Categorized | लखनऊ.

पेंशन बहाली का मुद्दा

Posted on 27 November 2018 by admin

प्रधानमंत्री मोदी के पास भगोड़ों के लिए पैसा है लेकिन सरकारी कर्मचारी के लिए नहीं- सांसद संजय सिंह

पुरानी पेंशन बहाली की मांग की मांग को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलनों को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी दिल्ली राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति को बहाल करेगी | दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पास कराकर केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा इसके साथ ही गैर भाजपा शासित राज्यों के अपने समकक्षों को भी इसे लागू करने के लिए पत्र भेजा जायेगा |

यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बयान जारी कर कहा कि यदि कोई 40 दिन के लिए

भी विधायक, सांसद बन जाता है तो उसको जीवन भर पेंशन दी जाती है तो 40 साल तक सरकारी कर्मचारी रहे लोगों को पेंशन क्यों नहीं मिल सकती है ? उन्होंने कहा कि नइ पेंशन नीति में कर्मचारियों के लिए धोखे के सिवा कुछ भी नहीं है | भाजपा उधोगपतियों की पार्टी है इसलिय नइ पेंशन नीति से सरकार सिर्फ शेयर बाजार को फायदा पंहुचा रही है | नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी जैसे भगोड़ों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के पास पैसा है लेकिन सरकारी कर्मचारियों के लिए पैसा नहीं है | उन्होंने कहा कि शिक्षक, डाक्टर, इंजीनियर सहित सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है आम आदमी पार्टी उनके अधिकारों को दिलाने के लिय हमेशा संघर्ष करती रहेगी |

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी में काफी समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं यदि मुख्यमंत्री योगी चाहे तो यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सकता है | यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है विधानसभा में प्रस्ताव पास कराकर इसे यूपी में लागू किया जा सकता है | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पुरानी पेंशन लागू नहीं करेंगे क्योकि उनका रिमोट कंट्रोल देश पर हुकुमत करने वाले दो गुजरातियों के पास है

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in