Categorized | हरदोई

आग लगने से हजारों का नुकसान

Posted on 18 April 2013 by admin

हरदोई सण्डीला क्षे़ में गांव मल्हेरा में एचटी लाइन टूटकर गिर गई जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं अतरौती थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा मजरा हर्रैया के खेतों मंे दोपहर में आग लगने से 20 बीघा गन्ने की फसल व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से अभिमन्यु का 7 बीघा गन्ना, रामचन्द्र का 4 बीघा तथा सनेही का तीन बीघा गेहूं जल गया। आग लगने की जानकार नही हो सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर कछौना निवासी मोहम्मद अनीस की टेलर की दुकान में आग लग जाने से कपडे, नकदी व हजारों का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in