Archive | आगरा

दुकान निर्माण योजना के अन्तर्गत अनुदान हेतु 21 दिसम्बर तक आवेदन करें

Posted on 15 December 2011 by admin

उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं विकास निगम द्वारा संचालित शहरी क्षेत्र दुकान निर्माण योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले स्वंय भूमि के स्वामी को 78,000/- की धनराशि जिसमें 10,000/- का अनुदान एवं 68,000/- का ऋण बिना ब्याज के प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र दिनांक 21 दिसम्बर 11 तक आमंत्रित किए जाते हैं जमा आवेदन पत्रों का साक्षात्कार दिनांक 24 दिसम्बर 11 को 11 बजे होगा।
जिला प्रबन्धक ने बताया है कि आवेदन के साथ निम्न प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है-
1-व्यक्ति अनुसूचित जाति का हो। प्रमाण पत्र संलग्न करें। गरीबी
रेखा से नीचे हो।
2-भूमि स्वामित्व का प्रमाण पत्र (रजिस्ट्री की प्रति)
3-आय प्रमाण पत्र। तहसील द्वारा जारी।
4-स्थायी निवास/राशनकार्ड। मकान नं0 के साथ।
5-निर्वाचन आई कार्ड ।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला प्रबन्धक उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कमरा नं0 35 विकास भवन तृतीय तल संजय प्लेस आगरा से सम्पर्क करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जल सुरक्षा पायेलट प्राजेक्ट हेतु ब्लाक बरौली अहीर का चयन

Posted on 14 December 2011 by admin

जन जागरूकता हेतु अभियान, जल प्रबन्धन से जुडे सभी विभाग सम्मिलित होगे
देश में अति-दोहित विकास खण्डों में पेयजल सुरक्षा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पायेलट परियोजनाओं हेतु आगरा जनपद के अति दोहित विकास खण्ड बरौली अहीर के लिए गठित जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में विकास भवन पर आयोजित की गई। श्री चैहान ने बताया कि पायेलट प्राजेक्ट हेतु पूरे भारत में 15 विकास खण्डों का चयन हुआ है और इनमें उ0प्र0 से केवल आगरा जनपद का बरौली अहीर ब्लाक ही सम्मिलित किया गया है । उन्होंने बताया जल सुरक्षा अभियान में जल प्रबन्धन से सम्बन्धित -कृषि ,उद्यान , सिंचाई , जल निगम आदि विभागों के समन्वित प्रयास से कार्य होगें। पायेलट प्रोजेक्ट की अवधि तीन वर्ष है और सार्थक परिणाम आने पर माडल को राष्ट्रीय स्तर पर योजना के रूप में लागू किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में मांग आधारित प्रबन्धन पर कार्य होगा और जल रिचार्ज हेतु जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा गांवो में पेयजल टेस्टिंग किट उपलब्ध कराये जायेगें। उन्होंने पेयजल सुरक्षा हेतु विकास खण्ड स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यशालाएं आयोजन के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि पेयजल समस्या को जानने के लिए ग्रामों को अधार भूत डाटा तथा आवश्यक उपकरण फील्ड टेस्टिंगकिट आदि सुलभ कराते हुए जानकारी दी जायेगी ताकि पेयजल योजनाओं के संचालन और रख रखाब का कार्य ग्राम स्तर पर ही हो सके। कार्यक्रम का आधार ग्राम स्तर पर वाटर बजट और जल के साधन के अनुरूप कार्य संचालित होगें। उन्होंने कहा कि ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय करें ताकि क्षमता, दक्षता और जानकारी (capacity,skills, knowledge) में सुधार हो। उन्होंने कहा कि चयनित हर ग्राम पंचायत में स्वैच्छिक रूप से वाटर लेबिल इन्डीकेटर के डाटा भी पक्षिक रूप से एकत्र किये जायेगे, वर्षा मापन केन्द्र, फील्ड टेस्टिंग किट, घरों में पानी की उपलब्ध आदि की जानकारी की जायेगी। उन्होंने फील्ड टेस्टिंग किट (F.T.K) का प्रदर्शन इन गांवो में सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूलों में भी कराने के निर्देश दिये।
विश्व बैंक के वाटर एण्ड सेनिटेशन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी जे.बी.आर. मूर्ति ने जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया । बैठक से पूर्व अधिकारियों ने ग्राम इटौरा तथा नैनाना ब्राहम्ण का भ्रमण किया।
बैठक में सलाहकार भूजल विज्ञान एन.के.चैधरी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्रा, भूगर्भ जल विभाग के जियोफिजिस्ट वी.के. उपाध्याय, हायड्रोलोजिस्ट उमेश चन्द्र, विश्व बैंक के कन्सल्टेंट डा. के ए.एस. मनी, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के नोडल अधिकारी सुधीन्द्र शर्मा, डा0 बी0आर0अम्बेडकर विश्व विद्यालय के सोशल वर्क विभाग के प्रमुख डा0 मुकुल श्रीवास्तव, अम्बर विशाल, तथा अधिशासी अभियन्ता जल निगम ए0के0 सक्सैना, बी.डी.ओ. प्रतिभा निमेष तथा जे.पी. शर्मा आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम 13 व 14 दिसम्बर को होगें

Posted on 13 December 2011 by admin

जिला विज्ञान आगरा द्वारा 13 एवं 14 दिसम्बर को खेरागढ एवं एत्मादपुर तहसील में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है खेरागढ तहसील के अन्तर्गत जनपद  इण्टर कालेज खेरागढ एवं मोतीलाल इण्टर कालेज सैंया में 13 दिसम्बर 2011 को विज्ञान लोकप्रियकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम एवं विज्ञान के महत्व पर विस्तार से चर्चा होगी । इसीक्रम में 14 दिसम्बर को जनता इण्टर कालेज खन्दौली में आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को कठपुतली शो एवं मिरोकिल शो के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। समन्वयक/जिला विज्ञान क्लब एवं परियोजना अधिकारी नेडा अतुल ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0 प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत में 416 मामलों का निस्तारण

Posted on 11 December 2011 by admin

चन्द्र प्रकाश तिवारी, ए0सी0जे0एम0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा की विज्ञप्ति अनुसार उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 11-12-2011 (रविवार) को मा0 जिला जज श्री जकी उल्ला खान की अध्यक्षता में दीवानी परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, बीमा कंपनी, रोडवेज के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कुल 06 वादों का निस्तारण कर के पीडित पक्ष को रू0 9,55,795-00 प्रतिकर राशि दिलायी, वादों का निस्तारण अपर जिला जज श्री इसरार अहमद, श्री एम0ए0 खान एवं मुकेश मिश्रा के व्दारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस लोक अदालत में विशेष जज (दस्यु प्र0 क्षेत्र) श्री मो0 इकबाल के व्दारा 07 फौजदारी वादों का भी निस्तारण किया गया है।
परिवार न्यायालय के प्रधवन न्यायाधीश श्री सुदीप कुमार बनर्जी के व्दारा 03 वाद गुजारा भत्ता एवं 15 वैवाहिक वाद, कुल 18 वादों का निस्तारण एवं लघुवाद न्यायाधीश श्री उमेश प्रकाश के व्दारा एक सिविल वाद निस्तारित किया गया जबकि सिविल जज (सी0डी0) श्रीमती रीता गुप्ता के व्दारा एक उत्तराधिकार का वाद निस्तारित किया गया जिसमें धनराशि रू0 7,07,099-00 है। विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों व्दारा कुल 375 दाण्डिक वादों का निस्तारण करके रू0 50,965-00 का जुर्माना राजकीय कोष में जमा कराया गया हैं।
लोक अदालत में 06 सिविल वादों का निस्तारण अपर सिविल जज (सी0डि0) श्री अजय पाल सिंह, श्री पंकज मिश्रा, कु0 फराह मतलूब एवं अपर लघुवाद न्यायाधीश श्री राजेश कुमार एवं अपर सिविल जज (जू0डि0) श्री योगेश दुबे के व्दारा किया गया। इस लोक अदालत में कुल 416 मामलों का निस्तारण किया गया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हस्तशिल्पि सप्ताह 8 से 15 दिसम्बर तक

Posted on 10 December 2011 by admin

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया है कि 8 दिसम्बर  से 15 दिसम्बर 2011 तक हस्तशिल्पि सप्ताह धूमधाम से जिला उद्योग केन्द्र आगरा पर मनाया जा रहा है जिसमें परिचय पत्र के आवेदन पत्र, ऋण आवेदन पत्र पंजीकरण प्रार्थना पत्र, क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्र भरना एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादनों का प्रदर्शन एवं हस्तशिल्पियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने समस्त हस्तशिल्पियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहॅुचकर भाग लेने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटको को सुखद और यादगार अनुभव दें-पर्यटन सचिव

Posted on 05 December 2011 by admin

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव आर0 एच0 ख्वाजा ने कहा है अधिकारी आत्म चिन्तन करते हुए अन्तरात्मा के प्रकाश में क्रिएटिव और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें और पर्यटकों को यादगार, अच्छा, सुखद और अविस्मरणीय अनुभव दें। आगरा परिक्षेत्र के समन्वित पर्यटन विकास हेतु कार्य योजना तैयार करें। पर्यटन सचिव आज यहां होटल अमर विलास में आयोजित बैठक में पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होनें गत 6 तथा 7 अक्टूबर 2010 को अपने आगरा भ्रमण अवसर पर दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या (ACTION TAKEN REPORT) पर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में आगरा में पर्यटन विकास हेतु प्रस्तावित नवीन कार्यो पर भी चर्चा की गई। उन्होंने आगरा में मा0 सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराये जा रहे कार्यो की भी बिन्दुवार जानकारी ली और कहा कि मा0 न्यायालय की मानटरिंग कमेटी की संस्तुति का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें।
श्री ख्वाजा ने कहा कि विश्व में ताजमहल भारत के प्रतीक के रूप में प्रसिद्व है अतः इसे गौरव के रूप मे लेते हुए सभी स्टेक होल्डर्स आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि केरल आदि में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे अच्छे कार्यो से प्रेरणा लेकर एक जुनून (passion) के रूप में कार्य करें ताकि पर्यटकों की संख्या को दुगना करने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने अच्छे कार्यो से सदैव सीखने पर चर्चा करते हुए तिरूपति बालाजी , वैष्णव देवी, गोल्डन टैम्पल, तथा अन्य देशो के उदाहरण देते हुए वैज्ञानिक ढंग से क्राउड कन्ट्रोल और विजीटर्स मैनेजमेंट किये जाने की व्यवस्था विकसित किये जाने पर बल दिया।
श्री ख्वाजा ने पर्यटन सेक्टर में रोजगार की असीम सम्भावनाओं पर प्रकाश डालते हुए अप्रैल 2012 से हास्पीलिटी सेक्टर विकास, हास्पीलटी एजुकेशन, ग्रामीण पर्यटन विकास आदि की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि रूरल टूरिज्म में क्रिएटिव कार्यक्रमों में रोजगार को लिंक करें और स्थानीय आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं और प्रशिक्षण आदि की समुचित व्यवस्था करें।
महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन मनोज कुमार सिंह ने कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने नाईट बाजार, वटेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, गोल्फ कोर्स, ईको-टूरिज्म तथा आगरा में एयर कनेक्टीविटी सुलभ कराने आदि की ओर ध्यान आकर्षित किया।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने वटेश्वर में पर्यटन विकास, आगरा डबलपमेल्ट माई कन्ट्रीव्यूशन अभियान,मेरा वृक्ष कार्यक्रम, जेएनएनयूआरएम के कार्य तथा ताजगंज क्षेत्र के विकास हेतु अध्ययन रिपोर्ट आदि के बारे में बताया । डी.एफ.ओ. एन.के.जानू ने वृक्षारोपण, वैटलैण्ड विकास, तथा कैमल सफारी आदि योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पुरातत्व, सीआईएसएफ, पर्यटन, जल निगम, विद्युत, परिवहन, नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन सचिव ने आज बैठक से पूर्व फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का अवलोकन किया और पुरातत्व विभाग के निरीक्षण भवन पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपरान्ह में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ताज महल का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

झंडा दिवस निधि में उदारता पूर्वक योगदान दें-जिलाधिकारी

Posted on 05 December 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिक पत्नियों और उनके आश्रितों को हार्दिक शुभ कामनांए दी है। उन्होंने सभी जनपद वासियों का ध्यान आगरा की सैन्य विरासत तथा यहां के वीर सैनिकों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए किये गये सर्वोच्च बलिदान की ओर आकर्षित करते हुए जनपद की सैन्य विरासत की प्रशसंा की है।
उन्होंने अपील की है कि जिस प्रकार ये जाॅबाज सपूत हॅसते-हॅसते भारत वर्ष की अखण्डता तथा देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूति देने के पावन कर्तव्य से कभी कतराते नहीं हैं, उसी प्रकार हम सभी आगरा वासियों का परम कर्तव्य है कि झंडा दिवस के अवसर पर न केवल 07 दिसम्बर को ही बल्कि पूरे वर्ष झंडा दिवस निधि में उदारता पूर्वक खुले मन से योगदान दें जिससे कि संग्रहित धनराशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण में किया जा सके। उन्होंने आशा प्रकट की है कि देशभक्त आगरावासी झण्डा दिवस के पुनीत अवसर पर उत्साह पूर्वक सहयोग करेगें। ज्ञातव्य है कि 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने 14 पर्यवेक्षणीय अधिकारियो का नवम्बर माह का वेतन रोका

Posted on 05 December 2011 by admin

तहसील एत्मादपुर क्षेत्र के अन्तर्गत उचित दर की दुकानों पर लगाये गये 14 पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपनी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारण जिलाधिकारी अजय चैहान ने इन सभी 14 पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का माह नवम्बर 2011 का वेतन रोक दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी ने सचेत किया है कि जनपद की समस्त उचित दर की दुकानों पर लगाये गये पर्यवेक्षणीय अधिकारीगण निर्धारित पर्यवेक्षण तिथियों में अपनी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और निर्धारित प्रारूप पर वितरण की सूचना सम्बन्धित कार्यालयों में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें । यदि उनके द्वारा अपनी ड्यूटी नही की जाती है तो उनका वेतन रोकने सम्बन्धी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान में नागरिको का भारी उत्साह

Posted on 05 December 2011 by admin

photo1‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान में नागरिको का भारी उत्साह

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार‘‘ आगरा विकास: मेरा योगदान ‘‘ (AGRA DEVELOPMENT AND  MY CONTRIBUTION) अभियान की लगभग चार घण्टे चली बैठक में स्थानीय नागरिकों तथा संस्थाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और रचनात्मक सोच के साथ सुझाव और अपने अपने योगदान पर चर्चा की। विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु 11 समूहों का गठन किया गया है। सभी समूहों की ओर से पावर पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा समस्या, सुझाव और समाधान पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री अमृत अभिजात ने कहा कि यह प्रसन्नसा की बात है कि आगरा के विकास के लिए स्वयं नागरिक आगे आकर हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत के बाद सुझाव और कार्य योजनाओं का विवरण नागरिकों ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक इस अभियान से जुडकर अपना सहयोग दे सकता है।
उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को वर्किंग ग्रुपो में समूहवार बैठक कर क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, पर्यटन, आदि क्षेत्रों जन सहयोग की अनेक सम्भावनाओं की ओर भी ध्यान दिलाया।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की तारीख में विजन न बनाकर आगामी बीस वर्षो की आवश्यकताओं को देखतें हुए प्रोजेक्ट बनायें। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कार्यो की नियमित समीक्षा भी की जायेगी।
डी. आई.जी. असीम अरूण ने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, निर्धारित टेस्ट के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पुलिस पट्रोलिंग सिस्टम आदि के वारे में जानकारी दी।
टूरिज्म एण्ड हैरीटेज कन्जरवेशन समूह की ओर से राजीव नारायण ने पार्किंग सुविधा, कनेक्टीविटी, यमुना नदी विकास (River cruise) पर्यटन बन्धु गठन , पर्यटन उत्सव, उद्यान उत्सव आदि के बारे में बताया।
‘‘पर्यावरण सुधार योजना‘‘ ग्रुप की ओर से श्री रमन ने यमुना प्रदूषण नियन्त्रण, वैट लैण्ड विकास विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा, तथा नगर की सीवर, सफाई, वृक्षारोपण आदि पर विस्तार से जानकारी दी।
लीड बैंक प्रबन्धक सुभाष चन्द गुप्ता ने बताया कि जनपद में इस वर्ष अब तक 30 नई बैंक शाखांए खुल चुकी है और मार्च तक 20 अन्य नई शाखाएं खुलेगी। किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना इसी माह की गई है। दो हजार से अधिक आबादी के 310 ग्रामों में बैकिंग सुविधा मार्च 2012 तक शुरू हो जायेगी। गत वर्ष 5 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा थी जो अब 4 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा हो गई है। इस वर्ष 3875 करोड के ऋण में से 1800 करोड रूपया कृषि क्षेत्र के लिए है और किसान केडिट कार्ड से जनपद सन्तृप्त हो गया है।

——–2

2/

‘‘एग्रीकल्चर एण्ड रूरल इनोवेशन‘‘ ग्रुप की ओर से कमल जीत सिंह ने ग्रामों को गोद लेने की योजना, कृषि, उद्यान, प्रसंस्कण, डेयरी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आदि पर कार्य योजना की जानकारी दी।
हैल्थ ग्रुप के एस0के0 कालरा ने मेडिकल चार्टर के विकास की आवश्यकता बताते हुए हैल्थ चार्टर, वायो मेडिकल वेस्ट, स्कूलों में हैल्थ प्रोग्राम, आदि के बारे में बताया। एस.एन. मेडिकल कालेज में सुविधाओं के बारे में डा0 प्रजापति ने जानकारी दी।
इन्फ्रास्टकचर ग्रुप में अजीत फौजदार व के.सी. जैन ने आधार भूत सुविधाओं के विकास और उनकी उपयोगिता पर चर्चा की। सोशल सेक्टर ग्रुप में तूलिका कपूर ने शिक्षा, यूथपार्क, खेल सुविधाओं का विकास आदि जन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
ई-गवनेंस तथा आई.टी. सेवाओं के गु्रप की ओर से अरूण गुप्ता ने ई-सुविधा केन्द्र, लोकवाणी, सोशल मीडिया, ई-विजनेस केन्द्र आदि की जानकारी दी। देवाशीष ने जल प्रबन्धन और सफाई पर चर्चा की। उद्योग और व्यापार समूह की ओर से राजेश गोयल ने नया औद्योगिक क्षे़त्र बनाने, नान पालुटिंग उद्योगों की स्थापना आदि पर जानकारी दी। शिक्षा तथा संस्थागत विकास समूह में प्रवण शर्मा ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार, पुस्तक मेले, साहित्यिक मेले आदि के बारे में विस्तार से बताया।
यातायात प्रबन्धन और पुलिस-सुरक्षा ग्रुप के डा0 आनन्द राय ने पब्लिक यातायात प्रणाली को मजबूत बनाने, एकल मार्ग, इलैक्ट्रानिक सिंगनल, आटो रिक्शा शैल्टर,होर्डिंग फ्री जोन आदि अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। डा0 संजय चतुर्वेदी ने धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान

Posted on 03 December 2011 by admin

photo‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान में नागरिको का भारी उत्साह मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार‘‘ आगरा विकास: मेरा योगदान ‘‘ (AGRA DEVELOPMENT AND  MY CONTRIBUTION) अभियान की लगभग चार घण्टे चली बैठक में स्थानीय नागरिकों तथा संस्थाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और रचनात्मक सोच के साथ सुझाव और अपने अपने योगदान पर चर्चा की। विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु 11 समूहों का गठन किया गया है। सभी समूहों की ओर से पावर पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा समस्या, सुझाव और समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। श्री अमृत अभिजात ने कहा कि यह प्रसन्नसा की बात है कि आगरा के विकास के लिए स्वयं नागरिक आगे आकर हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत के बाद सुझाव और कार्य योजनाओं का विवरण नागरिकों ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक इस अभियान से जुडकर अपना सहयोग दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को वर्किंग ग्रुपो में समूहवार बैठक कर क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, पर्यटन, आदि क्षेत्रों जन सहयोग की अनेक सम्भावनाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की तारीख में विजन न बनाकर आगामी बीस वर्षो की आवश्यकताओं को देखतें हुए प्रोजेक्ट बनायें। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कार्यो की नियमित समीक्षा भी की जायेगी। डी. आई.जी. असीम अरूण ने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, निर्धारित टेस्ट के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पुलिस पट्रोलिंग सिस्टम आदि के वारे में जानकारी दी। टूरिज्म एण्ड हैरीटेज कन्जरवेशन समूह की ओर से राजीव नारायण ने पार्किंग सुविधा, कनेक्टीविटी, यमुना नदी विकास (त्पअमत बतनपेम) पर्यटन बन्धु गठन , पर्यटन उत्सव, उद्यान उत्सव आदि के बारे में बताया। ‘‘पर्यावरण सुधार योजना‘‘ ग्रुप की ओर से श्री रमन ने यमुना प्रदूषण नियन्त्रण, वैट लैण्ड विकास विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा, तथा नगर की सीवर, सफाई, वृक्षारोपण आदि पर विस्तार से जानकारी दी। लीड बैंक प्रबन्धक सुभाष चन्द गुप्ता ने बताया कि जनपद में इस वर्ष अब तक 30 नई बैंक शाखांए खुल चुकी है और मार्च तक 20 अन्य नई शाखाएं खुलेगी। किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना इसी माह की गई है। दो हजार से अधिक आबादी के 310 ग्रामों में बैकिंग सुविधा मार्च 2012 तक शुरू हो जायेगी। गत वर्ष 5 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा थी जो अब 4 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा हो गई है। इस वर्ष 3875 करोड के ऋण में से 1800 करोड रूपया कृषि क्षेत्र के लिए है और किसान केडिट कार्ड से जनपद सन्तृप्त हो गया है। ——–2 2/ ‘‘एग्रीकल्चर एण्ड रूरल इनोवेशन‘‘ ग्रुप की ओर से कमल जीत सिंह ने ग्रामों को गोद लेने की योजना, कृषि, उद्यान, प्रसंस्कण, डेयरी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आदि पर कार्य योजना की जानकारी दी। हैल्थ ग्रुप के एस0के0 कालरा ने मेडिकल चार्टर के विकास की आवश्यकता बताते हुए हैल्थ चार्टर, वायो मेडिकल वेस्ट, स्कूलों में हैल्थ प्रोग्राम, आदि के बारे में बताया। एस.एन. मेडिकल कालेज में सुविधाओं के बारे में डा0 प्रजापति ने जानकारी दी। इन्फ्रास्टकचर ग्रुप में अजीत फौजदार व के.सी. जैन ने आधार भूत सुविधाओं के विकास और उनकी उपयोगिता पर चर्चा की। सोशल सेक्टर ग्रुप में तूलिका कपूर ने शिक्षा, यूथपार्क, खेल सुविधाओं का विकास आदि जन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। ई-गवनेंस तथा आई.टी. सेवाओं के गु्रप की ओर से अरूण गुप्ता ने ई-सुविधा केन्द्र, लोकवाणी, सोशल मीडिया, ई-विजनेस केन्द्र आदि की जानकारी दी। देवाशीष ने जल प्रबन्धन और सफाई पर चर्चा की। उद्योग और व्यापार समूह की ओर से राजेश गोयल ने नया औद्योगिक क्षे़त्र बनाने, नान पालुटिंग उद्योगों की स्थापना आदि पर जानकारी दी। शिक्षा तथा संस्थागत विकास समूह में प्रवण शर्मा ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार, पुस्तक मेले, साहित्यिक मेले आदि के बारे में विस्तार से बताया। यातायात प्रबन्धन और पुलिस-सुरक्षा ग्रुप के डा0 आनन्द राय ने पब्लिक यातायात प्रणाली को मजबूत बनाने, एकल मार्ग, इलैक्ट्रानिक सिंगनल, आटो रिक्शा शैल्टर,होर्डिंग फ्री जोन आदि अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। डा0 संजय चतुर्वेदी ने धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in