Archive | लखनऊ.

मंत्रि परिषद् के सदस्यों ने विजयदशमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 18 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री जय प्रताप सिंह, पशुधन, मत्स्य एवं लघु सिंचाई मंत्री श्री एस0पी0 सिंह बघेल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टंडन, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री दारा सिंह चैहान, ग्राम्य विकास राज्यमंत्रंी (स्वतंत्र प्रभार) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री पशुधन, मत्स्य एवं लघु सिंचाई श्री जय प्रताप निषाद तथा राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन श्री सुरेश पासी ने दशहरा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एक बधाई संदेश में मंत्रिमण्डल के इन सदस्यों ने कहा है कि सभी त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति तथा सभ्यता के प्रतीक हैं। विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का स्मरण दिलाता है। इस पर्व को पूरी श्रद्धा एवं शांति के वातावरण में बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर भी है।

Comments (0)

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 18 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह श्मोती सिंहश् ने गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है। मंत्री द्वय ने दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक सहानुभूति व्यक्त की है।

Comments (0)

गहरा शोक व्यक्त

Posted on 18 October 2018 by admin

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, पूर्व राज्यपाल
एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री रहे, विपक्ष के नेता
रहे वयोवृद्ध नेता पं0 नारायण दत्त तिवारी जी(लगभग 93 वर्षीय) के
स्वर्गवास हो जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी
सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त
परिजनों केा इस असह्य दुःख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्व0 तिवारी के निधन का दुःखद समाचार मिलते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय
में शोक की लहर दौड़ गयी तथा मुख्यालय में शोकसभा आयोजित की गयी एवं शोक
प्रस्ताव पारित कर स्व0 तिवारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
शोक प्रस्ताव में कहा गया है कि स्व0 तिवारी जी का निधन भारतीय राजनीति
एवं सार्वजनिक जीवन की अपूर्णीय क्षति है। उन्होने उ0प्र0, उत्तराखण्ड के
मुख्यमंत्री रहते जो जनकल्याणकारी एवं विकास के लिए ठोस कदम उठाये वह
सदैव याद किया जायेगा। इतना ही नहीं स्व0 तिवारी ने राजनीतिक में शुचिता
और पारदर्शिता एवं सामाजिक सामन्जस्य के साथ समाज और देश को आगे ले जाने
में जो योगदान किया है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उनके निधन से
भारतीय राजनीति के एक युग का अन्त हो गया है।
शोक प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि स्व0 तिवारी युग दृष्टा और महान
स्वप्नदर्शी राजनेता थे। उनके द्वारा देश और प्रदेश में विकास का जो
मार्ग प्रशस्त किया गया और विशेषकर उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड में उच्च
तकनीकी के माध्यम से चाहे मजबूत सड़कों का निर्माण हो, या बड़े-बड़े शहरों
का नियोजित विकास या शिक्षा, विद्युत एवं औद्योगिक क्षेत्र में तीव्र गति
से विकास हो या किसानों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं हों, या राजनीति
पक्ष एवं विपक्ष को सबको साथ लेकर चलने की महान योग्यता हो, तिवारी जी ने
अपने युग में सबसे अलग पहचान दी।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने बताया कि शोकसभा
में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस
के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस
के कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री अशोक सिंह,
श्री सम्पूर्णानन्द, श्री शिव पाण्डेय, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, श्री
पीयूष मिश्रा, श्री पंकज तिवारी, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री शैलेन्द्र
सिंह, श्री यशवन्त सिंह, श्री अनूप पटेल, श्री बी0डी0 सिंह, श्री नीरज
तिवारी, श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, मो0 नासिर, श्री आकाश तिवारी, श्री
रविन्द्र सिंह, श्री विवेक श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Comments (0)

विजयदशमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई

Posted on 18 October 2018 by admin

नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं विजयदशमी के पावन पर्व पर उ0प्र0 कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेशवासियों को हार्दिक
बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व
असत्य पर सत्य की विजय एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व
हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं।

Comments (0)

पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा

Posted on 18 October 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने वरिष्ठ
कांग्रेस नेता श्री वीरेन्द्र मदान को अपने से सम्बद्ध करते हुए प्रदेश
कांग्रेस के विभागों एवं प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने
हेतु विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह
ने बताया कि इसी के साथ ही मीडिया इनपुट डिवीजन के सदस्य रहे श्री पंकज
तिवारी को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दोनों नेतागण कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण
जिम्मेदारियों का निर्वहन दक्षता एवं निष्ठापूर्वक कर चुके हैं। नई
जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण
सहयोग मिलेगा।

Comments (0)

श्री अनूप चंद्र पांडे में पूजा अर्चना के साथ अपने कार्यालय में प्रवेश किया

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ, नए मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन के कार्यालय में मुख्य सचिव श्री अनूप चंद्र पांडे में पूजा अर्चना के साथ अपने कार्यालय में प्रवेश किया प्रदेश के सभी विभागों के बड़े अधिकारी तथा पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारी बाबा हरदेव सिंह : हरि किशोर तिवारी: शिव बरन सिंह यादव :संजय सिंह: आर के पांडे (रेलवे) दिवाकर राय भी मौजूद रहे है आज से मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव प्र कार्मिक ;ग्रह आदि के सभी अधिकारी लोक भवन में बैठकर कार्यों को अंजाम देंगे। img-20181018-wa0099

Comments (0)

पुलिस कर्मी भर्ती की घोषणा से प्रदेश का नौजवान उत्साहित - मनीष शुक्ला

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ 17 अक्टूबर 2018, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग में 56718 काॅस्टेबिल की नयी भर्ती की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा उक्त घोषणा से जहां एक ओर प्रदेश सरकार ने भाजपा के संकल्प पत्र में अपने किये वादे को पूरा किया है वहीं पुलिस बल को सबलता भी मिलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 56718 पुलिस की भर्ती की घोषणा की है। जिसमें 51216 पुलिस काॅस्टेबिल, 3638 जेल वार्डन और 1924 फायर मैन की नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि 51216 काॅस्टेबिल में 32 हजार सिविल एवं 19216 पीएसी के जवानों की भर्ती होगी। ज्ञातव्य है कि पिछली सरकारों की निष्क्रियता के कारण पीएसी की 74 कम्पनिया समाप्तप्रायः हो गयी थी। इन नियुक्तियों से पीएसी भी सुदृढ़ होगी।
श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिपाहियों के कुल पद का 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित कर महिला सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर सिपाहियों के रिक्त 1.5 लाख पद भरे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में पुलिस विभाग में लगभग 42 प्रतिशत रिक्तियां पुलिस आरक्षी स्तर, 50 प्रतिशत रिक्तिया जेल वार्डन स्तर तथा 38 प्रतिशत रिक्तियां फायर मैन स्तर, पर रिक्त चल रही है।
श्री शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के पश्चात 35 हजार सिपाहियों की भर्ती कर प्रशिक्षण केन्द्र भेजा जा चुका है एवं 42500 सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जनता से किये गये वादे के अनुसार प्रदेश सरकार पारदर्शी ढंग से उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मुहैया करा रही है।

Comments (0)

विजयादशमी पर्व पर बधाई

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ 18 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी और विजयादशमी पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान राम के सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता विजयादशमी का पर्व सदमार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानवकल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ 18 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एन.डी. तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के निधन पर दुखद बताते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले स्वर्गीय एन.डी. तिवारी जी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में और अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव गरीबों, वंचितों, शोषितो के कल्याण के लिए कार्य किया। उनके निधन से भारत की राजनीति में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है उसकी भरपाई हो पाना मुश्किल है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में विभिन्न उच्च पदों पर रहते हुए स्वर्गीय एन.डी. तिवारी ने हमेशा आमजन के कल्याण के लिए ही कार्य किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, संजय राय, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी पूर्व मुख्यंमत्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

देश की सारी पूंजी चंद घरानो में ही सिमटकर रह गई है

Posted on 17 October 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चैपट करने के साथ जनसामान्य की जिंदगी को भी तबाह करने का काम किया है। चूंकि भाजपा की प्राथमिकता में कभी गरीब, किसान, नौजवान नहीं रहे हैं इसलिए जनहित की कोई योजना कंेद्र या राज्य की भाजपा सरकारों ने लागू नहीं की। वे कारपोरेट घरानों की सुख सुविधा के विस्तार के काम में ही लगी रही है। इसलिए देश की सारी पूंजी चंद घरानो में ही सिमटकर रह गई है।
भाजपा सरकार कितनी शक्तिहीन है इसीसे पता चलता है कि तेल कंपनियों के साथ प्रधानमंत्री जी और पेट्रोलियम मंत्री की बातचीत भी बेनतीजा रही क्योंकि तेल कंपनियों पर उनका कोई अंकुश नहीं दिखाई दिया। पेट्रोलियम मंत्री जी ने तो साफ कह दिया है कि सरकार तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल के रोजाना मूल्य समीक्षा में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। हस्तक्षेप भाजपा सरकार करेगी भी कैसे?
सरकार की निष्क्रियता से डीजल के दाम बढ़ने से जहां माल भाड़ा बढ़ गया है वही घरेलू अर्थव्यवस्था भी बिगड़ गई है। एक अप्रैल 2018 को जो डीजल 64.00 रूपए लीटर था 16 अक्टूबर 2018 को वह 73.67 रूपए लीटर हो गया है। थोक मार्केट में 4 रूपये प्रति किलो तक तेल-आटा के दाम बढ़ गए है। माल भाडे़ में अभी 5 फीसदी बढ़त है जो कि सहालग के दिनों में 10 प्रतिशत तक होने की संभावना है। अब बाहर से जो सामान मंगाया जाएगा रास्ते के खर्च जोड़कर वह भी स्वतः क्रेता को मंहगा मिलेगा।
जब से भाजपा ने कंेद्र में और राज्य में सत्ता सम्हाली है वह राष्ट्रीय मसलों पर ठोस नीति नहीं बना सकी है। सब कुछ भगवान के भरोसे चल रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापक स्तर पर अराजकता फैलाई है। नोटबंदी से न तो आतंकियों पर रोक लगी न पत्थरबाजी रूकी और नहीं कालाधन वापस आया। घरेलू बचत भी इससे समाप्त हो गई। जीएसटी ने व्यापार के समस्त ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया है। इसके फलस्वरूप कई औद्योगिक संस्थानो ने अपने यहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।
समाजवादी सरकार में किसानो को मुफ्त सिंचाई सुविधा दी गई थी भाजपा सरकार ने डीजल महंगा कर सिंचाई मंहगी कर दी और किसानों को कर्जदार बनाने का रास्ता बनाने का नया रास्ता खोल दिया है। भाजपा राज में 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है।
भाजपा के काले कारनामों ने नौजवानों और किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जो भर्तियां शुरू की थी, भाजपा की राज्य सरकार ने उन्हंे भी किसी न किसी बहाने रोक दिया है।
आर्थिक मोर्चे पर भाजपा की विफल नीतियांे के चलते देश संकट ग्रस्त हो गया है औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आ रही है। भाजपा के सभी दावे झूठे साबित हुए है। बाहर से निवेश आ नही रहा हैं आयात बढ़ा है जबकि निर्यात मंे गिरावट आई है। स्वास्थ्य योजनाएं ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। महिलाएं एवं बच्चियां तक सुरक्षित नही। अब जनता इससे निजात पाने के लिए व्याकुल है। जनता के सब्र का बांध टूट रहा है बस लोकसभा चुनाव का इंतजार है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in