Archive | आगरा

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Posted on 22 September 2011 by admin

निर्वाचक नामावलियों का 29 सितम्बर को आलेख्य प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2012 के आधार पर जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। नियत कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 सितम्बर 2011 गुरूवार तथा अन्तिम प्रकाशन 02 जनवरी 2012 को किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान तिथियों -9 अक्टूबर, 16 अक्टूबर तथा 23 अक्टूबर 2011 को पदाविहित स्थलों (मतदेय स्थलों) हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेन्ट बना सकते है, जो सम्बन्धित मतदेय स्थल के बूथ लेबिल अधिकारी(बी0एल0ओ0) को मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुई त्रुटियों को चिन्हित करने में सहयोग कर सकते हैं।
उन्होंनें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि 29 सितम्बर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जायेगा। दावे और आपत्तियां 29 सितम्बर से 29 अक्टूबर 2011 तक प्राप्त किये जायेगें। दिनांक 7 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोशिएन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों का पढा जाना और नामों का सत्यापन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेबिल एजेन्टों के साथ समस्त मतदेय स्थलों पर दाने और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान तिथियां 9 अक्टूबर, 16 अक्टूबर तथा 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन सोमवार 2 जनवरी 2012 को किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला 29 सितम्बर से

Posted on 22 September 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साॅई का तकिया, एम0जी0 रोड, आगरा के कार्यालय परिसर में दिनांक 29,30 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर,2011 को (लगातार तीन दिन) रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पाॅच कम्पनियों-डिश टी0वी0,एअर सेल, स्पाइस, मेट लाइफ, एमएनवाईएल द्वारा काॅल सेन्टर्स हेतु दिनांक 29 सितम्बर, 2011 दिन गुरूवार को कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के लगभग 500 पदों पर 18 से 30 आयु के इंटर/स्नातक पास अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी। हिन्दी भाषा का स्पष्ट उच्चारण तथा अंग्रेजी तथा कम्प्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वेतन 4750 से 7750 तक प्रतिमाह तथा देय भत्ते व सुविधाएं देय होंगी।
वर्धमान स्पिनिग एण्ड जनरल मिल्स एवं वर्धमान यार्न एण्ड थ्रेड्स लुधियाना द्वारा ट्रेनी पुरूष कर्मी के 300 पदों तथा ट्रेनी महिला कर्मी के लगभग 100 पदों पर 18 से 30 वर्ष आयु के न्यूनतम 8वीं अधिकतम 10 वीं पास पुरूष/महिला अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी। पुरूषों की भर्ती 30 सितम्बर तथा महिलाओं की भर्ती 01 अक्टूबर, 2011 को की जायेगी।
राजीव कुमार यादव क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आगरा मण्डल, आगरा ने बताया कि निशुल्क आवेदन-पत्र कार्यालय के कक्ष सं0 19 से प्राप्त कर इसी कक्ष में चयन तिथि से एक दिन पूर्व जमा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त करें। चयन तिथि को समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, फोटो, आई0 डी0,तथा प्रवेश पत्र सहित चयन प्रक्रिया वाले दिन प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित होने की अपेक्षा की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को आगरा की घटना की तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये

Posted on 19 September 2011 by admin

माननीया मुख्यमंत्री जी ने घायलों को एक-एक लाख रू0  की आर्थिक मदद देने की घोषणा की
माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस महानिदेशक तथा विशेष पुलिस महानिदेशक मौके पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी नेे अधिकारियों को आगरा की घटना की तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करने तथा इस घटना के लिए दोषी लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हांेने पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था से जुडे़ सभी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने घटना में घायल हुए चार लोगों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी को कल आगरा के घटना की जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने मामले को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आहूत की। इस बैठक में उन्होंने स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की और घटना के संबंध मंे अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस प्रकार की घटना के तुरन्त बाद मंत्रियों एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पुलिस व जांच एजेन्सियों को विवेचना में दिक्कत होती है और घायलों का उपचार एवं उनकी देखभाल का कार्य भी प्रभावित होता है। इस परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ अधिकारी मुख्यालय से ही इस घटना की जांच-पड़ताल में मौके पर कार्य कर रही एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें सभी आवश्यक तकनीकि सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि जांच एजेन्सियां एवं पुलिस के अधिकारियों को छानबीन करने तथा ़सुबूत आदि एकत्रित करने में कोई असुविधा न हो और घायलों के उपचार एवं उनकी देखभाल का कार्य भी प्रभावित न हो। माननीया मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उनके निःशुल्क इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाये।
प्रवक्ता ने बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस महानिदेशक श्री आर0के0 तिवारी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक श्री बृजलाल आज दिनांक 18 सितम्बर, 2011 को मौके पर पहंुच कर स्थित की समीक्षा कर रहें हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने कल आगरा में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे इस घटना के तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करें। माननीया मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि ऐसे तत्व पुनः इस तरह की घटना को अंजाम देने  का दुःसाहस न कर सकें। उन्हांेने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुडे़ सभी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि आगरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टी0टी0 जेड के लिए पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान बनाये- मण्डलायुक्त

Posted on 14 September 2011 by admin

12वीं पंचवर्षीय योजना हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं के प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत करें।

ताज ट्रैपेजियम जोन के पर्यावरणीय सुधार हेतु पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान (एन्वायरेमेंन्ट मैनेजमेन्ट प्लान) बनाने तथा 12वीं पंचवर्षीय योजना हेतु ताज ट्रैपेजियम जोन (टी0टी0 जेड) के अन्तर्गत भेजे जाने हेतु परियोजनाओं के संबंध में मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में विभागवार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। मण्डलायुक्त ने केंन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व्दारा पूर्व में बनाये गये  “ पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान “ को शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप संशोधित करते हुए टी0टी0 जेड हेतु निर्धारित प्राथमिकता परियोजनाओं को समाहित करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विस्तृत पर्यावरणीय प्रबंधन प्लान बनाने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि संशोधित परियोजनाओं के प्रस्ताव वांछित अभिलेखों सहित 25 सितम्बर तक शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 12वीं पंचवर्षीय येाजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय को टी0टी0 जेड की परियोजनाएं पे्रषित की जानी हैं। मण्डलायुक्त ने कार्य में तत्परता लाने एवं समन्वय हेतु समिति के गठन हेतू निर्देश दिये। इस समिति में डी0एफ0ओ0 एन0के0 जानू, आगरा विकास प्राधिकरण के नगर नियोजक इश्तियाक अहमद, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा0 बी0बी0 अवस्थी को नामित किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे पे्राजेक्टस “ ताज टैªपेजियम पर्यावरण संरक्षण निधि “ से वित्त पोषक हेतु प्रस्तुत किये जाने हैं, जिनका सीधा प्रभाव पर्यावरणीय सुधार से हो और जो कि जे0एन0एन0यू0आर0एम0 अथवा किसी अन्य स्कीम/निधि से पोषित नहीे हो पारहे हों। बैठक में विभागों व्दारा प्रस्तुत 6 परियोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। नगर निगम व्दारा इस योजना में विभिन्न पार्कों का सुदृढीकरण तथा नवीनीकरण प्रस्तावित हैं। नगर निगम व्दारा ट्रांन्सपोर्ट नगर में विकास कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। सिंचाई विभाग व्दारा आगरा बैराज की संशोधित परियोजना का प्रस्ताव हैं। यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम व्दारा शहर के प्रमुख मन्टोला नाले के सुदृढीकरण कराया जाना प्रस्तावित हैं। वन विभाग व्दारा आगरा, मथुरा एवं फिरोजाबाद में वृहद वनीकरण की योजना प्रस्तुत की गई है। भरतपुर ड्रेन के सुदृढीकरण की परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिससे भरतपुर जिले की ड्रेनेज प्रणाली में सुधार के साथ पर्यावरणीय सुधार भी होगा।
उन्होंने निर्देश दिये कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व्दारा तैयार किये गये ई0एम0पी0 को नीरी नागपूर से शीघ्र अपडेट करवा लिया जायें। संबंधित विभाग परियोजनाओं के प्रस्ताव तथा विस्तृत नवीनतम आंगणन अविलम्ब टी0टी0 जेड कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
बेैठक में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण रामस्वरूप, डी0एफ0ओ0 एन0के0 जानू, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा0 वी0वी0 अवस्थी, नगर नियोजक इश्तियाक अहमद, श्री रमन एवं जल निगम, नगर निगम, सिंचाई, ग्रीन गैस लि0 आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जल निगम टी0टी0जेड के पूर्ण कार्यों की तत्काल हस्तांतरित करें

Posted on 12 September 2011 by admin

पूर्ण कार्यों का भोैतिक सत्यापन संयुक्त टीम करे- मण्डलायुक्त

comissioner-agra-amrit-abhijat-holding-ttz-monitoring-committee-meetingमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि टी0टी0 जेड के अन्तर्गत जल निगम व्दारा 72 करोड रूपये की लागत से पेयजल हेतु ओवर हैड टैंक, सीवर लाइन आदि के कार्यों को जल संस्थान को हस्तान्तरित करने की कार्यवाही तत्परता से करें और उनकी उपयोगिता के बारे में भी आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारी संयुक्त रूप से कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि टी0टी0 जेड और जे0एन0एन0यू0आर0एम0 की फण्डिंग में ओवर लैपिंग न हो। उन्होंने गंगाजल परियोजना की नवीनतम डी0पी0आर0 जैसा कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार को प्रस्तुत की है, की प्रति भी उपलब्ध करा दें।

मण्डलायुक्त सर्किट हाउस पर आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। ज्ञातव्य हैं कि आगरा शहर की जलापूर्ति, सीवरेज तथा ठोस कूडा निस्तारण के कार्यों की प्रभावी देखरेख हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय व्दारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उ0प्र0 सरकार व्दारा अनुश्रवण समिति का गठन किया गया था।
जल निगम के मुख्य अभियंता सुशील कुमार ने गंगाजल परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 2888 करोड रूपये की संशोधित डी0पी0आर0 शासन को प्रस्तुत की गई है। मण्डलायुक्त ने इस योजना के बारे में पावर पाइन्ट प्रस्तुतीकरण व्दारा अविलम्ब विस्तृत जानकारी सदस्यों केा दने के निर्देश दिये। मुख्य अभियंता ने बताया कि यह योजना 150 क्यूसेक गंगाजल के लिए बनाई गयी हैं।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि यमुना नदी में गिरने वाले नालों की सूची और उनसे गिरने वाले एफुलेन्ट का आगणन सहित विवरण तैयार करायें। बैठक में शहर में विभिन्न स्थानों पर चमडे की कतरनों के निस्तारण पर चर्चा हुई। अवगत कराया गया कि चमडे की कतरनों की रिसाइकिलिंग कर अन्य कार्यों में उपयोग हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम ऐसे क्षेत्रों में चमडे की कतरनों की बिक्री की व्यवस्था करायें ताकि लोग कतरनों को नालों में न फेकें और बिक्री से लाभ हो सके।
बैठक में जल संस्थान व्दारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिये जाने पर चर्चा करते हंुए निर्देश दिये गये कि इस संबंध में आख्या के बिन्दु निर्धारित किये जाये। बैठक में पार्क माइनर से जलापूर्ति, कूडा निस्तारण एवं कुबेरपुर खत्ताघर के संचालन आदि पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सदस्य डी0के0 जोशी, श्री रमन एवं आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राम स्वरूप, सचिव उदयीराम, नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे, डी0एफ0ओ0-एन0के0 जानू, मुख्य अभियंता जल निगम सुशील कुमार, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वी0वी0 अवस्थी सहित जल संस्थान, सिंचाई, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Posted on 10 September 2011 by admin

राज्य निर्वाचन आयुक्त उ0 प्र0 श्री राजेन्द्र भौनवाल ने आज सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में नगर निकाय निर्वाचन के सम्बन्ध में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और व्यवस्थित रूप से निर्वाचन हेतु निर्देश दिये। प्रभारी अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय एवं मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव ने बिन्दुवार आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित ई0वी0एम0(इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) प्राप्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त 1980 कन्ट्रोल यूनिट तथा 2570 वैलेट यूनिट प्राप्त हुई है जिन्हें निर्देशानुसार सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इनके साथ जनपद हेतु आवंटित 60 स्टील वाक्स भी प्राप्त हो गये है।
श्री श्रीवास्तव ने नगर निकाय वार एवं वार्ड वार तैनात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा जनपद में सात नगर पंचायतों में 85 वार्ड है जिनमें कुल 32 मतदान केन्द्र व 91 मतदान स्थल है। जनपद में पाॅच नगर पालिका परिषदों में 125 वार्ड है और इनमें 43 मतदान केन्द्र और 125 मतदान स्थल हैं। नगर निगम आगरा में 90 वार्ड ,282 मतदान केन्द्र तथा 1049 मतदान स्थल हैं। इस प्रकार नगर निकाय निर्वाचन के संदर्भ में जनपद में कुल मतदान केन्द्रो की संख्या 357 तथा मतदेय स्थलों की संख्या 1265 है। अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 1241540 है।
उन्होंने नगर निकाय वार नामांकन स्थलों की भी जानकारी दी। सहायक निर्वाचन अधिकारी  रामदास ने कार्यालय व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पंचास्थानि चुनावालय कलेक्ट्रेेट आगरा में फैक्स एवं ई-मेल सुविधा  उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्यालय में टोल फ्री नम्बर-1950

Posted on 10 September 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्री पी0 सी0 गुप्ता को जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व मथुरा की फोटोयुक्त मतदाता सूची के लिए विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री गुप्ता का सी.यू.जी. मोबाइल नम्बर 09454409740 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जिला निर्वाचन कार्यालय आगरा के दूरभाष संख्या 0562-2260571 तथा टोल फ्री नम्बर 1950 पर मतदाता सूची/फोटो पहचान पत्र आदि सम्बन्धी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में संवेदन शीलता लाये -प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री नेतराम

Posted on 08 September 2011 by admin

विकास कार्यो को गुणवत्ता से ससमय पूर्ण करने के निर्देश

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री नेतराम ने अधिकारियों को सचेत किया है कि कार्य प्रणाली में संवेदन शीलता लायें और जन समस्याओं का प्रभावी और परिणाम परक निस्तारण सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि कार्यो में सुधार की गंुजाईश रहती है अतः पूर्ण मनोयोग के साथ समयवद्वता से कार्य पूर्ण करें। कार्यालयों में नियत समय में जनता को उपलब्ध रहें। क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते हुए जनता तक पहॅुचेे और सही स्थिति की जानकारी करें। शिकायत कत्र्ता का मोबाइल नम्बर उसके आवेदन पर अंकित कराये ताकि निस्तारण की जानकारी दे सके।
प्रमुख सचिव ने आज यहां स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त सभागार में विकास कार्यो तथा कानून एवं व्यवस्था के बारे में विभागवार गहन समीक्षा की । उन्होंने आगरा मण्डल के सभी जिलों मे डा0 अम्बेडकर ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्योे की विभाग योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की विभागवार समीक्षा की और सभी योजनाओ से अबिलम्व सन्तृप्त कराने के निर्देश दिये। मण्डल में इस वर्ष इन ग्रामों में 44 सामुदायिक केन्द्रो का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मद में आवंटित धनराशि का उपयोग करते भवन निर्माण के साथ विद्युतिकरण आदि कार्य भी साथ साथ कराये।
उन्होंने मा0 श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आबास योजना की समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणबत्ता के साथ आन्तरिक कार्यो में सुधार,मतदाता फोटो पहचान पत्र, राशन कार्ड बनाने आदि कार्य भी कराने की आवश्यकता बताई। मण्डलायुक्त ने बताया कि वर्ष 2008-09 में बनाये गये सभी 6 हजार आबास आवंटित हो गये है। वर्ष 2009-10 के लक्ष्यो के अनुसार मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना में मण्डल में स्वीकृत 4173 भवनों के सापेक्ष 3404 आवासों का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना के आवेदन पत्रों पर बी.पी.एल. कार्ड का सत्यापन आपूर्ति विभाग की सूची से कराये जाने पर सहमति प्रकट की गई। उन्होंने मण्डल में ‘‘उत्तर प्रदेश जनहित गारन्टी अधिनियम‘‘ के अन्तर्गत सेवाओं को सराहनीय बताया।
उन्होंने निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में समय से पास बुक में अंकन सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान ने बताया कि महामाया गरीब बालिका आर्शीबाद योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में चयनित लाभार्थियों को धनराशि दे दी गई है।
प्रमुख सचिव ने शिक्षकों, चिकित्सकों, ग्रामों में सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि केवल चेतावनी जारी करना ही कोई कार्यवाही नही है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्य-पुस्तकों का पूर्ण वितरण न कराये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तीन दिन में पाठ्य पुस्तकांे का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

उन्होंनें जननी सुरक्षा योजना सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पारदर्शिता और सेवा भावना से संचालन पर बल दिया । उन्होंने मा0 मुख्य मंत्री जी के प्राथमिकता कार्यक्रमों, मनरेगा, मा0 मुख्यमंत्री जी घोषणा  एवं शिलान्यास योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रजनीकांत मिश्र तथा पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन पी.के.तिवारी ने कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान तत्परता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक का संचालन करते हुए मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने प्रगति आख्या से अवगत कराया। इस अवसर पर मण्डल के सभी जिलों के जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,डी.आई.जी., मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष तथा मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मरीजों के इलाज में लापरवाही अक्षम्य -प्रमुख सचिव

Posted on 08 September 2011 by admin

लेडीलायल अस्पताल में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, नेतराम के निरीक्षण करने पर मरीज तथा तीमारदारों ने उन्हें अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डो में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को निर्देशित किया।
प्रमुख सचिव ने जननी सुरक्षा योजना के चैक वितरण की प्रक्रिया में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने लेडीलायल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपूर्ण कार्यो में तेजी लाने के साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को पीने के पानी की समस्या का निस्तारण के लिए आर0ओ0 प्लाण्ट को अतिशीघ्र लगवाने को कहा। अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड कराने वाले मरीजों का क्रम से ही नम्बर आने पर तथा जिन गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य कोई महिला न होने पर अस्पताल से ही आशा कार्यकत्री की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव ने इससे पूर्व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों के इलाज में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वार्डो में जाकर मरीजों से उनके इलाज की जानकारी ली । प्रमुख सचिव नेतराम एवं ए.डी.जी.(सुरक्षा ) रजनीकान्त मिश्रा ने जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
प्रमुख सचिव व ए.डी.जी. सुरक्षा ने कलेक्ट्रेट में लोकवाणी भवन का निरीक्षण कर जनहित गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी प्रपत्रों की जानकारी प्राप्त की । जिलाधिकारी अजय चैहान ने अवगत कराया कि जन सामान्य को विभिन्न प्रकार लगभग 1500 प्रमाण पत्र जारी प्रतिमाह किये जाते है।
इससे पूर्व प्रमुख सचिव व ए.डी.जी. सुरक्षा ने तहसील सदर में रिकार्ड रूम में खसरा,खतौनी का भी निरीक्षण किया और तहसील दिवस में जन शिकायती रजिस्टर तथा वोटर कार्ड बनाने हेतु अपनाई जा रही प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने तहसील सदर के निरीक्षण से पूर्व मलिन बस्ती राजनगर में जन समस्याएं सुनी। स्थानीय महिलाओं द्वारा अवगत कराया कि शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, इस पर प्रमुख सचिव ने अपर नगर आयुक्त से नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि आज ही मोबाइल टायलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने स्पष्ट किया कि मलिन बस्तियों के विकास कार्यो में जो भी अधिकारी रूचि नहीं लेगा तो उनके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए 13 सितम्बर मंगलवार को कैम्प लगाकर जनगणना के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव व ए.डी.जी.सुरक्षा ने प्रातः पुलिस लाइन में विभिन्न स्थानांें का निरीक्षण किया, और ट्रैनिंग सेन्टर, विश्रामालय, स्नानागार तथा किचिन रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त अमृत अभिजात, आई. जी. पी.के. तिवारी, जिलाधिकारी अजय चैहान, डी.आई.जी. असीम अरूण, सहित अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण राम स्वरूप, तथा सचिव उदयीराम उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ए0पी0 एल0 कार्ड धारक गेहॅू प्राप्त करें

Posted on 07 September 2011 by admin

जिला पूर्ति अधिकारी आगरा ने जनपद-आगरा के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत ए0पी0एल0 योजना हेतु आवंटित गेहॅू (रेगूलर एवं विशेष तदर्थ अतिरिक्त) का वितरण ए0पी0एल कार्ड धारकों को 10 किग्रा गेहॅू प्रति राशन कार्ड की दर से प्रतिमाह दिया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा 10 किग्रा गेहॅू से कम मात्रा किसी भी कार्ड धारक को वितरित की जायेगी, तो सम्बन्धित उचित दर विक्रेता के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त गेहॅू का विक्रय मूल्य रू0 06.60 प्रति किग्रा निर्धारित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in