Archive | लखनऊ.

ऐतिहासिक होगा कुंभ, मुख्यमंत्री जी ने गंगा सफाई और स्वच्छता की बनायी मुहिम - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 25 September 2018 by admin

लखनऊ 25 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि कुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिबद्धता प्रशंसा के काबिल है। कुंभ को ऐतिहासिक बनाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे पहचान बनाने के लिए प्रदेश सरकार दिन रात जुटी हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने पंद्रह दिसंबर तक गंगा की पूरी तरह सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही कुंभ में सुरक्षा से लेकर यात्रियों और साधु-संतों की सुविधाओं के लिए भी जरूरी इंतजाम भी हर हाल में तीस नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। पिछले पंद्रह सालो में पहली बार कुंभ को लेकर इतने बड़े पैमाने पर किसी भी सरकार की तरफ से ऐसे बेहतरीन इंतजाम किए रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि कुंभ का ऐतिहासिक आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमकिता में है। लिहाजा खुद मुख्यमंत्री जी पूरे आयोजन पर निगरानी रखे हुए हैं। इतना ही नहीं कुंभ को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भी वे लगातार प्रयासरत हैं। पिछली सरकारों के दौरान कुंभ को तमाम तरह की अव्यवस्थाओं और विसंगतियों से जूझना पड़ता था। साधु संतों से लेकर देश और दुनिया भर से आने वाले यात्रियों को भी बहुत सी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। तुष्टीकरण की नीति के चलते सपा और बसपा की सरकारें कुंभ के आयोजन को लेकर हमेशा से ही उपेक्षा का भाव रखती रहीं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सरकार में आने के बाद पहले ही दिन से कुंभ आयोजन को लेकर दिन रात जुटे हुए हैं। उनकी कोशिश कुंभ का ऐतिहासिक आयोजन कराने की है। इसके मद्देनजर सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने इस बात के आदेश दिए हैं कि बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों और मेहमानों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाए। साथ ही उनकी सुख-सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। पर्यटक के तौर पर आने वाले विदेश मेहमानों के साथ भी अतिथि के तौर पर अच्छा व्यवहार किया जाए। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाए लेकिन सुरक्षा के नाम पर किसी को परेशान ना किया जाए।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि गंगा को निर्मल करने के अभियान में मुख्यमंत्री जी ने यह भी आदेश दिए हैं कि कूड़ा कचरा और पालिथिन का गंगा में प्रवाह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र की साफ सफाई के भी बेहतर इंतजाम किए जाएं। गंगा सफाई से जुड़े अधिकारियों को हर हाल में पंद्रह दिसंबर तक सफाई का काम पूरा करने और पर्याप्त जल स्तर मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

Comments (0)

सैंकड़ों वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया

Posted on 24 September 2018 by admin

कैलाश मानसरोवर यात्रा से वापसी के पश्चात अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी जाते समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के नेतृत्व में सैंकड़ों वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने श्री राहुल गांधी जी से श्री राजीव बख्शी मीडिया कोआर्डिनेटर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की नवगठित मीडिया टीम का परिचय कराया। श्री राहुल गांधी जी युवा प्रवक्ताओं से मिलकर अत्यंत प्रसन्न थे एवं संगठन के सभी मोर्चे पर युवाओं की बढ़ती सशक्त भागीदारी की तारीफ भी की। राहुल जी से हुई इस मुलाकात को सभी प्रवक्तागण ने प्रेरणादायी एवं ऊर्जाप्रद बताया।

Comments (0)

पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है

Posted on 23 September 2018 by admin

आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाओं और विकास यात्राओं का समापन पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं मुख्य महासचिव प्रो रामगोपाल यादव की उपस्थिति में हुआ। पिछले एक महीने से गाजीपुर से नई दिल्ली और सहारनपुर से नई दिल्ली तक समाजवादी पार्टी के नौजवान साइकिल यात्री लगातार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जनता को जागरूक कर रहे थे।
dsc_8153 इस अवसर पर पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने साइकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता दुःखी और परेशान है। उनकी मदद करने का काम समाजवादी करेंगे तभी देश और किसान मजबूत होगें। समाजवादी पार्टी की करनी-कथनी में कोई भेद नही है। समाजवादी पार्टी नौजवानोें की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नही होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि नौजवानों ने गाजीपुर से एक हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा चलाकर ऐतिहासिक काम किया। जिस जंतर-मंतर पर हम लोग एकत्रित हैं इस स्थान पर लोग मांग करने आते है जिससे कुछ के सपनें पूरे हो जाते है। सामाजिक न्याय यात्रा, लोकतंत्र बचाओं और विकास यात्राएं समाज की जरूरत है। लोकतंत्र में न्याय मिलना चाहिए। लेकिन इसमें समस्या आ रही है। समाजवादी इस अन्याय को दूर करने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी मंे सबसे ज्यादा नौजवान है।
श्री यादव ने कहा कि जो मूल सिद्धांत डा0 लोहिया और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने बताए हैं उनसे नया समाज बनायेगें। डा0 लोहिया और डा0 अंबेडकर समाजवादी साइकिल के दो पहिये है। देश में लोकतंत्र की मजबूती का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही निकलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में रोजगार के अवसर सिमट गए है। नोटबंदी, जीएसटी से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। कालाधन वापस लाने के नाम पर भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री जी का नौजवानों को पकौड़ा और नाले की गैस से चाय बनाकर रोजगार की बात करना हास्यास्पद है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों बच्चे चिकित्सा सुविधा के अभाव में मर गये, गन्ना किसान बेहाल है, अन्नदाता उपेक्षित है लेकिन केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई सुध ही नही है। उन्होने कहा कि जाति जनगणना के आकड़े सार्वजनिक होने चाहिए और आबादी के हिसाब से सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए तभी जनता के साथ न्याय होगा।
इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0रामगोपाल यादव ने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। पिछले पांच साल में मंडल कमीशन को खत्म करने का काम केंद्र सरकार ने किया है। बैंक दिवालिया हो रहे हैं। रूपया वेंटिलेटर पर है। इसके बाद भी भाजपा के लोग लगातार झूठ बोल रहे है। ऐसी सरकार जिसके कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो उसे बदलने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि लाख रूकावटांे के बाद भी हजारों साइकिल यात्री समाजवादी नौजवानों की दिल्ली मंे दस्तक परिवर्तन का संकेत है। श्री अखिलेश यादव के आह््वान पर हजारों नौजवानों का जमावड़ा जंतर-मंतर संसद मार्ग पर था। एक माह से साइकिल चलाकर नौजवान आज दिल्ली पहुंचे थे। भाजपा सरकार के इशारे पर साइकिलों को दिल्ली में नही आने दिया गया उसके बाद भी हजारों की संख्या में नौजवान जंतर-मंतर पर पहुंचने में सफल रहे।
सामाजिक न्याय यात्रा के समापन अवसर पर सर्वश्री, रवि वर्मा, विशम्भर प्रसाद निषाद, नरेश उत्तम पटेल श्री धर्मेन्द्र यादव, तेजप्रताप यादव सुरेन्द्र नागर, नीरज शेखर, अक्षय यादव, प्रवीण निषाद, ओमप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह रामूवालिया, आर0के0 चैधरी, के0 के0 सिंह, रामवृृक्ष यादव, अतुल प्रधान, सुनील सिंह साजन, डा0 राजपाल कश्यप, डा संग्राम यादव, संतोष यादव ‘सनी‘, राजेश यादव राजू, संजय लाठर कमाल अख्तर, राधेमोहन सिंह ,राजीव राय, अनुराग भदौरिया, विकास यादव, गौरव दुबे, बृृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, मो0एबाद, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ अभिषेक यादव, चन्द्रशेखर चैधरी, आदिल हमजा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी सांसद श्री राहुल गांधी का दौरा कार्यक्रम

Posted on 22 September 2018 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अमेठी सांसद श्री राहुल गांधी दो दिन के अमेठी दौरे पर 24 व 25 सितम्बर को आ रहे हैं।
श्री राहुल गांधी 24 सितम्बर 2018 को प्रातः 10ः00 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरेंगे, वहां से सड़क मार्ग द्वारा बहादुरपुर के निगोंहा ग्राम में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 2ः00 बजे जायस में सांसद निधि के कार्यों का शिलान्यास करेंगे, मोबाइल विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद जामों ब्लाक के मन्ढखा गांव में ग्राम प्रधानों से मिलेंगे। श्री राहुल गांधी विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करते हुए मुसाफिरखाना स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे इसके पूर्व वहां प्रतिनिधि मण्डल से भेंट करेंगे।
श्री गांधी 25 सितम्बर को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में 11ः30 बजे भाग लेंगे।
दोपहर बाद जगदीशपुर होते हुए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे को प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

अस्पताल और लोग साधनों और संसाधनों के अभाव में कराह रहे हैं

Posted on 22 September 2018 by admin

‘‘अज्ञात बुखार’’ से उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों जैसे बरेली, बहराइच, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर आदि में साढ़े सात सौ से अधिक बच्चे और वयस्क असमय मौत के काल कवलित गाल में समां, यह साबित कर गये कि योगी सरकार योगत्व के अनुसार उत्तर प्रदेश को अपने अज्ञातवास का अभयारण्य बना मौत के हवाले कर दिया है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार अपनी स्वास्थ्य नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रदेशवासियों का ‘‘डेथ वारन्ट’’ निकाल चुकी है तिस पर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौत की ‘‘डेथ आडिट’’ होगी, की बात कर रहे हैं। आडिट जीवन रहते अगर सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई होती तो आज हमें अपनी जिन्दगियों को खो, शवों को गिनना नहीं पड़ता। भाजपा सरकार ने उधर सीमाओं पर और इधर स्वास्थ्य कारणों से शवों को गिनने का देश व प्रदेश वासियों को अभ्यस्त बना दिया है।
बरसात, बीमारियों की जननी के रूप में जाना जाता है उसके बाद भी कोई निरोधात्मक और लोगों को जागरूक करने का कदम और कार्यक्रम नहीं अपनाया गया और न बनाया गया।
अस्पताल और लोग साधनों और संसाधनों के अभाव में कराह रहे हैं और उ0प्र0 सरकार बजट में नियोजित धन भी नहीं खर्च कर पा रही है। सरकार की यह अक्षमता लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। प्रदेश के 22 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य, देखभाल व इलाज हेतु 821 सामुदायिक केन्द्र हैं। एक सामुदायिक केन्द्र में 30 बिस्तर हैं इस तरह सामुदायिक केन्द्रों में कुल बिस्तरों की संख्या 24630 है। प्रदेश में 3621 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं जिसमें कुल बिस्तरों की संख्या 14484 है। इस प्रकार सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का मिलाकर 39114 बिस्तर हैं। उत्तर प्रदेश में डाक्टर के कुल सृजित पद 18382 हैं जिसमें 7348 पद खाली हैं। प्रदेश में 20 हजार लोगों पर एक डाक्टर और 3500 लोगों पर एक बेड का औसत है। इसके बाद भी यह अक्षम सरकार अपनी स्वास्थ्य बजट राशि 7056 करोड़ में से 1498 करोड़ नहीं खर्च कर पाती है। मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर स्थित बी.आर.डी. मेडिकल कालेज में 6 महीने के अंदर 1041 नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। 39114 बिस्तरों और 11034 डाक्टरों के कन्धों पर 22 करोड़ जिन्दगियों का भार डालना उपरोक्त कथन ‘डेथ वारन्ट’ को सच साबित करता है।
बहराइच में जिन्दगियों को मौत धड़ाधड़ निगलती रही और अपने गृह जनपद बहराइच में प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल नृत्य कर गणेश चतुर्थी कार्यक्रम का आनन्द लेती रहीं। क्या गणेश भगवान इस भगवाधारी मंत्री को मानवीय जिन्दगियों की मौत का आनन्द ले गणेश चतुर्थी को कलंकित करने देने की इजाजत दे सकते हैं?
निर्मम मौतों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन की भी कलई खुल गयी है। लगता है स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश सरकार की अक्षमता और असंवेदनशीलता का शिकार हो चुका है।
निर्वाचित सरकारें भी इतना अक्षम, असंवेदनशील और अमानवीय हो सकती हैं यह सोचकर रूह कांप जाती हैं। स्वास्थ्य सेवा संसाधनों के इस अभाव में भी स्वास्थ्य बजट का न खर्च हो पाना, बजट रहते हुए डाक्टरों का पद उस वक्त भी खाली रहना जब हमारा प्रति व्यक्ति डाक्टर औसत राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है।
मंत्रियों को मच्छर काटने पर उन्हें प्रसन्नता होती है ऐसा बयान देना जैसे येागीराज में मच्छर, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियां न पैदा कर प्रसन्नता बांट रहे हैं इसी प्रसन्नता वितरण का परिणाम मौत के रूप में प्रदेश के सामने उपस्थित हुआ है।
बीमारियों की रोकथाम व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने के समय इन्वेस्टर्स समिट कर पूंजीपतियों को प्रमोट करना यह साबित करता है कि इस सरकार की प्राथमिकताओं में वह आम जनता नहीं है जो सरकार की अक्षमता से मौत के मुंह में समां सकती है।
भाजपा और योगी सरकार की समझ, निवेश कार्यक्रम, समृद्धि और विकास के झूठे नारे और प्रचार इस हालात में असंवेदनशीलता एवं अमानवीयता केा पार कर ‘‘लोकतांत्रिक डेथ वारन्ट’’ जारी करने वाली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह को अपने पद पर बने रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं बचता।

Comments (0)

प्रदेश में 02 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर समस्त नगर निकायों में सफाई अभियान चलाये - सुरेश कुमार खन्ना

Posted on 22 September 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ, 22 सितम्बर, 2018

प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने समस्त मण्डलायुक्तों
को पत्र व दूरभाष पर 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश में
आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर विशेष रूप से समस्त नगर निकायों में
सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश
दिये हैं कि 02 अक्टूबर तक प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किये जाने
के अवसर पर विशेष रूप से समस्त नगर निकायों में सफाई अभियान, नालियों की
नियमित सफाई, सड़कों तथा गलियों में कूड़ा नहीं रहे, उसको नियत स्थान पर
पहुंचाया जाये और इसकी सघन माॅनिटरिंग की जाये।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सभी स्थानीय निकायों तथा उनके समस्त
वार्डों को 02 अक्टूबर, 2018 तक ओ0डी0एफ0 घोषित किये जाने के क्रम में
श्री खन्ना ने समस्त मण्डलायुक्तों को निर्देशित किया है कि 02 अक्टूबर,
2018 तक सम्पूर्ण क्षेत्र ओ0डी0एफ0 घोषित किया जाये, इसमें किसी प्रकार
की शिथिलता नहीं की जाये। उन्होंने समस्त मण्डलायुकतों से कहा है कि
समस्त स्थानीय निकायों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण आवश्यकतानुसार
हो इसकी भी समीक्षा की जाए। उन्होंने समस्त मण्डलायुक्तों से यह भी कहा
है कि अपने अधीनस्थ समस्त सक्षम अधिकारियों को उक्त विषयों के सम्बन्ध
में समुचित निर्देश देंगे तथा स्वच्छ वातावरण बनाने के इस अभियान में
पूर्ण रूचि लेकर अभियान को सफल बनायेंगे।इस बात पर विशेष चयन चिंता
व्यक्त करते हुए नगर विकास मंत्री श्री खन्ना ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश के
स्थानीय निकाय क्षेत्र को ओडीएफ घोषित किए जाने के लिए तथा स्थानीय निकाय
में व्यक्ति के शौचालयों के निर्माण की समीक्षा करने हेतु मंडलायुक्त को
निर्देश दिए हैं करना ने कहा है कि जनभागीदारी और सरकारी अधिकारियों के
सहयोग से हम प्रदेश में एक शख्स बता वातावरण बनाने के अभियान को पूर्ण
करेंगे गौरतलब है कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
लगातार प्रदेश में औचक निरीक्षण तथा राजधानी के कई वाहनों का औचक
निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे हैं

Comments (0)

राम मंदिर हमारी आस्था व श्रद्धा का केन्द्र है - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 22 September 2018 by admin

देवरिया/लखनऊ 22 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज जनपद देवरिया और कुशीनगर की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बैठक में बोलते हुए कहा कि इस बार का चुनाव विकास और सुशासन पर लड़ा जाएगा। जब विपक्ष को केन्द्र और राज्य सरकारों के कार्यो में कोई कमी दिख नहीं रही है तो वह झूठ की दीवार खडा़कर जनता को बहकाने में लगा है। मोदी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति दें। प्रदेश व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचायें। भारतीय जनता पार्टी ने एक पारदर्शी सरकार दी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व से देश का सम्मान बढा है। देश मजबूत हुआ है, देश में विकास हुआ है। देश को मोदी सरकार की जरूरत है, हमें भी पूरी निष्ठा से सरकार द्वारा किये गए कार्यो को ईमानदारी से जनता के बीच में ले जाईये। देश में भाजपा को रोकने के लिए विरोधी बेमेल गठबन्धन बनाने का प्रयास कर रहे है। जनता इनको नकार चुकी है। विपक्ष के पास नरेन्द्र मोदी के विरोध के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कौन इनका नेता होगा स्पष्ट नहीं है। क्या कार्यक्रम होगा वह स्पष्ट नहीं है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में इस देश का सम्मान सुरक्षित है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1950 में संविधान अंगीकार किया गया। इसे तैयार करने के लिए 1947 में संविधान सभा बैठी थी, उसमें 75 फीसद सदस्य सामान्य वर्ग के थे। एससी-एसटी व पिछड़ों को बराबरी पर लाने का संविधान में प्राविधान किया। यह एक जागरूक समाज है।
डा. पांडेय ने कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था व श्रद्धा का केन्द्र है। राम मंदिर कानून सम्मत रास्ते से बने, इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। राम मंदिर का निर्माण हो, इसका भाजपा पूर्ण समर्थन करती है। अयोध्या में राम मंदिर सर्वसम्मति बने इसके लिए भाजपा प्रयास कर रही है। भारत की जनता जानती है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। जनता चाहती है कि वहां राम का मंदिर बनना चाहिए। हर भारतवासी की भावना ही भाजपा की भावना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की तरफ से राम मंदिर मुद्दे पर दिए गए बयान स्वागत योग्य है।
डा. पाण्डेय ने कहा कि कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। योगी सरकार में जनता भयमुक्त और अपराधी भययुक्त है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने का कार्य कार्यकर्ता करते हैं। प्रदेश में जनता के लिए सर्वाधिक शौचालय व प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। सौभाग्य योजना व उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें मतदाताओं की समीक्षा हो जाए और अवांछनीय नाम बाहर किया जा सके, इसके लिए जिलेवार बैठककर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है। 2019 में लोकसभा चुनाव विकास व भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों के लोक कल्याण के योगदान पर लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सभी समाज का साथ लेकर हम सबल रहेंगे।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री जय प्रकाश निषाद, संासद राजेश पाण्डेय, रविन्द्र कुशवाहा, विधायक रजनीकान्त मणि, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, कमलेश शुक्ला, जन्मेयजय सिंह, काली प्रसाद, जिलाध्यक्ष देवरिया महेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष कुशीनगर जय प्रकाश शाही, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी। देवेन्द्र यादव, प्रेमचन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र प्रताप राव, अजय तिवारी, सज्जन मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों का गंदा नाला है - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 22 September 2018 by admin

लखनऊ 22 सितम्बर 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खडे किये जाने को लेकर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो राहुल गांधी आज खुद 5000 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप पर जमानत पर रिहा है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों का एक गन्दा नाला है। उन्होने कहा सपा-बसपा के समर्थन से यूपीए सरकार के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रूपये से भी अधिक के घोटाले हुए राहुल गांधी किस मुंह से प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं। श्री मौर्य ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सपा-बसपा को चुनौती देते हुए कहा कि 2019 में जनता की अदालत में आईये वहीं जनता परिश्रमी व अपना एक एक पल राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करते वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खडे करने को लेकर आपको जबाब देगी। श्री मौर्य आज पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा स्थानीय विश्वेश्रैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित चैहान सामाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश में आज शातिर अपराधी इनकाउन्टर में मारे जाते हैं तो सपा-बसपा जैसे दलों को तकलीफ होती है क्योंकि ये वही लोंग है जिनकी सत्ता में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर गोलियां बरसाते थे। उन्होंने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा से किसी को खिलवाड नहीं करने दिया जाएगा। श्री मौर्य ने कहा केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सपा-बसपा और कांग्रेस के राज में गरीबों को उनका हक भी जाति और धर्म देखकर दिया जाता था। इसके विपरीत हमारी सरकर सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए गांव, गरीब, किसान और नौजवान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनको लागू करने का काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग 54 प्रतिशत है आपने आज उत्तर प्रदेश से 73 सांसद जिताकर नहीं भेजे होते तो आज मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होते और आज वे प्रधानमंत्री है इसलिए आज पिछड़ों को पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक आयोग का दर्जा मिला। नोटा पर पिछड़ा वर्ग सोंटा चलाएगा, यह लड़ाई 48 साल बनाम 48 महीने की है आज जहां बिजली नहीं पहंुची थी जो मजरे नही रोशन थे, जो सड़के नहीं बनी थी। क्या उसके लिए मोदी जी जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने 48 साल में यह काम क्यों नहंी किया। आज मोदी जी घर-घर बिजली, मजरों के रोशन कर रहे है। दिन में 18 घंटे गरीब पिछडी जनता के हक की चिन्ता करते हुए उसका समाधान कर रहे है।
अखिलेश यादव ने गरीबों पिछडो, दलितों को मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना और सौभाग्य योजना को रोका। योगी आदित्यनाथ जी कि सरकार आते ही आज गरीबों को आवास और गरीबो को बिजली मिल रही है। यह योजनाएं अखिलेश ने रोकी न होती तो आज पूरे प्रदेश में सबको आवास और बिजली मिल चुकी होती। पहले एक सांसद को लोकसभा क्षेत्र के लिए 40 गैस कनेक्शन मिलते थे आज मोदी जी ने बढाकर 1 लाख कनेक्शन मुफ्त देने के लिए कर दिये। अखिलेश यादव ने हमें प्रदेश में खाली खजाना सौंपा। योगी सरकार ने आते ही 36 हजार करोड़ के किसानों के ऋण माफ किये। फसलों की खरीद रिकार्ड स्तर पर की। मजरों को रौशन किया। गरीब का हक गरीब के घर पहुंचे यह सरकार का काम होता है। हम जाति या धर्म पूछ कर काम नहीं करते हम सब का साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रहे है। आप 54 प्रतिशत पिछडा वर्ग मजबूती के साथ मोदी जी के समर्थन में खड़ा है कोई भी गठबन्धन कर लें मोदी जी की सरकार 2014 में मिली सीटों से ज्यादा सीटें पाकर सरकार बनाएगी। पिछडे वर्ग के लोग गलत काम नहीं करते। सही काम करते है। ‘‘2019 की मोदी जी की पारी चैहान समाज की जिम्मेदारी‘‘ आज जैसे त्रिपुरा में कमल खिला है। वैसे ही तमिलनाडू, केरल और बंगाल में भी खिलेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान ने कहा कि चैहान समाज गरीब जरूर है पर स्वाभिमानी है देश की आजादी की लड़ाई चैहानों ने लड़ी है। भाजपा सरकार आने के बाद पहली बार अति पिछड़ा कमीशन बना। चैहान सामाज किसान है, मजदूर है, गरीब है, स्वाभिमानी है। अति पिछड़ा वर्ग आयोग का नतीजा आते ही आप सभी का भला होेगा। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र चैहान ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक एवं पूर्व मंत्री फागू चैहान, पिछडा वर्ग वित्त विकास के अध्यक्ष बाबू राम निषाद, मोहन चैहान, राजा राम चैहान, विक्रम बहादुर चैहान, प्रभुनाथ चैहान लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

पिछड़ा वर्ग विभाग से घोषणा पत्र के लिए प्रमुख समस्याएं और अधिकारों के बारे में राय मांगी गयी है

Posted on 22 September 2018 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरूभवन 10 माल एवेन्यू लखनऊ पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर श्री अनिल सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक चै0 सत्यवीर सिंह ने की तथा बैठक का आयेाजन पिछड़ा वर्ग विभाग के संयोजक श्री राहुल सचान ने किया।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर श्री अनिल सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। पिछड़ा वर्ग की आबादी प्रदेश में 54 प्रतिशत से ज्यादा है लेकिन उन्हें शासन-सत्ता और प्रशासन में उनकी आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलता हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने पिछड़े वर्ग के समाज पर भरोसा दिया है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण पर पिछड़ा वर्ग का भरपूर ख्याल रखा जायेगा इस समय कांग्रेस का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार हेा रहा है उ0प्र0 के पिछड़ा वर्ग विभाग से घोषणा पत्र के लिए प्रमुख समस्याएं और अधिकारों के बारे में राय मांगी गयी है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस के अन्दर पिछड़ा वर्ग को हमेशा से सम्मान मिला है। कांग्रेस ही पिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान दिलायेगी इसके लिए पूरे वर्ग को पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना है।
डाॅ0 पटेल ने बताया कि इस मौके पर बैठक को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक चै0 सत्यवीर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग का टिकट वितरण पर पूरा ख्याल रखेगी और प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति में पिछड़ा वर्ग की भरपूर भागीदारी होगी।
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक श्री राहुल सचान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन का पूरे प्रदेश में लगातार विस्तार हो रहा हैं पिछड़े वर्ग की सभी जातियां राहुल गांधी जी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही हैं। पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। यदि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो जाति जनगणना का अधूरा कार्य पूरा होगा।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल चैरसिया, श्री विशाल राजपूत, श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत, श्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा, जयकरन वर्मा, श्री राजेश पटेल, शनि सिंह आदि सैंकड़ों की संख्या में पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने एन0बी0टी0 समाचार पत्र के चीफ काॅपी एडिटर श्री अभिषेक शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 21 September 2018 by admin

लखनऊ: 21 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवभारत टाइम्स (एन0बी0टी0) समाचार पत्र के चीफ काॅपी एडिटर श्री अभिषेक शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकग्रस्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in