Categorized | लखनऊ.

विजयादशमी पर्व पर बधाई

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ 18 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी और विजयादशमी पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भगवान राम के सिद्धान्तों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता विजयादशमी का पर्व सदमार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अंहकार, अन्याय और अवगुणों से दूर रहकर मानवकल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in