Categorized | वाराणसी

02 पुलिस कर्मियों ने की आत्महत्या

Posted on 02 April 2013 by admin

जनपद वाराणसी/थाना कैण्ट
दिनांक 31.03.13 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस लाइन्स में नियुक्त आरक्षी अखिलेश सिंह यादव, निवासी बसुखारी, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर व महिला आरक्षी कंचन सिंह, निवासी मैनपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर के शव मोहल्ला पाण्डेयपुर नई बस्ती स्थित मकान से बरामद हुये। मृतक आरक्षी उक्त आवास में किराये पर रहता था।
थाना कैण्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षियों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। उल्लेखनीय है कि दोनों पुलिस कर्मियों के मध्य मित्रता थी तथा दिनांक 25.03.13 से डियुटी से अनुपस्थित चल रहे थे। मृतक आरक्षी के
कमरे से महिला आरक्षी द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसके द्वारा स्वेच्छा से आत्महत्या करना अंकित किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in