विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Posted on 02 July 2010 by admin

सुल्तानपुर- जनपद में हो रही हत्याओ में एक इजाफा और हो गया जब देर शाम राहुल टाकीज के पीछे नबीपुर में सूरज ढलते ही एक महिला हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगो ने जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोशित कर दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार नबीपुर मोहल्ले में राकेश यादव, मुकेश यादव अपनी मां और पत्नी के साथ रहते थे। लगभग सांय 7,30 बजे मृतक युवती की सास जब अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बहू तारा जमीन पर पड़ी थी और सामान अस्त व्यस्त था। शोर मचाने पर पड़ोसी लोग बेहोश लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरो ने मृतक घोशित कर दिया। बताते चले कि आये दिन उस परिवार में आपसी झगड़ा तू-तू मै-मै होता रहता था। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा चौकी इन्चार्ज शाहगंज ने भी पड़ोसियों से मिलकर घटना के बारे छान बीन की। लाश को पोश्टमार्टम करने के बाद मृतिका को परिवार वालों के हवाले कर दिया। वैसे हत्या का कारण सिन्दिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस हत्या के के कारणो का पता लगाने में लगी हुई है समाचार लिखे जाने तक हत्या की स्थिती का खुलाशा नही हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in