Archive | आगरा

राजनैतिक दलों के साथ बैठक 22 सितम्बर को कलेक्ट्रेट में

Posted on 21 September 2010 by admin

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आगरा जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ सामान्जस्य, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 22 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव ने अनुरोध किया है कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारी बैठक में भाग लेने का कश्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेले का आयोजन

Posted on 16 September 2010 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने अवगत कराया है उनके कार्यालय में  20 सितम्बर को प्रात: 10:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में फर्टिलाइजर कम्पनी द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर इण्टरमीडिएट/स्नातक जिनकी आयु 18 से 26 वशZ तक के अभ्यर्थी 18 सितम्बर तक अपना आवेदन पत्र जमा कर रोल नं0 प्राप्त कर सकते है । साक्षात्कार हेतु 20 सितम्बर को प्रात: 10:00 बजे सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ को देखते हुए धारा 144 के अन्तर्गत तैराकी-जलक्रीडा का आयोजन प्रतिबन्धित

Posted on 16 September 2010 by admin

जिला प्रशासन द्वारा नदियों में बाढ की स्थिति को देखते हुए धारा 144 के अन्तर्गत बाढ की स्थिति में किसी प्रकार की तैराकी-जलक्रीडा तथा नाव संचालन प्रतिबन्धित कर दिया गया है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट आगरा(नगर) अरूण प्रकाश ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत आदेश दिये है कि महानगर में यमुना नदी में कोई तैराकी प्रतियोगिता आयोजित नही की जायेगी। इस आदेश का उल्घंन भा.द.वि. की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगी।

इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जगदीश द्वारा ग्रामीण अंचलो के लिए आदेश पारित किये है कि ग्रामीण अंचल में स्थित किसी भी नदी में कोई तैराकी प्रतियोगिता आयोजित नही की जायेगी और न ही कोई व्यक्ति किसी को तैराकी प्रतियोगिता/ तैराकी करने हेतु प्रेरित नही करेगा।

उन्होंने कहा कि जनपद की किसी भी नदी में कोई भी नाव चालक द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के नाव का संचालन नही करेगा।उन्होंने बताया है कि बाढ की स्थिति में किसी प्रकार की तैराकी-जल क्रीडा से जनहानि की प्रबल सम्भावना रहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा मित्र को मतदान कार्मिक बनाया जायेगा

Posted on 16 September 2010 by admin

अपर आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2010 में कार्मिकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में बताया है कि सरकारी/अर्ध सरकारी विभागो, सरकार द्वारा गठित निगमो/प्राधिकरणों आदि के कार्मिक को निर्वाचन कार्य में लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पश्ट किया है किश क्षा मित्रों को मतदान अधिकारी-तृतीय के रूप में निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी स्पश्ट किया है कि भारत सरकार के नियन्त्रणाधीन कार्यालयों के कार्मिकों को निर्वाचन कार्य में लगाए जाने पर कोई रोक नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां अन्तिम रूप से तैयार

Posted on 14 September 2010 by admin

आगरा - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता  दिनांक 01 जनवरी 2010 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां अन्तिम रूप से तैयार हो गई है।

इन नामावलियों का 14 सितम्बर को अन्तिम रूप से जनपद के अन्तर्गत पडने वाले सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान/ तहसील स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों पर कार्य दिवस में अवलोकन हेतु उपलब्ध है। सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया है कि जिला निर्वाचन कार्यालय में भी निर्वाचक नामावलियां जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्वीन्स बेटन रिले आगरा भ्रमण की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Posted on 10 September 2010 by admin

13 सितम्बर को मॉकड्रिल व 17 सितम्बर को सभी तैयारियों का पूर्वाभ्यास

भ्रमण मार्ग पर 8 हजार स्कूली बच्चे स्वागत करेंगे

आगरा -  राष्ट्रमण्डल खेलों के अवसर पर क्वीन्स वेटर रिले का आगरा में 20 सितम्बर को भ्रमण कार्यक्रम है। इस अवसर पर व्यवस्थाओ को सुचारू बनाने के लिए  जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने उप समिति वार समीक्षा की और निर्देश दिये कि व्यवस्थाओं की स्थल पर निरीक्षण हेतु 13 सितम्बर को मॉक िड्रल में सभी अधिकारी भाग लेंगे तत्पश्चात 17 सितम्बर को स्कूली बच्चों सहित सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से पूर्वाभ्यास किया जायेगा।

उन्होंने निर्देश दिये कि भ्रमण मार्ग पर निर्धारित स्थलों पर 21 एम्बूलेंस खडी रहेंगी और 2 एम्बूलेंस स्टेडियम पर उपलब्ध रहेंगी।  वाहनों  की  पािर्कंग  हेतु सदर थाने के सामने मैदान तथा आगरा क्लव ग्राउण्ड आदि स्थानों को दर्शाते हुए रूट मैप का पत्रक भी कार्डो के साथ भेजें। प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने आर्मी बेस वर्कशॉप पर स्वागत कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों के मिनट-टू-मिनट विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि किसी स्तर पर संवादहीनता या अव्यवस्था की सम्भावना न रहे।

अपर जिलाधिकारी कै0 आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि वैटन के स्वागत में सदर बाजार चौराहे से पीएसी ग्राउण्ड तक सडक के एक ओर लगभग 8 हजार स्कूली बच्चे खडे किए जायेंगे। उनके साथ उनके शिक्षक भी रहेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में कक्षा 10 या इससे वरिश्ठ कक्षाओं के बच्चों को ही रखें और उनके स्कूल के आसपास क्षेत्रों में ही रखें। साथ ही वैटिन कान्वाय गुजरने के तुरन्त बाद उनको विद्यालयों में वापस भेज दिया जाये। प्रत्येक विद्यालय के साथ दो होमगार्ड रहेंगे साथ ही सिविल डिफेंस तथा पीआरडी जवान भी रहेंगे। प्रत्येक विद्यालय को संख्या के अनुसार पेयजल की बोतल, चिप्स व बिस्कुल के पैकेट, सन शेड, तिरंगी झण्डिया तथा कॉमन बैल्थ झण्डिया जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से उपलबध कराई जायेंगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, एसपी यातायात, एसपी क्राइम, नगर मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, आरटीओ, क्रीडा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन हेतु कर्मचारियों की सूचना अविलम्ब भेजे

Posted on 07 September 2010 by admin

आगरा- पंचायत निर्वाचन-2010 हेतु  सभी विभाग/कार्यालयाध्यक्ष  अपने  अधीनस्थ  अधिकारी/
कर्मचारियों की सूचना अविलम्ब कलक्ट्रेट स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र (एन0आई0सी0) पर अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनििश्चत करें। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि कार्यालयाध्यक्ष व्यक्तिगत ध्यान देकर सूचना भिजवायें अन्यथा निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कडी कार्यवाही की जायेंगी।

अपर प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/क्षे0से0अ0 राजीव यादव ने बताया है कि 358 विभागों/विभागाध्यक्षों से सूचना मांगी गई थी जिनमें से अधिकांश ने सूचना भेज दी हैं, परन्तु अभी भी 35 विभागों से सूचना नही मिली है। इनमें मुख्यत: नगर निगम, आ0वि0प्रा0, वाणिज्यकर, सहायक बेसिक िशक्षा अधिकारी आदि विभाग सम्मिलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा

Posted on 07 September 2010 by admin

आगरा- जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2011-12 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2011 का आयोजन दिनांक 6 फरवरी 2011 दिन रविवार को किया जायेगा, जिसके लिए आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 30 सितम्बर, 2010 हैं।

आवेदन पत्र प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय के माध्यम से जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कक्षा 5 में पढ रहे छात्रों को नि:शुल्क वितरण हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि मेधावी छात्रों विशेशकर ग्रामीण अंचल के छात्रों को प्रवेश परीक्षा की जानकारी प्राप्त हो सकें, और वह अपना आवेदन पत्र समय से भर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा “ग्रामीण भारत“ पत्रिका का विमोचन

Posted on 05 September 2010 by admin

आगरा- जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “ग्रामीण भारत“ का विकास भवन सभागार में विमोचन किया।

इस अवसर पर श्री अभिजात ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुचाने वाली अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत पत्रिका ग्रामीण स्तर पर होने वाले अच्छे कार्यो का प्रचार प्रसार करने में उपयोगी सिद्व होगी। इसके माध्यम से प्रकाशित कार्यो से अधिकारियों को प्रोत्साहन और मार्ग दर्शन मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पत्रिका का प्रकाशन लगभग 5 वर्ष बाद पुन: प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश और मार्ग दर्शन में यह पत्रिका नियमित छपेगी और ग्रामीण योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार में सहायक होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में 11 केन्द्रो पर आज

Posted on 29 August 2010 by admin

परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू
आगरा - कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक उप निरीक्षक (एक्ज्युकेटिव) परीक्षा 2010 आगरा नगर में 29 अगस्त को प्रात: 10 से 12 बजे और अपरान्ह में 2 से 4 बजे के मध्य 11 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जा रही है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया है कि परीक्षा को निर्विध्न सम्पन्न कराने एवं शान्ति व्यवस्था बनाने रखने हेतु महानगर के परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर की परिधि में जनहित में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा -144 के अन्तर्गत निशेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी एवं स्टाफ के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति एकत्रित नही होगें। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी तक फोटोस्टेट मशीन, पीसीओ संचालित नही होगे। इस परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग नही हो सकेगा।  उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रो में बी.डी. जैन गल्र्स डिग्री कालेज, केन्द्रीय विद्यालय नं0 2,भगवती देवी जैन गल्र्स इण्टर कालेज, केन्द्रीय विद्यालय नं0 1, माया रानी गल्र्स इण्टर कालेज, एन.सी. बैदिक इण्टर कालेज, साकेत विद्यापीठ इण्टर कालेज, श्रीमती वैजन्ती देवी इण्टर कालेज, रत्नमुनि जैन इण्टर कालेज, विक्टोरिया इण्टर कालेज, आर.बी.एस. इण्टर कालेज सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in