Archive | राज्य

वाहनो से काले शीशे/ सोलर फिल्म हटवायें-आर0टी0ओ0

Posted on 02 April 2013 by admin

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा ने अवगत कराया है कि परिवहन आयुक्त उ0प्र0 के निर्देशो के अनुपालन में सुरक्षा के दृष्टिगत एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो के विपरीत कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा अभी भी अपने वाहनो को काले शीशे अथवा सोलर फिल्म लगाकर प्रयोग में लाया जा रहा है, के विरूद्ध विगत 01 अप्रैल 2013 से निरन्तर विशेष चेंकिग अभियान जिला प्रशासन/पुलिस के साथ चलाया जा रहा है।
आर0टी0ओ0 डा0 विजय कुमार ने आगरा जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि वे अपने वाहन मे से काले शीशे अथवा सोलर फिल्म हटवा लें ताकि चंेकिग के दौरान उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े, अन्यथा की दशा में मोटर गाड़ी अधिनियम की सुसंगत धाराआंे के अन्र्तगत उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खिलाडि़यो का चयन 4 व 5 अप्रैल को

Posted on 02 April 2013 by admin

गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर द्वारा प्रदेश के मण्डल मुख्यालय पर खिलाडि़यो के चयन हेतु प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षायें आयोजित की जायेगी जिससे कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ी इसमें भाग ले सके और खिलाडि़यों उत्कृष्ट प्रतिभाये चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा सके।
एकलव्य स्टेडियम आगरा में  4 अप्रैल 2013 को एथलेटिक्स, फुटबाल, हाकी, बालीबाल, बैडमिन्टन, तैराकी, क्रिकेट एवं लानटेनिस हेतु खिलाडि़यों का चयन गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेेज लखनऊ द्वारा तथा 5 अप्रैल 2013 को कुश्ती (बालक) जिमनास्टिक एवं बालीबाल (बालक/बालिका) हाकी (बालिका हेतु) खिलाडि़यों का चयन वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर द्वारा प्रारम्भिक चयन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित पूर्णतया आवासीय खेल संस्थायें हैं। गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ में 12 से 15 वर्षीय आयु के प्रदेश के उदीयमान खिलाडि़यों को कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा के साथ एथलेटिक्स बैठमिन्टन, क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, हाकी, लानटेनिस, तैराकी में विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है एवं बीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर में 9 से 12 वर्षीय आयु उदीयमान खिलाडि़यो को कक्षा 6 से 12 तक शिक्षा के साथ बालीबाल (बालक एवं बालिका) हाकी, (बालिका) तथा कुश्ती (बालक) खेलो में प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था है।
दोनो आवासीय खेल संस्थाओं में खिलाडि़यों को शिक्षा तथा खेल प्रशिक्षण के साथ साथ आवास, भोजन , खेल सामग्री, खेल किट, यूनीफॅार्म तथा चिकित्सा सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है। अभिभावको से केवल कक्षा 6 में रू0 1000/- तथा कक्षा 9 मे 2500/- विविध आय रू0 1100/-, काशन मनी रू0 1000/-एपैन्डिक्स ई रू0 800/- वार्षिक शुल्क लिया जाता है ।
चयन समिति में मण्डल मुख्यालय के जनपद के जिलाधिकारी अध्यक्ष, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सदस्य सचिव, उप निदेशक/संयुक्त निदेशक शिक्षा सदस्य, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, कालेज का प्रतिनिधि (प्रशिक्षक) सदस्य होते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हत्या

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद आजमगढ़/थाना रौनापार
दिनांक 01-04-13 को थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उड़ीडीहा निवासी राम नगीना पटेल उम्र 40 वर्ष पुत्र जगन्नाथ पटेल की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी । इस संबंध में थाना रौनापार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

02 पुलिस कर्मियों ने की आत्महत्या

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद वाराणसी/थाना कैण्ट
दिनांक 31.03.13 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस लाइन्स में नियुक्त आरक्षी अखिलेश सिंह यादव, निवासी बसुखारी, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर व महिला आरक्षी कंचन सिंह, निवासी मैनपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर के शव मोहल्ला पाण्डेयपुर नई बस्ती स्थित मकान से बरामद हुये। मृतक आरक्षी उक्त आवास में किराये पर रहता था।
थाना कैण्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षियों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। उल्लेखनीय है कि दोनों पुलिस कर्मियों के मध्य मित्रता थी तथा दिनांक 25.03.13 से डियुटी से अनुपस्थित चल रहे थे। मृतक आरक्षी के
कमरे से महिला आरक्षी द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसके द्वारा स्वेच्छा से आत्महत्या करना अंकित किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गोदाम में आग लगने से 02 लोगों की मृत्यु

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद मुजफ्फरनगर/थाना नईमण्डी
दिनांक 31.03.13 को थाना नईमण्डी क्षेत्रान्तर्गत श्री गोरऊ, निवासी गांधी कालोनी, थाना नईमण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर के गद्दे का गोदाम गली नं0-14 में है। गोदाम में अचानक आग लग जाने के कारण 02 कर्मचारियों 1.हरेन्द्र उर्फ राजू उम्र 29 वर्ष व 2.रोहित उम्र 22 वर्ष की जलने से मृत्यु हो गयी।
इस संबंध में थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मार्ग दुर्घटना-04 लोगों की मृत्यु

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद इलाहाबाद/थाना थरवई
दिनांक 31/01.04.13 की रात्रि थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रूदापुर के पास उ0प्र0रोडबेज की बस नं. यूपी-70बीटी-0881 व इण्डिका कार नं. यूपी-70एएम-3800 में आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिससे इण्डिका कार में बैठे 04 लोगों 1.राजेन्द्र कुमार मालवीय उम्र 45 वर्ष, निवासी बी-1/18 एडीए कालोनी, नैनी, जनपद इलाहाबाद, 2.श्रीमती मालती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी मातादीन, 3.संदीप कुमार उम्र 24 वर्ष, निवासीगण एचडी-25 अवन्तिका कालोनी, नैनी, जनपद इलाहाबाद व 4.राजेश कुशवाहा उम्र 50 वर्ष, निवासी डीए-1/229 एडीए कालोनी, नैनी, जनपद इलाहाबाद की मृत्यु हो गयी।
इस संबंध में थाना थरवई पर मु0अ0सं0 49/13 धारा 279/304ए भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधायक अरुण वर्मा को विश्वास मत में सफल होने पर बधाई

Posted on 01 April 2013 by admin

सुलतानपुर १ अप्रैल । उ०प्र० कश्यप निषाद सभा के प्रमुख पदाधिकारी गणो ने बाधमंडी कार्यालय पर बैठक कर मोतिगरपुर के प्रमुख राम मूर्रि्त निषाद व विधायक अरुण वर्मा सहित सहयोगी क्षेत्र पंचायत सदस्यो को विश्वास मत में सफल होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी ।
उक्त बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निषाद ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक अरुण वर्मा व समर्थक सदस्यो के विशेष प्रयाश व सहयोग से सफलता प्राप्त की गयी है । इस विजय से समाज का भी सम्मान बढा है । उक्त बैठक में प्रमुख रुप से राम सदल निषाद जिलाध्यक्ष, देवतादीन निषाद, रमेश कुमार, लालबहादुर निषाद आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रविवार शाम अनियन्त्रित मोटर साइकिल से युवक की टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Posted on 01 April 2013 by admin

सुलतानपुर १ अप्रैल । रविवार को बीती शाम रिस्तेदारी से घर जा रहे युवक की मुजेहना गांव के निकट सामने से आ रही अनियन्त्रित मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी गम्भीर रुप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर ले जाया गया जहां पर युवक की हालत बिगडते देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सराय रानी गांव निवासी हरीदीन निषाद का २० वर्षीय पुत्र राजेश निषाद रविवार की बीती शाम अपनी मोटर साइकिल से उदय राज निषाद के साथ गोपीनाथपुर  गांव गया था जहां से घर वापस आते समय मुजेहना गांव के निकट सामने से आ रही मोटर साइकिल से टक्कर हो जाने से राजेश गम्भीर रुप घायल हो गया स्थानीय लोगो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर ले गये जहां पर चिकित्सको ने प्राथमीक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया जिसकी उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा शव विच्छेदन हेतु शव गृह भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मीडिया की उपेक्षा से पत्रकार जगत में क्षोभ ।

Posted on 01 April 2013 by admin

१ अप्रैल । जनपद का दुर्भाग्य है कि जनपद मे दोनो बडे आला अधिकारियों द्वारा मीडिया को लगातार उपेक्षित किया जा रहा है जिससे पूरे पत्रकार जगत में क्षोभ व्याप्त होता जा रहा है । जिसकी आंच विकास पुरुष अखिलेश यादव के महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी पडनी शुरु हो गई है ।
हैरत है कि जनपद की जिलाधिकारी के पास सारे कामो के बावजूद अखबारो से जुडे मान्यता प्राप्त पत्रकारो की मान्यता फाईल को देखने और उस पर हस्ताक्षर करने की भी फुर्सत नही है जिसकी अन्तिम तारीख २८ फरवरी थी उसे बीते एक माह से ज्यादा होने को है फिर भी अभी तक मैडम के हस्ताक्षर की प्रत्याशा मे फाईल पडी है । जिससे मान्यता प्राप्त पत्रकार कुठित हो रहे है ।
प्रायरू ये पत्रकार सूचनाधिकारी से सम्पर्क करते है तो बताया जाता है कि अभी कुछ नही हुआ । सोचिए जरा जनपद मे जब मीडिया कर्मियों के साथ जिलाधिकारी का बर्ताव है तो अन्य विभागो व विभागाध्यक्षो का एक निरीह और गंवई जनता के साथ क्या हाल होगा । यही नही जनपद के जाने कितने कार्य इसी तरह अटके होगे उससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात है कि सूचना मंत्रालय स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास है जो कि नित नये नये विकास की योजनाओं की जनहित मे घोषणाये करते जा रहे है मगर ये घोषणाएं उ०प्र० की राजधानी सें चल कर जनपद के आलाधिकारियों की अलमारियों मे कैद हो जा रही है ।
न जनता को पता न मीडिया को कब बजट आया कब योजना लागू हुई कोई नही जानता अब सरकारी बैठको की सूचना पत्रकारो को नही दी जाती न ही आलाधिकारी आम जनता तक सरकार की योजनाओं को प्रेस के माध्यम से जाने देना चाहते है यही कारण है कि सरकार को सत्त्ता संभाले १ वर्ष हो चुके है मगर जिले के लोगो को बदलाव न तो दिख रहा है न सुनाई दे रहा है इसके लिए जनपद के आलाधिकारी ही अपनी सरकार को चेतना शून्य और नक्कारा बनाने मे जुटे है उसी का अनुसरण छोेटे कर्मचारी व अधिकारी भी कर रहे है ।
मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनता और मीडिया की उपेक्षा बन्द कराई जाये और अधिकारियों की कार्यशैली की गोपनीय जांच कराई जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवागन्तुक एस.डी.एम. ने जनहित के मुददो को वरीयता से निपटाने का आश्वासन दिया ।

Posted on 01 April 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर १ अप्रैल । बार एसोसिएशन लम्भुआ के परिचयात्मक होली मिलन समारोह मे नवागन्तुक एस.डी.एम. ने जनहित के मुददो को वरीयता से निपटाने का आश्वासन दिया ।
अधिवक्ता संघ लम्भुआ के होली मिलन समारोह मे नवागन्तुक एस.डी.एम. आर.बी़ राम ने परिचय का आदान प्रदान करते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील की समस्याओं से भी एस.डी.एम. को अवगत कराया । एस.डी.एम. ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि अपने कार्यकाल मे जनहित पर विशेष ध्यान देते हुए शिकायतो का निपटारा कराने का प्रयास करेगें । इस अवसर पर अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, सचिव इन्द्र सेन सिंह, राजमणि दूबे, उदय राज मिश्र, ओ०पी०लाल, सुरेन्द्र नाथ शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in