Archive | सुलतानपुर

ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अवैध वसूली के खिलाफ की बैठक

Posted on 04 July 2010 by admin

शोण के खिलाफ शीघ्र होगा धरना प्रदर्शन

सुलतानपुर - नगर स्थित आर्य समाज मन्दिर  में  उ0 प्र0 ऑगन बाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष के सुपुत्री के नेतृत्व में जिले की कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में बताया गया कि  ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों के शोण के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया  गया गया है जिसके निस्तारण की बात जिला कार्यक्रम अधिकारी ने करने के लिए कहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो हमने जिला कार्यक्रम अधिकारी को मांग पत्र दिया है जिसमें हाटकुक की धनराशि निकालने में आ रही समस्याओं का निदान, परियोजना अधिकारियों द्वारा ऑगन वाडी कार्यकत्रियों का हो रहा शोशण को तत्काल रोकने, पोषाहार की ढुलाई के भुगतान, प्रत्येक परियोजनाओं में मुख्य सेविकाओं द्वारा खाली बोरी के सारपेक्ष बिना किसर रशीद के 100 से 150 रू0 की अवैध वसली को रोकना, दूवेपुर  ब्लाक  एवं सिटी में परियाजनाओं  में मुख्य सेविका एवं बालविकास परियोजनाधिकारी द्वारा हाटकुक योजना को ठप्प कर देने की नियत से भोजन के लिए निर्गत की गई धनराशि में से 40 से 50 प्रतिशत की अवैध वसूली के साथ पोषाहर के सापेक्ष भी प्रत्येक ऑगनबाड़ियों से रू0 300 से 500 तक लेते हुए परियोजना को गर्त में ढकेल देना चाहती हैं जिस पर अंकुश लगाने , फरवरी माह के बाद से अब तक ऑगनबाड़ियो तथा सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के निदान की बात कही गई हैं जिलाध्यक्ष के सुपुत्री सिह  ने कहा कि यदि उक्त समस्याओं का निश्तारण एक सप्ताह के अन्दर नही किया जाता है तो जिले भर की सभी ऑगनबाड़ी एव सहायिकाएं जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महगाई के विरोध में 21 जुलाई को भाकियू टिकैत करेगा धरना प्रदर्शन

Posted on 04 July 2010 by admin

किसान यूनियन टिकैत गुट की जिला इकाई ने सीताकुण्ड घाट पर एक कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें महगाई, नहर में अब तक पानी न आना, बरसात ने होने पर जिले को सूखा क्षेत्र घोसित करना, भ्रश्टाचार आदि विशयों को लेकर 21 जुलाई को जिला इकाई नगर स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन करेगी का निर्णय लिया गयां बैठक में  मुंख्य रूप में प्रवीण मिश्रा उपाध्यक्ष, अजय सिह उर्फ टुनटुन जिला सचिव, लक्ष्मी वर्मा, राम कुमार मौर्या, विजय सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त बैठक का नेतृत्व  दिनेश प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महामहिम मार्गेट एल्वा ने सुलतानपुर हाकी खिलाड़ियों को सौंपा ´´ फेयर प्ले एवार्ड´´

Posted on 04 July 2010 by admin

उत्तराखण्ड नैनीताल में 1922 से ´´आल इण्डिया ट्रेडर्स कप हाकी प्रतियोगिता´´ का आयोजन होता रहा है। जिसमें सुलतानपुर लगभग 40 वर्षो से प्रतिभाग करती आ रही है। 88 वीं आल इण्डिया ट्रेडर्स कप 2010 के आयोजन में सुलतानपुर ने भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें 60-70 टीमें भाग लेती हैं। सुलतानपुर डी0एच0 ए0 के अच्छे खेल के आधार पर उत्तरांचल की महामहिम मार्गेट एल्वा ने टीम को फेयर प्ले एवार्ड सौंपा जो सुलतानपुर के हाकी के इतिहास में पहली बार हुआ। डी0 एच0 ए0 सुलतानपुर हाकी टीम को लगभग 20 वर्षो से रियाज मोहम्मद, इशाद अली खान , मो0 हलीम, हाकी टीम को बेहतर प्रशिक्षण तथा बुलन्दियों पर पहुंचाने में जुटे हैं फेयर प्ले एवार्ड को दिखाते हुए करयाज मोहम्मद सचिव युनियन क्लब ने बताया कि डा0 सुधाकर सिंह एवं बिनोद जायसवाल तथा श्याम लाल वर्मा अवर अभियन्ता नगर पालिका का विशे योगदान रहता हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

a1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पॉच जुलाई को एतिहासिक भारत बन्द रहेगा

Posted on 04 July 2010 by admin

राजग संयोजक शरद यादव के प्रयासों से 05 जुलाई को लगभग सम्पूर्ण विपक्षी वसपा को छोड़ कर आहूत भारत बन्द में महगाई एवं भ्रश्टाचार के खिलाफ एक जुट होने से एतिहासिक भारत बन्द की भूमिका निर्धारण हो चुका हैं राजग, वाम पन्थी, सपा, जैसे अनेक दल बिहार की राजनीतिक परिस्थियों  में हासिये के दल राजद, लोजपा को छोड़ कर सम्पूर्ण विपक्षी दल 05 जुलाई को भारत अन्द में शालि होगें जद (यू) सुलतानपुर इकाई के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश  उपाध्याय अध्यक्ष ने कहा के इस एतिहासिक भारत बन्द की सफलता आम जनता को राहत प्रदान करेगी, ऐसे में आम जनता का आवाह्न है कि सफलता में निहित अपनी सफलता को देख समझाकर तनम न से भाग ले। सम्पूर्ण विपक्ष की एकता पर सभी का आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0 प्र0 निषाद सभा ने पॉच जुलाई को बन्दी को दिया समर्थन

Posted on 04 July 2010 by admin

उ0 प्र0 कश्यप निषाद सभा की बाधमण्डी कार्यालय पर रामसदल निषाद की अध्यक्षता तथा प्रान्तीय अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें प्रट्रोल आदि तेलों के मुल्य वृद्धि की निन्दा करते हुए विपक्षी पार्टियो द्वारा 05 जुलाई की बन्दी का समर्थन किया गया। साथ ही साथ निर्णय लिया गया कि बाध मण्डी में लगने वाली बाध की दुकाने सहित अन्य दुकाने बन्द रखी जाय तथा विरोध प्रदर्शन में सहयोग दिया जाय। उक्त बैठक में प्रमुख रूप में राम प्यारे निषाद, सिपाही लाल निषाद, राम फल निषाद,, सोहन लाल निशाद, राधेश्याम निषाद,, रमेश कुमार निषाद, युवा अध्यक्ष, अशोक कुमार निषाद, युवा निषाद, महामन्त्री तथा देवता दीन निषाद, एडवोकेट महामन्त्री आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Posted on 02 July 2010 by admin

सुल्तानपुर- जनपद में हो रही हत्याओ में एक इजाफा और हो गया जब देर शाम राहुल टाकीज के पीछे नबीपुर में सूरज ढलते ही एक महिला हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगो ने जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोशित कर दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार नबीपुर मोहल्ले में राकेश यादव, मुकेश यादव अपनी मां और पत्नी के साथ रहते थे। लगभग सांय 7,30 बजे मृतक युवती की सास जब अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बहू तारा जमीन पर पड़ी थी और सामान अस्त व्यस्त था। शोर मचाने पर पड़ोसी लोग बेहोश लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरो ने मृतक घोशित कर दिया। बताते चले कि आये दिन उस परिवार में आपसी झगड़ा तू-तू मै-मै होता रहता था। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा चौकी इन्चार्ज शाहगंज ने भी पड़ोसियों से मिलकर घटना के बारे छान बीन की। लाश को पोश्टमार्टम करने के बाद मृतिका को परिवार वालों के हवाले कर दिया। वैसे हत्या का कारण सिन्दिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस हत्या के के कारणो का पता लगाने में लगी हुई है समाचार लिखे जाने तक हत्या की स्थिती का खुलाशा नही हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कब्रिस्तान के बीच रास्ते को लेकर हुआ बिवाद का निपटारा

Posted on 02 July 2010 by admin

अमेठी, सुल्तानपुर- अमेठी-गौरीगंज रोड पर रायपुर फुलवारी में कब्रिस्तान के अन्दर से रास्ता बनाने के विवाद ने कल 01 जुलाई को अमेठी के मुस्लिमों ने कब्रिस्तान विवाद का सही फैसला कोतवाली अमेठी के उपर छोड दिया । यह मामला मुस्लिम समूह के दो पक्षों का था, जिसमे अमेठी के उद्योग व्यापार मण्डल के राजेश मसाला वाले मुस्लिम शिया पक्ष के साथ थे। राजेश अग्रहरि का कहना था कि कब्रिश्तान के बीच से रास्ता निकलना चाहिए, और वही दूसरे पक्षों का कहना था कि यह हमारे पूर्वजों का कब्रिश्तान है यहा से रास्ता हम नही जाने देगें, चाहे इसके लिए हमे जान भी देना पडे़ तो जान भी दे देगें। विपक्षी कासिम, जब्बार, मो0 मकबूल, और सफीक ने समझौते के मांग पर कि जितना रास्ता मौके पर है उतना ही रखा जाय ? क्यों की रास्ता चौण्डा होने पर मुस्लिम भाइयों के पूर्वज के उपर से जा रहा था। इसका विरोध विपक्षी पार्टी की तरफ से राजेश मसाला ने किया। जिसका फैसला एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, ने दोनो पक्षों के साथ बैठक कर बातो को सुना और विवादित स्थल का मौके पर जा कर जायजा लिया। मौके पर पहुंच कर अधिकारियो ने फैसला किया कि जितनी रोड़ पहले थी उतनी ही रोड़ आगे भी रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विजली विभाग मे हो रहा करोड़ों का घपला

Posted on 02 July 2010 by admin

सुल्तानपुर - सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 05 के अन्तर्गत बिजली विभाग ने करोड़ो के घपले का खुलासा करने की मांग की गई है, जिसमे विनय कुमार अधिशाशी अभियन्ता, एसडीओ आर0एस0 माथुर, अधिशाशी अभियन्ता के उपर आरोप लगाते हुए सूचना मांगी गई है कि 27 अप्रैल 06 को बुक नं0 038963, 21मार्च 2007 बुक नं0 22415, 19 मई 2007 बुक नं0 22919 व 22920, 30 जुलाई 2007 बुक नं0 23419, 23420 व 23421 के माध्यम से अधिशाशी अभियन्ता प्रभात मोगां की मौजूदगी में लगभग 22 लाख रूपया जनता से वसूल किया गया। उक्त धन राशि कब और किस तिथि में तथा किस बैक में जमा किया गया इसका व्यौरा मीड़िया को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। डा0 बीसी मिश्र सम्पादक सोना सन्देश विद्युत विभाग के अधिकारी के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि राश्ट्रपति, गृहमन्त्री, सांसद राहुल गांधी अमेठी, मुख्य मन्त्री उ0प्र0, उर्जा मन्त्री उ0प्र0 को भी उक्त मामले में फैक्स द्वारा अवगत कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई के बिरोध में प्रधान मन्त्री का फूंका पुतला

Posted on 02 July 2010 by admin

सुल्तानपुर, कुड़वार- महंगाई के विरोध में आज दोपहर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना प्रर्दशन करते हुए प्रधान मन्त्री का पुतला फूंका। धरना प्रर्दशन करने वालो में अशोक यादव ब्लाक अध्यक्ष, राम चन्द मिश्र, नित्यानन्द तिवारी, ज्ञानी सिंह, विनोद सिह सहित सैकड़ो लोग थे। उधर इसौली विधान सभा के ब्लाक कार्यालय पर अमेठी जिला बनने पर एक बैठक की जिसमे सभी लोगो ने बहन मायावती मुख्य मन्त्री उ0प्र0 के प्रति आभार व्यक्त किया,और कहा कि बहन जी अपने कहे वादों को पूरा किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुजए की मासिक बैठक सम्पन्न

Posted on 01 July 2010 by admin

सुलतानपुर - प्रेस क्लब में सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएन की मासिक बैठक कल सम्पन्न हुइ। बैठक के दौरान सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किया गया तथा उपाध्यक्ष अम्बरीश मिश्र के अनुरोध पर सुजए के सदस्यों का सामूहिक बीमा योजना का प्रस्ताव जारी किया गया जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। वहीं संगठन के महामन्त्री राकेश शर्मा के द्वारा जिलाधिकारी को संगठन की तरफ स्मृत चिन्ह प्रदान करनें का प्रस्ताव पारित किया एवं कोशाध्यक्ष जीतेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा आय-व्यय का व्योरा सामूहिक रूप से सदस्यों को दी गई।

अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह की आखिरी तिथि को बैठक  का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी सदस्यों की उपस्तिथि अनिवार्य है। संगठन की बैठक में सुनील कुमार, मुकेश शुक्ल अनिल गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, चन्द्र कान्त पाण्डेय, इन्द्रमणि उपाध्याय, परविन्द शर्मा, केशरी सिंह, हसनैन, राजेन्द्र यादव, आदि सदस्य मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in