Archive | आगरा

वाहनो से काले शीशे/ सोलर फिल्म हटवायें-आर0टी0ओ0

Posted on 02 April 2013 by admin

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा ने अवगत कराया है कि परिवहन आयुक्त उ0प्र0 के निर्देशो के अनुपालन में सुरक्षा के दृष्टिगत एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो के विपरीत कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा अभी भी अपने वाहनो को काले शीशे अथवा सोलर फिल्म लगाकर प्रयोग में लाया जा रहा है, के विरूद्ध विगत 01 अप्रैल 2013 से निरन्तर विशेष चेंकिग अभियान जिला प्रशासन/पुलिस के साथ चलाया जा रहा है।
आर0टी0ओ0 डा0 विजय कुमार ने आगरा जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि वे अपने वाहन मे से काले शीशे अथवा सोलर फिल्म हटवा लें ताकि चंेकिग के दौरान उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े, अन्यथा की दशा में मोटर गाड़ी अधिनियम की सुसंगत धाराआंे के अन्र्तगत उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खिलाडि़यो का चयन 4 व 5 अप्रैल को

Posted on 02 April 2013 by admin

गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर द्वारा प्रदेश के मण्डल मुख्यालय पर खिलाडि़यो के चयन हेतु प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षायें आयोजित की जायेगी जिससे कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ी इसमें भाग ले सके और खिलाडि़यों उत्कृष्ट प्रतिभाये चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा सके।
एकलव्य स्टेडियम आगरा में  4 अप्रैल 2013 को एथलेटिक्स, फुटबाल, हाकी, बालीबाल, बैडमिन्टन, तैराकी, क्रिकेट एवं लानटेनिस हेतु खिलाडि़यों का चयन गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेेज लखनऊ द्वारा तथा 5 अप्रैल 2013 को कुश्ती (बालक) जिमनास्टिक एवं बालीबाल (बालक/बालिका) हाकी (बालिका हेतु) खिलाडि़यों का चयन वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर द्वारा प्रारम्भिक चयन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ एवं वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित पूर्णतया आवासीय खेल संस्थायें हैं। गुरूगोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज लखनऊ में 12 से 15 वर्षीय आयु के प्रदेश के उदीयमान खिलाडि़यों को कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा के साथ एथलेटिक्स बैठमिन्टन, क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल, हाकी, लानटेनिस, तैराकी में विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है एवं बीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर में 9 से 12 वर्षीय आयु उदीयमान खिलाडि़यो को कक्षा 6 से 12 तक शिक्षा के साथ बालीबाल (बालक एवं बालिका) हाकी, (बालिका) तथा कुश्ती (बालक) खेलो में प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था है।
दोनो आवासीय खेल संस्थाओं में खिलाडि़यों को शिक्षा तथा खेल प्रशिक्षण के साथ साथ आवास, भोजन , खेल सामग्री, खेल किट, यूनीफॅार्म तथा चिकित्सा सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है। अभिभावको से केवल कक्षा 6 में रू0 1000/- तथा कक्षा 9 मे 2500/- विविध आय रू0 1100/-, काशन मनी रू0 1000/-एपैन्डिक्स ई रू0 800/- वार्षिक शुल्क लिया जाता है ।
चयन समिति में मण्डल मुख्यालय के जनपद के जिलाधिकारी अध्यक्ष, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सदस्य सचिव, उप निदेशक/संयुक्त निदेशक शिक्षा सदस्य, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, कालेज का प्रतिनिधि (प्रशिक्षक) सदस्य होते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा शहर व बाह क्षेत्र के सम्प्र्क मार्गों हेतु धनराशि स्वीकृत

Posted on 01 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में राज्य सड़क निधि के अन्र्तगत जनपद आगरा शहर क्षेत्र के 03 मार्गों की मरम्मत/सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति के अन्र्तगत महात्मागांधी मार्ग की मरम्मत/सुधार व सौन्दर्यीकरण,  कलेक्टेªट तिराहे से पचकुइयंा तक पक्के पैयेस व सेन्ट्रल वर्ज की मरम्मत एवं विविध कार्य, आगरा बाह कचैराघाट राज्य मार्ग संख्या-62 की मरम्मत कार्य हेतु कुल रू0 91.92 लाख (इक्यानबे लाख बानबे हजार मात्र) की स्वीकृति मिली है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 05 मार्गों की मरम्मत व सुधार कार्यों के अन्र्तगत बाह कचैरा घाट मार्ग से फतेहपुर सम्पर्क मार्ग के मरम्मत व सुधार कार्य, बाह कचैराघाट मार्ग के किमी 86 से दभा सम्पर्क मार्ग के मरम्मत व सुधार बाह कचैराघाट के किमी 75 से नहरौली देवी मन्दिर सम्पर्क मार्ग, बाह कचैराघाट के किमी 85 से पाठकपुरा सम्पर्क मार्ग तथा जनपद आगरा में तहसील बाह में स्थित डाक बंगले के आन्तरिक मार्ग के मरम्मत व सुधार कार्य हेतु कुल रू0 120.91 लाख (एक करोड़ बीस लाख इक्यानबै हजार) की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना दें-डी0एम0 हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश, मण्डल, जिला स्तर पर टीमें गठित कर तुरन्त अतिक्रमण मुक्त करायी जायेगी ग्राम सभा की जमीन

Posted on 01 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जनपद के सभी ग्राम सभा सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी ग्राम सभाओं की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों की सूचना/जानकारी जिला, मण्डल एवं राज्य स्तर पर बनी समिति के सदस्यों को उपलब्ध करायें, जिससे कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव राजस्व परिषद ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्रदेश के ग्राम सभाओं की भूमि पर स्थित तालाब, पोखर , चारागाह एवं कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जों को हटाने के लिए अपनी अध्यक्षता में बहुसदस्यीय समिति का गठन किया है। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव समिति के सदस्य/संयोजक बनायें गये हैं। प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी द्वारा नामित विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी, पुलिस महानिदेशक द्वारा आई0जी0 स्तर के अधिकारी समिति के सदस्य है।
शासन ने मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस डी0आई0जी0, उप निदेशक सूचना सदस्य तथा अपर आयुक्त(प्रशासन) सदस्य संयोजक होगे।
इसी प्रकार जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदस्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सदस्य/संयोजक, उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा जिला सूचना अधिकारी सदस्य हैं।
मण्डल एवं जनपद स्तर पर गठित समिति जिला, तहसील, ब्लाक स्तर पर ग्राम सभाओं की भूमि पर स्थित तालाब, पोखर, चारागाह एवं कब्रिस्तान की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों, अतिक्रमण के सम्बन्ध में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करेगी। समिति समस्त ग्राम सभाओं के सदस्यों से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त कर समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करेगी, तथा हटाये गये अवैध कब्जा/अतिक्रमण की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र पंचायत बाह में अस्थाई ब्लाक प्रमुख की व्यवस्था

Posted on 01 April 2013 by admin

श्रीमती गुड्डी उपाध्याय, प्रमुख, क्षेत्र पंचायत बाह, आगरा के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के कारण जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने उप जिलाधिकारी, बाह रामजीलाल को निर्देश दिये हैं। कि प्रमुख पद की अस्थाई व्यवस्था हेतु क्षेत्र पंचायत, बाह के निर्वाचित सदस्यों की बैठक का आयोजन अपनी अध्यक्षता में नियमानुसार करके किसी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम चयनित कर प्रस्ताव जिलापंचायत राज अधिकारी, आगरा के कार्यालय में यथाशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध खाद्य पदार्थ/औषधि की सूचना गोपनीय शिकायत पेटिका में डालें-नगर मजिस्ट्रेट

Posted on 31 March 2013 by admin

आगरा नगर मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी एफएसडीए कलेक्टेªट, आगरा राजकुमार ने जनसामान्य को सूचित किया है कि जनपद आगरा में विक्रय होने वाले संदिग्ध खाद्य पदार्थ अथवा संदिग्ध औषधियों के सम्बन्ध में यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) केे कार्यालय में रखी शिकायत पेटिका में प्रेषित कर सकते हैं। शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध रूप से लाल/नीली बत्ती, हूटर का प्रयोग वर्जित-ए0डी0एम0

Posted on 31 March 2013 by admin

आगरा अपर जिला मजिस्टेªट(नगर)अरूण प्रकाश नेअवगत कराया है कि प्रायः देखा जा रहा है कि पूर्व में विभिन्न शासनादेशों के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जाने के बावजूद वाहनों पर नियमों के विपरीत लाल/नीली बत्ती तथा हूटर/सायरन, वाहनों की खिडकियों के शीशों पर चकदार काली अपारदर्शी फिल्म चिपकाये जाने तथा बोर्डस/प्लेट्स आदि का अनाधिकृत प्रयोग किया जा रहा है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट(नगर) ने मोटर अधिनियम 1988 एवं केन्द्रीय मोटरयान नियमावली 1989 तथा उ0प्र0 मोटर नियमावली 1998 में निहित प्रावधानों के अनुसार वाहनों पर लाल/नीली हूटर एवं सायरन आदि के अनाधिकृत प्रयोग को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात को उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर उपरोक्त प्रावधानों के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

01 अप्रैल को जन सुविधा कैम्प का आयोजन होगा-ए0डी0एम0

Posted on 31 March 2013 by admin

आगरा उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट(नगर) अरूण प्रकाश ने अवगत कराया है कि दिनांक 01.04.2013 को तकिया डेरा सरस, नाई की मण्डी में जनसुविधा कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत कैम्प में पहचान पत्रों का दुरूस्तीकरण/नये फोटो युक्त पहचान पत्रों के आवेदन पत्र भरवायें जायेगे।

अपर जिलाधिकारी(नगर) ने उपजिलाधिकारी सदर तथा सहायक जिलानिर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि तहसील की वीआरसी स्टाफ एवं तहसील स्टाफ की ड्यूटी लगाकर कैम्प की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराकर अपने पर्यवेक्षण में कैम्प का आयोजन करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

खाद्य तेल किसानांे, उद्यमियो व व्यापारियों के प्रति सरकार सकारात्मक-मुख्यमंत्री

Posted on 18 March 2013 by admin

cm-akhilesh-yadav-addressing-media-persons-after-the-seminarमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार उ0प्र0 में बृहत स्तर पर उद्योगों के स्थापना के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। आगरा तथा लखनऊ में सम्पन्न सम्मेलनों केे सार्थक परिणाम मिल रहे है। खाद्य तेल और तिलहन से जुड़े उद्योग सीधे खेती और किसान से जुड़े हैं अतः सरकार इस उद्योग और उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ सहयोग प्रदान करेंगी। सरकार का पूर्ण प्रयास है कि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग और कारखाने लगें और पूर्व में स्थापित कारखाने व उद्योग भी सफलतापूर्वक कार्य करें ताकि प्रदेश वासियो की प्रति व्यक्ति औसत आमदनी बढे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आये।
मुख्यमंत्री आज यहा 34 वें अखिल भारतीय तिलहन, खाद्य तेल व्यापार और उद्योग के रबी संगोष्ठी (All India Rabi Seminar of Oil Seeds,Oil Trade & Industry) के उद्घाटन अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे ।,
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान एवं उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज में इत्र उद्योग तथा प्रदेश में चीनी मिल/चीनी उद्योग की समस्याओ का समाधान कराया गया है।
up-cm-being-felicitated-by-up-oil-associationउन्होंने उद्यमियों से अपील की कि प्रदेश में मार्केट तथा उद्योग विस्तार की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए उ0प्र0 में उद्योग लगायें और आपसी समन्वय के साथ सकारात्मक रास्ते पर चलकर उद्योगो का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल प्राचीन काल से नागरिक उपयोग कर रहे है। परन्तु मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से बड़ी मात्रा में खाद्य तेलो का आयात हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों से परिचर्चा कर के तिलहन की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों को प्रोत्साहन दे।
सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आये प्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में खाद्य तेलों तथा सरसों आदि तिलहनी फसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा रबी सीजन में देश में सरसों का उत्पादन 20 प्रतिशत से ज्यादा बढने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री का सम्मेलन में आगमन पर परम्परागत रूप से स्वागत किया गया। श्री शिव कुमार राठौर ने उ0प्र0 मिलर्स एसोसियेशन की ओर से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए तेल उद्योग के विकास में सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगरा जनपद के 77 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को वर्ष 2012-13 के लिए 3 हजार रूपये प्रति माह की दर से छत्तीस-छत्तीस हजार रूपये के चैक प्रदान किये। जनपद में इस वर्ष 130 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए सम्मान राशि प्राप्त हुयी है।
इस अवसर पर श्री रामजी लाल सुमन, स्टाम्प, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, राज्यमंत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग श्री रामसकल गुर्जर, अध्यक्ष उ0प्र0 लघु उद्योग निगम (राज्यमंत्री) शिव कुमार राठौर, सम्मेलन के पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण, अजय गुप्ता, भरत भगत, कुमार गोयल, अशोक सेतिया तथा विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रत्नमुनि जैन कन्या इन्टर कालेज आगरा महिलाओं के अधिकारी एवं महिलाओं के प्रति हिंसा से सम्बन्धित विषय पर एक विधिक साक्षारतामें शिविर का आयोजन

Posted on 05 March 2013 by admin

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर मुख्य न्याययिक मजिस्टेªट चन्द्र प्रकाश तिवारी ने अवगत कराया है कि नेेशनल प्लान आफ एक्शन 2012-2013 के अन्र्तगत मार्च 2013 मे ं आगामी 8 मार्च 2013 को दोपहर 12 बजे से रत्नमुनि जैन कन्या इन्टर कालेज आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकारी एवं महिलाओं के प्रति हिंसा से सम्बन्धित विषय पर एक विधिक साक्षारता कक्षा/जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे मीडियेटर राजेन्द्र कुमार सैनी, ओमवीर सिंह नौहवार रिटेनर विनोद कुमार कमल, मीना कुमारी तथा ज्योति प्रभा जैन छात्राओं केा महिलाओं के अधिकार एवं महिलाओं के प्रति हिंसा से सम्बन्धित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in