Archive | आगरा

मण्डलायुक्त द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना हेतु प्रशिक्षण का शुभारम्भ

Posted on 18 May 2012 by admin

जनगणना कार्य में मिनी लैपटाप से आंकडे एकत्र होंगें

सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का प्रभारी मण्डलायुक्त अजय चैहान ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। सूरसदन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगरा मण्डल के सभी जनपदों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी , नागर निकायों के अधिकारी तथा इन जिलों के मास्टर ट्रेनर्स फैसीलिटेटर्स एवं इण्डियन टेलीफोन इन्ड्रस्ट्रीज (आई.टी.आई.) के तकनीकी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
अपने सम्बोधन में श्री चैहान ने कहा कि सम्पूर्ण देश में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित गणना-2011 कराई जा रही है। यह जनगणना अत्यन्त ही महत्वपूर्ण एवं व्यापक है और इस हेतु वही प्रशासनिक व्यवस्था अपनाई जानी है जो सामान्य जनगणना-2011 जनपदों में अपनाई गई थी।
श्री चैहान ने कहा कि जनगणना कार्य की व्यापकता एवं तकनीकी प्रवृत्ति को देखते हुए प्रत्येक स्तर के कार्मिको हेतु प्रशिक्षण की व्यापक रूप रेखा तैयार की गयी है। मुख्य प्रशिक्षक सहयोग कत्र्ता (मास्टर ट्रेनर फैसिलिटेटर) का प्रशिक्षण राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हो चुका है। अब मुख्य प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तदन्तर मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा चार्ज सेन्टर स्तर पर प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं डाटा इन्ट्री आपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने निर्देश दिये कि यह प्रशिक्षण कार्य प्रत्येक दशा में 30 मई से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने जनगणना कार्य के समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सम्पादन हेतु प्रत्येक स्तर पर नियमित एवं सघन अनुश्रवण हेतु भी निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए प्रगणक के साथ एक डाटा एन्ट्री आपरेटर रहेगा जो अपने साथ हैण्ड हेल्ड डिवाइस (HAND HELD DEVICE)लेकर चलेगा  जिसे टैबलेट पी.सी. भी कहा जाता है। इससे जनगणना के समय प्रि लोडेड साफ्टवेयर में आंकडे भरे जायेगें। इस हैण्ड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से डाटा एन्ट्री आपरेटर जो आंकडे एकत्र करेगें वे प्रतिदिन चार्ज सेन्टर पर अपलोड करवाये जाने चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने टैबलेट पी.सी. ( हैण्ड हेल्ड डिवाइस ) के वारे मे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आवास सूची अद्यतन करना, नक्शों को तैयार करना, गणना ब्लाक, नवीन घरों के व्यौरे तथा परिसम्पत्तियों की प्रविष्टियां तथा विभिन्न परिभाषाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के समाधान दिये। उन्होंने कहा कि दी गई नियम पुस्तिका/दिशा निर्देश पुस्तिका का भली भांति अध्ययन कर लें। प्रशिक्षण सत्रों में विस्तार से सभी विन्दुओं पर जानकारी दी जा रही है। यदि कोई कठिनाई आ रही हो तो अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण क्षेत्रों में खराब टी.टी.एस.पी/हैण्डपम्पों को तत्परता से ठीक करायें

Posted on 18 May 2012 by admin

अभियन्ता स्वजल धारा कार्यो में ग्राम वासियों को तकनीकी मार्ग दर्शन दें-सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिये हंै कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की
समस्या को देखते हुए व्यापक जल-प्रबन्धन की आवश्यकता है। जल निगम के सभी अवर अभियन्ता/सहायक अभियंता अपने अवशेष कार्यो को तत्परता से पूर्ण करें और स्वजल धारा के कार्यो का तकनीकी मार्ग दर्शन भी ग्राम प्रधानों/ग्राम स्तरीय कार्यकत्र्ताओं को दें। पेयजल के जो कार्य पूर्ण हो गये हैं उन्हें तत्परता से ग्राम सभाओं को हस्तान्तरित कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी आज विकास भवन पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान हेतु जल निगम के अभियन्ताओं के साथ बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में ग्राम समूह पेयजल योजना की स्थिति, टी.टी.एस.पी की वर्तमान स्थिति, स्थाई रूप से खराब हैण्डपम्पों को रिबोर कराये जाने पर चर्चा हुई।
उन्होंने स्वजल धारा के अवशेष कार्यो को पूर्ण कराये जाने  हेतु अधिकारी वार दायित्व निर्धारण के लिए निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से टी.टी.एस.पी. खराब होने के सम्बन्ध में प्रतिदिन लोग शिकायत करने आते है। उन्होनंे सचेत किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब हैण्डपम्प या टी.टी.एस.पी. को अविलम्ब चालू कराये।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द, अधिशासी अभियंता ए0के0 गुप्ता तथा ए0के0 सक्सैना ने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी दी। जय प्रकाश शर्मा ने स्वजल धारा की प्रगति से अवगत कराया । बैठक में जल निगम की रखरखाब शाखा तथा निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियंता, सहायक अवर अभियंता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुत्री की शादी हेतु अनुदान

Posted on 17 May 2012 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने सूचित किया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546/-से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884/- से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10000/-एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 5000/-प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यूनिसेफ की टीकाकरण मीडिया कार्यशाला के दूसरे दिन ग्रामों का भ्रमण

Posted on 17 May 2012 by admin

ग्राम नौपुरा  और बहेरा में टीकाकरण पर जनता से चर्चा

anm-of-naupura-explaining-immunization-programme-details-to-media-worshop-participantsबच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया द्वारा रचनात्मक सहयोग पर यूनिसेफ द्वारा यहां आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन मीडिया प्रतिनिधियों ने आज विकास खण्ड बरौली अहीर के दो ग्रामों -नौपुरा और बहेटा का दौेरा कर स्थिति का मौके पर जायजा लिया और ग्रामवासियों व लाभार्थी महिलाओं से उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। मीडिया प्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को देखा और पोलियो वैक्सीन के रख रखाव हेतु कोल्ड चेन प्रबन्धन का अवलोकन किया।
यूनिसेफ तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीडिया के दो समूहों में से एक ने ग्राम बहेटा और दूसरे ग्रुप ने नौपुरा का दौरा किया। उपकेन्द्र बहेटा पर हर महीने तीसरे बुधवार को टीकाकरण किया जाता है जिसकी जानकारी सभी ग्राम वासियों को रहती है। यहां डयुटी पर तैनात ए.एन.एम.-भू देवी ने बताया कि ग्राम में एक वर्ष तक की आयु के 40 बच्चे टीकाकरण हेतु दर्ज है जिनके कार्ड बने है। टीकाकरण दिवस पर आशा तथा आगनबाडी कार्यकत्री बुलावा टीम के रूप में सहयोग करती है।
ग्राम वासियों ने टीकाकरण तथा अन्य कार्यक्रमों की जानकारी उप केन्द्र पर भी लिखवाने तथा ग्राम स्तर पर गठित ग्राम स्वच्छता समिति को सक्रिय किये जाने की जरूरत बताई। चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजीव बर्मन ने अवगत कराया कि ग्राम में शीघ्र ही चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। डा0 बर्मन ने बताया कि उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत स्वीकृत 28 ए.एन.एम. में से 23 कार्यरत है इसलिए कुछ स्थानों पर ए.एन.एम. को उपकेन्द्र का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसी प्रकार ग्राम बहेटा के स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत ए.एन.एम. सुश्री थामस ने ग्राम में नवजात शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं को दिये जा रहे टीकाकरण के मामलों पर मीडिया समूह को अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया ।
distt-immunization-officer-alongwith-unicef-reprentatives-usha-rai-visited-benta-chc-for-media-workshop-exerciseसंयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 श्री राम ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 अनुपम भास्कर ने बताया कि जनपद में 394 स्वास्थ्य उप केन्द्र है जिनमें से 294 पर ए.एन.एम. कार्यरत है। अन्य स्थानों पर भर्ती हेतु कार्यवाही की जा रही है।
अन्त में यूनीसेफ की ओर से न्यू कन्सेप्ट इन्फोरमेशन की ऊषा राय, अश्वनी भट्नागर तथा अतुल ने प्रतिभागियों से फीड बैक प्राप्त कर भविष्य के आयोजनों तथा टीकाकरण के लिए जन जागरूकता हेतु बेहतर कार्यवाही किये जाने का विश्वास दिलाया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा में इलैक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम (e-FMS) लागू होगा

Posted on 17 May 2012 by admin

जिलाधिकारी द्वारा ई.एफ.एम.एस (e-FMS) कार्यदल गठित

मनरेगा में धनराशि के त्वरित सीधे ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरण को दृष्टिगत रखते हुए इलैक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम लागू किया जायेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शासन द्वारा आगरा जनपद को भी इस योजना में सम्मिलित किया गया है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि इसके लिए जनपद मेें कार्यदल का गठन कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी, परियोजना निदेशक राम ऱक्षपाल सिंह अपर प्रशासनिक अधिकारी,  लीड बैंक प्रबन्धक तथा जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के डी.आई.ओ. संजय कुमार को सदस्य नामित किया गया है। सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यदल के सदस्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन पर आयोजित बैठक में पंजीकरण डाटा की अशुद्वियों में सुधार कर डाटा अपडेट कराने, पुराने जाब कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम अंकित कराने, व्यय की प्रबिष्टी पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायतों के परिसम्पत्ति रजिस्टर को अद्यावधिक बनाने पर बल दिया।
परियोजना निदेशक श्री यादव ने कहा कि सोशल आडिट का कार्यवृत भी तत्परता से अपलोड कराये। कार्यो की  एम.बी. तथा मस्टर रोल का नियमित विवरण फीड करायें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन करलें ताकि ग्राम पंचायतों को धनराशि हस्तान्तरण में कोई त्रुटि न रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कडे निर्देश दिये कि मनरेगा कार्यो के प्रारम्भ के समय, कार्य के दौरान और कार्य पूर्ण होने पर लिए गये फोटोग्राफ एक सप्ताह के अन्दर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारियों  ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अजमेर शरीफ उर्स पर आगरा से विशेष बसें चलेगी-परिवहन मंत्री

Posted on 17 May 2012 by admin

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया है कि अजमेर शरीफ में उर्स के मौके पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष बसें चलाई जायेगी। परिवहन मंत्री ने उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को अजमेर शरीफ में आगामी 21 मई से 28 मई तक होने वाले उर्स के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु आगरा और अलीगढ से विशेष बसें चलाने के निर्देश दिये है।
परिवहन मंत्री ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये है कि यात्रियों को रास्ते में किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए अच्छी स्थिति वाली बसे ही चलाई जायें। उन्होंने इन बसों का संचालन 20 मई से ही प्रारम्भ कराने हेतु निर्देश दिये है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबन्धक आगरा व अलीगढ को भी उर्स के लिए बसों के बेहतर संचालन के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये है ताकि यात्रियों को कठिनाई न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि योजना अनुमोदित

Posted on 14 May 2012 by admin

  • फलों की खेती व बकरी पालन के साथ उद्यान, पशुपालन को प्रोत्साहन
  • मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों की आमदनी में वृद्वि पर विशेष बल

कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) के गर्वनिंग बोर्ड की आज विकास भवन पर आयोजित बैठक में वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि कार्य योजना अनुमोदित की गई। कार्य योजना कृषि निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने फसल उत्पादन में वृद्वि के उपायों के साथ उद्यान, मत्स्यपालन, पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं को समन्वित करते हुए किसानों की आमदनी बढाने पर बल दिया।
उन्होंने फूलों की खेती को प्रोत्साहन दिये जाने की चर्चा करते हुए ट्यूलिप और आर्किड की खेती की ओर किसानों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों में बकरी पालन हेतु रूझान बढा है। बकरी अनुसंधान केन्द्र भी निकट ही कार्यरत है। नाबार्ड द्वारा बकरी पालन हेतु अनुदान देय है। किसाानों द्वारा बकरी पालन हेतु बैंको द्वारा ऋण देने में रूचि न लेने की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित लीड बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड को शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्होंने विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत कृषि सूचना एवं परामर्श केन्द्रों  (FIAC) को प्रभावी बनाने, किसान पाठशालाओं के नियमित आयोजन, क्षमता वृद्धि हेतु किसान समूहों के गठन हेतु निर्देश दिये। किसान मेलों व फसल प्रदर्शन के अलावा गत वर्ष की भांति किसानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देश दिये। बैठक में फारमर अवार्ड (किसान सम्मान) हेतु  ढाई लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को नई तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा अनुदान आदि की नियमित जानकारी हेतु मासिक न्यूज लैटर का प्रकाशन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिन विभागों को धनराशि आवंटित की गई थी वे एक सप्ताह में उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने योजना से लाभान्वित परिवारों/व्यक्तियों पर आधारित सफलता की कहानियां नियमित रूप से भेजने हेतु निर्देश दिये।
उप निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए प्रगति आख्या तथा विभागवार अनुमोदित धनराशि की जानकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी,सहायक निदेशक मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों आदि ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
डा0 सुरेन्द्र पाल सिंह व डा0 आर. बी. सिंह द्वारा खारी पानी में सुधार और  शुष्क खेती पर दिये सुझावों पर सहमति प्रकट करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने वाटर रिचार्ज के लिए 15 लाख रूपये की की कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में परियोजना निदेशक राम रक्षपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बंगाली बाबू अरेला, प्रेम नारायण त्यागी, वीरेन्द्र सिंह आदि विभिन्न विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहरों की सिल्ट सफाई कार्य पूरी पारदर्शिता से कराये-जिलाधिकारी

Posted on 14 May 2012 by admin

  • वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि योजना अनुमोदित
  • फलों की खेती व बकरी पालन के साथ उद्यान, पशुपालन को प्रोत्साहन
  • मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों की आमदनी में वृद्वि पर विशेष बल

कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) के गर्वनिंग बोर्ड की आज विकास भवन पर आयोजित बैठक में वर्ष 2012-13 के लिए 282 लाख रूपये की जिला कृषि कार्य योजना अनुमोदित की गई। कार्य योजना कृषि निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने फसल उत्पादन में वृद्वि के उपायों के साथ उद्यान, मत्स्यपालन, पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं को समन्वित करते हुए किसानों की आमदनी बढाने पर बल दिया।
उन्होंने फूलों की खेती को प्रोत्साहन दिये जाने की चर्चा करते हुए ट्यूलिप और आर्किड की खेती की ओर किसानों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों में बकरी पालन हेतु रूझान बढा है। बकरी अनुसंधान केन्द्र भी निकट ही कार्यरत है। नाबार्ड द्वारा बकरी पालन हेतु अनुदान देय है। किसाानों द्वारा बकरी पालन हेतु बैंको द्वारा ऋण देने में रूचि न लेने की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित लीड बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड को शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्होंने विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत कृषि सूचना एवं परामर्श केन्द्रों  (FIAC) को प्रभावी बनाने, किसान पाठशालाओं के नियमित आयोजन, क्षमता वृद्धि हेतु किसान समूहों के गठन हेतु निर्देश दिये। किसान मेलों व फसल प्रदर्शन के अलावा गत वर्ष की भांति किसानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देश दिये। बैठक में फारमर अवार्ड (किसान सम्मान) हेतु  ढाई लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को नई तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा अनुदान आदि की नियमित जानकारी हेतु मासिक न्यूज लैटर का प्रकाशन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जिन विभागों को धनराशि आवंटित की गई थी वे एक सप्ताह में उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने योजना से लाभान्वित परिवारों/व्यक्तियों पर आधारित सफलता की कहानियां नियमित रूप से भेजने हेतु निर्देश दिये।
उप निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए प्रगति आख्या तथा विभागवार अनुमोदित धनराशि की जानकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी,सहायक निदेशक मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों आदि ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
डा0 सुरेन्द्र पाल सिंह व डा0 आर. बी. सिंह द्वारा खारी पानी में सुधार और  शुष्क खेती पर दिये सुझावों पर सहमति प्रकट करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने वाटर रिचार्ज के लिए 15 लाख रूपये की की कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में परियोजना निदेशक राम रक्षपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बंगाली बाबू अरेला, प्रेम नारायण त्यागी, वीरेन्द्र सिंह आदि विभिन्न विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निगमों पर आयोजित मेले में 13 मई को अवश्य पहुंचे-जिलाधिकारी

Posted on 13 May 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद की समस्त जनता से अपील की है कि नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु नगर निगम , नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालय पर दिनांक 13 मई,2012 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से सांय 7ः00 बजे तक आयोजित मेले में अवश्यक पहुंचे ।
विगत दिवस उ0 प्र0 के निर्वाचन आयुक्त सतीश चन्द्र अग्रवाल ने आगरा तथा अलीगढ मण्डल के अधिकारीयों की बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों के सन्दर्भ में इस तरह के मेले पूरे प्रदेश में लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टोरंट पावर को नियमों के दायरे में कार्य करने के निर्देश

Posted on 10 May 2012 by admin

udyog-bandhu-picture-2जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धु की बैठक में की समस्याओं के निदान पर चर्चा

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक के निर्णयों का समयबद्व रूप से गुणवत्ता परक अनुपालन सुनिश्चित करें । उन्होंने टोरन्ट पावर के सम्बन्ध में उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत कठिनाईयों पर चर्चा करते हुए कहा कि समस्याओं के समय से निदान के लिए विद्युत नियामक आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। उद्यमियों ने मीटर रीडिंग इन्सपेक्शन रिपोर्ट सुलभ कराने तथा धारा 127 तथा 135 आदि की ओर भी ध्यान दिलाया। औद्योगिक आस्थान नुनिहाई क्षेत्र में सडक, नाले पथ प्रकाश आदि कार्यो के लिए 22 लाख 84 हजार रूपये का स्टीमेट नगर निगम द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु की बैठक में समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में बैंक शाखा खुलवाने की मांग पर उन्होंने लीड बैंक प्रबन्धक को बैंक शाखा खुलवाने की प्रगति से लिखित रूप में अवगत कराने के निर्देश दिये। उद्यमियों ने सुझाव दिया कि प्रारम्भिक चरण में निकटवर्ती शाखा का विस्तार पटल खुलवाया जाये।
जिलाधिकारी ने रामबाग-नुनिहाई मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु नगर निगम, पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा 15 मई तक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि औद्योगिक आस्थान में प्लाट आबंटन के बाद निर्धारित तिथि में उद्योग न लगाने या अन्य अनधिकृत उपयोग करने वालों की क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 आद्योगिक विकास निगम एक सप्ताह में जांच कर आख्या दें।
नेशनल चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कामर्श के प्रतिनिधियों ने भूमि आबंटन की ओर ध्यान दिलाया। इस अवसर पर आगरा जनपद की स्टार कैटेगरी योजना में चयनित तीन इकाईयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बन्देलिया एण्ड ब्रदर्स, अम्बर एसोसियेट तथा शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी सम्मिलित है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डी0आर0गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण , बब्वू साहनी, बलवीर शरण गोयल, हरिओम अग्रवाल, राजीव तिवारी, प्रदीप वासन, किरन धवन, विष्णु भगवान आदि ने सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in