Categorized | लखनऊ.

यूपी पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में शय्याग्रस्त कर दिए गए जितेन्द्र यादव के पीड़ित परिवार से मिले शिवपाल यादव

Posted on 10 October 2018 by admin

फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नोएडा सेक्टर 122 के निवासी 27 वर्षीय निर्दोष श्री जितेन्द्र यादव को बर्बरतापूर्वक गोली मारकर शय्याग्रस्त कर दिया गया था।

जिम ट्रेनर जीतेंद्र यादव के पीड़ित परिवार को दी एक लाख की आर्थिक सहायता।pressphoto-2

सरकार से की प्रमुख बिन्दुओं पर कार्यवाही की मांग :-

चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा है इसलिए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे परिवार को न्याय मिले।
सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये एवं सरकारी नौकरी दी जाए।
धर्म जाति के आधार पर सरकार पक्षपात न करे।

फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नोएडा सेक्टर 122 के निवासी 27 वर्षीय निर्दोष श्री जितेन्द्र यादव को बर्बरतापूर्वक गोली मारकर शय्याग्रस्त कर दिया गया था। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण एवं बर्बरतापूर्ण हिंसा की कठोर निंदा करता है।
यह संज्ञान में आया है कि चूंकि यह कुकृत्य पुलिस द्वारा किया गया है इस कारण पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है एवं आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही में हीलाहवाली बरती जा रही है। इसके अतिरिक्त यह भी ज्ञात हुआ है कि पीड़ित परिवार की सरकार द्वारा कोई भी आर्थिक मदद नहीं की गई है, जबकि इसी प्रकार के अन्य मामलों में सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद एवं परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी गई है।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सरकार से यह आग्रह करता है कि मामले की उच्च स्तरीय एजेंसी द्वारा जांच कराई जाए जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके एवं जाति-धर्म के आधार पर दोहरा मापदंड न अपनाते हुए पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी तुरन्त दी जाए।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in