Archive | राज्य

मच्छरो का प्रकोप जोरो पर ।

Posted on 18 March 2013 by admin

सेमरी, सुलतानपुर १७ मार्च । क्षेत्र मे इस समय मच्छरो का प्रकोप जोरो से बढ़ गया है बाजार मे दवा न छिड़के जाने से लोगो को मलेरिया का शिकार होना पड रहा है ।
यहां का आलम यह है कि एक दो लगा घंण्टे बैठना मुश्किल हो जाता है वही पर लोगो ने मच्छरो से  बचने के लिए मोर्टिन व रसायन का प्रयोग कर रहे है जो कि शरीर के लिए काफी हानिकारक है बाजार वालो ने कई बार साफ सफाई व मच्छरो के बढ़ते को लेकर अधिकारियो को अवगत भी कराया गया ।
लेकिन इसके बावजूद न ही गन्दगी से पटी नालियां साफ करवाई गई और न ही दवा का छिडकाव किया गया । क्षेत्रीय लोगो ने जल्द से जल्द दवा के छिडकाव कराने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बचपन की कोमल अवस्था को देखरेख और नियंत्रण की आवश्यकता ।

Posted on 18 March 2013 by admin

१७ मार्च । आज जिधर नजर दौडाइये कुछ ना कुछ ऐसा नकारात्मक पहलू जरुर  दिख जायेगा जिससे हमें सोचने पर मजबूर हो जाना पड़ता है कि आगे आने वाले वक्त मे क्या होने वाला है जब नशे की बात वयस्को के संदर्भ मे की जाती है तो इसे हम बडी विकट समस्या के रुप मे देखते है लेकिन ये हमारा दुर्भाग्य ही है जो आज हम बच्चो को भी नशे की लत का शिकार देख रहे है ।
आमतौर पर ये बच्चे या तो गरीब श्रेणी के बाल मजदूर है या फिर उच्च वर्ग के हाई प्रोफाइल स्कूल मे पढ़ने वाले धनाढ््यों के बच्चे। गरीब वर्ग के साधन हीन बच्चे जिनकी उम्र्र औसतन १०-१२ वर्ष की होगी कायदे से तो उनकी पढ़ाई लिखाई की उम्र्र है लेकिन हालात से मजबूर होकर उन्हे काम पर लगा दिया जाता है आज दूसरों की देखा देखी  धूम्रपान करने लगे है ।
तमाम ऐसी जगहो पर जहां ऐसे बच्चे काम करते है इन्हे फुरसत के पलो मे आप बीडी सुलगाकर पीते हुए देख सकते है पान की दुकानो से ऐसे वच्चो को पान मसाला लेते हुए देखा जा  सकता है । बच्चे जिन्हे ढ़ंग से भोजन मिलना चाहिए ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे दिमाग स्वस्थ हो अगर वो नशे की गिरफ्त मे आ चुके है तो उनकी युवावस्था क्या होगी और बुढापा किस कदर गुजरेगा ।
आप सोचिए नया पौधा जिसको ढ़ंग से पानी मिलना चाहिए ताकि उसका पोषण और संवर्द्धन हो सके अगर उसकी जडो मे तेजाब की बूंदे डाली जाने लगी तो क्या होगा उस पौधे का आप खुद अंदाजा लगा लीजिए इसी तरह वर्तमान मे धनी वर्ग के बच्चे स्कूल के दौरान जो वक्त बचता है उसमे सिगरेट का प्रयोग करते हुए देखे जा सकते है ।
बचपन की कोमल अवस्था अगर ऐसे अंगारो से जलाई जाने लगी तो देश का भविष्य क्या होगा ज्यादा बताने की आवश्यकता नही है  दोनो वर्ग के बच्चो मे ऐसी दुष्प्रवृत्त्ति का एक कारण तो साफ नजर आ रहा है कि ऐसे बच्चे जरुरत से ज्यादा स्वतंत्र है ।
कारण अलग अलग है लेकिन पारिवारिक देखरेख और नियंत्रण इन बच्चो के मामले मे शिथिल है  आज आवश्यकता है कि इस बारे मे गौर से विचार किया जाय और इन नये पौधो को पानी की जगह तेजाब की सिंचाई से बचाया जाय तभी भारतवर्ष के सुखद भविष्य की सफल कल्पना की जा सकती है । वरना बिना हवा भरा टायर गाडी को कितनी दूर खींच पायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0रसिक किशोर सिंह ‘‘नीरज’’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Posted on 18 March 2013 by admin

edited-dr-neerajपूरे कुम्भ मेले में  विभागीय कार्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने पर आयुक्त देवेश चतुर्वेदी एवं मेला प्रभारी मणिप्रसाद मिश्र ने डा0रसिक किशोर सिंह ‘‘नीरज’’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कलेक्टेªट बांदा में तैनात डा0रसिक की ड्यूटी यहां महाकुंम्भ मेले में सूचना विभाग में लगाई गई थी। वह 2 जनवरी से 16 मार्च तक मेले में डटे रहे। डा0रसिक किशोर सिंह पूरे 74 दिन कुम्भ मेले में तैनात रहे तथा पूरे लगन व जिम्मेदारी से विभागीय कार्यो का निर्वहन किया; इतना ही नहीं विभागीय ड्यूटी के साथ ही साथ वह श्रद्धालुओं की मदद करने में भी पीछे नहीं रहे।
डा0 रसिक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मंडलायुक्त श्री चतुर्वेदी व मेलाप्रभारी श्री मिश्र ने 16 मार्च को उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर मेला ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया ‘नीरज’ जी पुनः अपने पुराने कार्यस्थल बांदा लौट गए है।
ज्ञातव्य है कि कभी न रूकने कभी न थकने वाले शख्स डा0नीरज की गिनती अच्छे कवियों में भी की जाती है। उनकीं 12 पुस्तकें विभिन्न विधाओं में प्रकाशित हो चुकी है। इनमें नाटक, बालगीत, श्रमिक शोध प्रबंध, श्रमिक महान खंडकाव्य शामिल है। डा0रसिक किशोर सिंह ने दो पुस्तकों का सम्पादन भी किया है। उन्हें देश के लगभग 36 जगहों से सम्मान व पुरस्कार भी प्राप्त हो चुकें है। इसके अलावा वह लगभग 30 वर्षो से आकाशवाणी व दूरदर्शन से भी जुड़े है यहां समय-समय पर उनकी रचनाओं का प्रसारण होता रहता है। लगभग हर क्षेत्र मेंअपनी पहचान बना चुके डा0रसिक जी महाकुंभ मेले की यादें समेटे भले ही बांदा वापस लौट गए हों पर वह कहते हैं कि प्रयाग की धरती व प्रयाग के लोंगो से उन्हें इतना लगाव तथा स्नेह मिला कि वह भुलाया नहीं जा सकता।
कवि हृदय ‘नीरज’ जी पूरे महाकुंभ मेले की महिमा को काव्य के रूप् में प्रकाशित करने को प्रयासरत हैं। इसके लिए वे रचनाएं संकलित कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खाद्य तेल किसानांे, उद्यमियो व व्यापारियों के प्रति सरकार सकारात्मक-मुख्यमंत्री

Posted on 18 March 2013 by admin

cm-akhilesh-yadav-addressing-media-persons-after-the-seminarमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार उ0प्र0 में बृहत स्तर पर उद्योगों के स्थापना के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। आगरा तथा लखनऊ में सम्पन्न सम्मेलनों केे सार्थक परिणाम मिल रहे है। खाद्य तेल और तिलहन से जुड़े उद्योग सीधे खेती और किसान से जुड़े हैं अतः सरकार इस उद्योग और उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ सहयोग प्रदान करेंगी। सरकार का पूर्ण प्रयास है कि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग और कारखाने लगें और पूर्व में स्थापित कारखाने व उद्योग भी सफलतापूर्वक कार्य करें ताकि प्रदेश वासियो की प्रति व्यक्ति औसत आमदनी बढे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आये।
मुख्यमंत्री आज यहा 34 वें अखिल भारतीय तिलहन, खाद्य तेल व्यापार और उद्योग के रबी संगोष्ठी (All India Rabi Seminar of Oil Seeds,Oil Trade & Industry) के उद्घाटन अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे ।,
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान एवं उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज में इत्र उद्योग तथा प्रदेश में चीनी मिल/चीनी उद्योग की समस्याओ का समाधान कराया गया है।
up-cm-being-felicitated-by-up-oil-associationउन्होंने उद्यमियों से अपील की कि प्रदेश में मार्केट तथा उद्योग विस्तार की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए उ0प्र0 में उद्योग लगायें और आपसी समन्वय के साथ सकारात्मक रास्ते पर चलकर उद्योगो का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल प्राचीन काल से नागरिक उपयोग कर रहे है। परन्तु मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से बड़ी मात्रा में खाद्य तेलो का आयात हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों से परिचर्चा कर के तिलहन की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों को प्रोत्साहन दे।
सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आये प्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में खाद्य तेलों तथा सरसों आदि तिलहनी फसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा रबी सीजन में देश में सरसों का उत्पादन 20 प्रतिशत से ज्यादा बढने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री का सम्मेलन में आगमन पर परम्परागत रूप से स्वागत किया गया। श्री शिव कुमार राठौर ने उ0प्र0 मिलर्स एसोसियेशन की ओर से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए तेल उद्योग के विकास में सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगरा जनपद के 77 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को वर्ष 2012-13 के लिए 3 हजार रूपये प्रति माह की दर से छत्तीस-छत्तीस हजार रूपये के चैक प्रदान किये। जनपद में इस वर्ष 130 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए सम्मान राशि प्राप्त हुयी है।
इस अवसर पर श्री रामजी लाल सुमन, स्टाम्प, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, राज्यमंत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग श्री रामसकल गुर्जर, अध्यक्ष उ0प्र0 लघु उद्योग निगम (राज्यमंत्री) शिव कुमार राठौर, सम्मेलन के पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण, अजय गुप्ता, भरत भगत, कुमार गोयल, अशोक सेतिया तथा विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय सेना ने देश की रक्षा के साथ-साथ हर क्षे़त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है

Posted on 18 March 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने देश की रक्षा के साथ-साथ हर क्षे़त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के वीर जवानों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की आन, बान तथा शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए देश के साथ-साथ जनता का भी सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को पूरा सम्मान देना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं तथा इनके आश्रितों की हर सम्भव मदद करेगी।
1मुख्यमंत्री आज जनपद मैनपुरी के पण्डित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, सूर्य किरण मशाल रिले कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के युवा बड़ी संख्या में भारतीय सेना में सम्मिलित हंै। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए लड़ी गई प्रत्येक लड़ाई में यहां के सैनिकों ने अपनी कुर्बानियां दीं।
श्री यादव ने कहा कि जनपद में सैनिक स्कूल खोलने के लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जनता, सेना तथा सरकार मिलकर काम करेगी तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। सैनिकों के साथ-साथ हमें अपने किसानों का भी ध्यान रखना होगा। प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत की बदौलत ही आज प्रदेश में आलू, गन्ने तथा गेहूूं की पैदावार बढ़ी है। दुग्ध उत्पादन में भी राज्य कई प्रदेशों से आगे है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से खाद, बीज तथा सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी हो और प्रदेश के किसान खुशहाल हों। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
3श्री यादव ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने जनता से किए वायदों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कन्या विद्या धन तथा पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां योजना के माध्यम से गरीब छात्राओं में आगे की पढ़ाई कर सकने का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की गरीब बालिकाओं को धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना पडे़गा। वहीं प्रदेश के युवा बेरोजगारों को भी बेरोजगारी भत्ते का लाभ दिया जा है। राज्य सरकार शिक्षित युवाओं को स्थाई रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था एवं नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विकास की दौड़ में लगातार शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा करने एवं देश की रक्षा करते शहीद हुए वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्हांेने राममूर्ति देवी पत्नी शहीद जगपाल सिंह, गीता देवी पत्नी शहीद मिलिट्री सिंह, मंजू यादव पत्नी शहीद मनीष कुमार, सुमन यादव पत्नी शहीद प्रवीन कुमार, नरायनश्री पत्नी शहीद सत्यप्रकाश, भगवती देवी पत्नी शहीद हेमसिंह, सेवानिवृत्त विशेश्वर सिंह, रमेश चन्द्र, रामेश्वर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह एवं होशियार सिंह को सम्मानित किया।
इस मौके पर मध्य कमान के लेफ्टिनेन्ट जनरल अनिल चैत ने कहा कि मध्य कमान सूर्य किरण मशाल रिले के माध्यम से देश सेवा के 50 शानदार वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहा है। सूर्य किरण मशाल रिले भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को आने वाली समस्याओं और शिकायतों को हल करने के लिए सदा तैयार रहने का सन्देश देती है। भूतपूर्व सैनिकों की वीरगाथाओं से युवाओं में जोश को बढ़ाने के सन्देश के साथ इसका लक्ष्य युवाओं को सेना में आने के लिए प्रोत्साहित करना तथा मध्य भारत के 07 राज्यों के बीच देशभक्ति की भावना बढ़ाना है। उन्हांेने कहा कि लगभग 1500 कि0मी0 का सफर तय करती हुई यह मशाल रिले आज जनपद पहुंची है। उन्होंने कहा कि मध्य कमान भतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कटिबद्ध है। हमारे सैनिक घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और प्राप्त शिकायतों में से 94 प्रतिशत का निस्तारण भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि देश की सेना में मैनपुरी, इटावा, फर्रूखाबाद के लगभग 01 लाख लोग सेना में हैं और इतने ही सेवानिवृत्त लोग हंै, जो देश के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक कम्पोजिट फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई। यह विशेष सुविधा केन्द्र सेना कैम्पिंग ग्राउण्ड में बनाया जा रहा है। यह भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाए गए कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अन्तर्गत उन्हें एक ही छत के नीचे ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक, सीएसडी, कैफेटेरिया, आधुनिक विश्राम स्थल, एटीएम तथा कियोस्क जैसी मुख्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फिरोजाबाद क्षेत्र के विकास के लिये अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा

Posted on 16 March 2013 by admin

edited-cm-photo-16-march-2013

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां लगभग 165 करोड़ की लागत से बनने वाली जसराना नवीन नहर परियोजना का शिलान्यास किया और फिरोजाबाद क्षेत्र के विकास के लिये अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार द्वारा घोषणा पत्र की सभी घोषणाओं और योजनाओं को तत्परता से लागू कराया जा रहा है। बजट की लगभग 74 प्रतिशत धनराशि गरीब, किसान, खेती और गांव के विकास के लिये रखी गई है। इससे गांव गरीब और किसानों में खुशहाली आयेगी। सिंचाई परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू कराया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना लागू की गयी है ताकि नौजवानों में निराशा न आये। साथ ही रोजगार के अवसर सृजन के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कन्या विद्या धन योजना, अल्पसंख्यक समुदाय के परिवार की पुत्रियों के लिए हमारी बेटी उसका कल, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, निःशुल्क लैपटाॅप वितरण आदि योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे।
edited-press3 मुख्यमंत्री ने कहा कि जसराना नवीन नहर परियोजना के निर्माण से फिरोजाबाद जनपद के शेखूपुर हाथवंत और खैरगढ़ क्षेत्र के 40 गांवों के लगभग 9520 हेक्टेयर क्षेत्र में नहर का पानी दिया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना को आगामी दो वर्षों में पूर्ण कराए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने प्रमुख अभियन्ताओं को सभा स्थल पर ही बुलाकर कार्य के घंटे बढ़ाकर यथासम्भव कम से कम समय में परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस योजना से फिरोजाबाद शहर के पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। सिंचाई विभाग के द्वारा नंदपुर गांव में जसराना फीडर नहर रेगुलेटर से जलापूर्ति उत्तर प्रदेश जल निगम को की जायेगी, जिससे भविष्य में फिरोजाबाद शहर के लिए पेयजल हेतु 50 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मीठा पानी लाने की मांग पूरी की गई। उन्होंने विकास कार्यों को तेजी से लागू करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि इस दिशा में भी प्रभावी कदम उठाये गये हैं।
सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में सिंचाई हेतु शुरु की गयी परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि जल प्रबंधन के कार्य को सुधारने के लिए व्यापक कार्रवाई की जा रही है। नहर सफाई का कार्य व्यापक स्तर पर कराया जा रहा है। सरकारी नलकूपों को ठीक कराने के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा आदि स्थानों में भी पेयजल की कठिनाई को दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विश्व बैंक की सहायता से प्रस्तावित सिंचाई परियोजना अप्रैल माह से शुरू हो जायेगी, जिससे फिरोजाबाद सहित 16 जनपद लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव, श्री रामजीलाल सुमन, लघु सिंचाई एवं पशुधन मंत्री श्री राजकिशोर सिंह, प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री आलोक कुमार शाक्य, कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री श्री रामसकल गुर्जर आदि ने भी सम्बोधित किया। प्रमुख सचिव सिंचाई श्री दीपक सिंघल ने अतिथियों का स्वागत करते हुये प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धर्मपाल काम्प्लेक्स में देव होम्यो एजेन्सी के मालिक की एक्टिवा मोटर साइकिल गायब ।

Posted on 16 March 2013 by admin

१६ मार्च । सब्जी मंडी स्थित धर्मपाल काम्प्लेक्स में देव होम्यो एजेन्सी की थोक व फुटकर की दुकान स्थित है । देव होम्यो एजेन्सी के दुकान के सामने एजेन्सी के मालिक की एक्टिवा मोटर साइकिल खड़ी थी जिसे दिन मे लगभग एक बजे सव्रिहृय वाहन चोर गिरोह ने गायब कर दिया ।
दोपहर बाद जब एजेन्सी मालिक का भाई दुकान पर आया तो गाड़ी खड़ी न देखकर उसकी खोजबीन की लेकिन गाड़ी नही मिली । एजेन्सी मालिक ने अज्ञात चोरों के नाम कोतवाली में तहरीर दे दी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बोर्ड की परीक्षाएं, बिजली की आंख मिचैली से परेशान छात्र

Posted on 16 March 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर १६ मार्च । बिजली की आवा जाही व अनियमित सप्लाई से छात्र परेशान हो रहे है। सभी जानते है कि  चल रही है जिसमे छात्रो को परीक्षा की तैयारी करनी होती है ।
परीक्षा की तैयारी के लिए बिजली की रोशनी पर निर्भर रहना परीक्षार्थियों के लिए मंहगा पड रहा है बिजली की आंख मिचैली से परेशान छात्र वर्तमान सरकार की व्यवस्था को कोष रहे है । कोथरा खुर्द, चांदा, शेरपुर, परसरामपुर, आनापुर नरायनगंज, घरवासपुर, तातोमुरैनी, जैदपुर, शंकरपुर सहित सैकड़ों गांवों में पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही है जिससे ग्रामीणों मे आव्रहृोश व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संव्रहृामक बीमारियों के रोकथाम की सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे है ।

Posted on 16 March 2013 by admin

१६ मार्च । गली कूचो मे लगे जगह जगह कडो के ढेर तथा बजबजाती नालियों से उत्पन्न मच्छरो का बढा प्रकोप लोग की नीद हराम कर रखी है ।
शरद ऋतु के उपरान्त ग्रीष्म ऋतु आगमन के साथ संव्रहृामक बीमारियों ने दस्तक देना शुरु कर दिया है ग्रामीण अंचल के गली कूचो कस्बा मार्केट व नगर क्षेत्रो मे गन्दगी का अम्बार है जहां नुक्कड चैराहे व सार्वजनिक स्थलो पर लगे कूडो का ढेर व बजबजाती नालियों से कीटाणु तथा मच्छरो के प्रजानन मे कई गुना इजाफा हो गया है ।
ज्ञातव्य हो कि पूर्व सरकार ने प्रत्येक राजस्व गांव में गन्दगी से निजात दिलाने व संव्रहृामक बीमारियोें के बढते प्रभाव को कम करने के उददेश्य से सफाई कर्मियों की नियुक्ति की । परन्तु कार्यरत अधिकतर सफाई कर्मी ग्रामीण अंचलो मे सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने की बात तो दूर अपने कार्यरत राजस्व ग्राम में कभी जाना मुनासिब नही समझते जबकि सरकार ने सफाई कर्मियों को कूडा ढोने वाले ठेलिया वर्दी झाडू व चूना मुहैया कराकर ग्रामीण अंचलो की स्वाच्छता पर जोर दे रखा है ।
सूत्रो के अनुसार सभी ब्लाक खण्डो मे अधिकतर सफाई कर्मी एडीओ पंचायत के इर्द गिर्द घूम कागजी कोरम पूरा करते है । जब कोई ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय सम्भ्र्रन्ति व्यक्ति सफाई व्यवस्था की शिकायत करते है तब सम्बन्धित विभाग के अधिकारी झूठा अश्वासन देकर सफाई कर्मियों का बचाव करते है यथा स्थित स्वास्थ्य महकमा के अन्य कर्रि्मयों की है जो न तो किसी गांव मे मच्छरो व कीटनाशक दवाइयों का छिडकाव करते है और न बढ रहे संव्रहृामक बीमारियों का सही उपचार ।
ऐसे मे खसरा, मलेरिया, टाइफाइड आदि बीमारियां मच्छरो के काटने से लोग प्रभावित नही होते बल्कि समय से उपचार न होन पर अपने जान से भी हाथ धो लेते है । प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन साध रखा है और सफाई व्यवस्था राम भरोसे होने से सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा सरकार को अपनी ही सरकार के अधिकारी और कर्मचारी सरेआम ठेंगा दिखा रहे है

Posted on 16 March 2013 by admin

edited-dscf4523१६ मार्च । जनपद की मीडिया बीते एक माह से पुलिस अधीक्षक की तानाशाही का विरोध कर रही है मगर सपा सरकार के मुखिया गंभीर नही है ।
हैरत है कि सपा सरकार को अपनी ही सरकार के अधिकारी और कर्मचारी सरेआम ठेंगा दिखा रहे है जनपद का पुलिस प्रशासन जनता और मीडिया विरोधी बन अपराध को बढावा दे रहा है । व्यापारी महिलाएं, छात्र, मीडिया सभी पुलिस की मनमानी व निरंकुशता से बेहाल है जनता अपराधियों और पुलिस दोनो से भयभीत और आतंकित है ।
मीडिया को समाचार कवरेज करने से रोका जा रहा है लाठियां बरसाई जा रही है कैमेरे से फोटो डिलीट कर पीटा जा रहा है मगर सरकार न तो जनपद की मीडिया की आवाज सुन रही है न मुलायम सिंह की हिदायत मान रही है जनपद के पुलिस अधीक्षक के आगमन के दिन से ही जनता की सुनवाई बन्द चल रही है जिससे चारो ओर अराजकता व्याप्त है ।
अपराधी दिन दहाडे गोलियां चला रहे है व्यापारियों ने ग्रामीण अंचलो मे जाना बन्द कर दिया है गांव के व्यापारी सुरक्षा के चलते सूर्य ढलते ही घरो मे कैद हो जा रहे है । सडके सूनी हो जा रही है सडको पर केवल अपराधी ही असलहे बाईक से घूम रहे है पुलिस बैरको मे आराम फरमा रही है । सी०ओ०,कोतवाल, एस०पी०बंगलो मे ऐस कर रहे है गस्त बन्द हो चली है दिन ड््यूटी वाले सिपाही शाम को आराम फरमा रहे है । वो भी एस०पी० के फरमान पर सपा सरकार की जन जन में खिल्ली उडाई जा रही है ।
जनता कह रही है अपराध तो बढना ही है सपा की सरकार है विधान सभा मे जिताया तो ये हाल है लोक सभा मे जितायेगे तो जाने क्या होगा ? शनिवार को पत्रकारो ने पुलिस विरोधी नारेबाजी कर पूरे नगर में भ्रमण कर जनता को पुलिस और अपराधियों से सावधान रहने की अपील किया और जिलाधिकारी के अपनी मांगो वाला एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजवाने के लिए सौपा ।
कलेक्ट्रेट गेट पर पत्रकारो ने पुलिस अधीक्षक का बावर्दी पुतला फूंका जिसमे जिले भर के सैकडो पत्रकार मौजूद रहे जिन्होेने शपथ लिया कि जब तक जन विरोधी पुलिस अधीक्षक किरण एस, क्षेत्राधिकारी वी.पी.सिंह व नगर कोतवाल जितेन्द्र गिरी जिला बदर नही हो जाते तब तक पुलिस की खबरो का पूर्णतरू बहिस्कार किया जायेगा । पत्रकारो मे मनोराम पाण्डेय, राजखन्ना, अनिल द्विवेदी, विजय विद्रोही, प्रमोद शुक्ला, वृजेन्द्र विव्रहृम सिंह, अलीम शेख, नितिन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सतीश तिवारी, जगन्नाथ वर्मा, करुणा शंकर तिवारी, अशोक मिश्रा, इस्मत खान, नीरज तिवारी, अवधेश शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, आशिफ, अर्सी, राकेश शर्मा, सुरेश मौर्या, कृष्ण कुमार मिश्रा, सर्वदेव तिवारी, सुरेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रमाशंकर चैरसिया, वृजेश शुक्ला, अनिल पाठक, विनोद पाठक, सूर्य प्रताप सिंह, आदित्य द्विवेदी, रामनारायण चैरसिया, पंकज गुप्ता, राजबहादुर, सुनील शर्मा, अशोक गौतम, विजय चैधरी, लालजी, सुशील मिश्रा, सर्वेश, इम्तीयाज रिजवी, के.के.तिवारी, नमोनारायण चैबे, अफजल, दिनेश श्रीवास्तव, राजुल निगम सहित सैकडो पत्रकार उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in