Archive | लखनऊ.

युवा संसद का आयोजन किया गया

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध क्षेत्र द्वारा आज राजधानी लखनऊ युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने पंचायती राज भवन में युवा संसद के विषय एक राष्ट्र एक भारत पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत देश की संस्कृति और संस्कार किसी अन्य देश के युवा नहीं ले पाये क्यों कि जिस तरह भारत के नौजवानों ने देश की संस्कृति व संस्कार को स्वयं में आत्मसात किया है वह अद्भुत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका सबसे अच्छा उदाहरण है क्योंकि आज भारतीय राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा से निकले कई कार्यकर्ता देश व समाज को एक दिशा देने का काम कर रहे है। डा0 शर्मा ने कहा कि युवा ही परिवर्तन ला सकता है और युवा ही भविष्य में समाज की दिशा तय करता है।
उन्होंने कहा कि आज एक तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ता तथा राष्ट्रवाद की बात करने वाले युवा है तो वहीं कुछ ऐसे भटके हुए नौजवान है जो भारत के टुकड़े करने की बात करते है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए 23 वर्ष की आयु में शहीद भगत सिंह जी व चन्द्रशेखर जी जैसे अनेकों क्रांतिकारी युवाओं ने अपनी जान दे दी आज उन्हीं को प्ररेणा मानकर देश के युवा व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रके निर्माण के लिए काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने 2014 व 2017 में योगी जी को लोने का काम किया। जिसमें प्रधानमंत्री जी ने देश में स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया समेत कई योजनाओें के माध्यम से युवाओं की क्षमता व योग्यता को भारत के निर्माण में लगाने का मौका उपलब्ध कराकर उनकी अपेक्षाओं में खरे उतरने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश का नौजवान देश निर्माण के लिए मोदी जी-योगी जी के साथ चल रहा है और 2019 में फिर से युवा भारत ने मोदी जी व योगी जी का भारत निर्माण के लिए लाने का मन बना लिया है। इसी का डर सपा-बसपा-कांग्रेस को है कि अगर देश का आम नौजवान अगर राजनीति में आ गया। तो परिवारवाद की राजनीति करने वालों का भविष्य खतरे में पड़ जायेगा।
दूसरे सत्र को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘हम एक राष्ट्र-एक विचार के समर्थन में हैं। इससे हम पांच साल विकास पर ध्यान दे सकेंगे। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार इस बात के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की कोशिश कर रही है कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव हों। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यह बात कह चुके हैं।
आजादी के बाद शुरुआती सालों में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे। हालांकि, इसके लिए कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं थी। तकरीबन 15 साल तक विधानसभाओं के चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ चले लेकिन बाद में यह चक्र गड़बड़ा गया। अब एक बार फिर से दोनों चुनाव एक साथ कराने की बात चल रही है तो इसके फायदों को समझना प्रासंगिक है। लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे राजनीतिक स्थिरता आएगी। क्योंकि अगर किसी राज्य में कार्यकाल खत्म होने के पहले भी कोई सरकार गिर जाती है या फिर चुनाव के बाद किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता तो वहां आनन-फानन में नहीं बल्कि पहले से तय समय पर ही चुनाव होगा। इससे वहां राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी।

Comments (0)

युवा संसद के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ने का प्रयास

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के तत्वावधान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर क्लब में हुआ। युवा संसद को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि स्वतंत्र भारत के बाद का जेपी आंदोलन देश का सबसे बड़ा युवाओं के नेतृत्व वाला आंदोलन था। उससे भी बड़ा आंदोलन श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन रहा जिसमें भारत का हर युवा अग्रणी पँक्ति में खड़ा रहा, साथ ही में देश के हरेक गाँवो से आंदोलन चला और युवा जुड़ता गया। जब जब युवाओं के जनांदोलन में भागीदारी की बात होगी तब तब 2014 का आम चुनाव याद किया जाएगा क्योंकि युवाओं के सर पर नरेंद्र मोदी का जुनून था और उसी विश्वास ने ही उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाया। भारत के विकास में चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत के विकास में मुख्य बाधा है जिसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद भारतीय सेना दे रही है। दो सत्रों में सम्पन्न हुए युवा संसद की चर्चा में उन्होंने संसदीय समिति, उसके कार्यों तथा संसद से संबंधित पूछे गए युवाओं के प्रश्न सहित अनेकानेक समसामयिक और राजनीतिक जिज्ञासा का समाधान ही नहीं किया अपितु खुलकर संवाद भी स्थापित किया।श्री पांडेय ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार थी जिसमें जमीन से लेकर आकाश तक घोटाले ही घोटाले हुए थे। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से किसी के अंदर इतना साहस नहीं है कि कोई घोटाला करने का सोच भी सके जिसका ही परिणाम है कि मोदी जी के कैबिनेट में या योगी जी के कैबिनेट में एक भी घोटाले नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को धकेलकर नेता बनाने में लगी हुई है,कांग्रेस व सपा केवल परिवार की पार्टी है जबकि बसपा पॉकेट की। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र कैडर वाली पार्टी है जहाँ कार्यकर्ता भी कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस सभी दलों में किसी कार्यकर्ता में इतना साहस नहीं है कि वह अपने आप को सपा या बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का दावा कर सकें।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जिनमें क्षमता होगी निश्चित रूप से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के उच्च पदों पर संगठन के दायित्व का निर्वहन करने का अवसर प्राप्त होगा। सुभाष यदुवंश ने कहा की जो आज भारतीय जनता युवा मोर्चा है वही आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी में तब्दील होगी और आप युवाओं पर ही भारत का भविष्य टिका हुआ है। सुभाष यदुवंश ने युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि जो युवा राजनीति को बुरा मान कर उससे दूर भागते हैं वह कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की भागीदारी में अपना सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने किया तथा संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर,क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, आलोक सिंह विशेन पार्षद, रमेश सिंह, विश्वजीत सिंह आशू, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पवन यादव प्रदेश संयोजक संतोष जयसवाल, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता रितेश सिंह, मुकेश सिंह, अखिल देव, विद्यामणि, अमित राम त्रिपाठी, यज्ञ त्रिपाठी, मनमोहन सिंह,आशुतोष, कन्हैया, विवेकानंद, रानू शाही,हिमांशु श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Comments (0)

अहमदाबाद में होगा भाजपा महिला मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेंशन

Posted on 29 November 2018 by admin

लखनऊ 29 नवम्बर 2018, भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आगामी 21, 22 व 23 दिसम्बर को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी बैठक आज भाजपा मुख्यालय के माधव सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक को राष्ट्रीय एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी एवं महिला मोर्चा प्रभारी पूरा कपिल मिश्रा ने संबोधित किया। बैठक में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय भी उपस्थित थी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सुनीता बंसल ने बताया कि इस अधिवेशन में राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा संपूर्ण भारत के जिला स्तर तक नेतृत्व करने वाली बहनों को आमंत्रित किया गया है। आज इस बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को अंतिम प्रारूप दिया गया। पूजा कपिल ने बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महिला मोर्चा का पांचवा राष्ट्रीय अधिवेशन है, जो 10 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर को सायं 4 बजे अधिवेशन का उद्घाटन सत्र होगा तथा 22 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बहनों से संवाद करेंगे। 23 दिसम्बर को बहनों को स्टेच्यू आॅफ यूनिटी स्थल को देखने का भी अवसर मिलेगा। जहां लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 597 फीट ऊँची मूर्ति का दर्शन सभी बहनें कर सकेंगी।
इस अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकरी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष, महिला जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत-नगर पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न बोड्र्स एवं आयोग के अध्यक्ष, भाजपा की महिला राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहंेगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री अर्चना मिश्रा, रश्मि रावल, कल्पना तिवारी, उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, दीक्षा गंगवार, गिरिजा तिवारी, कमलेश कठेरिया, दुर्गेश नंदिनी, डा0 सीता राय, डा0 गोदावरी मिश्रा, नीरज वर्मा, प्रदेश मंत्री दिव्या पाण्डेय, नीतू सिंह, कृतिका अग्रवाल, मीना पाण्डेय, अरूणा यादव, विजय लक्ष्मी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल, अनीता त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव एवं पूनम द्विवेदी आदि बहने उपस्थित थी।

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बहुतायत गड़बड़ियां पायी गयी हैं

Posted on 28 November 2018 by admin

समाज, राज्य व सरकार को भ्रष्ट व अराजक बना चुकी योगी सकार अब मतदाता सूची से भी खेलने लगी है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दरम्यान राजनीतिक हित साधने के उद्देश्य से पुनरीक्षण कर्मचारियों पर न सिर्फ दबाव डाला जा रहा है बल्कि राजनीतिक निष्ठा को दृष्टि में रख जिलाधिकारियों व मतदान को प्रभावित करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश कांगे्रस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक(मुजफ्फराबाद, सहारनपुर) काजी इमरान मसूद ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की है। इस सम्बन्ध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठन प्रभारी श्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक, मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी, श्री पीयूष मिश्रा, श्री प्रदीप सिंह एवं डाॅ0 मंजू दीक्षित ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर तथ्य सहित कांग्रेस की आपत्तियां मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कियाः-
1. जनपद सहारनपुर में जिलाधिकारी गुजरात कैडर के हैं। गुजरात वर्तमान सरकार के निष्ठा का केन्द्र बना हुआ है। इस निष्ठा के परिणामस्वरूप जनपद सहारनपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण में बहुतायत गड़बड़ियां पायी गयी हैं।
2. सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर सं0 3 में 435 बूथ हैं जिसमें बूथ सं0 1 से लेकर 108 तक में एक ही समुदाय विशेष के बहुतायत लोगों का नाम न होना किस प्रकार संभव हो सकता है यह सोचनीय व निर्वाचन प्रणाली के लिए चिन्तनीय विषय है।
3. मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं पोलिंग एजेण्ट ने मिलकर जीवित मतदाताओं के नाम कटवा दिये हैं। मतदाता सूची से राजनीतिक दुष्प्रेरणावश नाम काटना भारतीय राजनीतिक मतदान व मतदान प्रक्रिया की शुचिता को प्रभावित करता है।
4. एक ही हैण्डराइटिंग में फार्म 7 भरकर एक विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार मतदाताओं के नाम काटे गये हैं। मतदाता सूची मतदान की नियामकीय सूची है इसमें किसी भी तरीके का अवैधानिक व नियम विरूद्ध छेड़छाड़ लोकतंत्र की बुनियाद केा हिलाने वाला साबित होगा। यह कार्य भारतीय राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रणाली व राजनीतिक प्रतिनिधित्व की भावना पर गंभीर अघात है।
5. लोगों को अपने पसंदीदा सरकार के चुनाव में अपने संदेश, आवाज और अपनी पीड़ाओं की अभिव्यक्ति से वंचित कर उनके नागरिक अधिकारों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है।
6. जनपद सहारनपुर की यह घटना मात्र एक बानगी भर है पूरी आशंका है कि सम्पूर्ण प्रदेश में गोपनीय तरीके से मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में मतदान को प्रभावित करने वाली गड़बड़ियां की जा रही हैं।
कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की सुरक्षा व जनविश्वास संरक्षण हेतु मतदान प्रक्रिया की हर स्तर पर शुचिता बहाल करने हेतु निर्वाचन आयोग से यह मांग करती है कि मतदान पुनरीक्षण प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग को रोक पूरे प्रदेश में पुनरीक्षण प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करे। साथ ही पुनरीक्षण की तिथि को बढ़ाया जाये और पूरे प्रदेश में जहां-जहां इस तरह की गड़बड़ियां की गयी हैं उसकी जांच कराकर मतदाता सूची दुरूस्त करायें।

Comments (0)

सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 28 November 2018 by admin

लखनऊ 28 नवम्बर 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज कहा कि पहले अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की नीति पर कार्य किया। अब सत्ता से बेदखल हो चुके सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल समाज को जाति, धर्म में बांटकर फिर से सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने समाज की विषमता को दूर करने के लिए कार्य किया है। मोदी-योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। डा0 शर्मा आज स्थानीय विश्वरैवया सभागार में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश ईकाई द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को संबोधित कर रहे थे। 10
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर, संत गाडगे के सिद्धांतो और विचारों का सम्मान करते हुए समाज से अगड़ा-पिछड़ा-ऊँचा-नीचा के भेदभाव को समाप्त कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने कहा था कि समाज का स्वर्णिम युग तब आयेगा जब देश के सर्वोच्च पदों पर दलित पिछड़े वर्ग के लोग बैठेगे। आज देश के सर्वोच्च पद पर अति दलित समाज के व्यक्ति और प्रधानमंत्री पद पर अति पिछड़ी जाति का व्यक्ति बैठकर पूरे देश के आमजन के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य कर रहे है।
डा0 शर्मा ने उपस्थित प्रतिनिधियों का आहवान करते हुए कहाकि वे अपने समाज को जागरूक करने में जुट जाये। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की सियासत और सत्ता की लालच में समाज में बिखराव पैदा करने के लिए फिर से सक्रिय हो गये है। उन्होंने कहा कांग्रेस पर एक ही परिवार का वर्चस्व रहा तभी तो जगजीवन राम सहित तमाम कई अन्य सम्मानित व योग्य लोगों को कांग्रेस ने उचित सम्मान व स्थान नहीं दिया। सपा-बसपा भी कांग्रेस का दूसरा स्वरूप है जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
डा0 शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए स्वच्छता अभियान में सभी से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता का अभियान देश में बड़े आंदोलन का रूप बन चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल साढ़े चार साल तक मोदी जी पर या भाजपा सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगा पाये अब वे कह रहे है कि मोदी जी ने काम नहीं किया। डा0 शर्मा ने कहा आजादी के बाद दलितों, पिछड़ो, वंचितों, शोषितो, गरीबों व समाज के सभी वर्गो के उत्थान व कल्याण के लिए सबसे ज्यादा काम मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में अपील की कि देश को विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने वाले माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। 081
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, विधायक बंबालाल दिवाकर, लाल बहादुर जी, दिनेश चैधरी, धनंजय कनौजिया, जयमंगल कनौजिया, संजीव दिवाकर, भगवती सागर, राजेश दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र कनौजिया, कार्यक्रम समन्वयक रामनरेश जी, महंत अशोक जी महराज सहित कई अन्य जनों ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित मोर्चे के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला व सह प्रभारी ओम प्रकाश जी भी उपस्थित थे।

Comments (0)

पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकानाएं दी

Posted on 27 November 2018 by admin

उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य जोन के संगठनात्मक चुनाव परिणाम आने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने नवनिर्वाचित सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकानाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री राजबब्बर जी ने कहा कि उ0प्र0 के आम नौजवान को राजनीति की मुख्य धारा में लाने हेतु हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने संगठन में पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया को लागू किया जिससे यह नौजवान निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से आशा एवं पूर्व विश्वास है कि श्री राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन पर चलकर कांग्रेस को सशक्त बनाने का काम करेंगे। उन्होने सकुशल चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु युवा कांग्रेस मध्य जोन के प्रभारी श्री श्रोत गुप्ता जी एवं भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव से जुड़े हुए पदाधिकारियों को बधाई दी है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि युवा कांग्रेस के मध्य जोन के आज आये चुनाव परिणाम के तहत युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष पद पर श्री दीपेश सिंह ‘दीपांकर’, उपाध्यक्ष पद पर श्री अखिलेश वर्मा, श्री मनोज पाठक, मो0 तौहीद, सुश्री वन्दना सिंह, महासचिव पद पर सुश्री आस्था तिवारी, श्री सोमेश सिंह चैहान, श्री ब्रजेश जौलिया, श्री हिमांशु शर्मा, श्री शिवम त्रिपाठी सहित लखनऊ के जिलाध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह बरनाला निर्वाचित हुए हैं।

Comments (0)

उ0प्र0 में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है

Posted on 27 November 2018 by admin

उ0प्र0 में कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट और पस्त,
अनिवासी मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों के चुनावों में व्यस्त।

उ0प्र0 में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है दिन पर दिन स्थिति बदहाल होती जा रही है लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जँू नहीं रेंग रही है। मुख्यमंत्री श्री आदित्नाथ जी व उनकी कैबिनेट जिन्होने उ0प्र0 के लिए शपथ ली थी एवं कानून व्यवस्था को सुधारने का वादा जनता से किया था लेकिन सच्चाई यह है कि उ0प्र0 के लिए काम करने के बजाय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी सहित पूरी सरकार दूसरे राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त है और दुष्परिणामस्वरूप उ0प्र0 में अपराधियों का बोलबाला है और वह सरकार के समानान्तर सरकार चला रहे हैं और सरकार के इकबाल को सीधे चुनौती दे रहे हैं दिनदहाड़े लूट, डकैती और लोगों की हत्या कर रहे हैं। 19 महीने की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी प्रशासनिक रूप में कानून व्यवस्था सहित हर मोर्चे पर असफल साबित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अब मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के 22 करोड़ लोगांे को संकट में न डालें उ0प्र0 को चला पाना मुख्यमंत्री जी के बस में नहीं है यदि थोड़ी भी नैतिकता आदित्यनाथ जी में बची हो तेा इस्तीफा दे दें और मठ वापस चले जायें।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आज जारी बयान में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज पुनः अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कानून को धता बताते हुए शामली जनपद में एक युवक को पुलिस की डायल 100 गाड़ी से खींचकर मारा पीटा गया और हत्या कर दी गयी। दूसरी तरफ पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही आखिर सरकार और पुलिस प्रशासन का इकबाल कहां है? दूसरी तरफ मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी दूसरे राज्यों में उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था की दुहाई का प्रचार कर रहे हैं।
श्री अवस्थी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े वादे और दावे किये थे लेकिन हकीकत यह है कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि राजधानी में मुख्यमंत्री आवास और शासन-प्रशासन की नाक के नीचे अतिसुरक्षित वेब माल के नजदीक गोली मार दी जाती है, पीड़ित महिलाएं जो मुख्यमंत्री जी से इन्साफ मांगने आती हैं उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है और उनकी हत्या कर दी जाती है, जेल अब अपराधियों के लिए सजा नहीं आरामगाह बन चुकी है जेल के अंदर अपराधी वसूली गैंग चलाकर ऐश फरमा रहे हैं और अन्दर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भेजकर सीधे सरकार के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं, जेल के अन्दर जन्मदिन मनाने का फोटो शेयर कर रहे हैं और अनिवासी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी आत्मुग्ध होकर कानून व्यवस्था के सकुशल होने के झूठे दावे कर रहे हैं।

Comments (0)

योगी सरकार द्वारा रामलीला मैदानों की चाहर दीवारी बनाने के निर्णय का स्वागत - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 27 November 2018 by admin

लखनऊ 27 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्णय कि सार्वजनिक रामलीला मैदानों के सुद्वढ़ीकरण, चाहर दीवारी का निर्माण तथा मैदानी रामलीला की कार्ययोजना लाने के निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने योगी सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला मैदानों की चाहरदीवारी बनाने को सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण बताया। योगी सरकार प्रदेश के सांसकृतिक विरासत के उत्थान के लिए प्रतिदिन नये आयाम छू रही है।
डा0 मिश्र ने कहा कि भारत की पहचान उसकी धर्म और संस्कृति के कारण है। श्री योगी जी की सरकार ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर रामलीला मैदानों का चिन्हीकरण कर 6-8 फीट ऊँची चाहर दीवारी बनाने का निर्णय लिया है। रामलीला मैदान में प्रवेश द्वार का नाम अयोध्या, चित्रकूट, मिथिला, जनकपुरी तथा पचंवटी किये जाने के निर्णय की सराहना की है। मैदान में छोटे-छोट मन्च बनाये जायेंगे। कलाकारों के लिए गीनरूम, स्टोर तथा शौचालय की व्यवस्था की जायेगी।
डा0 मिश्र ने कहा कि रामलीला मैदानांे में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रान्सफार्मर की भी व्यवस्था की जायेगी। योगी सरकार के प्रयास भगवान राम की लीलाओं का सजीव चित्रण है। रामलीला मैदान में वातावरण राम मय हो जाये, ऐसा प्रयास श्रीमान योगी जी की सरकार का है। डा0 मिश्र ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता द्वारा योगी सरकार के इन निर्णयों का स्वागत करती है।

Comments (0)

सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 27 November 2018 by admin

लखनऊ 27 नवम्बर 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता में रहते हुए कुछ का साथ कुछ का विकास करने वाले सत्ता से विदा हो गये। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए हो रही देरी के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मंदिर निर्माण के रास्ते में बाधा डालने का काम किया है। श्री मौर्य ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार व प्रदेश की योगी सरकार गरीब, शोषित और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित होकर सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। श्री मौर्य आज स्थानीय विश्वरेवरैया सभागार में पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।08
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने हमेशा समाज में फूट डालों और राज करो की नीति पर काम करते हुए समाज के सभी वर्गो का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया लेकिन उनके कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों के नेताओं में खुद को बड़ा हिन्दु बताने की होड़ लगी है। तुष्टिकरण की राजनीत कर सत्ता में वापसी का ख्वाब देखने वाले लोग अपनी हार के डर से भयभीत है। श्री मौर्य ने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लिए राम मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है न कि राजनीत का। उन्होंने कहा हम मंदिर निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध है। श्री मौर्य ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे है, लेकिन कोई अगर यह सोचता है कि वहां बाबर के नाम पर कोई निर्माण होगा तो ऐसा असंभव है।
श्री मौर्य ने कहा कि आज विपक्षी दल मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन की बात कर रहे है। बिना दुल्हे की विपक्षी दलों की बारात में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में रोज एक नया नाम सामने आ जाता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों, पिछड़ो, वंचितो का मसीहा बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू करने का काम मा0 मोदी जी ने किया। श्री मौर्य ने कहा मोदी-योगी की सरकारों ने गरीबों के कल्याण के लिए खजाने का मुहँ खोल दिया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों का वंदन अभिनंदन करते हुए कहा कि देश और राष्ट्रवाद की लड़ाई में आपकी बड़ी भूमिका रही है। आजादी की लड़ाई में आपके समाज के संघर्षो को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर दलित, पिछड़ा, अगड़ा सहित समाज के सभी वर्गो का समर्थन नहीं मिलता तो 2014 में लोकसभा चुनाव और फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इतनी बड़ी विजय नहीं मिलती। श्री मौर्य ने सभी का आहवाहन किया कि वे 2019 के चुनाव में पूरी जिम्मेदारी के साथ एक जुट होकर माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर सीट पर भाजपा को विजयी बनाने के लिए अभी से योजनापूर्वक कार्य में जुट जाये।
इसके पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर ने प्रतिनिधियों को उनके गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि हम लोग कभी भी न डरने वाली कौम का प्रतिनिधित्व करते है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए शिक्षित होने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और राजनैतिक क्षेत्र में सक्रियता समाज के उत्थान व विकास के लिए आवश्यक है। श्री सोनकर ने कहा भाजपा ने हमेशा हमारे समाज के कल्याण के लिए कार्य किया और हमारे समाज के लोगों को भरपूर सम्मान व प्रतिनिधित्व दिया। प्रदेश महामंत्री ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को आहवाहन किया कि वे ‘‘तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे न रहे’’ को ध्येय वाक्य मानकर राष्ट्रहित में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करने वाली भाजपा को मजबूत करने में अपना योगदान दे। श्री सोनकर ने कहा मोदी-योगी की सरकार गरीबों, दलितो, पिछड़ो, वंचितों, शोषितो के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दलांे ने सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है।
अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जागरूकता एक नये भारत के निर्माण की दिशा में दिन-रात कार्य कर रहे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा अब हम सबको यह समझना होगा कि आजादी के बाद कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दलों ने हमारे समाज का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया लेकिन हमारे कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। वहीं मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकारें हम सबके कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनका लाभ हम तक पहुंचे इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अपील की कि अभी से लोकसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाये और मा0 मोदी जी के खिलाफ गठबंधन कर रहे दलों का अपने मतों के माध्यम से जड़ से सफाया कर दें।
प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित मोर्चे के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि मा0 मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। आप सब अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मोदी-योगी सरकारों द्वारा जनकल्याण की दिशा में किये गये कार्यो से सभी को अवगत कराये।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश सह प्रभारी ओमप्रकाश जी, सांसद नीलम सोनकर व भोला सिंह सहित विधायक रवि सोनकर, पल्टूराम, अमर सिंह खटीक, बिजेन्द्र खटीक, दिनेश खटीक, राम नरेश, महेश सोनकर हरिनाथ, जितेन्द्र सोनकर, विनोद सोनकर, संतोष सोनकर, टिन्कू सोनकर, नरेन्द्र सोनकर, राजन सोनकर, रवि सोनकर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Comments (0)

पेंशन बहाली का मुद्दा

Posted on 27 November 2018 by admin

प्रधानमंत्री मोदी के पास भगोड़ों के लिए पैसा है लेकिन सरकारी कर्मचारी के लिए नहीं- सांसद संजय सिंह

पुरानी पेंशन बहाली की मांग की मांग को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलनों को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी दिल्ली राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति को बहाल करेगी | दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पास कराकर केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा इसके साथ ही गैर भाजपा शासित राज्यों के अपने समकक्षों को भी इसे लागू करने के लिए पत्र भेजा जायेगा |

यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बयान जारी कर कहा कि यदि कोई 40 दिन के लिए

भी विधायक, सांसद बन जाता है तो उसको जीवन भर पेंशन दी जाती है तो 40 साल तक सरकारी कर्मचारी रहे लोगों को पेंशन क्यों नहीं मिल सकती है ? उन्होंने कहा कि नइ पेंशन नीति में कर्मचारियों के लिए धोखे के सिवा कुछ भी नहीं है | भाजपा उधोगपतियों की पार्टी है इसलिय नइ पेंशन नीति से सरकार सिर्फ शेयर बाजार को फायदा पंहुचा रही है | नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी जैसे भगोड़ों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के पास पैसा है लेकिन सरकारी कर्मचारियों के लिए पैसा नहीं है | उन्होंने कहा कि शिक्षक, डाक्टर, इंजीनियर सहित सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है आम आदमी पार्टी उनके अधिकारों को दिलाने के लिय हमेशा संघर्ष करती रहेगी |

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी में काफी समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं यदि मुख्यमंत्री योगी चाहे तो यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सकता है | यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है विधानसभा में प्रस्ताव पास कराकर इसे यूपी में लागू किया जा सकता है | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पुरानी पेंशन लागू नहीं करेंगे क्योकि उनका रिमोट कंट्रोल देश पर हुकुमत करने वाले दो गुजरातियों के पास है

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in