Archive | लखनऊ.

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के घर शोक व्यक्त करने गये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 October 2018 by admin

लखनऊ 10 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज सिराथु-कौशाम्बी स्थित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक आवास पर जाकर उनके पिता स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। डा0 पाण्डेय ने श्री मौर्य व उनके परिजनों को दुःख के इन क्षणों में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। 7
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अलोक अवस्थी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक नवीन श्रीवास्वत, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा सहित पार्टी संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गो के गणमान्य लोगों ने भी आज श्री मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

Comments (0)

यूपी पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में शय्याग्रस्त कर दिए गए जितेन्द्र यादव के पीड़ित परिवार से मिले शिवपाल यादव

Posted on 10 October 2018 by admin

फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नोएडा सेक्टर 122 के निवासी 27 वर्षीय निर्दोष श्री जितेन्द्र यादव को बर्बरतापूर्वक गोली मारकर शय्याग्रस्त कर दिया गया था।

जिम ट्रेनर जीतेंद्र यादव के पीड़ित परिवार को दी एक लाख की आर्थिक सहायता।pressphoto-2

सरकार से की प्रमुख बिन्दुओं पर कार्यवाही की मांग :-

चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा है इसलिए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे परिवार को न्याय मिले।
सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये एवं सरकारी नौकरी दी जाए।
धर्म जाति के आधार पर सरकार पक्षपात न करे।

फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नोएडा सेक्टर 122 के निवासी 27 वर्षीय निर्दोष श्री जितेन्द्र यादव को बर्बरतापूर्वक गोली मारकर शय्याग्रस्त कर दिया गया था। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण एवं बर्बरतापूर्ण हिंसा की कठोर निंदा करता है।
यह संज्ञान में आया है कि चूंकि यह कुकृत्य पुलिस द्वारा किया गया है इस कारण पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है एवं आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही में हीलाहवाली बरती जा रही है। इसके अतिरिक्त यह भी ज्ञात हुआ है कि पीड़ित परिवार की सरकार द्वारा कोई भी आर्थिक मदद नहीं की गई है, जबकि इसी प्रकार के अन्य मामलों में सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद एवं परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी गई है।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सरकार से यह आग्रह करता है कि मामले की उच्च स्तरीय एजेंसी द्वारा जांच कराई जाए जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके एवं जाति-धर्म के आधार पर दोहरा मापदंड न अपनाते हुए पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी तुरन्त दी जाए।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।

Comments (0)

सी0जी0 सिटी परियोजना में 92.84 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन ‘‘उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान’’ की सिग्नेचर बिल्डिंग का सम्पूर्ण निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च, 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना अनिवार्य: मुख्य सचिव

Posted on 10 October 2018 by admin

निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान में 500 बेडों के साथ-साथ चिकित्सकों एवं
नर्सिंग स्टाफ हेतु आवासीय भवनों का निर्माण भी कराया जाये: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान में कैंसर से पीड़ित मरीजों को यथाशीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने हेतु सर्जरी ओ.टी. एवं इनडोर वार्ड का लोकार्पण आगामी दिसम्बर माह में कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से हो सुनिश्चित: मुख्य सचिव

लखनऊ: 10 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि सी0जी0 सिटी परियोजना में 92.84 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन ‘‘उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान’’ की सिग्नेचर बिल्डिंग का सम्पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप आगामी 31 मार्च, 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कैंसर संस्थान को निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक धनराशि नियमानुसार परीक्षण कराकर समय से उपलब्ध करा दी जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान के निर्माणाधीन भवन को यथाशीघ्र पूर्ण कराकर क्रियाशील कराने हेतु आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान में 500 शैय्यायुक्त अस्पताल के साथ-साथ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ हेतु आवासीय भवनों का निर्माण भी कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने यह भी निर्देश दिये कि निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान में कैंसर से पीड़ित मरीजों को यथाशीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने हेतु सर्जरी ओ.टी. एवं इनडोर वार्ड का लोकार्पण कार्यक्रम आगामी दिसम्बर माह में कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि संस्थान को निर्धारित अवधि में क्रियाशील कराने हेतु मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था कराने हेतु नियमानुसार कार्यवाहियां प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान का निर्माण राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप कराये जाने हेतु उच्च अधिकारियों द्वारा निरन्तर माॅनीटरिंग सुनिश्चित करायी जाये।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे ने बताया कि लखनऊ के सी0जी0 सिटी, सुल्तानपुर रोड पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य नवम्बर, 2015 में प्रारम्भ हुआ था, उक्त कार्य निर्धारित अवधि के अनुसार नवम्बर, 2017 में पूर्ण कराया जाना था। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन संस्थान के निर्माण हेतु आवश्यकतानुसार धनराशि समय से उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ है। उन्होंने कहा कि दिये गये निर्देशों के अनुसार आगामी 31 मार्च, 2020 तक निर्माणाधीन उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान का सम्पूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा।
बैठक में सम्बन्धित विभागों तथा कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

रेल हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 10 October 2018 by admin

लखनऊ 10 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रायबरेली रेल हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने मृतको के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक सवेदनशील राजनीतिक कार्यकर्ताओं के रूप में सक्रिय होकर रेल हादसे में हताहत हुए लोगों की हर संभव मदद करें।

Comments (0)

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री ने गोमती नदी के तट पर 03 एम0एल0डी0 क्षमता के जियो ट्यूब तकनीक पर आधारित सीवेज शोधन संयन्त्र का निरीक्षण किया

Posted on 09 October 2018 by admin

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘नमामि गंगे’
कार्यक्रम के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री

गंगा में गिरने वाले सभी नालों इत्यादि
का 15 दिसम्बर, 2018 से पूर्व समाधान किया जाए

गंगा व यमुना में लगभग 40 स्थानों पर गिरने वाले नालों के
दूषित जल के शोधन के लिए जियो ट्यूब को लगाया जाएगा

जियो ट्यूब से सीवेज ट्रीटमेंट आज की आवश्यकता: केन्द्रीय
जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री

साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट को अपनाकर
हम राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकते हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ 09 अक्टूबर, 2018

press-34 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने आज यहां गोमती नदी के तट पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुकरैल नाले पर राज्य सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट 03 एम0एल0डी0 क्षमता के जियो ट्यूब तकनीक पर आधारित सीवेज शोधन संयन्त्र का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि गंगा जी की अविरलता को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि गंगा जी में गिरने वाले सभी नालों इत्यादि का 15 दिसम्बर, 2018 से पूर्व समाधान किया जाए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि इस तिथि के उपरान्त गंगा जी में किसी भी प्रकार की गन्दगी नहीं गिरेगी। उन्होंने कहा कि नाले के पानी को शोधित करने के लिए कई तकनीक हंै। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले दूषित जल के शोधन के लिए जहां एस0टी0पी0 लगाकर पानी को शोधित किया जा रहा है, वहीं एक नयी तकनीक जियो ट्यूब द्वारा रेमिडिएशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा व यमुना में लगभग 40 स्थानों पर गिरने वाले नालों के दूषित जल के शोधन के लिए जियो ट्यूब को लगाया जाएगा।001
जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार ने तय किया है कि जो संस्था पी0पी0पी0 माॅडल पर कार्य करेगी, वही संस्था 15 वर्षों तक उसकी देखरेख भी करेगी। ‘एक शहर-एक आॅपरेटर’ इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जियो ट्यूब से सीवेज ट्रीटमेंट आज की आवश्यकता है। पानी को शुद्ध करके जहां नदियों को स्वच्छ बनाने में सहायता मिलेगी, वहीं जलीय जीवों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जियो ट्यूब से शोधित पानी का उपयोग रेलवे स्टेशन और कंस्ट्रक्शन जैसे कार्यों में किया जा सकेगा, जिससे सरकार की आर्थिक बचत भी होगी।
श्री गडकरी जी ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इसमें भी विकल्प तलाशने की आवश्यकता है। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट को अपनाकर जहां हम रोजगार सृजन कर सकते हंै, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण में सहभागी भी बन सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्लास्टिक व रबड़ के उपयोग से अच्छी सड़क बनायी जा सकती है।press-53
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, जल निगम के चेयरमैन श्री जी0 पटनायक, अपर मुख्य सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने जनपद बस्ती में 1,015 करोड़ रु0 की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Posted on 09 October 2018 by admin

रामजानकी मार्ग ऐतिहासिक ही नहीं, पौराणिक भी: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार प्रदेश में बुनियादी
सुविधाओं के विकास के लिए कृतसंकल्प: मुख्यमंत्री

press-43उ0प्र0 में सड़कों के निर्माण से राष्ट्र निर्माण को
गति मिल रही है: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ: 09 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी जी द्वारा आज जनपद बस्ती में 1015 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें 55 किमी0 लम्बे ऐतिहासिक महत्व वाले ‘रामजानकी मार्ग (एन0एच0 227-ए) का अयोध्या छावनी से लेकर रामपुर तक के हिस्से का 315 करोड़ रुपए़ की लागत से चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 250 करोड़ रुपए़ की लागत से रामपुर से सिकरीगंज तक के 35 किमी0 मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण तथा 450 करोड़ रुपए की लागत से 14 किमी0 लम्बे बस्ती रिंग रोड (फेज-1) के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर घाघरा नदी पर फैजाबाद से मंझी घाट तक 354 कि0मी0 लम्बे राष्ट्रीय जल मार्ग-40 के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रामजानकी मार्ग ऐतिहासिक ही नहीं, एक पौराणिक मार्ग भी है। इसके निर्माण के बाद मात्र साढे़ तीन घण्टे में अयोध्या से जनकपुर पहुंचा जा सकेगा। राज्य सरकार प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। press-28
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा 1.20 लाख किमी0 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही सभी तहसील मुख्यालयों को 02 लेन सड़कांे से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों का भी विकास करना है। इसी कड़ी में तपसीधाम, मखौड़ाधाम का भी विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अगले सत्र में मुण्डेरवा चीनी मिल की शुरुआत भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 37 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है तथा शेष गन्ना मूल्य का भुगतान 30 नवम्बर, 2018 तक करने के निर्देश दिये गये हंै। press-32
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने कहा कि वे विगत वर्ष जनपद बस्ती आये थे और उन्होंने रामजानकी मार्ग के शिलान्यास के लिए आश्वासन दिया था। भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं तथा उनसे जुड़े हुए मार्ग का शिलान्यास करने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भगवान श्री राम के साथ-साथ भगवान महावीर एवं भगवान गौतम बुद्ध से सम्बन्धित स्थलों पर भी कार्य किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों के निर्माण से राष्ट्र निर्माण को भी गति मिल रही है। वर्ष 2014 में जहां 7,611 किमी0 राष्ट्रीय राजमार्ग थे, अब 14,800 किमी0 राष्ट्रीय मार्ग हैं। सरकार का उद्देश्य सड़कों के माध्यम से देश की तस्वीर को बदलना है। यातायात की व्यवस्था को बेहतर करना तथा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी एवं मध्य भागों में सड़कों का जाल बिछाना सरकार का उद्देश्य है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा निर्मल योजना के तहत 225 करोड़ रुपए की लागत से कार्य शुरू हो चुका है। केन्द्र सरकार का उद्देश्य जल परिवहन को बढ़ावा देना भी है। इसके तहत वाराणसी से लेकर हल्दिया तक 07 जल पोर्ट बनाये जायेंगे। इस कार्य पर लगभग 1700 करोड़ रुपए की धनराशि का व्यय प्रस्तावित है। साथ ही, प्रयाग कुम्भ-2019 के लिए भी वहां पर पुल के निर्माण एवं अन्य आधारभूत संरचना के विकास के निर्देश दिये गये हंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

जनपद में 14 धान क्रय केन्द्रो का निर्धारण- जिलाधिकारी

Posted on 09 October 2018 by admin

लखनऊ-09 अक्टूबर 2018, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा लने बताया कि खरीफ पिणन वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में 10 धान क्रय केन्द्रो का निर्धारण किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पी0सी0एफ0 के संशोधित एवं भारतीय खाद्य निग के प्राप्त नये प्रस्ताव के क्रम में पी0सी0एफ0 के 05, एस0एफ0सी0 का 01 एवं भारतीय खाद्य निगम के 02 कुल 08 धान क्रय केन्द्रो की स्वीकृति पदान की गयी है।
उन्होने बताया कि पी0सी0एफ0 के साधन सहकारी समिति देवती, साधन सहकारी समिति बहरौली, साधन सहकारी समिति शिवलर कृषक सेवा केन्द्र सोहावा, कृषक सेवा केन्द्र गंगागंज, एस0एफ0सी0 का मोहनलालगंज, तथा भारतीय खाद्य निगम के मोहनलालगंज व एफ0सी0आई0 एफ0एस0डी0 तालकटोरा की स्वीकृत प्रदान की है। उन्होने बताया कि उक्त केन्द्र पूर्व में स्वीकृत खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 04 पी0सी0एफ0 के 02 (साधन सहकारी समिति मलौली एवं साधन सह समिति नगराम दक्षिण) के अतिरिक्त होगें उन्होने बताया कि इन्हे सम्मिलित करते हुए जनपद में स्थापित किये जाने वाले क्रय केन्द्रो की कुल संख्याा 14 है।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के लोगों के विरूद्ध किये जा रहे उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में

Posted on 09 October 2018 by admin

गुजरात में उत्तर भारतीयों खासकर उत्तर प्रदेश एवं बिहार के निवासी जो गुजरात के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके मजबूती प्रदान कर रहे थे अचानक एक दुःखद घटना के बाद कुछ अराजक तत्वों ने एक साजिश के तहत लगभग आधे दर्जन से अधिक जनपदों के लोगों को मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू किया एवं वहां से अपने-अपने राज्यों को वापस जाने के लिए विवश करने के लिए घटनाएं शुरू की गयीं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि लगभग 40000 से अधिक लोगों के गुजरात राज्य से पलायन होने तक वहां की सरकार और जिम्मेदार अधिकारी ने पलायन रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए अपितु बड़ोदरा के एस.पी. का एक बयान वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे है कि यह बाहरी लोग हैं इन्हें चले ही जाना चाहिए। यह घटना नितान्त दुःखद और अमानवीय है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करती है। इसी क्रम में पूरे उत्तर प्रदेश में गुजरात प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लोगों के विरूद्ध किये जा रहे उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के निर्देश पर प्रदेश की सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदर्शन कर विरोध किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश और गुजरात दोनों राज्य सरकारें गरीब, मजदूर और विस्थापित उन नागरिकों के बारे में बात न करके दूसरी पार्टियों पर उलूल-जुलूल आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं कानून व्यवस्था पूरी तरह से राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है यह राज्य सरकार को ही सुनिश्चित करना है कि उसके राज्य में निवास करने वाले किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न हो परन्तु यहां न केवल उत्पीड़न किया गया है बल्कि उनकी सम्पत्ति लूटी गयी है और उन्हें राज्य छोड़ने के लिए विवश किया गया है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किये गये विरोध प्रदर्शन के तहत जनपद गोण्डा, बस्ती, बाराबंकी, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, फैजाबाद, सुलतानपुर, इलाहाबाद, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, मथुरा, पीलीभीत, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गौतमबुद्धनगर सहित लगभग सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। वाराणसी जनपद में लहुराबीर आजाद पार्क में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें पूर्व सांसद डा0 राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक श्री अजय राय, श्री अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा सहित अनेकों वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं केन्द व राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ और प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर कूच किया जहां रास्ते में लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर बलपूर्वक रोका गया। जहां काफी देर तक पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, तत्पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा पुतला फूंककर विरोध किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के गृह राज्य मंे इस प्रकार की घटना और ऐसा घृणित वातावरण अत्यंत दुःखद और निन्दनीय है अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पूरे देश में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो जायेगा जो भारतीय एकता, अखण्डता और सद्भाव के लिए घातक है।
श्री सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, श्री अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, श्री विनोद मिश्रा, श्री शिव पाण्डेय, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री पंकज तिवारी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री सुशील दुबे, डी0पी0 सिंह, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री मनोज तिवारी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री बी.डी. सिंह, श्री डी.आर. सिंह, डा0 शहजाद आलम, श्री आनन्द प्रताप सिंह, श्री संजय सिंह, श्री राजेश सिंह काली, श्री दुर्गाशंकर दुबे, श्री के0के0 शुक्ला, श्री के0डी0 शुक्ला, श्री नीरज तिवारी, श्री श्यामनरायन तिवारी, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री शमशाद आलम, मो0 नासिर, श्री सिकन्दर अली, श्री अशोक उपाध्याय, श्री आर0बी0 सिंह, श्री नदीम अहमद, शुएब चांद, मो0 शकील, समीरवली खां, श्री अयाज खान अच्छू, मो0 शब्बीर हाशमी, श्री एस0के0 द्विवेदी, श्री मनोज शुक्ला, श्री रोशन यादव, श्री लियाकत अली, श्री कुलदीप शर्मा, मो0 रेहान मिर्जा, श्री अंकुश शर्मा, सुरेन्द्र यादव, सुनीता रावत, विपिन यादव, सौरभ त्रिवेदी, रंजीत भारती, मो0 रसईस सोनी, सुशील बाल्मीकि, जावेद, मो0 अनस, मो0 इमरान, वी.के. पाठक, जितेन्द्र पाण्डेय, नीरज चैहान सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने स्वर्गीय विवेक तिवारी जी के परिजनों से भेंट की

Posted on 09 October 2018 by admin

13लखनऊ 09 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने स्वर्गीय विवेक तिवारी जी के त्रयोदशी संस्कार की पूर्व संध्या पर आज उनके आवास पर जाकर परिजनों से भेंट की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी श्रीमती कल्पना तिवारी व अन्य परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में आपके परिवार के साथ है।

Comments (0)

जन सहयोग केन्द्र

Posted on 09 October 2018 by admin

लखनऊ 09 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को जन सहयोग केन्द्र में जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ‘मोती सिंह’ उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनसहयोग केन्द्र की भांति ही प्रदेश के सभी मंत्री द्वारा जनता दर्शन की भी व्यवस्था की गई है। जिससे प्रदेश की जनता को लाभ व उचित न्याय मिल रहा है।02
उन्होंने कहा कि जन सहयोग केन्द्र पर अधिकतर जिनके कार्य जनपद स्तर से न होकर प्रदेश स्तर से होने है वे ही अपना पक्ष लेकर आते है जिन पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मनित जनता जो भी प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहा आती है सरकार व पार्टी की नीति व दिये गये दिशा निर्देश के अनुरूप उनकी बात सुनकर जल्द से जल्द समाधान व उचित कार्यवाही चाहे वह पत्र के माध्यम से अधिकारी को कार्यवाही करने की बात हो चाहे फोन के माध्यम से जररूत पड़े हर तरह के सरकार के सभी मंत्रीगण जनता दर्शन के माध्यम से व पार्टी अपने पदाधिकारियों व जनसहयोग केन्द्र के द्वारा उसे हल कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीति व जनकल्याण का कार्य सर्वप्रथम के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे है। इसी के तहत आज जितने भी लोग जनसहयोग केन्द्र में आये सभी संतुष्ट होकर अपने गृह जिले गये है तथा अधिकारियों को यह भी कहा कि जल्द से जल्द समस्या का निवारण किया जाये। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी व उपेन्द्र शुक्ला भी जनता की समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in