Archive | आगरा

प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार हेतु साक्षात्कार 10 जनवरी को

Posted on 09 January 2013 by admin

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड आगरा एवं खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित ‘‘प्रधानमंत्री  ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम’’ के अन्र्तगत  आवेदन जमा करने वाले अभ्यिर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 10.01.2013 को प्रातः 11.00 बजे आगरा कलेक्टेªट स्थित नगर मजिस्टेªट कार्यालय पर होगा। अतः अभ्यर्थी अपने मूल समस्त अभिलेखों सहित निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कक्षा 12 तक के विद्यालय भी 9 जनवरी तक बन्द

Posted on 09 January 2013 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने कक्षा 9 से 12 के विद्यालयो को दिनांक 9.01.2013 तक बन्द रखने के आदेश किये है । हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा प्रातः 10.00 बजे के बाद विद्यालय करा सकते है उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिये हैं । यदि आदेशो की अवहेलना के कारण कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके सम्बन्धित अधिकारी व विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक जिम्मेदार होगें ।
जिलाधिकारी ने उक्त आदेश वर्तमान मे शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण स्कूल एवं कालेज जाने वाले छात्र/छात्राओं को होने वाली असुविधा व सम्भावित किसी प्रकार की जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए किये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक 11 जनवरी को

Posted on 09 January 2013 by admin

प्रदेश के विकास हेतु शासन के एजेण्डा के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित प्रारूपो पर माह दिसम्बर 2012 तक की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में दिनांक 11.1.2013 को प्रातः 11 बजे से विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कमिश्नरी सभागार में आयोजित की जायेगी । संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मण्डल रामआसरे ने समस्त अधिकारियों से बैठक में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में आगरा मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, तथा समस्त मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधान मण्डल के पूर्व सदस्यों का सम्मेलन 07 जनवरी को लखनऊ में

Posted on 24 December 2012 by admin

विधान मण्डल के 125 वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘उत्तरशती रजत जयन्ती’’ समारोह के अवसर पर विधान मण्डल के मा0 भूत पूर्व सदस्यों का सम्मेलन 07 जनवरी 2013 को लखनऊ में आयोजित होगा।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी अजय चैहान ने विधान सभा सचिवालय लखनऊ के पत्र दिनांक 21 दिसम्बर 2012 के माध्यम से अवगत कराया है कि उ0प्र0 विधान सभा एवं विधान परिषद के मा0 भूत पूर्व सदस्यों का एक सम्मेलन आगामी 07 जनवरी 2013 दिन सोमवार को डा0 भीम राव अम्बेडकर सभागार, डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सेक्टर- डी-1 एल0डी0ए0 कालौनी, कानपुर रोड योजना लखनऊ में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया हैं, जिसमें मा0 मुलायम सिंह यादव, संसद सदस्य, लोक सभा मुख्य अतिथि होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 विधान सभा एवं विधान परिषद के समस्त मा0 भूत पूर्व सदस्यों को इस सम्मेलन में आमन्त्रित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के भूत पूर्व सदस्यों से अनुरोध किया है कि उक्त सम्मेलन मे समयानुसार उपस्थित होने का कष्ट करेें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों के मसीहा थे चै0 चरण सिंह-संयुक्त विकास आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद के 32 किसानो का पुरस्कार

Posted on 24 December 2012 by admin

agra1पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिंह जन्म दिवस के अवसर पर जी0आई0सी0 मैदान में कृषि गोष्ठी आयोजित कर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे ने चै0 चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि चै0 चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित एवं उन्नति के बारे में निरन्तर प्रयास किया और उन्हे सफलता इतनी मिली कि आज भी चैधरी साहब किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी खेती में उन्नतिशील कृषि यन्त्र, अच्छे बीजो का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर आर्थिक लाभ उठाये।
संयुक्त विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कृषि, उद्यान पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 32 किसानोे को सम्मानित किया । जिसक अन्र्तगत 16 किसानो को प्रथम एवं 16 को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया, प्रथम पुरस्कार के रूप मे प्रत्येक किसान को 3500 रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप मे 2500 रूपये, एक प्रशस्ति पत्र, एक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर किसान बहुत ही खुश नजर आ रहे थे । संयुक्त विकास आयुक्त ने उपस्थित अन्य किसानों से अनुरोध किया कि वह भी कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करें जिससे कि अगले वर्ष मे पुरस्कार प्राप्त कर सके । कृषि वैज्ञानिक डा0 ओ0पी0 राजपूत ने चै0 चरण सिंह के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और किसानों को गेंहू, सरसों एवं आलू की फसलो तथा विभिन्न फसलों लगने वाले कीट-रोग झुलसा, गेंहू का मामा पर रोकथाम के विशेष उपाय बताये ।

जिला कृषि अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि पुरस्कृत किये गये किसानों मे वि0ख0 फतेहपुर सीकरी के रमोल सिंह को सरसों के उत्पादन मे  प्रथम एवं अकोला के हिम्मत सिंह को द्वितीय पुरस्कार, गेंहू उत्पादन में एत्मादपुर के अमित कुमार को प्रथम एवं सूरजपाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया, धान उत्पादन में फतेहपुर सीकरी के सुरेश चन्द्र को प्रथम एवं अछनेरा के अचल सिंह को द्वितीय पुरस्कार, अरहर उत्पादन में अकोला के शिवराम सिंह को प्रथम एवं बिचपुरी की केशवती को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी सुरेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि उद्यान विभाग में अच्छा कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार सत्येन्द्र सिंह, शान्ती देवी, वीरेन्द्र सिंह, गिर्राज सिंह, को तथा द्वितीय पुरस्कार मेघ सिंह ,प्रमोद सिंह, विजय सिंह, एवं सुधीर कुमार को प्रदान किया गया । पशुपालन में प्रथम पुरस्कार राकेश हरेन्द्र सिंह श्याम प्रकाश विनोद कुमार को तथा द्वितीय पुरस्कार रवीन्द्र सिंह लक्ष्मीकांत, मांगेलाल, दिलीप सिंह को प्रदान किया गया।
सहायक निदेशक मत्स्य सृष्टि यादव ने बताया कि मत्स्य पालन में प्रथम पुरस्कार बिचपुरी के  मनोहर सिंह, अछनेरा के लाखन सिंह व शरीफ खां तथा खेरागढ़ के राजू को प्रदान किया गया द्वितीय पुरस्कार अछनेरा के कन्हैया खेरागढ़ की मीरा देवी, बाह के इश्वर दास, तथा सदर तहसील के विकास खण्ड बिचपुरी के ग्राम अंगूठी निवासी नहने खां को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आगरा मण्डल आर0पी0यादव, उप कृषि निदेशक उदयभान गौतम, सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दैवीय आपदा प्रबन्धन का माकड्रिल सफलता पूर्वक सम्पन्न

Posted on 24 December 2012 by admin

agraनागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 6 दिसम्बर, 2012 को नागरिक सुरक्षा के अवसर पर  “ स्वर्ण जयंती “ कार्यक्रम का आयोजन  23 दिसम्बर 2012 को दोपहर  12ः00 बजे राधा बल्लभ इंटर कालेज शाहगंज के प्रांगण में जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम मे दैवीय आपदा प्रबंधन के संबंध में किसी भी अपात स्थिति से निपटने हेतु बचाव के विभिन्न  उपायों के संबंध में एक “ माॅकड्रिल “ कार्यक्रम आयोजित  नागरिक सुरक्षा संगठन आगरा व्दारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वार्डन्स, स्वयंसेवक व्दारा काल्पनिक प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में अरूण प्रकाश अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रभारी नागरिक सुरक्षा आगरा अन्य प्रशासनिक अधिकारियां नगर के गणमान्य व्यक्तियांे, संगठन पदाधिकारियांे, वार्डेन्स, स्वयं सेवक द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के सजीव प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए किसी भी आपात स्थित, दैवीय आपदा के समय ऐसे कार्यक्रमो से ज्ञान प्राप्त करने एवं जानकारी रखने की अपील की गयी ताकि नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छा़़त्राओं से आग्रह किया की वह संगठन के माध्यम से किसी भी आपदा के समय बचाव के उपायों के ज्ञान प्राप्त करे तथा उसके सम्बन्ध में अपने परिवार में व अपने मोहल्लों के लोगों को जानकारी करायें । उन्होेने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विगत में किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए जनता को जागरूक रहने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में करते रहने की अपेक्षा की।
अपर जिलाधिकारी नगर /प्रभारी नागरिक सुरक्षा ने उपस्थित जनसमुदाय से अपेक्षा की कि किसी भी आपात स्थिति एवं दैवीय आपदा से निपटने हेतु पूर्व तैयारी संगठन के माध्यम से
बचाव के उपायो की जानकारी रखना बहुत जरूरी हैैैै।उपनियंत्रक जसवंत सिंह ने आगरा नगर में नागरिक सुरक्षा संगठन की संरचना एवं सम्पादित किये गये कार्यो से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सामान्य जनजीवन का सजीव काल्पनिक प्रदर्शन किया गया।कालेज प्रागंण में एक ओर शासन द्वारा चलाई जा रही प्रौढ़ शिक्षा, साक्षरता पल्स पोलियो अभियान, भजन कार्यक्रम, सब्जी विक्रय ज्योतिष ज्ञान, शैलून कार्य, विद्यालय संचालन, का काल्पनिक प्रदर्शन हो रहा था तभी सामान्य जनजीवन के क्षेत्र मे भूकम्प के झटके की सूचना हस्तचालित शायरन द्वारा दी गयी भूकम्प समाप्ति के उपरान्त संगठन के अग्निशमन दलों, प्राथमिक चिकित्सा दलों द्वारा पूर्ण मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने, पेट्रोल की आग बुझाने घायलो को एक स्थान पर एक़ित्रत कर उन्हे प्राथमिक उपचार देने, ध्वस्थ भवन मे उपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने का प्रदर्शन फायर बिग्रेड कर्मियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संगठन के अनिल गर्ग, अनिल सारस्वत, प्रभागी वार्डन शिरोमणि सिंह, प्रमोद गुप्ता राकेश दीक्षित, ब्रज किशोर अशोक शर्मा स्टाफ आफीसर राजेश खन्ना, आदि वार्डेन सेवा के पदाधिकारियों, स्वयं सेवको द्वारा भाग लिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्कूली बच्चों को हेलमेट अनिवार्य होगा, एम0जी0रोड पर आटो नही चलेंगे-जिलाधिकारी

Posted on 12 December 2012 by admin

स्कूल कालेजो के छात्र/छात्राओं को हेलमेट लगा कर ही जाना होगा अन्यथा सिफारिश करने वाले अभिभावकों के साथ भी सख्ती की जायेगीं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला परिवहन एवं यातायात सलाहकार समिति की बैठक मे अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए हेलमेट प्रयोग करना इस लिए भी जरूरी है कि बड़े होकर हेलमेट लगाने की आदत बनी रहे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये की समस्त स्कूल एवं कालेजों को अवगत करा दे, अन्यथा लापरवाही करने वाले स्कूल कालेज के प्रबन्धकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्य बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही हेलमेट के अनिवार्यता पर विशेष जोर दे।
जिलाधिकारी ने शहरी यातायात की स्थित को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि एम0जी0रोड पर आटो का संचालन पूर्ण रूप से बन्द कराया जायेगा । क्योंकि एम0जी0 रोड पर आटो संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था अच्छी नही रहती हैं। उन्होने बताया कि जनर्म की बसें प्रति दस मिनट के अन्तराल पर चलाई जायेगी, जिससे कि आम नागरिक को परेशान नही होना पड़ेगा। उन्होने क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज को निर्देश दिये कि एम0जी0 रोड पर अधिक तर छोटी बसो का संचालन कराये, जिससे कि संचालन मे भी परेशानी नही होगी। जनर्म की बसें भगवान टाकिज से आगरा कैण्ट, सेवला, रोहता तक चलाई जायेगी।
जिलाधिकारी ने उप नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देश दिये की एम0जी0 रोड पर यदि कही पर भी अतिक्रमण बिल्कुल भी नही रहना चाहिये यदि कही पर भी ऐसी स्थित है तो उसे तत्काल हटवाये। इसके अतिरिक्त अन्य अतिक्रमण वाले रोडो पर भी अभियान चलाये। उन्होंने यातायात सिगनल व्यवस्था के सम्बन्ध में एस0पी0 टैªफिक को निर्देश दिये कि क्रासिंग रोड के बजाये एम0जी0 रोड के यातायात को अधिक समय मिलना चाहिए। उन्होंने शहर मे चलने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था के भी निर्देश दिये।
शहर के विभिन्न स्थानों पर जेब्रा क्रासिंग एवं यातायात के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने यातायात समिति के सदस्यों/प्रशासनिक अधिकारिंयो के साथ गुरू का ताल रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया, जिस पर यातायात व्यवस्था को सुद्ढ बनाने हेतु पत्थर घोड़ा के पास कट देकर ओवर ब्रिज से जोड़ा जायेगा, जिससे की टैªफिक संचालन मे परेशानी नही होगी।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), आर0टी0ओ0 संजय माथुर, बिजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक नीरज सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यश भारती सम्मान हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 12 December 2012 by admin

संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहन भवन लखनऊ में ‘‘यश भारती सम्मान समारोह’’ 2012-13 के लिए यश भारती सम्मान हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इस सम्बन्ध मे अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कला तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष प्रतिभावान विशिष्ठ व्यक्तियों को जिन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से सम्बन्धित विद्या मे उत्कृष्टता के आयाम स्थापित किये है तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त किया है । ऐसे महानुभावों को ‘‘यश भारती’’ से सम्मानित किये जाने की योजना पुनः प्रारम्भ की गयी है। ‘‘यश भारती सम्मान’’ के अन्र्तगत चयनित/पुरस्कृत महानुभावों को रू0 11 लाख नकद धनराशि, अगवस्त्र,ताम्रपत्र। मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। इच्छुक महानुभाव यश भारती सम्मान हेतु 31 दिसम्बर 2012 तक उपलब्ध करा दे, जिससे की समय से निदेशक संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहन भवन लखनरू को भिजवाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताजमहल के प्रवेश मार्गों एवं उनके आसपास के क्षेत्र को विकसित कराया जाय

Posted on 09 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा है कि ताजमहल एवं उसके आसपास के क्षेत्र (ताजगंज वार्ड) में पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके अनुभवों को सुखद एवं विलक्षण बनाने हेतु समेकित बृहद 136.49 करोड़ रुपये की परियोजना के प्रारूप को आगामी 10 दिन में अन्तिम रूप दे दिया जाय। उन्होंने कहा कि आगरा के विश्व धरोहर स्मारक के अवलोकन हेतु प्रतिवर्ष लगभग 46 लाख भारतीय एवं 7 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं, जिनके लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ताजमहल के प्रवेश मार्गों एवं उनके आसपास के क्षेत्र को विकसित कराया जाय। ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों को प्रारम्भ कराने से पूर्व आवश्यकतानुसार हर स्तर से अनुमोदन या अनुमति अवश्य प्राप्त कर लिया जाय। ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत छः प्रमुख कार्य- ताज महल पूर्वी, पश्चिमी एवं दक्षिणी गेट प्रवेश मार्ग का कार्य ताजगंज वार्ड के 15 स्लम्स के विकास सम्बन्धी कार्य, सीसीटीवी एवं सुरक्षा उपकरण कार्यों सहित ताज महल पूर्वी गेट बैरियर से फतेहाबाद रोड तक के कार्य कराये जायेंगे।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में ताज महल, आगरा के सन्निकट ताजगंज परियोजना बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहर ताज महल के चारो तरफ बफर जोन का कन्जर्वेशन तथा पर्यटन इन्फ्रट्रकचरल डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट में शिल्प ग्राम को भी उच्चीकृत करने हेतु भी प्रस्ताव सम्मिलित किया जाय। परियोजना के अन्तर्गत पर्यटकों और नागरिकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का निर्माण कराया जाय। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को कराने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कार्यदायी एजेंसी का चयन नियमानुसार कराया जाय ताकि ताजगंज परियोजना की पहचान सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो सके।

श्री उस्मानी ने कहा कि ताजगंज परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते हुए माइलस्टोन का भी निर्धारण किया जाय ताकि परियोजना के अन्तर्गत होने वाले कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए शेल्टर, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन सुविधाएं, मार्गों का सुन्दरीकरण, विकलांगों के लिए विशेष सुविधाएभी उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने कहा कि  वृक्षारोपण के साथ-साथ बिजली के तारों को भूमिगत कराया जाय तथा मुगलकालीन स्टाइल के स्ट्रीट फर्नीचर -बेन्च, कूड़ादान, साइनेज(दिशासूचक) की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि  सीवर लाइन, डेªनेज सुविधा आदि के साथ-साथ बैटरी युक्त कारों के लिए पार्किगं, टिकट घर, सूचना केन्द्र, पार्कों का भी सुन्दरीकरण कराया जाय।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास, श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति, श्री वी0एन0 गर्ग, मण्डलायुक्त आगरा, श्री मंजीत सिंह, जिलाधिकारी आगरा, श्री अजय चैहान, वास्तुविद् सलाहकार, श्री आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा जनपद में 02 फरवरी तक धारा 144 लागू

Posted on 08 December 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आगरा में आगामी महीनों मंे होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वो पर तथा विभिन्न परीक्षाओं को आयोजन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेद्याज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 02 फरवरी, 2012 तक आगरा जनपद में लागू रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in