Archive | सुलतानपुर

लाइसेन्स बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी, व्यापारियों में रोष

Posted on 02 August 2011 by admin

पूर्व सचिव बना सौदागर

कृषि मण्डी अमहट मंे व्यापरियों के मुखिया कहे जाने वाले सचिव ही जब गरीबों का दोहन करने पर उतर आये तो लगता है कि सरकार की उपलब्धियों को गिनाने वाली माया सरकार अधर में डूबती जा रही है। अधिकारी, विभाग के नाम पर पैसा इकठ्ठा कर अपने जीवन को सवंारने में जुट गये हैं। व्यापारियों से छलावा कर लाइसेन्स बनवाने के नाम पर लाखों रूपया लेकर चम्पत रहे पूर्व सचिव का कृत्य जनता के सामने आ खड़ा हुआ है।
उक्त बातें मण्डी अमहट व्यापारी के अध्यक्ष मो. शमीम ने अपने सहयोगी व्यापारी की आवाज को उठाते हुए मीडिया केा बताया कि पूर्व में रहे मण्डी सचिव आर.के.शर्मा द्वारा दूकान आवंटन, नवीनीकरण व नये लाइसेन्स बनाने के लिये व्यापारियों के साथ छल कर लाखों रूपया लेकर चम्पत हो गया। जिससे मण्डी के दर्जनों व्यापारी लालू ट्रेडिंग कम्पनी, संाई टेªडिग कम्पनी,नईम कम्पनी आदि के मालिकांे ने खुला आरोप लगाते हुए बताया कि लाइसेन्स बनवाने के नाम पर पूर्व मण्डी सचिव ने 10 से 20 हजार रूपया लोगांे से ले लिया और कहा कि एसडीएम अभी बाहर गये हैं आने के तुरन्त बाद कार्य हो जायेगा। परन्तु वर्षो बीत जाने के बाद मामले को संज्ञान में न लेकर, लाइसेन्स का पूरा पैसा हजम करके रिटायर्ड होकर यहाॅॅ से चला गया। फोन से सम्पर्क करने पर जबाब मिलता है कि आने पर काम करवा दूॅगा। मण्डी के लाइसेन्सी श्रवण विश्वकर्मा ने मीडिया से मुलाकात कर बताया कि पूर्व सचिव मेरे द्वारा 20 हजार रूपया लेकर पूरे कागजात के साथ जमा करवाया गया।  कई बार पूछने पर कार्य होने का आश्वासन पूर्व मण्डी सचिव द्वारा दिया जाता रहा। इसी तरह कई व्यापारी छलावा करने वाला सचिव का शिकार हुए है, जो पैसा लेकर लाखांे रूपया भाग खड़ा हुआ है। अपने पद पर रहकर गैर कमाई करने वाला सचिव के ऊपर मण्डी के दर्जनांे व्यापारी लामबन्द होकर प्रशासन का ध्यान केन्द्रित कराते हुए पैसा वापस कराने की बात करते हुए प्रशासन से मांग की है। जानकारी बावत पूर्व मण्डी सचिव श्री शर्मा से जब फोन पर बात किया गया तो मामले को टालते हुए कहा कि जो भी कार्य मेरे द्वारा करवाने के लिए लिया गया था, वह सब पूरा कर फाइल दाखिल दफ्तर कर रिटायर्ड हो गया हूंॅॅ,मेरा अब  किसी भी काम से कोई लेना देना नही है। पुनः इस सम्बन्ध में मीडिया ने जब पूर्व सचिव के कारनामें केा मण्डी सचिव से जानकारी चाही तो सम्पर्क न हो सका जिससे व्यापारियो में रोष है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्ट शासन में न्याय की उम्मीद करना बेमानी

Posted on 02 August 2011 by admin

प्रदेश की बसपा सरकार में थाने व चैकियाॅ जब तक बिकेंगी तब तक भ्रष्टाचार को खत्म होने की आशा  लोगों का करना बेमानी होगी। दिन दहाड़े अपराध होना, मारपीट और चेन स्केचिंग होना बाद में एफआईआर होने के बाद भी पुलिस द्वारा समझौता करने का दबाव डालना इसका सबूत है। एक मुलाकात में सपा नेत्री आयुषी श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग छः माह हो गया धनपतगंज में मेरी सोने की जंजीर  वहाॅ के कुछ अराजक तत्वांे द्वारा छीन लिया गया थ। पहचान होने के बाद भी थाना कूरेभार क्षरा कोई थी कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।  सपा नेत्री ने कहा कि प्रशासन हो या शासन सब का कमीशन बॅधा होना, आये दिन अधिकारियों का, पत्रकारों की माफियाओं द्वारा हत्या होना बाद में लीपापोती होना सब भ्रष्टाचार जीता जागता नमूना है। रजिस्ट्री विभाग हो या तहसील,पुलिस चैकी हो  या थाना सब जगह बिना सुविधा शुल्क दिये बिना कल्याण होना नहीं है। थाने के थानेदार हों या किसी भी विभाग के प्रमुख अधिकारी सब इस बात को दबी जबान से स्वीकारतें हैं कि घोटाला या गलत कार्य करने के लिए हम मजबूर हो जाते हैं। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि थानों में तैनाती के लिए बोली लगाई जाती है। नो इण्ट्री में ट्रकों व ट्रैक्टरों का शहर में प्रवेश होना स्वयं कानून बनाना व तोड़ना इसका प्रमाण है। थाने में एफआईआर का न लिखना बाद में लिखना यह भी भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रवासी भारतीयों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज किए जायेंगे

Posted on 31 July 2011 by admin

उप जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत निवार्चन आयोग द्वारा विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सुची में दर्ज किए जाने सुविधा प्रदान करते हुए कहा है कि आयोग प्रवासी भारतीयों मतदाताओं के नाम अकिंत किए जाने हेतु प्रारूप-6क नियत किया गया है। आवेदन कर्ता को प्रारूप-6क के साथ पासपोर्ट एवं स्वतः प्रमाणित अभिलेखों की छायाप्रति  संलग्न कर सम्बन्धित निर्वाचक  अथवा  सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पते पर डाक द्वारा भेज सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बार एसोशिएशन चुनाव सम्पन्न

Posted on 31 July 2011 by admin

काशी प्रसाद अध्यक्ष व जय प्रसाद सचिव बने

बार एशोसिएशन चुनाव में 29 जुलाई को हुए मतदान में 30 जुलाई को हुए मतगणना में  त्रिकोणीय संघर्ष में काशी प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष पद पर निवार्चित किए गये। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बार के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में अपने भाग्य को अजमाने उतरे थे।  अध्यक्ष पद हेतु 5 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें काशी प्रसाद शुक्ला, राय साहब सिंह, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, के सी मिश्र तथा सुरेन्द्र पाण्डेय का मुख्य मुकाबला था। परन्तु जब मतपत्रों की गिनती शुरू की गयी तो मुकाबला त्रिकोणीय निकला। त्रिकोणीय मुकाबले में काशी प्रसाद शुक्ला, राय साहब सिंह एवं सुरेन्द्र पाण्डेय मुख्य रूप से रहंे, जिसमें काशी प्रसाद शुक्ला ने राय साहब सिंह को 35 मतो से पराजित कर एक वर्ष के लिए अध्यक्षीय पद अपने नाम कर लिया। इसी तरह सचिव पद के लिए जय प्रसाद तिवारी चुने गये। श्री  तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी  जय प्रकाश सिंह को  257 मतो से पराजित किया। सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए चुनाव में धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने  वृजेन्द्र द्विवेदी को 12 वोट से पराजित किया। सह सचिव प्रशासन के पद पर देवतादीन निषाद ने अपने प्रतिद्वन्दी को 91 वोट से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हरि प्रसाद मिश्रा ने आनन्द सक्सेना को हरा कर विजयी हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कलाकृति अधिनियम बनाकर ऐतिहासिक वस्तुओं का रजिस्ट्रेशनःगौड

Posted on 30 July 2011 by admin

जनपद के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृति फैजाबाद क्षेत्र तुलसी स्मारक, अयोध्या को लेकर रजिस्टेªशन के किये जाने के उपरान्त धारक को प्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। निर्यात, व्यापार बिनियमित करने पुरावशेषों  की तस्करी कपट पूर्ण संव्यहार के निवारण के लिये लागू किया गया है।

उक्त बातें रजिस्ट्रेशन अधिकारी डा. ए0पी0 गौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि वस्तुएं धारकों के पास ही रहेगी और उसकी सुरक्षा का दायित्व भी उन्हीं का होगा। कलाकृति अधिनियम 1972 के अन्तर्गत कम से कम 100 वर्ष प्राचीन कला व शिल्पकारी, भवन या गुफा से प्राप्त कोई वस्तु, ऐतिहासिक महत्व कोई ऐसी वस्तु जिसे केन्द्र सरकार ने अधिनियम के प्रयोजनार्थ पुरावशेष घोषित किया है, कहा है कि 75 वर्षो से विद्यमान चित्रित पाण्डुलिपि का रजिस्टेशन धारा 14 के अन्तर्गत किये जाने का प्रा्रविधान है। डा0 गौड ने कहा कि कोई पुरावशेष एंव बहुमूल्य कलाकृति फैजाबाद क्षेत्र, तुलसी स्मारक भवन,अयोध्या,फैजाबाद से दूरभाष 9415140460 पर सम्पर्क कर सकता है।

कलाकृतिंया जिनमें प्रधानतः मूर्तिया,चित्रित पाण्डुलिपियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु क्वाटर साइज मंे तीन प्रतियंो में छायाचित्र के साथ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तुलसी स्मारक भवन,अयेाध्या,फैजाबाद प्रस्तुत कर प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें, निर्यात व्यापार विनियमित  कर सकते हैं। डा0 गौड ने कहा है कि इस अधिनियम के सहयोग से हम अपने धरोहर व सम्पदा को सुरक्षित रखने का प्रयास कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वजीफे की राशि हड़पकर जान से मारने की धमकी

Posted on 30 July 2011 by admin

परिजनो ने बीएसए तथा पुलिस से लगाई जान माल की गुहार

वजीफे के कागजात पर दस्तखत करवाकर विद्यलाय के बच्चो का वजीफा जमुनीपुर निवासी अकरम सुत इस्लाम ने हडपने व प्रबन्धक द्वारा पूंछे जाने पर मारपीट करने का मामला विकास खण्ड जयसिंहपुर मे प्रकाश में आया है।

बताते चले कि विकास खण्ड के जयसिंहपुर के ग्राम जमुनीपुर का थाना गोसाईगंज के स्थाई निवासी मो0 अकरम सुत इस्लाम खां ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केा लिखित शिकायती पत्र में बताया कि प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन टीचर एकेडमिक स्कूल हयातनगर में  उसके चार बच्चेे अरबाज खां कक्षा 1, सैफ अली कक्षा 3,साविया बानों कक्षा 3,साफिया कक्षा 4 पढते है। स्कूल के प्रबन्धक नागेन्द्र सिंह वहां के बच्चो को लिवाकर दूसरे सम्बद्ध स्कूल केवला देबी कारीबहार ग्राम जासापारा विकास खण्ड जयसिंहपुर के पास वजीफा दिलवाने के लिये ले गये, लेकिन हुआ यूं कि बच्चों को न तो वजीफा दिये और न कागजात पर दस्तखत ही करवाये। परिजनो ने मामला संदिग्ध देख वजीफे की मांग व जानकारी स्कूल के प्रवन्धक नागेन्द्र सिंह से लेनी चाही तो, प्रवन्धक समेत मौजूद भाई व सहयेागी उबलकर मरपीट पर उतर आये। मामले की जानकारी आग की तरह पूरे गावं में फैल गयी, प्रधान भी मौके पर पहुचकर जब इसकी जानकारी जानी तो वितरित हो रहे वजीफे को रूकवा दिया। परिजनो के पूछने पर बताया गया कि लिस्ट में बच्चो का नाम नहीं है, जिससे बच्चो को वजीफा नही मिल पाया। आरोपी ने बताया है बच्चो का नाम दर्ज है वजीफा न देने की हेराफेरी करते हुए नागेंन्द्र सिंह व उनके सहयोगी  सिर्फ बच्चे खडा कर वजीफे की पूरी राशि हजम कर जाने की नियत से मारपीट पर लोग उतारू हुए।

उक्त सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया है कि वजीफे न मिलने का विरोध करने पर प्रवन्धक नागेन्द्र सिंह व उनके भाई सुशील शर्मा,ने अकरम खां को पटक कर लात घूंसोे व थप्पड से मारने लगे, अपने केा पिटता देख उक्त की गुहार पर मौजूद लोगो में जुल्फखार खां,मो0 अजीज,मो0हनीफ मिलकर बीच बचाव किये । पीडित बीएसए तथा थाना गोसाईगंज को लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Posted on 29 July 2011 by admin

माह अगस्त में शासन स्तर पर जनपद के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। जिसकी सूचना आयुक्त फैजाबाद मण्डल ने एक बैठक में दी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की  समीक्षा बैठक में आयुक्त फैजाबाद मण्डल ने  बताया कि शासन स्तर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा  विकास एवं प्रशासनिक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन अधिकांश चिकित्सालयों, थाना, तहसील, शासकीय कार्यालय एवं क्षेत्र में कराये विकास कार्यों   का होना है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्यों के प्रति संवेदनशील तथा कार्यों के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया। मनरेगा के अन्तर्गत समस्त कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने एवं एमआईएस  फीडिंग करने के भी निर्देश दिए। पेयजल, किसान क्रेडिट कार्ड, सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना,तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतां का निस्तारण,आबंटियों को उनके पट्टा आबंटन, दलित बस्ती समग्र विकास योजना, ग्राम सचिवालय का सही संचालन, अस्पतालों में मरीजों को दवा का सही विरतण सुनिश्चित कराने से सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों से कार्य करने को निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवेल, एडीम एफआर बसंत लाल, डीएफओ राम कुमार, डीडीओ शिव नारायन, डीआरडीए डी पी गौतम,संख्याधिकारी एवं प्रभारी सूचना निदेशक डा0 विनोद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा शासन में पुलिस बेलगाम

Posted on 29 July 2011 by admin

बसपा सरकार में बेलगाम पुलिस की तानाशाही रवैया लोगों के गले की फाॅस बनती जा रही है। निर्दोषों को शलाखों के पीछे डालना तथा दलालों के माध्यम से पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने में नहीं चूक रही है। क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक घटनाओं से  क्षेत्रीय जनता भयग्रस्त जिन्दगी गुजारने को मजबूर है।

शासन की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल ने क्राईम मीटिंग के दौरान थानाध्यक्षों के पेंच जरूर कसे,परन्तु कुछ थानाध्यक्षों पर उसका असर नहीं पड़ा। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय प्रदेश शासन का नारा जहाॅ प्रदेश की जनता की खुशहाली द्योतक है। वहीं पुलिस का आदर्श वाक्य जो कानून की रक्षा करेगा हम उसकी रक्षा करेंगे। गरीबों मजलूमों की रक्षा करना की जिसका कर्तव्य है। परन्तु स्थित बदल गयी है। थानों के अन्दर थानाध्यक्षों द्वारा बेकसूर लोंगों को मारना पीटना, गलत ढंग से मुकदमा पुजीकृत करना जिसके कार्यों का स्वभाव बन गया हो, उससे बहुत उम्मीद करना बेकार है। थाना कुड़वार, कूरेभार, धम्मौर में घटित घटनाएं पुलिस की कार्य शैली  पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। जिसकी शिकायत पीड़ित आये दिन पुलिस अधीक्षक का परिक्रमा करके करता रहता है। दोषियों को दण्ड, निर्दोशों को न्याय मिले यही भारतीय संविधान की व्याख्या हैं। परन्तु संविधान का निर्माता एवं पालनकर्ता ये स्वयं बन बैठे हैं। विगत दिनों थाना कुड़वार में संदीप श्रीवास्तव की पिटाई इतनी हुई कि उसकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। भाजपा,सपा, छात्र नेताओं तथा पारिवारिक दबाव में थानाध्यक्ष के खिलाफ  धारा 304 के अन्तर्गत मुकदमा पुजीकृत कर थानाध्यक्ष कूरेभार  अभिमन्यु सिंह को निलम्बित करने को झूठा फरमान बता उपस्थित लोगों  को शान्त करने की कोशिश की गयी। परन्तु पुलिस की इस कार्य शैली से लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है जिसकी चिंगारी की आग, आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है सपा नेत्री आयुषी श्रीवास्तव ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा के शासन काल में गरीबों को न्याय मिल पाना मुश्किल ही नहीं असम्भव है। एक थानाध्यक्ष ने बताया कि गलत कार्य करना हम भी नहीं चाहते, पर एक निश्चित बॅधी रकम ऊपर तक प्रति माह पहुॅचाना ही गलत कार्यों को करना हमारी मजबूरी बन गयी है। इसी तरह थानाध्यक्ष कुड़वार  बी एन सरोज  भी विवादित थानाध्यक्ष हैं। बीते माह तीन जून को पत्रकार राम शंकर चैरसिया के मामले में थी जिसमें पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष कुड़वार को निर्देश देना पड़ा फिर भी कोई कार्य संतोषजनक नहीं रहा। भुक्त भोगी पत्रकार  को न्याय पाने के लिए न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। भुक्त भोगी पत्रकार ने एक मुलाकात में   थानाध्यक्ष बी एन सरोज पर आरोप लगाते हुए बताया कि थानाध्यक्ष ने विपक्षी पार्टी से धन लेकर क्रास केश कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नही हटा सड़क पर लगा वैरियर, जनता परेशान

Posted on 29 July 2011 by admin

निर्माण में कमी को छुपाने के लिए विभाग ने लगाया वैरियर

तीन माह हो गये अधिशाषी अभियन्ता द्वारा  सड़क पर लगाये गये वैरियर को हटवाने की  बात कहे परन्तु अभी तक अघिशाषी अभियप्ता ने सड़क से वैरियर नहीं हटवाये जिससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश प्याप्त है।  विभाग द्वारा सड़क पर वैरियर लगवाने तथा हटाने की बजह जब जानने की कोशिश की गयी तो मामले की जानकारी हुई। जिसमें लाखों कीें  हेरा- फेरी सड़क के निर्माण में की गयी। जिसके बैक सीन में जाने पर मामला उभर कर सामने आया । मामला इस प्रकार है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  में लूट खशोट का धन्धा बडे़ पैमाने पर किया गया जिसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा ठेकेदार तथा बसपा सरकार के जनपद के विधायक एवं मंत्री का भी योगदान रहा है।  अगस्त 2010 में निर्मित सड़क अपनी वजूद, निर्धारित समय सीमा के पहले ही खोने के कगार पर है। जिसके लिए विभाग ने अपनी कमी छुपाने लिए सड़क पर नो इण्ट्री का बोर्ड तथा वैरियर लगाकर अच्छा खाशा बन्दोबस्त कर रखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत एनएच-56 से (लिंकरोड दोमुहाॅ) सुलतानपुर सिटी तक लगभग 8 किलोमीटर की सड़क का चैड़ीकरण एवं उच्चीेकरण का कार्य कार्यदायी संस्था अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई खण्ड -2 लोक निर्माण विभाग सुलतानपुर ने देकेदार मे0 पूर्वाचल कान्सट्रक्शन कम्पनी के माध्यम से कराया गया। जिसकी लागत 349.90 लाख रूपये विभाग द्वारा अवमुक्त किया गया।उक्त सड़क का निर्माण कार्य 16 अक्टूबर 2009 से प्रारम्भ होकर दिनांे 15 अगस्त 2010 को समाप्त हुआ। सड़क की गारण्टी सड़क बनने के बाद 5 वर्ष बताई गयी। परन्तु एक वर्ष भी नही बीता कि सड़क में जगी-जगह गड्ढे हो गये तथा कई जगह उसमें दरारें पड़ गयी। जिसकी खबर समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत भी कराया गया था। सड़क के घटिया निर्माण कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही तो नहीं हुई, हाॅ एक कार्य अवश्य यह हुआ कि स़ड़क के प्रवेश द्वार पर विभाग नेे ’भारी वाहन प्रवेश वर्जित’  का बोर्ड तथा सड़क पर वैरियर लगा दिया।

यही नहीं सड़क के निर्माण के दौरान बधान की मिट्टी का कार्य, गुरम का कार्य, पत्थर का चूरा, तथा डामरी का कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं कराया गया।सड़क की मोटाई में भी कोताही की गयी। सड़क पर भारी वाहन का प्रवेश वर्जित का बोर्ड  ही नहीं लगा परन्तु सड़क के ऊपर   विभाग ने वेरी केटिंग कर रखा है जिससे वहाॅ के निवासियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। दो मुॅहा से सुलतानपुर सिटी की तरफ के गाॅव बेला सदा, शंकर गढ़, सोनबरसा, पखरौली गाॅव, परउपुर तथा सैंकड़ों गाॅव के लोग प्रभावित हैं। शादी विवाह का मौका हो या मकान बनाने के लिए सामान ले जाना हो सभी को बाई पास घूमकर लगभग 5 किलामीटर घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणें की शिकायत पर जब अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई खण्ड-2लोक निर्माण से बात की गयी तो उन्होनें बताया कि जो सड़कों पर दरारें आ गयी हैं उसे ठेकेदार की सिक्यारिटी के रूप में  जमा 10 प्रतिशत की राशि से बनवा दिया जायेगा तथा शीघ्र ही सड़क पर लगे वैरियर को जून तक  हटवा दिया जायेगा। परन्तु अब भी ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है और सड़क का वैरियर नहीं हटाया गया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बैंक आफ बड़ौदा शीध्र ही खोलेगा युवाओं के लिए प्रशिक्षण केन्द्र

Posted on 28 July 2011 by admin

बैंक आफ बड़ौदा युवाओं के लिए एक प्रशिक्षण केन्द्र जनपद पर मुख्यालय पर खोलना तथा शीध्र ही तीन नई शाखाएं खोलकर बैंक शाखा 20 कर दी जायेगी। जिले के हर प्रमुख बाजारों को बैंक की सेवाओं से जोड़ दिया जायेगा। उक्त विचाार लीड बैंक अधिकारी एस के सिंह ने एक भेट में दिया। सहायक महा प्रबन्धक सुब्रतो मुखर्जी के आदेश पर प्रशिक्षण केन्द्र स्थल की तलाश की जा रही है। बैंक आफ बड़ौदा जिले का अग्रणी बैंक है। अभी तक बैंक की 17 शाखाएं ग्राहकों की सेवा में लगी हैं। विगत दिनों अपने स्थापना दिवस  पर गोसाईगंज बाजार में नई शाखा मोतिगरपुर में एटीएम, बधुॅआ कला में बैंक का नया परिवार एवं मेगा ऋण कैंम्प का आयोजन सुब्रतो मुखर्जी के उपस्थिती में किया गया। बॅधुआ कला शाखा पर आयोजित कैम्प 16 शाखाओं द्वारा 228 ग्राहकों को तीन करोड़ छप्पन लाख के ऋण वितरित किए गये। एक्त अवसर पर गोसाईगंज के शाखा प्रबन्धक मोहन राव, मोतिगरपुर के आर0 के0 सिन्हा  एवं अन्य शाखा प्रबन्धक एवं गण मान्य जोग उपस्थित रहे। कार्यग्रम का संचालन लीड बेंक के अधिकारी एस के सिंह ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in