Archive | राज्य

कुछ पुरुषो को पुलिस ने कहां गायब कर दिया है इसकी जानकारी किसी को नही है

Posted on 28 February 2013 by admin

जनपद का पुलिस प्रशासन लोक तंत्र की धज्जिया उडाते हुए नगर के तिकोनिया पार्क में प्रशासन की अनुमति पर प्रदर्शन कर रहे नागरिको को जबरन गिरफ्तार कर हवालात मे डाल दिया । प्रर्दशन कर रही महिलाएं तथा कुछ पुरुषो को पुलिस ने कहां गायब कर दिया है इसकी जानकारी किसी को नही है गायब ग्रामीणो के परिजन उनके खोज मे दिनभर यहां वहां भटकते रहे ।
पुलिस का तानाशाही रुप जनपद वासियों को देखने को मिला जब प्रशासन से अनुमति लेकर नगर के तिकोनिया पार्क मे विकास क्षेत्र कूरेभार के सरैया मझौवा के वासिन्दो ने गांव मे व्याप्त अनियमिताओं पर उदासीन बने अधिकारियो को चेताने के लिए २३ फरवरी से २८ फरवरी तक शांतिपूर्वक अनशन पर बैठे ग्रामीणो को सीओ सिटी के नेतृत्व मे पुलिस ने जबरन गाडी मे भरकर जेल मे डाल दिया तथा महिलाओं को कही अन्यत्र गायब कर दिया ।
गायब लोगो के परिवारी जन उनकी तलाश में दिन भर जनपद के विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाते रहे । गायब लोगो की सूची में रामफेर, महराजदीन, बरखू, कुलदीप, अयोध्या, भावना, केवला, राजकुमारी, कैलाशा सहित लगभग दर्जन भर पुरुष व आधा दर्जन महिलाओं सहित तीन बच्चे है । उक्त घटना के समक्ष उचित कार्यवाही के लिए गांव के शिव प्रसाद पाठक ने जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्य पाल को ज्ञापन सौपा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिले भर मे ताबड तोड अपराध हो रहे है

Posted on 28 February 2013 by admin

जनपद मे फरियादियों की शत्रु और अपराधियों से दोस्ती का प्रमाण पत्र है पुलिस कार्यालय की घटना मुख्य मंत्री स्वयं बताये जनता किससे करे फरियाद ।
हैरत और क्षोभ है कि समाजवादी सरकार मे जिले मे कप्तान के रुप मे जनरल डायर का एक बार फिर जनता मीडिया ने साक्षात २०१३ दिन सोमवार को लगभग ११ बजे पुलिस कप्तान के आफिस मे दर्शन किया वैसे तो जिले भर मे ताबड तोड अपराध हो रहे है और हो भी क्यो न जब वर्षो से इसी जनपद मे जमे अपराधियों के मित्र सिपाही और दरोगा समाजवादी स्थानान्तरण नीति का फायदा उठा यहां फिर से मनचाही तैनाती पा चुके  है जो अपराधियों को पकडने का टास्क पाकर उन्हे पैसा लेकर बचाते जा रहे है ।
बीती घटनाओं पर नगर डाले तो साफ दिखता है कि सरेआम गोली चलाने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे है अहसन हत्या कांड के आरोपी दरोगा और कोतवाली के सिपाहियों संग गुलछर्रा उडा रहे है । भू माफिया कोतवाली के सिपाही व दरोगा को पार्टनर बना कर कब्जा कर रहे है मगर वे बाइक चोरी, व्यापारी लूट, स्मैक बिव्रहृी, चोरी, दबंगो का हमला पूर्व मे यहां तैनात दरोगा और सिपाही के सहयोग से खुलेआम हो रहा है । या यूं कहा जाये कि सिपाही और दरोगा मिल कर जिला चला रहे है तो सोचा जा सकता है कि २०१४ मे मुलायम सिंह के सपनो को यहां की पुलिस पीडित जनता और पत्रकार अवश्य पूरा करेगें इसमे कोई दो राय नही ।
अगर अपराध पीडित जनता को पूरा पुलिस प्रशासन एक राय हो लाठी गोली से सरेआम आहत करेगा और मीडिया के कैमरों अखबार की खबरो को अपराधी मित्र इसी तरह रोकते रहे तो वो दिन दूर नही कि आम जनता एक बार फिर सडको पर उतर कर इन काले अग्रेजो को जिले से बाहर करने की जंग छेड देग्ी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कन्नौज स्टार्म वाटर ड्रेन के लिए 117.82 लाख रूपये मंजूर

Posted on 26 February 2013 by admin

14 नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को जल निकासी के लिए 372.29 लाख रूपये स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2012-13 में कन्नौज नगर की स्टाॅर्म वाटर ड्रेन (जोन-2) के निर्माण के लिए 117.82 लाख रूपये मंजूर कर दिये हैं।
नगर विकास विभाग द्वारा जारी एक विज्ञाप्ति के अनुसार यह धनराशि स्टाॅर्म वाटर ड्रेन के निर्माण हेतु अनुमोदित लागत 235.64 लाख रूपये के सापेक्ष स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2012-13 में नगरीय जल निकासी योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार ने 14 नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के लिए 372.29 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सभी धर्म और समाज एक है

Posted on 26 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करने वालों को कुछ
लोग सांप्रदायिक की संज्ञा देते है। लेकिन लोग जो भी कहें सभी धर्म और समाज एक
है। इसकी प्रेरणा हमें स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से मिलती है। स्वामी जी
ने हिंदुत्व का डंका हर जगह मनवाया था और उन्होंने सबित किया था कि हिंदुत्व
सभी धर्मों को मानता है। जिसके चलते हर धर्म के लोग उनके कायल हो गए थे।
डा0 बाजपेयी ने सोमवार को मुरादाबाद के बिलारी तहसील के अमरपुर काशी गांव में
आयोजित विवेकानन्द सार्धशती समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर
रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से युवा पीढ़ी के साथ ही समाज के
तमाम वर्गों को सीखने के लिए बहुत कुछ है तथा वह आज भी हमारे लिए प्रेरणाश्रोत
बनें हुए है।
संत रविदास जयंती पर प्रदेश वासियांे को शुभकामनाएं देते हुए डा0 बाजपेयी ने
कहा कि संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक असमानता और अन्याय के खिलाफ
आवाज उठाकर समता मूलक समाज के निर्माण के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर विधानपरिषद में दल के नेता डा0 नैपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष
भूपेन्द्र सिंह, गिरीश त्यागी, जिलाध्यक्ष संभल महेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष
मुरादाबाद जिला, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद महानगर रितेश गुप्ता, गुलाबो देवी आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय महा सम्मेलन प्रेस क्लब मे आयोजित किया गया

Posted on 24 February 2013 by admin

01भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय महा सम्मेलन प्रेस क्लब सुलतानपुर मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्रि्पत कर प्रारम्भ हुआ ।
वर्तमान समय मे पत्रकारिता करना कडी चुनौती है जहां सच्चाई को पटल पर पारदर्शिता करना पत्रकार के कलम की असली पहचान है उक्त विचार मुख्य अतिथि रहे प्रवीण अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रवीण अग्रवाल व विशिष्ट पूर्व सांसद मो० ताहिर खां व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्रि्पत कर दीप प्रज्वलित कर किया । जहां डा० अरविन्द चतुर्वेदी, राधेरमण मिश्र वैद्य, राय साहब सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन , करुण शंकर द्विवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व सदर सांसद मो० ताहिर खा, अजमल अहमद आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आज के पत्रकारिता बिन्दु पर प्रकाश डाला । उदघाटन समारोह के अन्त मे डा० डी०एम० मिश्रा ने अपने कवि के पंक्ति पत्रकारिता की वारिकियों पर प्रकाश डाल लोगो को सोचने पर विवश कर दिया ।
दो दिवसीय कार्यक्रम में सांय पांच बजे के बाद उपस्थित पत्रकार बन्धुओं की गोष्ठी व रात्रि लगभग नौ बजे कवि सम्मेलन किया गया । दूसरे दिन से अभिव्यक्ति स्मारिका का विमोचन व पत्रकारिता विषय पर चर्चा व कमियों पर वक्ताओं द्वारा प्रेरणा देना व निदान विषयों पर प्राथमिकता होगी ।
उक्त अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामपाल, राष्ट्रीय महामंत्री विजय विद्रोही, जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, राकेश शर्मा, प्रो० अरविन्द चतुर्वेदी, ओम प्रकाश मिश्रा, आदित्य दूबे, इम्तियाज रिजवी, फरीद अहमद, दयाशंकर गुप्ता, सन्तोष यादव, रामनरायन चैरसिया, नमोनारायण चैबे, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह राजू, प्रवीण श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, राजेश सिंह, रमाशंकर चैरसिया, अवधेश शुक्ला, के०के० तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, वंशराज तिवारी, इस्मत खान, आर०के० मौर्या, आर०ए०कोविद, सर्वदेव तिवारी, नीरज तिवारी, सोनू, कपिल देव शुक्ला, सन्तोष तिवारी, अलीम शेख, अवधेश गुप्ता आदि लोगो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महा सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लम्भुआ थाने में दलालों का बोलबाला

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी । यूं तो पुलिस विभाग व इनकी करतूतें जग जाहिर है लेकिन उसमे भी लम्भुआ कोतवाली इन दिनो दलालो की कमाई का प्रमुख जरिया बनी हुई है ।
नवागंतुक कप्तान ने अपने मातहतो को कार्यशैली मे सुधार लाने के दिशा निर्देश तो जारी कर दिये मगर शायद उन्हे यह नही मालूम कि उनके दिशा निर्देश के बावजूद भी थाने मे दलालो का जमावड़ा लगा रहता है। एफ०आई०आर० दर्ज कराने से लेकर छोटी मोटी वारदातों के अपराधियो को छोडवाना इन दलालो के बाये हाथ का खेल होता है यहां तक कि यह लोग दो पहिया वाहनो व चार पहिया वाहनो की चेकिग के नाम पर भी धन उगाही करने से बाज नही आते ।
इन दिनो हरे पेड़ो की कटान जोरो पर है इन महानुभावो के संरक्षण प्राप्त ठेकेदार हरे पेडो को धडल्ले से कटवाते है अपने हिसाब से उसका हिसाब किताब भी साहब तक पहुंचा देते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस व परिवहन विभाग की शह पर चलते है डग्गामार वाहन ‘प्रतिमाह परिवहन विभाग को लग रहा लाखों का चूना’

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर  २२ फरवरी

पुलिस व परिवहन विभाग की मिली भगत से धड़ल्ले से दौड़ रहे है डग्गामार वाहन।
बिना परमिट दौड़ने वाले इन वाहनों सें सड़क यात्री और सरकार तीनो को नुकसान हो रहा है । स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मार्गो पर कमांडर टाटा मैजिक,जीप, बोलेरों, पिकअप आदि गांडियां पुलिस के रहमोे करम पर बे खौफ दौड़ रही है ।
इस तरह की ज्यादा तर गाडियो के पास परमिट की तो छोडिये यहॉं तक की ड्राइवरो के पास ड्राइविगं लाइसेंस तक नही होता और ये सवारियो को भूसे की तरह भरते ही है  और यात्रियो से मनमाना किराया भी वसूलते है इतना ही नही वाहनो के अगल बगल लटककर वेखौफ फर्राटा भरते है । शासन प्रशासन से बेखौफ है ये न ही इनसे कोई पूछने वाला होता है । नाबालिक लडके जिन की उम्र्र पढ़ने लिखने की होती है  वै भी बगैर ड्राइविग लाइसेंस के डग्गा मार वाहनो को चलाने व खलासी का कार्य करते है । जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाए बढ़ती जा रही है ।
ये खलासी किराया वसूलने के नाम पर यात्रियो के एक दो रुपये कम होने पर हाथा पाई और साथ-साथ छीटा कशी भी करते है  डग्गामारी के चलते परिवहन विभाग को हर महीने लाखों रुपये क्षति उठानी पड़ती है ।
क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर ऐसे हमेशा देखने को मिल जायेगे  कि वाहनो का दायें बांए व पीछे यात्री लटक कर यात्रा करते है ।
स्थानीय बाजार लम्भुआ चादॉ सवारियां निकलने से और रोडबेज बसो का समय पर ही मिलना इस डग्गामार वाहनो के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है ।
पुलिस व परिवहन विभाग का लचरात्मक रवैया तो इनके लिए और भी फायदे मंद हो रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक ने लगाई फांसी, मौत

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी

संदिग्ध परिस्थितयो मे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुचंी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोशाईगंज थानान्तर्गत बसौढी गांव निवासी जंगली निषाद का १७ वर्षीय पुत्र प्रदीप उर्फ नगई निषाद बीती रात संदिग्ध परिस्थितयो मे नीम के पेड से मफलर के सहारे फांसी लगा ली सुबह जब इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो पुलिस को सूचित किया गया पुलिस के सामने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया जहां बाद मे उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आग की चपेट में महिला झुलसी, मौत

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी । गुरुवार शाम को खाना बनाते समय आग की चपेट मे आने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान जिला चिकितसालय में मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोशाईगंज थानान्तर्गत कटकाखानपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार की पत्नी किरन २० वर्ष गुरुवार को चूल्हे पर खाना बना रही थी के अचानक आग की चपेट में आकर घायल हो गई । गंभीर अवस्था मे घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुचंी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिंचाई राज्यमंत्री का आगमन कल

Posted on 23 February 2013 by admin

सुलतानपुर २२ फरवरी

सिचाई राज्यमंत्री उ०प्र० शासन गायत्री प्रसाद प्रजापति रविवार को सुलतानपुर के प्रेस क्लब मे आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करेगे ।
प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के दो दिवसीय अधिवेशन में २४ फरवरी को पूर्वान्ह ११ बजे राज्य मंत्री सिंचाई गायत्री प्रसाद प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगे इसके बाद वे डिहवा जाकर कार्यकम में भाग लेगे तथा उसके बाद आवास विकास कालोनी अमेठी के लिए प्रस्थान करेगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in