Archive | राज्य

गांधी हस्त शिल्प बाजार मे देश के कोने कोने से आये शिल्पियों ने महिलाओ, छात्राओं का मनमोह लिया ।

Posted on 16 March 2013 by admin

edited-dscn3009१६ मार्च । जनपद के नगर मुख्यालय मे खुर्शीद क्लब मैदान मे लगी गांधी हस्त शिल्प प्रदर्शनी महिलाओं और आम जन के आर्कषण का केन्द्र बन रही है ।
बताते चले कि जनपद के खुर्शीद क्लब मे पी०आई० ग्रामोद्योग सोसाईटी के द्वारा गांधी हस्त शिल्प बाजार मे देश के कोने कोने से आये शिल्पियों ने अपने खाशकर महिलाओ, छात्राओं का मनमोह लिया है । प्रर्दशनी मे सबसे सस्ता सबसे अच्छा उत्पाद सर्व सुलभ पाकर छात्राओं व कला प्रेमियों मे आश्चर्य व्याप्त हो गया है । वैसे भी होली पर्व नजदीक होने के चलते तमाम गृह उपयोगी वस्तुओं को इस मंहगाई और बाजार बाद के चलते आम मध्यम वर्ग के हाथ रुक से गये थे लेकिन हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन कर जनता को सस्ती और कलात्मक वस्तुएं एक ही स्थान पर सर्व सुलभ करा दी गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन कार्यालय छुट्टियों में भी खुलेगा

Posted on 16 March 2013 by admin

सहयाक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2012-13 वित्तीय राजस्व लक्ष्य 22 तक प्राप्त करने के लिए अवकाश के दिनों में भी यह कार्यालय खुलेगा। वाहन स्वामी अपना शुल्क जमा कर सकते है। अधिकारियों के निर्देश पर 26 मार्च को भी अवकाश के बावजूद कार्यालय खोला जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वकीलों ने सीएम वादा निभाएं

Posted on 16 March 2013 by admin

युवा अधिवक्ता मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री उत्तर  प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेªट को सौपा गया। जिसमें कहा गया कि युवा अधिवक्ताओं का आगे बढ़ने, सहयोग की भावना के तहत पांच हजार रूपये प्रतिमाह देने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने चुनाव के समय दिया था। लेकिन वह वादा एक वर्ष मंे अभी तक पूरा नहीं किया गया। युवा अधिवक्ता इस धनराशि से युवाओं में जोश उत्साह, आत्मनिर्भरता का संचार होगा। जीवन जीने की पे्ररणा, तरक्की करने की महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। परन्तु अफसोस के साथ हम उन्हें याद दिला रहे है कि वह वादा वह अवश्य पूरा करेगें। युवा वकीलों द्वारा युवा अधिवक्ता मंच का गठन करके यह मांग पत्र सिटी मजिस्टेªट को सौपा गया। इस अवसर पर आलोक अवस्थी, सतेन्द्र मिश्रा, विनय गुप्ता, अरूण सिंह आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भांग की 64 दुकानों का आवंटन

Posted on 16 March 2013 by admin

वर्ष 2013-14 के लिए जिले की 64 भांग की दुकानांे का आवंटन डीएम की उपस्थित में किया गया। दुकानों के आवंटन में 10 हजार की बढोत्तरी दर्ज की गई। सभी दुकानें 8 लाख 71 हजार में आवंटित हुई। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक सप्ताह के अन्दर चीनी मिल प्रशासन किसानों का भुगतान करें डीएम-

Posted on 16 March 2013 by admin

हरदोई कलेक्ट्रेट सभागार मे ंगन्ना भुगतान पर्ची पार किसानों का भुगतान एक सप्ताह के अन्दर करने का डीएम को आदेश उस समय देना पड़ा जब  वह चारों मिल प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक कर रहे थे। जिला गन्नाधिकारी ऊषा पाल ने जानकारी दी। रूपापुर चीनी मिल पर किसानों का 146 करोड़ के सापेक्ष 112 करोड़ लोनी चीनी मिल को 162 के सापेक्ष 125 करोड हरियावां मिल को 170 करोड के सापेक्ष 129 करोड, बघौली शुगर मिल को 55 करोड के सापेक्ष 33 करोड का भुगतान कर रखा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला जज जैन का तबादला शशिकान्त हुए नए डीजे

Posted on 16 March 2013 by admin

जिला जज देश भूषण जैन का स्थानान्तरण गैर जनपद बिजनौर कर दिया गया है। श्री जैन मई 2012 में जिला जज के पद पर हरदोई में कार्यभार सम्भाला था। उन्होने अपने कार्यकाल में दीवानी कोर्ट में कई उपलब्धियां करवाई। अब हरदोई जनपद मंे बतौर जिला जज श्रीकान्त आ रहे है। वह पीसीएसजे नियुक्ति के बाद पदोन्नित पर एचजेएस अधिकारी, जिला  जज की कमान सम्भालेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जुुगाड परिषदीय विद्यालय में दो साल का वेतन लिया काम किया 17 दिन

Posted on 16 March 2013 by admin

हरदोई जिले का बेसिक शिक्षा विभाग का हर काम नायब तरीके का है थोड़ी सी दिमागी कसरत और जुगाड से सब काम सम्पन्न। ऐसा ही एक अनोखा तरीका आज कल खूब चर्चा में है। बिलग्राम प्राथमिक विद्यालय परशपुर की शिक्षिका सन्नो त्रिपाठी की शिकायत बेसिक शिक्षाधिकारी से की गई कि वह यदा कदा ही स्कूल जाती और अपना वेतन निकाल लेती। बीएसए के आदेश पर जिला समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा ने जांच मे पाया कि वह दूसरे विद्यालय अतरछा बुजुर्ग में सम्बद्ध की गई। लेकिन ऐसा कोई आदेश परशपुर विद्यालय में रजिस्टर पर नहीं मिला। उन्होने अपनी जांच आख्या में लिखा कि केवल 60 दिन विद्यालय जुलाई मास 2011 में उपस्थित रहीं। उसके बाद वह बाल्य देखभाल अवकाश पर बिताया। नवम्बर 11 में वह 10 दिन उपस्थित लगाकर चिकित्सीय अवकाश पर चली गई। दिसम्बर से अप्रैल 12 तक वह अतरछा बुजुर्ग में सम्बद्धता बीईओ द्वारा करवाकर गायब हो गई। 14 अप्रैल 12 से प्राथमिक विद्यालय पडौना में उनकी सम्बद्धता दिखाई गई। मई 12 से फिर उन्होने चिकित्सीय अवकाश लिया और इस प्रकार वह इस समय तैनाती मूल विद्यालय परशपुर में उनकी मिलीं डीसी द्वारा जांच आख्या बीएसए को सौंपी गई। यहां यह उल्लेखनीय है मूल विद्यालय परशपुर में वह मास में एक ही दो दिन जाती रहीं। इस प्रकार निष्कर्ष यह निकाला गया कि इन दो वर्षों में केेवल 17 दिन विद्यालय उपस्थित दर्ज हुई। उन्होने उपस्थित पर कोई भी आदेश किसी का दर्ज नहीं करवाया। इन सारे क्रिया कलापों पर बीएसए द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया। ठीकठाक जबाव न आने पर सेवा समाप्ति के नोटिस के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी ने दिए है। नित नए खुलासे से शिक्षा विभाग में ही देखने को मिलते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बोर्ड परीक्षा स्टेटिक मजिस्टेªटों केे हवाले, तैनाती परीक्षा केन्द्रों प

Posted on 16 March 2013 by admin

बोर्ड परीक्षा में नकल के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन द्वारा कडी कमर कसकर पूर्ण तैयारी करके अपना जाल जिला स्तर पर फैला दिया। सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्टेªटों की नियुक्तियां की गई। डीएम के निर्देश पर 77 स्टेटिक मजिस्टेªटों को निगरानी हेतु रखा गया है। इनकी फुल टाइम ड्यूटी की योजना के तहत परीक्षा केन्द्रों पर आधा घंटे पूर्व पहुंचकर फुल टाइम परीक्षा केन्द्रों पर देना होगा। अपने आगे कांपिया सील करवाकर संकलन केन्द्रों पर निगरानी मंे लेकर जाएगें। सभी स्टेटिक मजिस्टेªट इंटर की रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित एवं हाईस्कूल की गणित, अंग्रेजी की परीक्षा के समय पूरा समय परीक्षा केन्द्रों पर बिताएगें। उनकी नियुक्ति 16 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा किसी भी समस्या के आने पर नम्बरों की सूची का भी प्रकाशन किया है। जिसमें डीआईओएस कार्यालय कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 058522234228 नगर मजिस्टेªट का नम्बर 9454416598, सदर एसडीएम नम्बर 9454416599, शाहाबाद 9454416600, सवायजपुर 945441660, सण्डीला 945441601, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी 9454401061, पश्चिमी 9454401062, पुलिस अधीक्षक 05852234694, डीएम कार्यालय 058522234680, अपर जिलाधिकारी 9454417427, मुख्य विकास अधिकारी 9454416020 पर गड़बड़ी की शिकायत जनसाधारण कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिल्ली गैंगरेप के बाद कडे कानूनो की आवश्यकता ।

Posted on 16 March 2013 by admin

१५ मार्च ।   जनपद के महत्वपूर्ण संस्थानो, आफिसों एवं न्यायालयो में कार्य करने वाले लोग वादकारियों गली मोहल्लो के लोग में आने वाले संविधान संशोधन की बडी चर्चाएं है । वैसे तो राष्ट्रपति द्वारा संशोधनो को ३ फरवरी से त्वरित पूरे देश मे लागू कर दिया है और इसे ६ माह के अन्दर चर्चा के बाद सदन द्वारा पारित कराना आवश्यक है ।
सांसद सदस्य कुछ संशोधनो पर एक राय नही है क्योकि दिल्ली गैंगरेप के बाद कडे कानूनो की आवश्यकता हुई । जिस पर तत्काल समिति के रिपोर्ट पर शासना देश राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया । प्रश्न यह उठता है कि भारतीय दण्ड संहिता में पहले से उल्लिखित सजा के प्रावधान छेडखानी और दुष्कर्म के मामले में  आखिरकार क्यो सही साबित नही हुए है ।
लोगो का मानना है कि चाहे जितने बडे नियम बनाये जायें उसका सही अनुपालन नही किया जायेगा तो समस्या मुंह बाये खडी रहेगी । बनाये गये नियमो का पालन तो पुलिस प्रशासन को ही करना है । प्रशासनिक अमला नियमो का सही पालन तब तक करती है जब तक उसके कोई करीबी लोग कानून के दायरे मे अभियुक्त नही बनते ।
जैसे ही कोई करीबी सगे सम्बन्धी कानून की पेंचीदगी में फंसते है तुरन्त उसी कानून के रास्ते व परिभाषाएं बदल जाती है । चर्चा में इस समय उम्र का विषय ज्यादा गम्भीर माना जा रहा है । विशेष कर यह फैसला कि उम्र १६ वर्ष कर दिया जाय तो इस स्थिति मे लोगो का आंकलन है कि १६ साल उम्र का भी दुरुपयोग किये जाने का खतरा आम जनता से नही बल्कि उन लोगो से है जो ज्यादा स्पष्ट वादी व रसूखदार लोग है । लोगो की एक राय रैकेट के लोग ही इसका फायदा उठाने का प्रयास करेगें । जिसमें उनकी कभी जल्दी से पकडदारी नही हो पाती है ।
यदि कुछ लोग जान भी जायें तो शिकायत करने के पहले अपनी जान की सुरक्षा खतरे मे दिखायी पडती है । गांवो मे कहावत है कि जो लोग नियम कानून बनाते है तो उन्हे अपने बचने के रास्ते भी ढूढने पडते है । कही ऐसा नही तो वयस्कता उम्र १८ साल मे अभी तक बडे घराने ज्यादा अभियुक्त बनाये गये हो और मामले भी जब प्रकाश मे आये है तो हवस की शिकार महिलाएं निम्न वर्ग व मध्यम वर्ग में जीवन यापन करने वाले परिवार से ज्यादा है । ज्यादातर तो मामले यदि पकड मे आ जाते है तो वह अपराध दुष्कर्म का हो जाता है । और पकड मे नही आये तो सब ठीक ठाक मनोरंजन के रुप मे चलता रहता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘मिशन राजपूत इन एक्शन’ के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोगो ने अपनी पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उ०प्र० शासन लखनउ को सौंपा ।

Posted on 16 March 2013 by admin

१५ मार्च । क्षेत्रीय राजपूत क्षत्रिय समाज के लोगो ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के विरुद्ध राजनैतिक षडयन्त्र के सम्बन्ध मे महामहिम राज्यपाल उ०प्र० शासन लखनउ को सम्बोधित ज्ञापन एस०डी०एम० लम्भुआ की अनुपस्थिति मे तहसीलदार को सौंपा ।
‘मिशन राजपूत इन एक्शन’  के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोगो ने अपनी पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपते हुए पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के विरुद्ध आपराधिक षडयन्त्र का मुकदमा वापस लेने, क्षत्रियों के विरोध मे प्रदेश सरकार के कुछ गणमान्य मन्त्रियों एवं विधायको द्वारा योजित षडयन्त्र की कार्यवाही को रोकने, राजा भैया पर लगे आरोपो को समाप्त करते हुए पुनरू मंत्री पद बहाल करने, हत्याकाण्ड मे शामिल सही अभियुक्तो की गिरफ्तारी, निर्दोष व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पीडन व असंवैधानिक कार्यवाही को रोकने की मांग की गई ।
क्षेत्रीय रवीन्द्र सिंह, विव्रहृम सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह सहित सैकडो राजपूतो ने राजा भैया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही पर रोष प्रकट करते हुए दोषी व्यक्तियों को दण्डित कराने की मांग की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in