Archive | राज्य

शर्मनाक घटना

Posted on 18 April 2013 by admin

१८ अप्रैल । स्थानीय थाना क्षेत्र कुडवार के देवलपुर गांव में शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है जहां व्यक्ति ने अपने चचेरे छोटे भाई की पत्नी को हवस का शिकार बना डाला दुराचार की शिकार महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलपुर गांव निवासी मन्जू २२ वर्ष पत्नी अर्जुन (दोनो काल्पनिक नाम)  बीती  रात घर मे थी कि चचेरे जेठ रामहेत उर्फ नन्कउहृ पुत्र राम पदारथ यादव ने पति की गैर मौजूदगी मे घर में अन्दर घुसकर अपनी हवस का शिकार बना डाला । पीडिता की चीख पुकार सुनकर पडोसी एवं पति मौके पर पहुंच गये दुराचार की शिकार महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया ।
उधर पीडित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । पीडिता  ने पुलिस पर सुलह समझौता करने का आरोप लगाया है । इस घटना के सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है दुराचार की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मां के भक्तो की भीड़ उमड़ पडी ।

Posted on 18 April 2013 by admin

१८ अप्रैल । वासंतीय नवरात्र के अष्ठमी के दिन सभी शक्तिपीठों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही मां के भक्तो की भीड़ उमड़ पडी । देर शाम तक मन्दिरो में देवी भक्तो ने मां दुर्गा के पूजन व अर्चन किये ।
नगर के रुद्र नगर स्थित मां नयना देवी के मंदिर, मां काली शक्तिपीठ शाहगंज, काली माई का थान मेजरगंज, मां भगवती का धाम लोहरामउहृ पर भोर से ही जय माता दी के जयकारो के साथ भक्तो ने नारियल चुनरी और प्रसाद चढा कर अपने घर परिवार और समाज की मंगलकामना की प्रार्थना की । दिन भर मन्दिरो में घंटे घडियालो व मां के जयकारो की गूंज से पूरा क्षेत्र अध्यात्मिक हो गया।
मन्दिरों में घंटे शंख की ध्वनि व जगतजननी की जय जयकार के साथ सुबह सायं आरती हुई जिसमे श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। बताते है वैसे तो वासंतीय और शरद नवरात्र व दो गुप्त नवरात्रो की उपासना से हमारे सनातन धर्म मे जीवन के हर क्षेत्र मे विजय सुनिश्श्च्ति होती है जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से आसुरी शक्तियो एवं जीवन की कठिनाइयो से भक्तो को नवदुर्गा के विभिन्न्न रुप की उपासना से मुक्ति प्राप्त होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निरूशुल्क परीक्षण शिविर

Posted on 18 April 2013 by admin

१८ अप्रैल । जनपद सुलतानपुर के लगभग सभी ब्लाको के चयनित गांवो मे स्वास्थ्य मेला और निरूशुल्क परीक्षण शिविर चल रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के अतिदुरुह ग्रामीणांचल के ग्यारह गांवो मे अब स्वास्थ्य विभाग स्वयं अपने विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम समेत पहुंच रहा है यह १६ अप्रैल से ५ मई तक चलेगा । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और उ०प्र० एडस नियंत्रण सोसाईटी के तहत ग्यारह गांवो के मरीजो की जांच और दवा वितरण का एक वृहद कार्यव्रहृम चला रहा है जिसमे जिले की जानी मानी समाज सेवी संस्था प्रताप सेवा समिति के बालन्टियर भी जुटे है ।
स्वास्थ्य विभाग ने कार्यव्रहृम के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग को भी कार्यव्रहृम के नोडल अधिकारी, जिला क्षयरोग अधिकारी बनाये गये है । स्वास्थ्य मेले के लिये एड्स सोसाईटी और प्रताप सेवा समिति ने अपने पूर्व अध्ययन और क्षेत्रीय सर्वे जिसमें स्थानीय गांवो के निवासियों के रहन सहन, देश परदेश के निवास और आवागमन को आधार मानकर उनके प्रवास के दौरान जाने अनजाने में लगी दुरुह बीमारियों की रोकथाम और उनके द्वारा फैलने वाले संव्रहृमण को खास ध्यान मे रखकर रुप रेखा बनाई गई और अब इन सबसे खतरनाक और बीमारियों को रोकने और उनके मरीज चिन्हित करने के लिये संस्था के विषय विशेषज्ञ संजय सिंह, परियोजना प्रबंधक सीमा श्रीवास्तव, श्याम मौर्या और एड्स नियंत्रण सोसाईटी के संजय मिश्रा की देखरेख मे जयसिंहपुर ब्लाक के फतेहपुर संगत मे लगे स्वास्थ्य शिविर मे महिला एवं पुरुषो का निरूशुल्क परिक्षण किया गया ।
इस दौरान इन स्वस्थ्य कर्रि्मयों को अन्य विभागो का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के चलते कार्यव्रहृम देर से शुरु हो पा रहा है वही इस तरह के आयोजन से ग्रामीणो में उत्साह देखा गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रैली 17 को

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों की विशाल रैली का आयोजन कल दिनांक 17 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से स्वर्णजयन्ती चैराहा(डीएमचैराहा) से किया जायेगा। रैली का षुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आग लगने से हजारों का नुकसान

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई सण्डीला क्षे़ में गांव मल्हेरा में एचटी लाइन टूटकर गिर गई जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं अतरौती थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा मजरा हर्रैया के खेतों मंे दोपहर में आग लगने से 20 बीघा गन्ने की फसल व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से अभिमन्यु का 7 बीघा गन्ना, रामचन्द्र का 4 बीघा तथा सनेही का तीन बीघा गेहूं जल गया। आग लगने की जानकार नही हो सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर कछौना निवासी मोहम्मद अनीस की टेलर की दुकान में आग लग जाने से कपडे, नकदी व हजारों का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल में हो रही अवैध वसूली

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई जिला अस्पताल में मरीजों का शोषण वदस्तूर जा रही है। षासन की  ओर से दिए गए आदेशो की धज्जियां उड़ाते हुए आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में खुलेआम भर्ती फीस वसूली जा रही है। जिला मुख्यालय की यह हालत पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है। गौरतलब है कि आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में गंभीर रोगी भर्ती कराए जाते हैं। पूर्व में भर्ती फीस जमा कराई जाती थी, लेकिन अब शासन स्तर से आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में मरीज की भर्ती निःशुल्क किए जाने तथा जांच षुल्क भी माफ कर देने का आदेष जारी किया गया था, लेकिन अस्पताल में मनमानी हो रही है। मरीज की हालत कितनी भी गंभीर क्यों न हो बिना 40 रुपये लिए उसे भर्ती नहीं होती है और यह चोरी छिपे नहीं खुलेआम हो रहा है। जिला अस्पताल की हकीकत विभाग के दावों की पोल खोल रही है। जब इस सम्बन्ध में सीएमएस से बात की गई तो उन्होने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धर्मशाला का छज्जा गिरा, तीन की मौत

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई माधौगंज कस्बे में निर्माणाधीन धर्मशाला का दीवार गिराते समय छज्जा ढह जाने से उसके मलबे मे दबकर मजदूर, पिता-पुत्र समेत की दर्दनाक मौत हो गयी। सबुह हुई इस सनसनी खेज घटना से कस्बे मे हडकंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके  पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौत की खबर मृतक के गांव मे मिली तो पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गयी। कोतवाली के अन्तर्गत       फिरोजपुर गांव निवासी चन्द्रपाल (40) पुत्र भगवान दयाल अपने 17 वर्षीय इकलौते पुत्र सुल्तान व गांव के प्रभुदयाल (19) पुत्र जंगबहादुर को साथ लेकर परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करने घर से माधौगंज कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में सुबह 10 बजे दीवार गिरा रहा था उसी समय धर्मशाला का छज्जा ढह गया। जिसके मलबे मे तीनो मजदूर दब गये । छज्जा गिरने की जानकारी से हडकप मच गया। जब तक लोगो ने दबे लोगो को निकाला तब  तक सुल्तान और प्रभुदयाल की मौत हो चुकी थी। घायल चन्द्र प्रकाश को उपचार के लिए     जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे ही मृतकों के गांव मे  शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पाकर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने पीडित परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ब्लैक कैट कमाडों से लैस हुई हरदोई पुलिस

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी मंे जुटे पुलिस      अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल ने जिले की पुलिस को क्राइम ब्रंाच का अलग कार्यालय देने के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जिले में स्वैट (एस.डब्ल्यू.ए.टी) का गठन किया है। स्वैट के बारे में जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह दस्ता स्पेशल विशेष हथियार व विशेष युक्तियों से लैस दस्ता है। जो ईनामी बदमाशों और गम्भीर अपराधों को रोकने में काम करेगा। यह दस्ता कहीं भी कभी भी किसी समय जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में क्राइम ब्रांच का विस्तार व संसाधन बढ़ाए जा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई। तहसील दिवसों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाये और कोई भी जन शिकायत लंबित न रखी जाये। यह बात शाहाबाद में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने सभी अधिकारियों से कही। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर रहें और तहसील दिवस, लोकवाणी की शिकायतों तथा प्रमाण पत्र वितरण के माामले लंबित न रखे जायें। सभी अधिकारी कार्यालय दिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जरूर बैठे और जन शिकायतों का निस्तारण करायें। डीएम ने कहा कि गेहूं खरीद के लिये ग्राम स्तर पर तैनात कर्मियों को लगाकर किसानों को क्रय केन्द्रों पर लाया जाये और सभी किसानों का गेहूं बिना किसी कठिनायी के क्रय कराया जाये। उन्होने तहसील दिवस में उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा कि जिला योजना के लिये जनप्रतिनिधियों सेे परिव्यय के अनुसार प्रस्ताव ले लिया जाये। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की 153 शिकायतें प्राप्त हुयीं जिनमें से 08 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोर्ट ने हत्या एवं अपहरण मामलों में सुनाई सजा

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बच्चू सिंह की कोर्ट मंे एक मुकदमे की सुनवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को 10 साल कैद व 5 हजार रूपये जुर्माना जबकि अपर जिला जज डीके शर्मा ने अपहरण के मामले में एक को दोषी पाते हुए 10 हजार रूपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। अब आपको बताते चलें कि सरोज कुमार ने अपनी पुत्री बिट्टी देवी की शादी घटना से साढ़े सात वर्ष पहले टडि़यावां क्षेत्र के सुहासा निवासी कुरेन्द्र सिंह के साथ की थी। कुरेन्द्र अपनी पत्नी को मारता व पीटता तथा घर से रूपये व दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करता था। जब दहेज की मांग पूरी न हो सकी तो बिट्टू को जला दिया गया था। कोर्ट ने मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोप को दोषी मानते हुए उसे 10 साल कैद व 5 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं दूसरे मामले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के नन्दाखेड़ा निवासी गया प्रसाद ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई राकेश 18 दिसम्बर 2009 को कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी सैय्यद तालिब निवासी छतरू के घर गया था तथा उसके बाद वह रिश्तेदारी में गया। उसके बाद से राकेश का कोई पता नहीं चला। इसी मामले में कुछ दिन बाद सई नदी में एक कंकाल भी मिला। जिसे लोगांें ने राकेश का कंकाल बताया था। कोर्ट के समक्ष चले मुकदमें में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकी अधिवक्ता ज्योति प्रकाश बाजपेई ने की। कोर्ट ने अभियुक्त छतरू को अपहरण के मामले में सजा सुनाई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in