Archive | राज्य

तिकोनिया पार्क मे गूंजी यदुवंशियों की हुंकार, सरकार की कानून व्यवस्था और यादव सिरमौर अखिलेश यादव की चुप्पी पर आव्रहृोश व्यक्त किया गया ।

Posted on 09 April 2013 by admin

८ अप्रैल । जनपद के पुलिस कप्तान को जनपद की जनता ना ही जानती है न पहचानती है हमेशा जनता और फरियादियों से रहता है पर्दा जब किसी सपा नेता की हत्या होती है तो मजबूरी मे निकलते है कप्तान ।
उन्ही के नक्से कदम पर चल रहे दरोगा से लेकर एडिशनल तक डी०जी०पी० शर्मा जी के तो पूरे प्रदेश की जनता अनजाने ही देखकर पहचान लेगी मगर जनपद के पुलिस कप्तान को तो बावर्दी भी जनता नही पहचानती । ये जनता की मित्र पुलिस है अगर फरियादी इनसे मिलने इनके आफिस जाये तो जाये कैसे ये केैसे आराम तलब अधिकारी है लू, धूप,  गहन अंधकार मे नही निकलते शोर पसन्द नही है अगर फरियादी जोर जोर से बोला तो कोतवाल को बुला कर लाटी चार्ज करवा देगें । अगर मीडिया को कैमरे का प्लैश चमका को और भी बुरा उसे तो पिटवाना ही है हां अगर कोई सपा नेता की हत्या होती है और सपा विधायक जिलाध्यक्ष वगैरह रोडजाम करते है तो एडिशनल को भेज दिया जाता है वर्ना दरोगा व होमगार्ड तो है ही काम चल जायेगा ।
हालात यह है कि जनपद मे इन्हे मुख्यमंत्री द्वारा आयात कर लाये हुए बमुस्किल २ माह होने को है शायद ही किसी थाने या शहर की चैकी भी देखी हो शहर के मोहल्ले या सार्वजनिक क्षेत्र की जानकारी हो हालत यह है कि शायद ही सभी पुलिस कर्मी इन्हे बाई फेस पहचानते हो तब क्यो न बिगडे जिले के हालात पुलिस के अफसर स्वयं काली फिल्मो वाले शीशे युक्त गाडियों में गुजरते है हूटर और अर्दली ही इनकी पहचान बन गये है वर्ना इन्हे पहचानना ही मुस्किल है जनपद मे इनके अल्प प्रवास के दौरान ही ग्यारह हत्याएं हो चुकी है जो कि पूरे जनपद के विभिन्न थानो से संवधित है मगर आज तक एक होमगार्ड भी दण्डित नही किया गया न ही यह जानने की कोशिश की गई कि जिले मे थाना वार कितने नामचीन अपराधी है और उन की क्या पोजीशन है ।
लगातार दिन दहाडे गोलियां चलती है हत्यायें होती है उन्हे मात्र थाने की जी०डी० मे संकलित किया जाता है या जब भीड सत्त्ताधारी नेताओं के साथ खुद अपनी संस्कार की कानून व्यवस्था से पीडित हो धरने पर बैठ जाते है तो निकलते है हमारे मिटटी के शोकेश शेर और सरकारी पारिवारिक लाभ और किसान बीमाधन देकर जनता को शांत कराते है वो भी मल्टी विटामिन उपजिलाधिकारियों के जरिये वर्ना एक दिन में जिले के हालात विगड जाये ।
हैरत तो तब होती है जब कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ऐेसी कौन सी मजबूरी है जो आम जनता के साथ साथ सपा के यादव नेताओं की जघन्य हत्याओं पर चुप्पी साधे है और पुलिस अधीक्षक समेत इन शोकेश ब्रांड अधिकारियों को जिले मे ऐश करने के लिए बैठा रखे है आखिर और कितने यदुवंशियों की संख्या पूरी होेने पर संज्ञान लेगें हमारे यदुवंश सिरमौर अखिलेश यादव जी अपराधियों की फौज बैखौफ होकर बीते २८ मार्च से ही घनश्याम यादव की हत्या के बाद ही ३ अप्रैल को उतरी गांव सभा जो कि सपा के कददावर नेता पूर्व एम.एल.सी.शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से विख्यात है के बेनी पुरवा के जवाहर यादव की नृसंस हत्या से भी नही थके तो ६ अप्रैल को ही मलिकपुर नोनरा के पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव की दुर्लभ से दुर्लभ तरीके से हत्या पर जिले का सपा संगठन सडक पर आ गया और २५ लाख मुवाअजा तथा सरकारी नौकरी की मांग की गई वहां भी सरकारी मल्टी विटामिन दे रोड जाम हटवाया गया और आज जनपद के सभी दलो के यदुवंशियों की हुंकार तिकोनिया पार्क मे गूंजी सभी ने दलो के दलदल से उपर उठकर यादव महासभा के बैनर तले सरकार की कानून व्यवस्था को और यादव सिरमौर अखिलेश यादव की चुप्पी पर आव्रहृोश व्यक्त किया । वक्ताओं मे जिले मे हो रही हत्याओं को पुलिस निष्क्रियता करार दे कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कमला नेहरु संस्थान ने जाब फेयर द्वारा छात्र छात्राओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोले

Posted on 09 April 2013 by admin

८ अप्रैल । कमला नेहरु ग्रुप आफ इन्सट्रीट््यूशंस के फरीदीपुर कैम्पस मे आयोजित किये गए दो दिवसीय जाब फेयर में उत्त्तर प्रदेश समेत दिल्ली, उत्त्तराखण्ड, हरियाणा व अन्य राज्यों से कुल २ हजार से भी अधिक छात्र छात्राओं ने चयन हेतु साक्षात्कार दिया ।  edited-4
पूरे देश में बढती हुई बेरोजगारी के मददेनजर कमला नेहरु संस्थान द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय जाब फेयर की समस्त छात्र छात्राओं ने जमकर तारीफ की व रोजगार के इस अवसर को प्राप्त होने पर कमला नेहरु शिक्षण संस्थान को धन्यवाद भी दिया । रोजगार के इस प्रकार के अवसर मिलने पर सभी छात्र छात्राओं मे खुशी व उत्साह था ।
ज्ञातव्य है कि कमला नेहरु गु्रप आफ इन्सटीटयूशंस मे आयोजित किया गया यह जाब फेयर उत्त्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बडा जाब फेयर है जिसमें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ४० से भी अधिक कम्पनियों ने संस्थान के माध्यम से छात्र छात्राओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोले है ।
स्पैरो टेलीकाम, डीआरएस ग्लोबल, जीसीपीएल, जाइकांम टेक्नोलाजीस, कैडिला फार्मा, आई टी एल, लेजिनी, रेलीवेन्जा, एफिनिटी सोल्सूशंस आदि कम्पनियों ने जाब फेयर के दूसरे दिन छात्र छात्राओं का साक्षात्कार किया । कमला नेहरु ग्रुप आफ इन्सीटीट््यूशंस के फरीदीपुर कैम्पस के डीन डा. आर.के.सिंह, प्रबन्ध संकाय के निदेशक डा. पीयूष पाण्डेय, तकनीकि संकाय के निदेशक डा. एस.डी.पाण्डेय, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेट आफीसर राघवेन्द्र त्रिपाठी व एजुकेशन इन्डिया इन्कारपोरेशन के सीईओ मनोहर चेलानी ने छात्र छात्राओं को उनके उज्जव भविष्य की लिए शुभकामनाएं भी दी ।                                          जाब फेयर में साक्षात्कार करने पहुंचे छात्र छात्राएं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विशम्भर प्रसाद निषाद के आवाहन पर निषादराज जयंती समारोह हमीरपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

Posted on 06 April 2013 by admin

edited-100_5028 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद के आवाहन पर निषादराज जयंती समारोह हमीरपुर में बड़े धूमधाम से मुख्यालय के पुराना तहसीलदार बंगला मैदान में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चैधरी थे। कार्यक्रम में विशम्भर प्रसाद निषाद को निषादराज की उपाधि से बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चैधरी ने अलंकृत किया। इस अवसर पर  बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तो सायरी का भी दौर चला । पूरा मैदान खचाखच भरा था। मंच तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दरमियान मंत्री को समस्या सुनाने के लिए फरियादी भी पीछे नहीं रहे। किसी प्रकार अगर वह मंच तक नहीं पहुंच सके तो उन्होंने अपने शिकायत पत्र को एक दूसरे को देकर मंत्री तक पहुंचाया।
बेसिक शिक्षा एवं पुष्टाहार मंत्री राम गोविन्द चैधरी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को विस्तार बताते हुए कहा कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव के मन में गरीबों मजलूमो के प्रति अगाध प्रेम है। जिसके कारण उन्होंने मछुवा समुदाय के हितों की रक्षा के लिये सदैव प्रयास किये है। समय के बदलाव के साथ जब नदी पार कराने का व्यवसाय मछुवा समुदाय का समाप्त हो गया। रोजी रोटी के लाले पड़ गये। नयी आर्थिक नीति तथा परिस्थियों में भूखे सोने लगे तो उन्होंने पहली बार प्रदेश सरकार ने निर्णय किया कि सिर्फ मछुवा समुदाय को नदी से रेत-बालू, खनन का पट्टा दिया जायेगा। मतस्य अखेट हेतु तालाबों नदी के पट्टे देने का नियम बनाया ताकि यह समुदाय खड़ा हो सके। श्री चैधरी ने बताया कि एक बार फिर निषाद कश्यप सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिये प्रदेश सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके केन्द्र को भेज दिया है। तथा प्रदेश में भी इन जातियों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र मिलना शुरू हो गये है। श्री चैधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं हमीरपुर, महोबा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार विशम्भर प्रसाद निषाद को लाखों वोटों से आगामी लोकसभा चुनाव में विजय बनाने की अपील करते हुये कहा कि वक्त आ गया है कि बुन्देलखंड केन्द्र में अपनी भागीदारी मजबूत करने के लिये एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ चले। इस अवसर पर जालौन क्षेत्र के सांसद घनश्याम अनुरागी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुये बुन्देलखंड वासियों को गरीब बनाने का आरोप मड़ा। कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन पुष्पेन्द्र सिंह यादव, महिला सभा सपा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष चिरैया प्रजापति, पूर्व विधायक अंम्बरेश कुमारी के अलावा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

edited-100_5013 edited-100_5014

edited-100_5022 edited-100_5023

edited100_5031

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिविल जज का स्थानान्तरण

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई उच्च न्यायालय द्वारा जिले से न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए जिसमें जिले में कार्यरत बहुआयामी व्यक्तित्व की जज सीनियर डिवीजन डाॅ जया पाठक का तबादला जनपद आगरा हो गया। उनके जाने से न्यायिक कर्मचारी गमगीन हुए। उनके अलावा दो न्यायिक अधिकारी सिविल जज सी0डि0 कैडर में औरेया से जगन्नाथ मिश्र एवं सिविल जज जू0डि0 कैडर कानपुर देहात से यशपाल जी हरदोई आ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिले में नहीं कोई दागी होमगार्ड मिला

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई उत्तर प्रदेश शासन के पुलिस महानिदेशक द्वारा जिलों के पुलिस अधीक्षकों से जानकारी मांगी गई थी कि जिलों में कोई यदि दागी होमगार्ड या पूर्व का अपराधिक व्यक्ति काम कर रहा हो तो पुलिस महानिदेशक एसी शर्मा के निर्देश के बाद दागी छवि का होमगार्ड जिसकी चार्जशीट लगी हो या एफआईआर दर्ज हो विवरण उपलब्ध करवाया जाए। डीजीपी के आदेश पर हरदोई के पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल द्वारा इस बावत सभी थानाध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई भी अपराधिक या दागी होमगार्ड का विवरण प्रकाश में नहीं आया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

नए राशन कार्ड बनाने का कार्य 15 मई से प्रारम्भ 31 मई की समय सीमा बताई गई

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई जनपद में नए राशन कार्ड बनाने पुरानों को जमा करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। इस कार्य को नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा सम्पन्न किया जा रहा है। कार्य दिवस 15 मई से 31 मई के बीच रखा जाएगा। पात्र श्रेणी के मानक भी तय कर लिए गए। जिले में इस समय 7,88,887 राशन कार्ड है। जिसमें बीपीएल कार्ड 1,88,932 अन्तोदय 1,17,727 तथा एपीएल 4,81228 कार्ड रिकार्ड में है। नगरीय क्षेत्रों में इनकी संख्या 1,45,392 की है। जिसमें हरदोई शहर के कुल राशन कार्ड संख्या 49,664 ही बताई गई। डीएसओ एसपी सिंह के अनुसार मानक के अनुरूप निर्धारित सर्व वर्ग के हित मंे राशन कार्ड बनाए जाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई प्रशासन ने की तैयारी नहीं बिकेगा गुटखा, पांच बोरी पकड़ा गया

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई शासन का फरमान आया नगर मजिस्टेªट एके शुक्ला तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रेलवेगंज की दुकानों पर छापामारकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच बोरी गुटखा के पाउच भी पकड़े गए। नगर मजिस्टेªट द्वारा बताया गया कि बरामद गुटखा की बोरियों की जांच लैब में करवाई जाएगी। दुकानदारांे ंमें इस छापामारी से हडकम्प मच गया। वह दुकान बन्द करके या फिर दुकानों को लावारिस हालत में छोड़कर चले गए। ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा रोक के बावजूद गुटखा जिले में खुले आम बेंचा जा रहा था। प्रशासन का अमला जब हरकत में आया और जुर्माना कार्रवाई की बात कही गई तो आम बिक्री तो बन्द हो गई मगर छिपे तौर पर जारी है। नगर निवासियो में गायत्री परिवार सुभाष कल्याण समिति भगवान परशुराम सभा द्वारा किए गए प्रयासों को सार्थक बताकर जनहित में उठाया गया कदम बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

गर्मी आई परन्तु सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जारी हुई पानी की सप्लाई

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई की प्रशासनिक व्यवस्था को अभी तक सम्भवतः गर्मी का एहसास नहीं हो पाया। तभी तो जिला अस्पताल महिला अस्पताल ओपीडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्डों पर किसान भवन, सभी जगहों पर आम नागरिक पानी के लिए परेशान होकर घूमता है। मंडी परिषद जहां पर किसानों का जमावड़ा रहता वह भी पानी की व्यवस्था न पाकर परेशान हो उठता। सवाल इसी बात का हैं क्या हरदोई पद्यारे तो साथ में यात्री पानी लेकर आए। जिम्मेदार अधिकारी, विभागाध्यक्ष, सीएमएस पीएन ंिसह नल ठीक करने की बात बता रहे है। जबकि अन्य अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार मीडि़या को है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई नपाप करेगी व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई नगर पालिका की बैठक मंे तहसील से लगे कांजी हाउस में आधुनिक व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु जब रखा गया तो सभी परिषद के सदस्यों द्वारा उसे तुरन्त मंजूरी मिल गई। इसके अतिरिक्त शहीद उद्यान में बच्चों के खेल उपकरण लगाने, विकास कार्य हेतु 1,12,55,400 के लाभ का बजट भी पास किया गया। पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका की बैठक में अनुमानित बजट 23,58,98 हजार एवं अनुमानित राशि 10,20,50 हजार रूपए कुल 24,57,03000 की आय दर्शाई गई तथा 23,24,47600 का व्यय दर्शाया गया। साल के अखिर में 1,12,55400 अवशेष बचने की बात भी बताई गई। पालिका चैयरमैन मीना अग्रवाल द्वारा सर्वसम्मति से तहसील के निकट एक व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण जो खाली पड़े कांजी हाउस को स्थानान्तरित करके बनाने का प्रयास किया गया एवं लखनऊ चुंगी से शाहजहांपुर रोड तक एच-एच लाइट पेयजल हेतु नया जनरेटर क्रय करने की बात भी कही गई। नुमाइश चैराहा पर प्रस्तावित नया फव्वारा, कम्प्नी गार्डेन में बच्चों के खेल के उपकरण उसकी साज सज्जा क्रीडा स्थल का निर्माण कार्य का बजट भी सर्वसम्मिति से पास हुआ। बैठक में आय व्यय दिसम्बर 12 से मार्च 2013 का निदेशालय से प्राप्त अनुमोदन धनराशि का आवंटन का प्रस्तुतीकरण नाला निर्माण कार्य सफाई अभियान प्रकाश व्यवस्था बारात घरों में टेन्ट वगैरह का इनतजाम इसमें शामिल किए गए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित सभी सदस्य ईओ संजय मिश्र के साथ मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे घायल युवक की मौत

Posted on 05 April 2013 by admin

सुलतानपुर ४ अपै्ल । चोटहिल अवस्था मे घायल युवक की उपचार के दौरान जिलाअस्पताल मे बीती रात मौत हो गयी ।

प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र अन्र्तगत असवा निवासी सुनील दूबे ३५ वर्ष पुत्र लक्ष्मी नारायन दूबे बुधवार को दोपहर गांव के निकट मोटरसाइकिल लेकर खडड में पलटने से गम्भीर रुप से घायल हो गये ।

परिजनो ने गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गयी । सूचना पर पहुुची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु शव गृह भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in