Archive | सुलतानपुर

नवसृजित जनपद का नाम बदलकर अमेठी करने पर युवा मुख्यमंत्री को दी बधाई

Posted on 24 July 2012 by admin

सुलतानपुर जिले की तीन तहसीलें अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज तथा रायबरेली की दो तहसीलें सलोन व तिलाई काटकर मायावती द्वारा बनाये गये नये जिले छत्रपति साहू जी महराज नगर का नाम मंित्रमण्डल की बैठक में बदलकर अमेठी कर दिए जाने से जिले के कांग्रेसियों ने बधाई दी है। नवसृजित जनपद का नाम छत्रपति साहू जी महराज नगर से अमेठी कर देने पर कांग्रेसी नेता डा0 मुकेष तिवारी ने कहा कि विष्व में अमेठी की एक पहचान है, देष के सबसे बड़े राजनैतिक घराने के लोग स्व0 संजय गाॅधी, स्व0 राजीव गाॅधी, सोनिया गाॅधी अब  कांग्रेस के युवराज राहुल गाॅधी अमेठी से ही सांसद हैं। स्व0 राजीव गाॅधी यहीं से सांसद के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री थे। छत्रपतिसाहू जी महराष्ट्र के एक पूज्यनीय ष्षख्षियत थे। जनपद का नाम उनके नाम पर रखने पर लोग उनका पूरा नाम नहीं ले पाते थे, जिससे उनका भी अपमान होता था। अमेठी के नाम पा नवसृजित जनपद का नाम कर देने से युवा मुख्यमंत्री ने कांगे्रसियों के साथ ही साथ सुलतानपुर एवं नवसृजित जिले का सम्मान बढ़ाया हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। डा0 मुकेष तिवारी युवा कांग्रेसी नेता के साथ ही समाज सेवी भी हैं। अमेठी नाम से जनपद का नामकरण हो जाने से कांग्रेसियों में जष्न का माहौल हैं। कांग्रेसियों ने बताया कि अमेठी की प्रतिष्ठा पुनः बहाल करवाने के लिए युवा मुख्यमंत्री अखिलेष यादव बधाई के पात्र हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त,नालियाॅ चोक होने से नगर के आधे से ज्यादा मोहल्लों में भरा पानी

Posted on 24 July 2012 by admin

नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहते हैं। ष्षहर की नालियाॅ चोक हो गई है।ं बीते दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात से नगर के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में पानी भर गया है। मोहल्ले की गलियाॅ तो कीचड़ से पटी ही है, नाली का गन्दा पानी मोहल्लों के घरों में भर गया है जिससे मोहल्ले वासियों का जीना मुष्किल हो गया है। नगर के डिहवा मोहल्ला, विवके नगर, निराला नगर, ष्षास्त्री नगर, पल्टू का पुरवा, आदर्ष नगर तथा घोसियाना आदि मोहल्लों में लागों का घर से निकलना मुष्किल हो गया है। नगर पालिका परिषद की उदाषीनता के चलते नगर के मोहल्लों में सार्वजनिक ष्षौचालय नहीं बनाये गये हैं और न ही मूत्रालय की सुविधा है। इस वारिष के मौसम में अक्सर लोग गलियों में ही मल त्याग तथा पेषाब कर रहे है, जिससे बदबू व गन्दगी व्याप्त है। सफाई कर्मियों पर नगर पालिका के अधिकारियोें का नियन्त्रण न होने से माहल्लों की साफ-सफाई नहीं हो पाती है। बदबू व गन्दगी के बीच लोग रहने पर मजबूर है। नगर में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी यदि पूरे हालात पर सतर्क निगाह रखें तो महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। जिसे लेकर नागरिकों में काफी आक्रोष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक स्थलों पर पेय जल की व्यवस्था न होने से परेषानी

Posted on 22 July 2012 by admin

नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वसले लेग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद अधिषाषी अधिकारी मुषीर अहमद के पास चेयरमैन का भी दायित्व है। नगर के पेयजल की समस्या का एक कारण यह भी है। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने तक जनपद वासियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों पर षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आंगनवाड़ी केन्द्रों का नहीं हो रहा सुधार

Posted on 22 July 2012 by admin

लगातार समाचार के माध्यम से जिला परियोजना अधिकारी का ध्यानाकर्षण करने की कोषिष की जाती रही है परन्तु विभागीय लापरवाही के चलते जिले के 80 प्रतिषत आॅगन बाड़ी केन्द्र बन्द हैं। गौर तलब हो कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में  चल रहे  एक  से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास का जिम्मा लेने वाले आॅगन वाड़ी केन्द्रों का बुरा हाल है। ज्ञात हो कि बाल-विकास पुष्टाहार योजना द्वारा संचालित  पुष्टाहार व हाट कुक  येजना के तहत मिलने वाले भोजन से बच्चे वंचित हो रहे हैंे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी  केन्द्रों में गर्भवती धात्री एवं तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा इस विभाग के पास है। प्रभारी  परियोजनाधिकारी,बाल विकास परियोजनाधिकारी एवं सुपरवाइजर भी बन्द हुए केन्द्रों के निरीक्षण के बजाय कार्यालय मंे बैठकर कागजी कोरम पूरा करने में लगे हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण प्रारम्भ

Posted on 22 July 2012 by admin

उप जिला निवार्चन अधिकारी की प्रेस विज्ञप्ति कंे अनुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व दिनांक 12 जुलाई से 31 जुलाई तक डुप्लीकेट मतदाताओं कें जाॅच कर अपमार्जन की कार्यवाही एवं जिन मतदाताओं की फोटो मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, उनसे 12 अगस्त तक पास पोर्ट साईज की फोटो एकत्र किए जाने को कार्य सम्बन्धित बीएलओ द्वारा किया जा रहा है।  जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में अंकित नही है। ऐसे व्यक्ति नाम बढा़ये जाने हेतु प्रारूप 6 ,नाम काटे जाने हेतु, प्रारूप 7 का फार्म भर कर सम्बनिधत तहसील में बने मतदाता पंजीकरण केन्द्र  अथवा बीएलओ के पास किसी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों ने किया ष्षपथ ग्रहण

Posted on 20 July 2012 by admin

ऽ    सुलतानपुर। पं0 राम नरेष त्रिपाठी सभागार  में उपजिलाधिकारी सदर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को दिलवायी षपथ
ऽ    पूर्व मंत्री  ओमप्रकाष सिंह व भाजपा प्रदेष महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे उपस्थित

नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा 25 सभासदों ने नगर के पं0 राम नरेष त्रिपाठी सभागार में पद व गोपनियता की ष्षपथ ली।  अपजिलधिकारी सदर डा0 एस0एन0 सिंह ने उन्हें पद व गोपनियता की ष्षपथ दिलवायी। ष्षपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाष सिंह तथा भाजपा संगठन के प्रदेष महामंत्री मीेप्द्र पाण्डेय भी मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रभारी ऋष्किेष ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीष नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह, पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे ओम प्रकाया पाण्डेय, डा0 एम0पी0 सिंह, राम चन्दर मिश्रा,द्वारिका प्रसाद दुबे सहित जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ष्षपथ ग्रहण करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दूसरी पारी की षुरुआत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विजली कटौती से गुस्सायी भीड़ ने ट्रांसफार्मर फूॅका

Posted on 20 July 2012 by admin

बीते तीन दिनों से विजली कटौती से आक्रोषित नगर के विवके नगर निवासियों ने टान्सफारमर फूॅक दिया। फायर ब्रिगेड ने पहुॅच कर आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आक्रेाषित भीड़ ने बस स्टेषन पहुॅचकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा बुझा कर लोगों का गुस्सा ष्षान्त किया और जाम खुलवाया, जिससे आवागमन पुनः बहाल हो सका। नगर में विजली का रोस्टर बदल जाने से नगर वासियों को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। अघाषित विजली कटौती का असर व्यवसाय व नागरिकों के दैनिक कार्याे पर पड़ रहा है। जिससे नागरिकों में भारी आक्रेाष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त फैजाबाद व पुलिस उप महानिरीक्षक ने की समीक्षा बैठक

Posted on 20 July 2012 by admin

आयुक्त महोदय फैजाबाद मधुसूदन रायजादा व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक जनपद के जिला स्तर अधिकारियों के साथ की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में  जिले के विकास कार्यों एवं षान्ति व्यवस्था का समीक्षा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते समय आयुक्त महोदय ने  सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देषित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ष्षत प्रतिषत वसूली करें ।  उन्होंने  तहसील दिवस में प्राप्त षिकायतों को निस्तारित करने के निर्देष दिए।  किसानों को समय से खाद- बीज उपलब्ध कराने हेतु कृ़िष अधिकारी को निर्देषित किया।  षासन की योजना में सोलह कार्यक्रमों , राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मनरेगा, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, पेय जल, सर्व षिक्षा अभियान , मघ्यान भोजन आदि कार्यक्रमों पर कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देष दिए। माध्यमिक षिक्षा के अन्तरगत माॅडल स्कूल कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग के भवन के निर्माण कार्य का  अनुश्रवण गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देष दिए। सभी अधिकारियों को निर्देषित किया कि ष्षासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत कार्य योजना बना कर कार्य करना सुनिष्चित करें। उन्होंने अधिषाष्षी अभियन्ता विद्युत  को निर्देषित किया कि बकाया वसूली पर विषेष ध्यान दें। उन्होंने गेरोजगारी भत्ता के सम्बन्ध में जिला सेवायोजन अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर में निर्माणधीन ओवरब्रिज का कार्य रूक जाने से नागरिकों में रोष

Posted on 17 July 2012 by admin

ऽ    बरसात में कीचड़ से पटे रास्तों पर अक्सर हो रही है दुर्घनाएं
ऽ    निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बने खड़ण्जें की ईंटों के उखड़ जाने से राहगीर हो रह हैं चोटहलि

रेलवे विभाग की नगर स्थित करौंदिया, नरायनपुर रेलवे क्रासिंग का कार्य एकाएक रूक जाने से नागरिकों में जबरजस्त रोष व्याप्त है। ओवरब्रिज के नीचे स्थित पक्की सड़क के विकल्प के रूप में बिछाए गये खड़ण्जे र्की इंटे गिरकर तितर-बितर हो गई हैं। जिससे अक्सर राहगीर गिरकर चोटहिल हो रह हैं। निर्माण कार्य जारी रहने  से लोगों को आषा थी कि कुछ ही दिन कष्ट सहने के बाद ओवरब्रिज बन जायेगा और आवागमन सुगम हो जायेगा। किन्तु पिछले सप्ताह रेलवे क्रासिंग करौंदिया और रेलवे क्रासिंग नरीायनपुर पर बन रहे ओवरब्रिज का कार्य एकाएक ठप कर दिया गया। निर्माण कार्य में लगी मषीने तो वापस चली ही गयी साथ ही साथ कार्य कर रहे मजदूरों के चले जाने से नागरिकों के सब्र का बाॅध टूटने के कगार पर हैं। यदि नागरिकों के धैर्य का बाॅध टूट गया तो किसी अनहोनी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। नागरिकों ने सेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ करवाकर  ष्षीर्घ कार्य पूर्ण करवाये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेड़ गिरने से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

Posted on 15 July 2012 by admin

कुड़वार। कल हो रही वारिष के दौरान आम के सूखे पेड़ गिरने से खेल रहा एक मासूम बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देख कर उसे मडिकल कालेज लखनऊ रिफर कर दिया, जहाॅ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कुड़वार क्षेत्रान्तर्गत  हसनपुर निवासी दिलषाद हुसैन का 5 वर्षीय बालक दिलकष कल घर के पास खेल रहा था। बरसात के कारण वहीं पर स्थित सूखा आम का पेड़ गिर गया उसके नीचे दब जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। गाॅव में मृत बालक का ष्षव लाया गया तो कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार नगर ने गाॅव जाकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें अहैतुक सहायता उपलब्ध करवायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in