Archive | राज्य

मंदिरों में दिन भर गंूजते रहे माॅ के जयकारे

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई इन दिनों नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तातंा लगा रहता है और भजन, कीर्तन आदि होते रहते है। जिससे वातावरण में माॅ के मंत्रों से गंूजायमान रहता है। शहर के प्रमुख मंदिरो में श्रणण देवी मंदिर, बाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर, बाबा तुरन्तनाथ मंदिर, आदि मंदिरों में दिनभर भक्तगणों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है और हर कोई माॅ से अपने मनौती पूर्ण होने के लिए मन्नते मांग रहा है। जिसके चलते मंदिर में प्रतिदिन जागरण, कीर्तन, हवन, आदि हो रहे है। बताते है कि इन दिनों माॅ का नाम लेने से सारी बाधाएं दूर हो जाती है और माॅ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते है। इसलिए नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चोरी की नियत से घुसे चोर, आहट पाकर भागे

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के अन्तर्गत वैटगंज निवासी विनोद गुप्ता के आवास को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने की नियत से घर में घुसे लेकिन पाडोसी की आहट पाते ही चोर वहां से भाग निकले। गृहस्वामी विनोद गुप्ता ने बताया कि वह लोग दूसरे घर में थे। घर पर ताला लगा हुआ था जब वह लोग घर आए तो उन्होने कुण्डी टूटी हुई देखी और अन्दर के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था। अब आपको बताते चलें कि इन शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे हर रोज कहीं न कहीं चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस जब तक एक घटना का खुलासा करती है तब तक चोरी पुलिस को चुनौती देते हुए दूसरी चोरी कर डालते है। जिससे पुलिस परेशान है लोगों से पुलिस का सहयोग करने की बात कह रही है। जब इस सम्बन्ध में पुलिस से बात करनी चाही तो उन्होने कहा कि जांच चल रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई के कलेक्टेªट परिसर में ब्लाक टोडरपुर की ग्राम पंचायत कठमा के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें ग्रामीणों ने आवास व विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणांे का कहना था कि 2012-13 में ग्राम पंचायत कठमा के नयापुरवा व समैचीपुर को शासन द्वारा डाॅ राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के अन्तर्गत चयनित किया गया था। लेकिन शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जो शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आवास, विद्युततीकरण एवं अन्य समस्याओं की जांच कराकर गरीबों को उनके आवास आदि सुविधाएं जो शासन द्वारा प्रदत्त की जा रही है। उनका लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानाचार्या की मनमानी से अभिभावक परेशान

Posted on 16 April 2013 by admin

हरदोई शहर कोतवाली बाबा मंदिर निवासी मुकेश सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सेन्ट जेवियर्स की प्रधानाचार्या मौसमी चटर्जी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र सूर्यांश, उज्जवल, अंशिका, तेजस्वी जो कक्षा 9, 7, 5 ,2 के छात्र है। सभी बच्चों की प्रेवश फीस जमा करा दी गई है। फिर प्रधानाचार्या अपनी मनमानी के चलते बच्चों को कक्षा में बैठने नही देती है और बच्चों को कक्षा से निकालकर धूप में खुले आसमान के नीचे बिठा दिया जाता है जिससे बच्चे अस्वस्थ्य हो गए है और उनका कहना था कि आज के बाद तुम लोग स्कूल नहीं आओगे और न ही तुम लोगों की फीस वापस दी जाएगी। इसी बात से परेशान बच्चों ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई जिस पर उन्होने डीएम से गुहार लगाते हुए प्रधानाचार्या को आदेशित कर बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने दी जाए साथ ही सभी बच्चों की तरह उनके बच्चों के साथ भी समान व्यवहार किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाजारों में बिक रहा बाल पुष्टाहार

Posted on 15 April 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर १५ अपै्रल । सरकार के बाल विकास पुष्टाहार मंत्रालय के संयोजन मे आंगनबाडी केन्द्रो के माध्यम से नैनिहालो व गर्भवती महिलाओ के पोषण हेतु मिलने वाला पुष्टाहार बाजारो मे पशु आहार के रुप मे बेचा जा रहा है ।
सरकार के नैनिहालो व गर्भवती महिलाओ की सेहत सुधारने के लिए लाखो करोडो रुपये व्यय कर पुष्टाहार तैयार करवा कर ऑगनबाडी केन्द्रो के माध्यम से वितरण कर रही है लेकिन लाख प्र्रयास के बावजूद भी पुष्टाहार ऑगनबाडी केन्द्रो मे इन सब के बीच न बंटकर बाजार मे पशुआहार के रुप मे आसानी से उपलब्ध है  जिसे लोग अपने मवेशियो का खिलाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ा रहे है ।
कागजों मे आंगनबाडी केन्द्रो से लेकर प्रा० वि० तक पुष्टाहार वितरण का कार्य पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से होता है जब कि इससे ही हट कर सब कुछ हो रहा है  न तो बच्चो को रोस्टर के मुताबिक पुष्टाहार वितरित किया जा रहा है और न ही इन केन्द्रो पर उल्लिखित बच्चे उपस्थित होते है।
अगर केन्द्रो पर गुणवत्त्ता व पारदर्शिता के हिसाब से पुष्टाहार का वितरण किया जाता है तो क्या मवेशियो के लिए भी सरकार ने अलग से पुष्टाहार की व्यवस्था कर रखी है जो बाजारो मे पशुआहार के रुप मे सहजता से उपलब्ध है।
कस्बो व गॉवो मे गर्भवती महिलाओ व नैनिहालो हेतु अनुबन्धित बाल पुष्टाहार मवेशिवो के लिए १०० रुपये मे बेचा जा रहा है वही पर मवेशियो के लिए उपलब्ध पशु आहार व चूनी आदि को कीमत पुष्टाहार से कई गुना ज्यादा है जबकि कम दाम मे मिलने वाला पुष्टाहार पशु आहार से कई गुना ज्यादा फायदे मंद है इसीलिए मवेशी रखने वाले इन केन्द्रो के माध्यम से हर बार ज्यादा बोरी की मांग करते है जिसे केन्द्रो की संचालिकायें रुपये की चाहत मे नौनिहालो के मुख का निवाला छीन कर बेचने मे गुरेज नही करती है ।
वास्तव मे पुष्टाहार तो मवेशी खा रहे है और कागज मे बच्चो को खिलाया जा रहा है और कागज मे बच्चो को खिलाया जा रहा है क्षेत्र के कई गांवो के लोगो की शिकायत तो यहॉ तक है कि हमारे यहॉ तो कभी वितरण ही नही होता है। सम्बन्धित विभाग व आंगन बाडी केन्द्रो के मिली भगत से पुष्टाहार बाजारों मे पशु आहार के रुप में बिक रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किक बक्सिंग प्रदर्शन

Posted on 15 April 2013 by admin

सुलतानपुर १५ अप्रैल  । सुलतानपुर किक बक्सिंग एसोशिएशन के तत्वाधान मे पंडित सोम प्रकाश पाठक संस्कार एकेडमी में किक बक्सिंग का प्रदर्शन किया गया ।
इस कार्यक्रम मे बच्चो को आत्मरक्षा के उददेश्य से फायर जंप, टाइगर जंप और फायर ब्र्रेकिंग आदि के गुण बताए गए जिला किक बक्सिंग के महासचिव नसीरुदीन ने कहा की इस प्रदर्शन में प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाडियों ने तरह तरह के प्रदर्शन किए जो आकर्षण का केन्द्र रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Posted on 15 April 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर १५ अप्रैल  । लम्भुआ थाना क्षेत्र के जइतपुर विडार निवासी श्याम कली पत्नी राजेन्द्र कुमार की ट्रक की चपेट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लम्भुआ थाना क्षेत्र के जइतपुर विडारा निवासी श्यामकली पत्नी राजेन्द्र कुमार सुबह घर से लम्भुआ ब्लाक रोड के पास दवा लेने जा रही थी रोड पार करते समय अचानक ट्रक सं० यू०पी०४४ टी १८१५ ने टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई । सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे मे लिया और शव का पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धा एवं आस्था का केन्द्र बना लोहरामऊ देवी धाम ऽ आश्चर्यचकित करता हंै मार्बल पत्थर पर स्वयं उभरा मां भगवती का आकार ऽ हजारांे श्रद्धालु कर रहे हैं प्रतिदिन माॅं भगवती के दर्षन

Posted on 15 April 2013 by admin

edited-dscn2315 15 अप्रैल । सुलतानपुर जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहरामऊ देवी धाम का बना प्राचीन भव्य एवं विशाल मंदिर इन दिनों श्रद्धा एवं आस्था का केन्द्र बना हुआ है। मंदिर की ख्याति पहले से ही थी किन्तु मन्दिर के जीर्णीद्धार के समय दुर्गा माॅं की प्रतिमा के पीछे लगाने जाने वाले मार्बल पत्थर पर जो आकृति स्वयं उभर उठी लोग उसे देखकर आज भी आश्चर्यचकित रह रहते हैं। आकृति के उभार के बाद से इस धाम की ख्याति और बढ़ गयी। नवरात्रि में लाखों श्रद्धांलु मां के प्राचीन रूपों का दर्षन करने आते हैं और अपनी मन्नतों के पूरा होने पर हलुआ-पूड़ी चढ़ाते हैं।
उल्लेखनीय है कि माँ भगवती लोहरामऊ देवी का मंदिर सहस्त्रांे वर्ष पुराना है। इस स्थान पर मां भगवती का स्वयं प्रादुर्भाव हुआ हैं जिनके सम्मुख एक दूसरी प्रतिमा स्थापित व सुसज्जित हैं। इस स्थान पर पुराने जमाने से ही सावन महीने मे नागपंचमी और रक्षा बंधन के बीच पड़ने वाले शुक्रवार एंव सोमवार को मेला लगता रहा है। साल में दो बार पड़ने वाले नवरात्रि को भी लाखों श्रद्धालु दर्षन कर मां भगवती से मन्नते मागते हैं। इस मंदिर पर सन् 19७८ में पुजारी के तौर पर लोहरामऊ निवासी पं0 सरयू प्रसाद मिश्र आये। इसके उपरान्त इन्होंने सन् 19८३ में गर्भगृह मंदिर के जीर्णोद्धार की बात सोची। जिसके सहायक पं. लालता प्रसाद तिवारी धर्मदासपुर बने, तत्पश्चात अप्रैल 19८३ में गर्भ गृह मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न हुआ। वयोवृद्ध द्वय ने जनपद के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी पं0 रमाकान्त द्विवेदी को उत्सव में आमंत्रित किया। जिसमें उन्होंने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से निकले मंदिर के रास्ते को पिच कराया। उत्साह बढ़ा विशाल बने गुम्बद व पूरे मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए दोनो बुजुर्गो ने कमर कस ली। सन् 1991 मे स्वामी पीताम्बरदेव जी महराज हडि़या बाबा के कर कमलांे द्वारा जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया। इसके बाद भक्तो की जागृति व सहयोग से मंदिर को एक विशाल रूप दिया गया जो प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। लोग अपनी मन्नतें पूरी होने पर यहां पूड़ी-लपसी (आटे का गीला हलुआ) चढ़ाते हैं। बच्चों के मुण्डन संस्कार भी होते हैं।
ज्ञात हो कि इस मां भगवती के पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार के समय ऐसी वास्तुकला पायी गयी। जिसमंे एक इंच भी लोहा नही लगा हुआ हुआ था और ईटे भी लगभग 10 किलो वजन की पाई गई तथा यज्ञ इत्यादि करने के लिए यज्ञ शाला की आवश्यकता थी। इसी बीच इस इच्छा को लिए पं0 लालता प्रसाद तिवारी बीमारी के कारण विस्तर पर पडे रहे और पुजारी सरयू प्रसाद मिश्र को बुलाया और कहा कि लगता है कि यह कार्य अधूरा रह जायेगा पुजारी ने आश्वासन दिया इसी बीच पं0 लालता प्रसाद का देहावसान हो गया। जिसके पश्चात सन् 1997 में ६०० वर्ग फीट की यज्ञ शाला का निर्माण हुआ तथा  गर्भगृह में एक भक्त ने मार्वल पत्थर लगाने का काम षुरू हुआ। पत्थर की सफाई के दौरान पुरानी मूर्ति के शीर्ष पर मार्बल पत्थर में ही मां भगवती का अद्भुद आकार स्वंय बन गया। लोगो ने आशंका जाहिर किया कि यह बनवाया गया है बिहारी कारीगर सुरेन्द्र यादव से भी लोगों ने पूछ-तांछ कि कहीं पुजारी ने तो नही बनवाया जिस पर उस कारीगर ने लोगो को बताया कि न ही बनवाया गया है और न मैने ही बनाया है यह मां भगवती की असीम कृपा है। इस चमत्कार को श्रद्धालु जगतजननी के स्वंय सिद्ध स्थान और प्रभाव का महत्व मानते हैं। ठीक इसी तरह पुजारी के बैठने के स्थान पर चार-चार चैको के संयोग से बनी हुई फर्श पर मृग चर्म का निशान आज भी दृष्टब्य है।
इसी बीच मंदिर के पुजारी रहे पं0 सरयू प्रसाद मिश्र का देहावसान हो गया। जिसके बाद उनके साथ रह रहे उनके पुत्र पं. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने मंदिर को दायित्व संभाला। मंदिर के पुजारी पं. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि २६-२७ वर्ष की अवधि मे इस स्थल से तमाम तरह के चमत्कार होते रहे है जिनका उल्लेख करना सामान्य लोगो की दृष्टि में हास्यास्पद समझा जायेगा। इसके लिए सिर्फ मां भगवती की कृपा मान लेना ही श्रेयस्कर होगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित कुंए के बारे में किवदंतियां है कि लोहरामऊ गांव उस दौरान किसी राजा के अधीन नहीं था। तत्कालीन भदैयां नरेश रुस्तम सिंह ने रात्रि में लोहरामऊ गावं पर धावा बोला। मां भगवती ने गांववासियो को स्वप्न में इसकी जानकारी दी। लोग विहवलता से उठे और बात को सत्य पाया। लोगो ने देखा कि एक स्त्री लड़ते हुए आगे-आगे जा रही है उस दौरान अचानक एक बवंडर सा आया और रुस्तम सिंह का सिर धड से अलग हो गया और स्त्री विलुप्त हो गयी। तब इस बात से दुःखी होकर भदैयां की रानी नाराज हो गयी और निश्चय किया कि इस गांव में कहीं पानी नही ग्रहण करुंगी। इसके उपरांत भदैयां रानी मां देवी की शरण में आयी और मन्दिर के सामने एक कुएं का निर्माण करवाया। जहां पर आकर वह अपने ही बनवाए हुए कुएं से जल को ग्रहण करती थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जाम की झाम से शहरवासी परेशान

Posted on 15 April 2013 by admin

हरदोई शहर इन दिनों जाम की झाम से कराह रहा है। शहर के सबसे व्यस्तम चैराहा नुमाइश चैराहा, सिनेमा चैराहा, बड़ा चैराहा या फिर सोल्जर बोर्ड चैराहा हो हर तरफ जाम ही जाम देखी जा सकती है। शहर मंे चल रहे आटो रिक्शा आए दिन जाम की एक बड़ी समस्या बन रहे है। अभी कुछ दिनांे पहले सिटी मजिस्टेªट के द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया था। जिससे सड़के काफी चैड़ी लगने लगी थी। आपको बता दें कि शहर ही नहीं शहर के विभिन्न कस्बों में भी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। शाहाबाद, पिहानी, बेनीगंज, माधौगंज, आदि कस्बों मंे जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के आने-जाने के कारण जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे कई घंटे जाम में लोग फंसे रहते है। इस सम्बन्ध में जब सिटी मजिस्टेªट से बात की गई तो उन्होने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंदिरों में दिन भर गंूजते रहे माॅ के जयकारे

Posted on 15 April 2013 by admin

हरदोई इन दिनों नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तातंा लगा रहता है और भजन, कीर्तन आदि होते रहते है। जिससे वातावरण में माॅ के मंत्रों से गंूजायमान रहता है। शहर के प्रमुख मंदिरो में श्रणण देवी मंदिर, बाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर, बाबा तुरन्तनाथ मंदिर, आदि मंदिरों में दिनभर भक्तगणों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है और हर कोई माॅ से अपने मनौती पूर्ण होने के लिए मन्नते मांग रहा है। जिसके चलते मंदिर में प्रतिदिन जागरण, कीर्तन, हवन, आदि हो रहे है। बताते है कि इन दिनों माॅ का नाम लेने से सारी बाधाएं दूर हो जाती है और माॅ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते है। इसलिए नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in