Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 18 October 2018 by admin

लखनऊ 18 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एन.डी. तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के निधन पर दुखद बताते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले स्वर्गीय एन.डी. तिवारी जी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में और अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव गरीबों, वंचितों, शोषितो के कल्याण के लिए कार्य किया। उनके निधन से भारत की राजनीति में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है उसकी भरपाई हो पाना मुश्किल है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में विभिन्न उच्च पदों पर रहते हुए स्वर्गीय एन.डी. तिवारी ने हमेशा आमजन के कल्याण के लिए ही कार्य किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, संजय राय, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी पूर्व मुख्यंमत्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in