर स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। इसके विपरीत 2001 व 2007 में 28-28 फायर स्टेशन बनाए गए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इंदिरार आवासों का निर्माण हर हाल मंे पांच जनवरी तक प्रारम्भ कर दें: सीडीओ

Posted on 30 December 2012 by admin

हरदोई के विकास भवन के सभागार मेें खण्ड विकास अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा आवासांें का निर्माण, कार्य हर हाल मंे पांच जनवरी से 13 जनवरी तक शुरू करवा दिया जाए। अगर लाभार्थी ऐसा नहीं कर पाया तो उससे धनराशि वसूल कर ली जाए। जनवरी का महीना एसजीएसवाई के रूप में मनाया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य मार्च तक हमें पूरा कर लेना है। उन्होने आगे कहा कि लक्ष्य के अन्र्तगत डेरी, पशुपालन, समूहों का गठन, मनरेगा के जाबकार्ड, खातों द्वारा बैकंो में खोलकर जो बैंक अधिकारी आानाकानी करे उनकी शिकायत करके बताएं। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि 24 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी विकास खण्डों में एसजीएसवाई कैम्प का आयोजन किया जाए। बैठक मे ंपरियोजना निदेशक शंकर लाल त्रिपाठी सहित जनपद के सभी बीडीओ मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वाशिंग लाइन पर रेल इंजन डिब्बों से टकराया मच गई अफरा-तफरी

Posted on 30 December 2012 by admin

लखनऊ मार्ग पर स्थित बालामऊ रेलवे स्टेशन पर तीन पैसेंजर डिब्बों लेने जब संटिंग इंजन गया तो इंजन में खड़ी तीन बोगियांे को इतनी जोर से टक्कर मारी कि जिससे सीतापुर जाने वाली बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे इंजन को भी टक्कर इतनी जोर से लगी उससे भी नुकसान पहुंचा। इस तरह से हरदोई लखनऊ कानपुर सीतापुर आने-जाने वाली गाडि़यां प्रभावित हुई। लखनऊ-कानपुर सीतापुर होकर वाराणसी तक जाने वाली एलबीएम पैसेंजर ट्रेन को वाशिंग लाइन पर खड़ी कर दिया जाता है। फिर सुबह उनकी रवानगी होती है। सेंटिग इंजन धीरे से जोड़ने के बजाय उन्हंे टक्कर मार दी। जिससे सीतापुर का कोच संख्या 16104 की कपलिंग टूट गई। सुबह टडके ही रेल अधिकारियों ने किसी प्रकार इंजर से कोच को हटाया। फिर 10 बजे तक सभी को यथा स्थान खड़ा कर पाए। यह गाडि़यां चार घंटे विलम्ब से उस दिन रवाना हो पाई। जब स्टेशन अधीक्षक से जानकारी मांगी गई तो उनके कक्ष मंे ताला लटकता पाया गया। मौजूदा स्टेशन मास्टर एएच सिद्दीकी ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। देर रात दोबारा पूंछे जाने पर उन्होने कहा कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in