Archive | आगरा

अल्पसंख्यक छात्रों को निःशुल्क कोचिंग

Posted on 14 July 2012 by admin

कोचिंग संस्थान 18 जुलाई तक प्रस्ताव प्रस्तुत करें
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद आगरा में संचालित समस्त कोचिंग संस्थान के प्रबन्धकों को सूचित किया है कि भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों/छात्रों सेसम्बन्धित फ्री कोचिंग एण्ड एलाईड स्कीम के सम्बन्ध में प्रस्ताव चाहें गये है। इस सम्बन्ध में विस्तृत विवरण (कोर्स,परीक्षा, ट्रेनिंग ,योग्यता, फीस आदि) की जानकारी वेबसाइट  http://minorityaffairs.gov.in  पर की जा सकती है। अतः जो संस्थान इच्छुक हो वे अपने प्रस्ताव दिनांक 18-7-12 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विकास भवन संजय प्लेस में उपलब्ध करा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो व योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध ढं़ग से पूरा करें-मण्डलायुक्त

Posted on 13 July 2012 by admin

commissioner-agra-at-divisional-meetingसंसाधनो का  बेहतर उपयोग करने के दिये निर्देश

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने निर्देश दिये है कि अधिकारीगण विकास कार्यो-योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्यों की समयबद्धता पूर्ति में कोई ढिलाई न बरतें । सभी अधिकारी उपलब्ध संसाधनों का बेहतर ढंग से उपयोग करते हुए गुणवत्ता व समयबद्धता से कार्य करें। समीक्षा बैठक को एक कार्यशाला के रूप में लें। समस्या को छिपाने या उससे घबराने की जरूरत नही बल्कि मिलकर समस्या के समाधान की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक में अधिकारी कार्य में आ रही कठिनाई या महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपने सुझाव भी दे सकते है।
मण्डलायुक्त आज यहां कमिश्नरी सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में जिले वार विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा रोजगार परक महत्वपूर्ण योजना है। अतः उपलब्ध धनराशि का समय से उपयोग करें। मण्डल में मनरेगा में उपलब्ध 6254 लाख रूपये की धनराशि के सापेक्ष 1393 लाख रूपये जून माह तक व्यय हुए है जो कि लगभग 22 प्रतिशत है। इसमें आगरा जनपद की प्रगति सराहनीय रही हैं जो कि लगभग 27 प्रतिशत है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में मण्डल के सभी जनपदों में राजस्व ग्रामों के चयन और सत्यापन का कार्य पूर्ण हो गया हैै अतः सभी संबन्धित विभाग तत्परता से कार्य योजना को अन्तिम रूप दें ताकि शीघ्र कार्य प्रारम्भ हो सके। बैठक में अवगत कराया गया कि मण्डल के जनपदों में बेरोजगारी भत्ता योजना में अभी तक 1503 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
उन्होंने विद्युत देयों की बसूली और विजली चोरी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि एफ.आर.आई. के प्रकरणों पर सक्रियता से कार्यवाही करें। मण्ड़ल में इस वित्तीय वर्ष में विजली चोरी के 932 प्रकरण दर्ज हुए है जिनमें से 718 प्रकरणों में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गयी है तथा अन्य प्रकरणों में शमन की कार्यवाही में 28 लाख रूपये की वसूली हुई है। उन्होंने गौवध निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि केवल रिपोर्ट दर्ज कराना ही पर्याप्त नही है इसके साथ प्रभावी विभागीय पैरवी भी जरूरी है। बैठक में कृषि निवेशों की समीक्षा मे अवगत कराया  कि मण्डल में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रह में आगरा जनपद के अलावा अन्य जनपदों में लक्ष्य की पूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि पेयजल योजना में सोलर पम्प लगायें जिससे विजली के खर्चे में बचत के साथ नियमित उर्जा आपूर्ति होगी। उल्लेखनीय है कि आगरा में प्रयोग के तौर पर 10 स्थानों पर सोलर पम्प लगाये गये है।
मण्डल के सभी जनपदों में सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना का कार्य प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने दैनिक प्रगति रूरल सोफ्ट पर प्रतिदिन अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य वीमा योजना के क्रियान्वयन तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा करते नागरिकों को सेवा भावना से सुविधा सुलभ कराने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा सत्र प्रारम्भ हो गया है अतः राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान तथा सर्व शिक्षा अभियान के कार्यो को लागू करने में रूचि लें। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के सत्त निरीक्षण हेतु निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान ने विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस अवसर पर मण्डल के विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी विभिन्न विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन

Posted on 13 July 2012 by admin

जल संरक्षण,प्रबन्धन, और विवेक युक्त उपयोग पर ध्यान दे- जिलाधिकारी

भूगर्भ जल की सुरक्षा, नियोजित विकास, संरक्षण एवं विवेक पूर्ण उपयोग के प्रति जन जागरूकता प्रभावी ढग से स्रजित करने में शैक्षिक संस्थाओं,गैर सरकारी संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल-सप्ताह मनाया जायेगा।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी एस0डी0एम0, तहसीलदार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस सम्बन्ध मे जारी शासनादेश के क्रम में 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर, विशेष रूप से स्थानीय स्कूल,कालेज शैक्षिक संस्थानो की व्यापक सहभागिता के साथ करायेें।
उन्होंने बताया है कि विगत दो-तीन दशकों में सिंचाई, पेयजल एवं औद्योगिक सेक्टर में जल संसाधनो की मांग में अप्रत्याशित बृद्धि होने के परिणाम स्वरूप भूगर्भ जल स्रोतो का अत्याधिक दोहन किये जाने से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर भूजल स्तर में चिंताजनक गिरावट एवं अतिदोहन की उत्पन्न हो गयी हैं। सुरक्षित जलापूर्ति तथा भूगर्भ जल संसाधनों की सुरक्षा के समक्ष चुनौतियां है। भूगर्भ जल के प्रति जनसामान्य में जन चेतना प्रभावी ढग से जागृत करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया है कि लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता इस आयोजन के जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं मण्डल स्तर पर भूगर्भ जल विभाग के अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेगें। उन्होने निर्देश दिये है कि जल संसाधनो सम्बन्धित सभी विभाग जैसे सिंचाई,कृषि,लघुसिंचाई प्रदूषण नियत्रण बोर्ड,पर्यावरण विभाग,भूमि विकास एवं जल संसाधन, ग्राम्य विकास,पंचायती राज,पेयजल एवं स्वच्छता मिशन,उ0प्र0 जल निगम आदि ‘‘भूजल सप्ताह’’ के आयोजन में समुचित भागीदारी के साथ आवश्यकतानुसार तकनीकी सहयोग प्रदान करेगें।
वरिष्ठ जियोफिजिसिस्ट वी.के. उपाध्याय ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पत्रक/पोस्टर आदि तैयार किये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिफ्सा द्वारा छोटा परिवार खुशहाली का आधार पर संगोष्टी

Posted on 13 July 2012 by admin

world-population-day-2012-programme-at-agraवाउचर परियोजना के अन्तर्गत 9 नसबन्दी व 28 कापर टी निःशुल्क सेवाए दी
सिफ्सा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रमो की श्रखंला में ‘‘खुशहाली का आधार छोटा परिवार‘‘ विषयक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा की अध्यक्षता में रवि हास्पीटल आडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर सिफ्सा की वाउडर परियोजना में नौ नसबन्दी एवं 28 काॅपर टी की सेवाएं लाभार्थियों को निःशुल्क प्रदान की गई।
गोष्ठी को सम्बोन्धित करते हुए मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक डी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि भारत में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। प्रदेश में महिला एवं पुरूषों का लिंग अनुपात 908 है जबकि आगरा जनपद में 859 महिलाएं प्रति हजार पुरूषों के सापेक्ष हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य दम्पत्तियों को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन साधनों को अपनाना होगा। सिफ्सा वाउचर परियोजना सम्भव इस दिशा में एक अभिनव प्रयास हैं । डा0 रजनी पचैरी ने विश्व जन संख्या दिवस के वारे में जानकारी दी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजू शर्मा ने अपने सम्बोधन में परिवार नियोजन साधनों को अपनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने बेटा एवं बेटी एक समान की संज्ञा देते हुए परिवार नियोजित रखने पर जानकारी दी। अपर निदेशक डा0 आर0 के0 गुप्ता ने वाउचर परियोजना की जानकारी देते हुए परिवार नियोजन साधनों को अपनाने एवें इसके प्रचार प्रसार हेतु संकल्प दिलाया। गोष्ठी में सी.एच. वी., आंगन बाडी कार्यकत्रियों,डूडा, वाउचर समन्वयक एवं सहायक वाउचर समन्वयकों आदि ने भी अपने विचार रखे। मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डा0 सत्यमित्र, डा0ज्योति कानस्कर, चन्दन त्रिपाठी, बलवीर सिंह, मीरा मंकड आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
विश्व जनसंख्या दिवस 2012 के उपलक्ष्य में जागरूकता रैलीः-
population-day-2सिफ्सा वाउचर परियोजना अन्तर्गत डूडा के सहयोग से शहरी मलिन बस्ती नगला धनी, निकट विजय नगर काॅलोनी, आगरा से प्रारम्भ होकर जनसंख्या जागरूकता रैली मलिन बस्ती वाल्मिकी, नगला छिद्दा होते हुए सुल्तानगंज की पंचायती धर्मशाला में समाप्त हुई। रैली का शुभारम्भ आगरा मण्डल के संयुक्त निदेशक डा0 संजय जैन हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली में डी0सी0 त्रिपाठी, मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक, श्रीमती अंजू सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा डाॅ0 वाई.पी0 सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन.आर.एच.एम. श्री बलवीर सिंह उपस्थित थे। रैली के आयोजन में डिफ्सा के अधिकारी चन्दन त्रिपाठी ,मनोज, अखिलेश श्रीवास्तव एवं डूडा वारचर परियोजना की वाउचर समन्वयक डा0 शगुना व सहायक वाउचर समन्वयकों एवं राहुल व सुश्री शालिनी का विशेष योगदान रहा। रैली में लगभग 400 महिलाओं/ कार्यकर्तियों ने भाग लिया। रैली के अन्त में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जनसंख्या स्थिरता के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वृद्वावस्था पंेशनर सत्यापन हेतु 22 जुलाई तक उपस्थित हो

Posted on 13 July 2012 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के नगरीय क्षेत्र में वृद्वावस्था पंेशन/इन्दिरा गाॅधी राष्ट्रीय पंेशन प्राप्त कर रहे लाभिार्थियों को सूचित किया है कि कार्यालय में  दिनांक 21जून 2012 से 30 जून 2012 तक किसी भी कार्य दिवस में समय 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित होकर अपनी बैंक किताब, वोटर आई.डी., राशन कार्ड व वार्ड संख्या इत्यादि मूलरूप में तथा उसकी एक छायाप्रति के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था। लेकिन उपरोक्त सूचना कार्यालय में उपलब्ध नही कराई है।
अतः पुनः निर्देशित किया गया है कि दिनांक 12 जुलाई से 22 जुलाई 2012 तक उपरोक्त मांगे गए प्रपत्र कार्यलय में प्रातः10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक उपस्थित होकर जमा करें। जिससे सत्यापन उपरान्त उनकी पेंशन खातों में भेजी जा सके अन्यथा वर्ष 2012-13 की पेंशन बिना सत्यापन के भेजा जाना सम्भव नही होगा । समय पर पेंशन न मिलने के लिये पेंशनर स्वयं जिम्मेदार होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोचिंग केन्द्र में प्रवेश हेतु 18 जुलाई को साक्षात्कार

Posted on 11 July 2012 by admin

डा0 बी0आर0 अम्बेडकर आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, खन्दारी वाई पास मथुरा रोड, आगरा में वर्ष 2012-13 के सत्र संचालन हेतु कोचिंग केन्द्र में अनु0 जाति/जनजाति के पात्र अभ्यार्थियों का चयन/प्रवेश हेतु दिनांक 18-7-2012 के प्रातः 10ः00 बजे से साक्षात्कार, गठित समिति अध्यक्ष द्वारा नियत किया गया है। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ कोचिंग केन्द्र में उक्त दिनांक एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अन्य जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वतः रोजगार हेतु ऋण सुविधा

Posted on 11 July 2012 by admin

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित स्वतः रोजगार

योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को स्वतः रोजगार हेतु ऋण सुविधा प्रदान की जाती है।
नगरीय क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए जिनकी वार्षिक आय 25546 रूपये वार्षिक से कम है को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (निवास स्थान का पूरा पता म0न0 सहित) , निर्वाचन आई कार्ड,फोटोयुक्त परिचय पत्र आदि प्रपत्र अवश्य संलग्न करें।
उपरोक्त प्रपत्रों की फोटोप्रतियां संलग्न करते हुए अपना आवेदन पत्र 25 जुलाई 2012 तक कार्यालय जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनु0 जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कमरा नं0 35 तृतीय तल विकास भवन संजय प्लेस आगरा, कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु निगम कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कौशल वृद्वि योजना में कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Posted on 11 July 2012 by admin

जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने बताया है कि कौशलवृद्वि योजनान्तर्गत कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले युवक/युवतियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष की होगी तथा प्रशिक्षार्थियों को वृत्तिका भी प्रदत्त की जायेगी।
आवेदक अपने आवेदन कार्यालय उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कमरा नं0 35 तृतीय तल विकास भवन संजय प्लेस आगरा, कार्यालय में 14-8-12 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं, आवेदन पत्र के साथ निम्न प्रपत्रों की प्रतियां लगाना अनिवार्य हंै शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जनपद का निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/निर्वाचन आई कार्ड । अधिक जानकारी हेतु निगम कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में विकास कार्य- औद्योगिक विकास आयुक्त ने दिये त्वरित कार्यान्वयन के निर्देश

Posted on 11 July 2012 by admin

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में आगरा में विकास कार्यो के त्वरित क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये ।
बैठक में आगरा में साफ्ट वेयर टैक्नोलाजी पार्क बनाये जाने पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण ने बताया कि इस कार्य हेतु पांच एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव ने इस भूमि पर एक्सप्रैशन आफ इन्टरेस्ट आमंत्रित कर शीघ्र ही अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
उन्होंने लैदर पार्क के अवशेष कार्यो को तत्परता से पूर्ण करते हुए यूनिटों को क्रियाशील बनाने के निर्देश दिये। लैदर पार्क में 400 के0बी0 विद्युत उप केन्द्र की स्थापना हेतु लैदर पार्क की भूमि में से पांच एकड भूमि विद्युत विभाग को आवंटित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। बाह-फतेहाबाद रोड पर 765 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण हेतु भूमि आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। ललितपुर तापीय परियोजना की विद्युत निकासी के लिए आगरा क्षेत्र  में 765 के.वी. उपकेन्द्र बनाया जाना है। प्रस्तावित बंजर भूमि का विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा 12 जुलाई को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिये। भूमि उपयुक्त पाई जाने की स्थिति में यह भूमि उ0प्र0 पारेषण निगम को आवंटित किये जाने की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
बैठक में शिल्पग्राम को नये स्वरूप में विकसित किये जाने एवं उस पर मल्टी लेबिल पार्किंग विकसित किये जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी दक्ष संस्था से राय लेकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
उन्होंने आगरा इनर रिंग रोड़ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में इनर रिंग रोड हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रगति से अवगत कराया गया। इस योजना के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाईयों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देश दिये कि इस परियोजना को लागू किये जाने के सम्बन्ध में समस्त वित्तीय पोषण माड़ल विकल्प के रूप में तैयार कर लिये जाये ताकि उच्च स्तरीय बैठक में इस पर चर्चा के उपरान्त अन्तिम निर्णय लिया जा सके।
बैठक में मण्डलायुक्त मनजीत सिंह, जिलाधिकारी अजय चैहान, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा सचिव, उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक तथा दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक ओ.पी.जैन आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताज महल के 500 मी0 परिधि में सोलर परियोजना

Posted on 11 July 2012 by admin

ताज नगरी में ढ़ाई एकड़ में ऊर्जा पार्क स्थापना पर विचार विमर्श
शाहजंहा पार्क में कार्यो में तत्परता लाने हेतु अभियंता को चेतावनी
जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये हैं कि ताज महल की 500 मी0 की परिधि में सौर उर्जा/सोलर लाइट आपूर्ति हेतु सर्वे कर गाइड लाइन के अनुसार अबिलम्व डी.पी.आर. तैयार करें । इस सोलर परियोजना का क्रियान्वयन आगरा हैरिटेज फण्ड से किये जाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस फण्ड से सिकन्दरा स्मारक के समीप स्थल सौन्दर्यीकरण हेतु 43 लाख रूपये की लागत से कराये गये कार्यो का लोक निर्माण विभाग तथा आगरा विकास प्राधिकरण के अभियंताओं की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आगरा हैरिटेज फण्ड से प्रस्तावित कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। पर्यटन संस्थाओं द्वारा ताजमहल के टिकट के साथ सभी पर्यटकों को सूचनाओं का ब्रोशर दिये जाने के सुझाव पर सहमति प्रकट की गई। अभी तक यह ब्रोशर केवल विदेशी पर्यटकों को ही दिया जाता है।
जिलाधिकारी ने ताज महल के आस पास क्षेत्रों में सफाई हेतु 14 लाख रूपये की क्रय की गई मशीनों के रखरखाव हेतु भी निर्देश दिये। पर्यटक स्थलों पर टूरिस्ट ब्रोशर्स व कलैण्डर्स प्रकाशन हेतु आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
परियोजना अधिकारी नेडा अतुल जैन ने बताया कि वर्तमान में ताजखेमा, शिल्पग्राम, ताज नेचर वाक में सोलर लाइट हेतु परियोजना बनाई गई है। जिलाधिकारी ने 500 मीटर परिधि के क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ताजनगरी पार्क में ढाई एकड़ क्षेत्र में राज्य स्तरीय ऊर्जा पार्क बनाये जाने की योजना प्रस्तावित है।
बैठक में पर्यटन विभाग की पेंइग गेस्ट हाउस योजना में चार प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में शाहजंहा पार्क तथा ताज नेचर वाक में विकास कार्यो पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने शाहजंहा पार्क में विकास कार्यो की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता आर.पी.सिंह को कार्यो में तत्परता लाने हेतु सचेत किया। उन्होंने शाहजंहा पार्क में 9 करोड़ रूपये की लागत से कराये जा रहे कार्यो की ड्राईंग/डी.पी.आर. प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये।
बैठक में पथकर सलाहकार समिति की गत बैठक में लिए गये निर्णयों की अनुपालन आख्या पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति की आगामी बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तावित कार्यो पर विचार विमर्श किया गया और अन्य विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार कर पथकर की आगामी बैठक में प्रस्तावित कार्यो की सूची तैयार की गई।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा सचिव, उप निदेशक पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इन्टैक के प्रतिनिधि आर.पी. सिंह तथा अध्यक्ष होटल एसो0 राकेश चैहान आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in