Archive | सुलतानपुर

पत्रकार पर बम से प्राण घातक हमला

Posted on 22 August 2012 by admin

कुड़वार।  व्लाक कुड़वार के स्थानीय पत्रकार के ऊपर बम से हुए  प्राण घातक हमले से जहाॅ एक तरफ क्षेत्र में दहषत है वहीं क्षेत्रीय लोग थानाध्यक्ष की लापरवाही को इस घटना को जिम्मेदार मान रहे हैं। फिलहाल बम से जानलेवा हमले से पत्रकार बाल-बाल बच गया। पत्रकार की तहरीर पर थाना कूुूरेभार पुलिस ने एक अज्ञात व तीन नामजद लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमले की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जाॅच ष्षुरू कर दी है। मामला थाना कूरेभार क्षेत्र के धनजई गाॅव का है। जहाॅ बीती रात एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार  दिनेष सिंह पुत्र राम अवतार सिंह समाचार संकलन के बाद षाम के  लग भग 08 बजे अपने निवास गाॅव धनजई वापस जा रहे थे कि रास्ते में अतरसुमा खुर्द गाॅव के पास पहले से घात लगाये उन्हीं गाॅव के कुछ लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर पत्रकार दिनेष सिंह मोटर साईकिल छोड़ नहर में कूद गया और किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को दी। सूचना पर सी0 ओ0 लाईन व क्षेत्राधिकारी नगर वेद प्रकाष सिंह ने पीडि़त पत्रकार दिनेष सिंह से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरसात में भी आदर्ष तालाब हैं सूखे

Posted on 07 August 2012 by admin

अतिक्रमण के चलते तालाबों का अस्तित्व समाप्त होता चला जा रहा है। अधिकांष तालाबांे पर अतिक्रमण हावी है। एक तरफ जो सरकार ने तालाबों की खुदाई करवा करके जल संचय की मुहिम छेड़ रखी है। वहीं दूसरी तरफ भू-माफिया तालाबों की पटाई करके अवैध कब्जा कर रहे हैं। जो तालाब ख्ुादे भी हैं बरसात हाने के बाद भी उनमें पानी नहीं है। लागों का कहना है कि जब बरसात में आदष्र्या तालाबों का यह हाल है तो बरसात बीत जाने के बाद इन तालाबों का क्या होगा।
सच्चाई तो यह है कि सरकारी विभाग भू-माफियाओं का सहयोग करने में पीछे नहीं है। नए तालाबों की खुदाई व सौन्दर्यीकरण के नाम पर स्वीकृत किए गए धन पर भ्रष्टाचार हावी है। जिससे सरकार की जल संचय योजना को मूर्ति रूप देने की मंषा तार-तार होती नजर आ रही है। हाल स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले तालाबों का है। 79 राजस्व गांवों में यदि सरकारी आॅकड़े की मानें तो लगभग 180 छोटे-बड़े तालाब हैं। जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग कहानी बयां कर रही है। राजस्व अभिलेखों में जो तालाब दर्ज है उनका रकबा भी तय है, लेकिन मौके पर तालाब गायब हैं। रखरखाव के आॅकड़े दर्शाने वाले राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचरी भी कुछ करने की स्थिति में नहीं दिखते हैं। वहीं जल संचय योजना के धन का भी कहीं कोई अता-पता नहीं है। गिरते भू-जल स्तर में तालाबों की अहम भूमिका है। बावजूद इसके भू-माफियाओं की वक्रदृष्टि तालाबों के अस्तित्व को ही मिटाने पर तुली है। सबसे बुराहाल अहदा, उदयपुर, सरकवारी, मुडहा, ष्षाहपुर लपटा का है। जहां पर सरहंगो ने तालाब पाटकर कब्जा कर लिया है। तो कुछ पर लोगों ने पाटकर अवैध निर्माण भी कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आरा मषीनों पर हरे पेड़ों की कटान जारी

Posted on 07 August 2012 by admin

जनपद के जयसिंहपुर , कूरेभार थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत दर्जनों आरा मशीने खुलेआम पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से चल रही है जिन पर हरे वृक्षो की लकडियों का टाल लगा हुआ है यही नही यहॉ पर हरे पेडो की अंधा धुंध कटान भी लगातार जारी है ।
ज्ञातव्य हो कि जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र मे  पुलिस व वन विभाग की मिली भगत के चलते लगभग आधा दर्जन आरा मशीने खुले आम चल रही है जिससे इन मशीनों पर हरे भरे वृक्षो की लकडियों का काटना व चीरना खुलेआम जारी है।
क्षेत्र के शुकुल दुलैचा, दियरा चैराहे पर राम कृपाल वर्मा बरौसा मे राम केवल शुक्ला घटवर में राम अचल वर्मा की आरा मशीने खुलेआम  चल रही है क्षेत्र वासियो में कइयों ने विभाग से शिकायत की फिर भी मामला सिफर रहा है। इसी तरह कूरेभार क्षेत्र में पुलिस विभाग एवं वन विभाग के मिली भगत से आरा मषीनों पर हरे पेड़ो की कटान जारों पर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जलकल द्वारा की जा रही गन्दे पानी की आपूर्ति, विभाग उदासीन

Posted on 07 August 2012 by admin

ऽ    बाल्टी व कन्टेनर से दूर-दराज से लाया जा रहा पानी
ऽ    मुहल्ले में इण्डिया मार्का टू हैण्डपम्प की कमी
ऽ    विधायक निधि से लगवाया गया सरकारी इण्डिया मार्का टू हैड पम्प को दबंगों ने किया बाउण्ड्रीवाल के अन्दर

लगभग एक माह से  आये दिन जलकल विभाग द्वारा गभडि़या, राजेन्द्र नगर, पल्टू का पुरवा, घासियाना आदि मोहल्लों  में गन्दे पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिसे मुहल्लेवासी पीने को मजबूर हैं। कारण पता करने पर ज्ञात हुआ कि गभडि़या रेलवे लाइन क्रासिंग के नीचे जलकल की पाइप लाइन फट गई है।  पूर्व में भी अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की तरफ समाचार के माध्यम से कराने की कोषिष की गयी। परन्तु नतीजा ढाक के तान पात रहा। नगर के गभडि़या, आदर्ष नगर, पल्टू का पुरवा, आदर्ष नगर तथा राम लीला मैदान के आस पास के मुहल्ले में इन दिनों गन्दे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन मुहल्ले वासियों का कहना है इसकी षिकायत कई बार सम्बन्धित विभाग को की गई है परन्तु समस्या का निराकरण नहीं हो सका। आबादी के हिसाब से इण्डियामार्का हैण्ड पम्प की कमी होने के कारण घर के बच्चे व औरते दूर-दराज से पानी ढोने के लिए बाध्य हैं। वैष्णव नगर गभडि़या में पुर्व में विधायक निधि से लगवाये गये नल को दबंगों द्वारा बाउण्ड्रªªी वाल के अन्दर कर लिया गया। जिससे मुहल्ले वासियों को दूर-दरीाज लगे हैण्ड पम्प से पीने के लिए पानी लाना पड़द्य रहा है।  समस्या का समाधान यदि षीघ्र नहीं किया गया तो मुहल्लेवासी आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।ं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक स्थलों पर पेय जल की व्यवस्था न होने से परेषानी

Posted on 04 August 2012 by admin

नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी अभी तक इस समस्या से निजात नहीं मिली है । आये दिन नलों से गन्दे पानी की सप्लाई की जा रही हैै। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों  व घरों में षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लूट-खसोट का केन्द्र बना बाल विकास पुष्टाहार योजना

Posted on 04 August 2012 by admin

केन्द्र सरकार या राज्य सरकार लाख किसी योजना का संचालन करे उस योजना का सही लाभ जनता या लाभार्थी  को तभी मिलेगा जब उस विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सही व ईमानदार होंगें।  ज्ञात हो कि ऐसी ही एक योजना समेकित बाल विकास पुष्टाहार योजना है। जिसमें गर्भवती धात्री एवं तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा इस विभाग के पास है।  इस योजना के संचालन में इतनी खामियाॅ व घूसखोरी है कि आये दिन समाचारों में इनकी कृत्यों की खबर छपती रहती हैं । लगातार समाचार के माध्यम से जिला परियोजना अधिकारी का ध्यानाकर्षण करने की कोषिष की जाती रही है परन्तु विभागीय लापरवाही के चलते जिले के 80 प्रतिषत  समेकित बाल विकास पुष्टाहार योजना केन्द्र बन्द हैं। गौरतलब हो कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में  चल रहे  एक  से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास का जिम्मा लेने वाले आॅगन वाड़ी केन्द्रों का बुरा हाल है। ज्ञात हो कि बाल-विकास पुष्टाहार योजना द्वारा संचालित  पुष्टाहार व हाट कुक  येजना के तहत मिलने वाले भोजन से बच्चे वंचित हो रहे हैंे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी  केन्द्रों में गर्भवती धात्री एवं तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा इस विभाग के पास है। प्रभारी  परियोजनाधिकारी,बाल विकास परियोजनाधिकारी एवं सुपरवाइजर भी बन्द हुए केन्द्रों के निरीक्षण के बजाय कार्यालय मंे बैठकर कागजी कोरम पूरा करने में लगे हुए हैं।  जिला परियोजनाधिकारी, बाल विकास परियोजनाधिकारी व सुपरवाइजर की मिली भगत से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराये गये धन का आधा हिस्सा इनके बीज आ जाता है। मजबूरी वस आगन वाड़ी कार्यकत्री व सहायिका क्या करे। कई कार्यत्रियों ने बताया कि हाटकुक एवं वाल पुसटाहार की बोरियाॅ मजबूरी में बेचनी पड़ती हैं क्याकिे हर माह  दो हजार हाटकुक का व एक हजार बाल पुष्टाहार का देना पड़ता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बारिष ने खोली नगर पालिका की पोल

Posted on 04 August 2012 by admin

आज हल्की बारिष ने नगर पालिका की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। नालिया चोक कर गई। नालियों का पानी व गन्दगी  सड़कोे पर बहने लगा। लोगों के मकान में पानी घुस गया। सफाई व्यवस्था न के बराबर होने से सारा कूड़ा करकट नालियों में भर गया। जिससे नालियाॅ चोक कर गई। नगर के निराला नगर , विवेक नगर, पल्टू का पुरवा में तथा सौरमउ व षास्त्री नगर में भी नालियाॅ जाम हो गई। लोग आने घर के सामने बल्ली व बाॅस लिये नालियों को साफ करते देखे गये।  सब्जी मण्डी में लोग खरीददारी सब्जियों की कर रहे थे परन्तु नालियों का पानी उनके जूते व पैण्ट भिगो कर रख दिए। क्यों कि  सब्जी मण्डी से निकला हुआ कूड़ा-करकट नालियों में जाकर फॅस गया और सड़क पर बहने लगा। नगर पालिका परिसर नदी में तब्दील हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मा0 काषीराम षहरी आवास योजना के आबंटन में हुई धांधली उजागर

Posted on 31 July 2012 by admin

ऽ    राही जन सेवा संस्थान ने जन सूचना अधिकार के तहत घाटाले का किया पर्दाफास
ऽ    अपात्र लाभार्थियों व चयन समिति के अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग

पूर्ववर्ती  बसपा सरकार की अति महत्तवाकांक्षी योजना मा0 काषीराम ष्षहरी आवासीय योजना जिसके तहत ऐसे गरीब जो मेहनत मजदूरी के जकरये अपना तथसा आने परिवार का पालन करते हैं तथा उनके सिर पर अपनी पक्की छत न हो को ही उक्त आवास आवंटित किए जाने थे, किन्तु डूडा अधिकारी तीर्थ राज (तत्कालीन)  कार्यालय के कर्मचारी राजस्व विभाग के अधिकारियों ण्वं चयन समिति के अकधकारियों के खाउ-कमाउ नीमि के चलते, मात्र 20 प्रतिषत पात्र व्यक्ति ही लाभ पा सके हैं। षेष 80 प्रतिषत ऐसे लोग के नाम आवंटन है जिनके नगर क्षेत्र में एक से अधिक पक्के मकान हैं तथा करोड़ों रूप्ये की सम्पत्ति के मालिक भी हैं। नगर की राही जन सेवा संस्थान द्वारा जन सूचना अधिकार के अन्तर्गत मांगी गयी जानकारी में उक्त बातों का खुलाषा हुआ है। निवास, जाति तथा आय प्रमाण पत्र जिस राषन कार्ड के आधार पर जारी किए गये हैं उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दिए गये पत्रांक 204 दिनांक 01 जून 2012 के द्वारा फर्जी होने की बात उजागर हुई है। राही जन सेवा संस्थान ने फार्जी प्रमाणपत्र ( आय, जाति, निवास ) जारी करने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा दूसरे गरीब पात्रों के हक पर डाका डालने वाले  आवंटियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करवाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅजे का अवैध कारोबारी केन्द्र बनता जा रहा जयसिहंपुर तहसील क्षेत्र

Posted on 27 July 2012 by admin

जयसिंहपुर।  आज कल युवाओं में तथा कम उम्र के बच्चों में नषे की लत लगने की होड़ सी लग गई हे।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है । गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी- कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅवों में बन रहे षौचालयों में घोटाले का आरोप

Posted on 27 July 2012 by admin

धनपतगंज । ग्रामीण क्षेत्रों में बने षौचलयों में धाॅधली करने एवं सरकारी धन को हड़पने का आरोप गा्रमीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के उपर लगाया है। मामला विकास क्षेत्र धनपतगंज का है जहाॅ पर  अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया । विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने तथा जनता ने  क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in