Archive | सुलतानपुर

शिखर ने किया जिले का नाम रोशन

Posted on 03 June 2011 by admin

सीबीएससी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बचपन से ही माता- पिता के सपनों को साकार करने में जुटे मेधावी शिखर श्रीवास्तव ने हाई स्कूल की परीक्षा में सीजीपीए के अन्तर्गत 9.6 प्राप्त कर कुछ कर गुजरने की तमन्ना दिखाई है। विदित हो कि स्टैला मैरिस कान्वेनट स्कूल के छात्र शिखर श्रीवास्तव ने तीन विषयों में 10 जी प्राप्त किया है। शिखर श्रीवास्तव ने भविष्य में आई आई टी से इन्जिनियरिंग करने के पश्चात प्रशानिक अधिकारी बन देश सेवा करने की तमन्ना व्यक्त की है। शिख्र अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत, लगन, लक्ष्य के साथ कृपा शंकर श्रीवास्तव माता मोहनी श्रीवास्तव व बहन पारूल श्रीवास्तव के साथ-साथ अपने गुरूजनों को श्रेय देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार के विरूद्ध बाबा का समर्थन

Posted on 01 June 2011 by admin

पंतजलि योग पीठ एवं भारत स्वाभिमान न्यास हरिद्वार की नगर शाखा के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद सिंह उपाख्य , आर0 पी0 सिंह पूर्व प्रवक्ता, महामंत्री नवनीत पाण्डेय, संगठन मंत्री अरविन्द कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार जायसवाल को मनोनीत किया गया है।

योगगुरू बाबा राम देव के समर्थन में  स्थानीय शाखा द्वारा 4 जून से नगर के तिकोनिया पार्क में भ्रष्टाचार के विरूद्ध आयोजित क्रमिक  आमरण अनशन  का आयोजन किया है जो  श्रीस्वामी के आमरण अनशन तक चलेगा।  उक्त कार्यक्रम का प्रभारी आर0 पी0 सिंह को नियुक्त किया गया है,

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षामित्रों में खुशी की लहर

Posted on 01 June 2011 by admin

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के नवनियुक्ति जिला प्रवक्ता अखिलेश तिवारी ने किया। अपरान्ह जैसी ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण पर लगायी गयी रोक हटने की खबर मिलते ही जनपद के सभी शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी। श्री तिवारी उ0प्र0 सरकार के सहयोगात्मक रवैये एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही के संघर्ष से प्राप्त सफलता पर सम्पूर्ण जनपद के शिक्षामित्रों एवं पदाधिकारियों की तरफ बधाइया दिया। बैठक में मीडिया प्रभारी करूण त्रिपाठी, ओमप्रकाश शर्मा, अवधेश पाण्डेय, रामअवतार वर्मा, मुकेश राजगोपाल, सुनील, शैलेन्द्र कुमार सिंह, नीरज, राजेन्द्र प्रसाद सुभाषिनी आदि शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। बैठक के अन्त में जिला प्रवक्ता अखिलेश ने उपस्थित सभी शिक्षा मित्रों के शीक्षक बनने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का कार्य शुरू

Posted on 01 June 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरन्तर पुनरीक्षण के अन्तर्गत विधान सभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियांे का कार्य चल रहा है जिनकी आयु 1.1.2011 को 18 वर्ष पूर्ण हो या इससे अधिक हो और नाम मतदाता सूची में अंकित नही है वे नाम बढ़ाने हेतु फार्म-6 नाम हटाये जाने हेतु फार्म-7 एवं किसी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि के संशोधन हेतु फार्म-8 एवं उसी विधान सभा में एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थानान्तरण हेतु फार्म-8क भरकर मतदेय स्थल नियुक्त बूथ लेविल आफिसर अथवा सम्बन्धित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर नियुक्त कर्मचारी के पास किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त ऐसे मतदाता जिनकी मतदाता सूची में फोटो अंकित नही है वे फार्म-001बी भरकर निःशुल्क पहचान पत्र प्राप्त कर सकते है एवं जिनकी फोटो मतदाता सूची में अंकित है किन्हीं कारणों से मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नही है और डुप्लीकेट पहचान पत्र चाहते है। डुप्लीकेट पहचान पत्र हेतु रूपया 15 शुल्क जमा करते हुये फार्म-002 भरकर अपने सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर अथवा अपनी तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते है। मतदाता सूची में निःशुल्क निरीक्षण हेतु सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर एवं तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मानिटरिंग सेल की बैठक में हुई गहन चर्चा

Posted on 01 June 2011 by admin

माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मानिटरिंग सेल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में न्यायालय सम्बन्धित प्रशासनिक एवं अपराधिक मामलों से सम्बन्धित विषयों पर गहन चर्चा हुई। जनपद में बाल सुधार गृह बनाये जाने हेतु एवं उसकी अवस्थापना सुविधाओं के सम्बन्ध में शासन को पत्र लिखने पर विचार किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न साक्ष्यों हेतु समय सीमा के अन्तर्गत उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया ताकि प्रकरणों का निस्तारण हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी आई0पी0 पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, डी0जी0सी0 क्रिमिनल इत्यादि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जातियों केा कौशल बृद्धि प्रशिक्षण

Posted on 01 June 2011 by admin

अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को कौशल बृद्धि प्रशिक्षण योजनान्तर्गत विभिन्न टेªडो यथा टेलर बेसिक स्विंग आपरेटर, फोटो कापियर्स एण्ड फैक्स मशीन मरम्मत, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, लेदर रैक्सीन गुड्स मेकर, पम्पसेट मरम्मत, प्लबरिंग, एअर कन्डीशीन मरम्मत, फेब्रीकेशन वेल्डिंग, वाशिंग मशीन एवं माइक्रोवेव ओवन मरम्मत, डिजीटल फोटोग्राफ, पावर सप्लाई, इन्वर्टर एण्ड यू0पी0एस0 मरम्मत, अरमेचर वाइडिंग, बेसिक इलेक्ट्रानिक्स, बेसिक ट्रैक्टर मरम्मत, हाउस वायरिंग, टेला एकाउन्टिंग, बैट्री मरम्मत एवं फ्रिज मरम्मत आदि ट्रेडो में योग्यता कक्षा 5 से इण्टरमीडिएट विभिन्न टेªडो में निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी की उम्र आवेदन पत्र की तिथि को 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रति प्रशिक्षार्थी की माह से संकाय दिवस में 80 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र के साथ संलग्न फोटो जाति, आय शैक्षिक योग्यता के साथ विकास भवन कमरा नं0 15 समाज कल्याण कार्यालय में दिनांक 15 जून 2011 तक जमा करना सुनिश्चित करेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने नगर पालिका को दिया निर्देश

Posted on 04 May 2011 by admin

सुलतानपुर - नगर के व्यापारियों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक में जिलाधिकारी डा0 पिंकी जावेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका व जिला पंचायत के मुख्य कार्याधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया, कि पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय के साथ ही साथ टिनशेड की व्यवस्था एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित करें नहीं तो पार्किंग वसूली के ठेके निरस्त कर दिए जायेंगे। पार्किंग स्थलों पर अवैध वसूली को रोकने के लिए एक ही व्यक्ति से वसूली करने का निर्देश दिया।  ठेकेदारों के परिचय पत्र बनायें तथा रसीद, रेट सहित प्रिंट करायें। जो ठेकेदार बिना परिचय पत्र के वसूली करते हुए पाया जायेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी पी0 एन0 दुवे, अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, डिप्टी कमिश्नर एल0 जे यादव, सहायक अभियंता डी0 एम0 तिवारी, राम निवास अग्रवाल, शिव कुमार अग्रहरि, विजय अग्रहरि, राधेरमण मिश्र वैद्य, नरोत्तम कनौडिया आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोहम्मद कासिम अध्यक्ष पद से हटाये गये

Posted on 04 May 2011 by admin

सुलतानपुर - पुरानी मण्डी परिषद के फल सब्जी व्यापारी संघ के व्यापारियों ने मण्डला आयुक्त को लिखित सूचना देते हुए कहा है कि अब तक रहे अध्यक्ष मोहम्मद कासिम सुत अब्दुल जब्बार के दुव्र्यवहार से फल सब्जी व्यापारी संघ ने उन्हें उनके पद से सर्व सम्मति से हटा दिया है। इनके द्वारा किसी भी प्रकार के पत्राचार व पैरवी पर विचार न किया जाय। यदि इसके बावजूद भी मो0 कासिम अध्यक्ष पद का दुर्पयोग करते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी व दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से मो0 लैय्या ट्रेडिंग क0 व 105 व्यपारियों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र मण्डलायुक्त के साथ ही साथ जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, सचिव मण्डी परिषद को प्रेषित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने मनमोहा

Posted on 04 May 2011 by admin

कुड़वार (सुलतानपुर) - यश भारती शिक्षा निकेतन प्रा0 व जू0 हाई स्कूल का वार्षिेकोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नन्हें -मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत रंगा-रंग कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व भारत माता की प्रतिमा पर दीपदान व पुष्प् अर्पित कर किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक तैमूर व वीर बालक बलिकरन के बीच वाद-विवाद अपने में अद्वितीय रहा। जब कि सरस्वती वन्दना ,स्वागत गीत, राष्ट्रीयगीत, लोकगीत, कवि सम्मेलन, ब्रजगीत, कौव्वाली आदि के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शिव कुमार सिंह सचिव मनरेगा उ0 प्र0 कांग्रेस ने बच्चों का उत्साह बर्धन करते हुए भारतीय संस्कारिक शिक्षा के प्रति विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया, जबकि पूर्व प्रमुख यशवन्त सिंह , महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, विजय कुमार अग्रहरि आदि लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन अनुराग श्रीवास्तव व विद्यालय प्रबन्धक नवीन कुमार श्रीवास्तव लोगों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाखों रूपये स्टैम्प चोरी के मामले की शिकायत

Posted on 04 May 2011 by admin

सुलतानपुर -  सदर तहसील के उप निबन्धक कार्यालय में एक व्यवसायिक मकान को आवासीय दिखाकर रजिस्ट्री में स्टैम्प शुल्क चुराने के मामले की शिकायत आई0जी0 रजिस्ट्रार से की गयी है।  ज्ञात हो कि सदर तहसील अन्तर्गत कोतवाली के ठीक पीछे 28 अपै्रल 2011 को  एक व्यवसायिक मकान का बैनामा चार भाग में हुआ है, जिसमें उक्त मकान को 10 प्रतिशत व्यवसायिक व 90 प्रतिशत आवासीय  दिखाकर बैनामा कराया गया है। जिसमें कई लाख रूप्ये के स्टैम्प चोरी की गयी है। उक्त चारों बैनामा दस्तावेज नम्बर 2212, 2213, 2214 व 2215 है। मकान लगभग दो करोड़ में विक्रय किया गया है, जबकि उसकी सही मालियत निकाली गयी होती तो उक्त मकान दो करोड़ से भी ज्यादा मालियत का निकलता। सही मालियत से कम में विक्री होने के कारण सरकार को लाखों रूप्ये के राजस्व हानि हुई है। शिकायतकर्ता सुभाष कुमार यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि गल्ला मण्डी में स्थित मकान सदर तहसील के नाक के नीचे होने के बावजूद इस मकान की रजिस्ट्री जानबूझ कर कम मालियत लगाकर  विभागीय लोगों व दस्तावेज लेखक की मिली भगत से करा दिया गया। इतना ही नहीं रजिस्ट्री कार्यालय में प्रतिदिन ऐेसे ही जिम्मेदार लोगों की मिली भगत से राजस्व हानि पहुचाने में संलिप्त रहते हैं। शिकायतकर्ता ने मुख्य मंत्री उ0 प्र0 शासन, राजस्व मंत्री , जिलाधिकारी व आई जी स्टैम्प इलाहाबाद  को पत्र लिखकर मांग की है कि दो वर्षों की रजिस्ट्री का मुआयना कराया जाय तो करोड़ों रूपये स्टैम्प चोरी के मामले का खुलासा हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in