Archive | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 December 2018 by admin

लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल चित्रकूट में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय गांधी स्मृति-150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में चित्रकूट (कर्वी) में आयोजित पद यात्रा में सम्मिलित होंगे।

Comments (0)

किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित मोदी-योगी सरकार - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 01 December 2018 by admin

श्री अखिलेश बताएं सपा सरकार में उन्होंने किसानों के लिए क्या किया?
लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। भारतीय जनता पार्टी ने आज श्री अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि सपा सरकार में उन्होंने किसानों के लिए क्या किया? भजपा प्रवक्ता ने कहा कि बुन्देलखण्ड के किसानों का पलायन तथा गन्ना किसानों का बकाया, गन्ना, गेहूॅ, धान, किसानों को अपना उत्पाद विचैलियों के हाथ बेचने पर मजबूर करना जैसी अखिलेश सरकार की उपलब्धियां प्रदेश की सम्मानित जनता को स्मरण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाली की तरफ तेजी से बढ रहा है। उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार आने के बाद बुन्देलखण्ड के किसानों का पलायन पूरी तरह समाप्त हुआ है तथा सपा सरकार में घास की रोटी खाने पर मजबूर बुन्देलखण्ड के किसान अब समृद्धि की तरफ तेजी से अग्रसर है। योगी सरकार में किसानों की कर्जमाफी, धान, गेहूॅ, गन्ना, आलू, मक्का की खरीद सुनिश्चित की। तथा सिचाई के लिए बिजली, फसलों के लिए खाद, उपलब्ध कराया। 36 हजार करोड़ का किसानों का ऋणमोचन किया एवं सपा सरकार के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान उनके खाते में सीधे भुगतान किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों पर घड़ियाली-आंसू बहाने वाले विपक्ष को अधिकार ही नहीं है किसानों की बात करे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने के बाद किसान लगातार आर्थिक रूप से समृद्ध और उन्नति की तरफ अग्रसर है। भाजपा की राज्य सरकारों ने किसानों को खाद, बीज के साथ सिंचाई पर जो काम किया है, वह कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारें कल्पना भी नहीं कर सकतीं। उन्होनंे कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का कार्यक्रम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। परिणाम भी आने लगे हैं। मोदी जी की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खादों की उपलब्धता व सिंचाई सुविधाओं पर जोर देने के कार्यक्रम से खेती लाभकारी रही है। पर विपक्ष मुद्दा विहीन है, इसलिए कृत्रिम मुद्दे तैयार करता है और किसानों के आंदोलन का नाम देकर गैर कृषक तत्वों को जुटाकर डिजाइनर आंदोलन करवाता है। उन्होंने कहा किसान इन दलों को उत्तर देता है। कांग्रेस ने पिछले साल मध्यप्रदेश और दिल्ली में फाइवस्टार सुविधाओं का भोग कर रहे लोगों को जुटाकर किसान आंदोलन के नाम पर हिंसा फैलायी थी और झूठ की खेती करनी चाही थी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा सरकारों ने पहले तो चीनी मिल बेंच डाली तथा श्रीमान अखिलेश यादव बतायें कि जिनके साथ वह खडे थे उनसे स्वामीनाथन रिपोर्ट क्यों नही लागू करायें? मिल मालिकों से मिलकर गन्ना खरीद ठप कराकर और भुगतान दिलाने में विफल रहकर किसानों को बर्बाद किया। यह है इनका दोहरा चरित्र भाजपा की सरकारें जिन राज्यों में हैं, वहां जाकर किसानों की अच्छी स्थिति देखिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मोदी जी की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और सिंचाई योजना से किसान जितने चार साल में लाभान्वित हुए हैं, उतने इन दलों के 60 साल के शासन में नहीं हुए। इसके अतिरिक्त मोदी जी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के सबसे महत्वपूर्ण बिंदु लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया। दशकों से किसान इस मांग को पूरा करने के लिए कह रहे थे, लेकिन यूपीए सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। दूसरी सबसे बड़ी सुविधा मोदी सरकार ने किसानों की उपज को बाजार दिलाने की पहल करके दी है। ईकृनाम पोर्टल के माध्यम से किसान देश के किसी बाजार में अपनी फसल ऊंचे दामों पर इस पोर्टल के माध्यम से बेच रहा है।
इसके अतिरिक्त मोदी सरकार ने ई-रकम पोर्टल शुरू करके किसानों को अपनी उपज आॅनलाइन बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी है। एग्री उड़ान के माध्यम से कृषि में नवोन्मेष व उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। साथ ही देश में शीतगृहों की शृखंला तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनके लिए डेयरी प्रोत्साहन कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। किसानों की समृद्धि किस तरह बढ़ रही है, इसे भारत में पिछले चार सालों में अनाजों के उत्पादन में रिकार्ड वृद्धि को श्री अखिलेश यादव जी देख सकते है।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी यदि देश के कृषि उत्पाद कें आंकडें देखें तो उन्हें स्पष्ट हो जायेगा। 2017-18 में चावल गेहूं उत्पादन ने पिछला सारा रिकार्ड तोड़त्े हुए 99.70 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। इस अवधि में गन्ना उत्पादन रिकार्ड तोड़ते हुए 379.90 मीट्रिक टन पहुंच गयी। जबकि दालों के उत्पादन 9.07 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 25.23 मीट्रिक टन रही। यदि देश का किसान परेशान है तो अनाज का उत्पादन रिकार्ड कैसे टूट रहा है? यदि अनाज का उत्पादन बढ़ रहा है तो इसका सीधा अर्थ है किसान सुखी व समृद्ध हो रहा है। 2018-19 में अनुमान है कि भारत में अनाज उत्पादन 284.83 मिलियन टन के रिकार्ड को पार कर जाएगा।

Comments (0)

पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं प्रारम्भ

Posted on 01 December 2018 by admin

लखनऊ 01 दिसम्बर 2018। महत्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने आज से पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं प्रारम्भ की। पार्टी द्वारा गांव-गांव शहर-शहर में आज से शुरू की गई पद यात्राओं का जनता ने जगह-जगह पर स्वागत कर अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया और मोदी जी- योगी जी के नेतृत्व मंे भाजपा सरकारों द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो की सराहना की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज बांदा सदर विधानसभा के बिलगांव ग्राम में पद यात्रा का शुभ आरम्भ किया। पद यात्रा का शुभारम्भ करते हुए पार्टी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंवाद का बड़ा महत्व है। इसी जनसंवाद को कायम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आज से 15 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में गांव-गांव शहर-शहर सभी मोहल्लों में पद यात्रा करेगें। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के ‘गांधी‘ टाइटिल का उपयोग करने वाले कांग्रेसियों ने गांधी जी के विचारों को कब का छोड़ दिया। उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस को एक दूसरे का पूरक बताते हुए इन्हें देश और समाज के लिए घातक बताया। photo-m-n-panday-1
डाॅ. पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या ऐसे ही समाजवाद की कल्पना लोहिया जी ने की थी जिसमें मिस्टर क्लीन बने रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता में रहते हुए गरीबों को छत देने के बजाय अपने ऐशो आराम की चिन्ता की क्योंकि वे जानते थे कि उनकी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और अपराधियों के संरक्षण के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी इसलिए सत्ता में रहते ही अपनी भविष्य की भोगविलासता का भी प्रबन्ध कर ले। ऐसे लोगों को बाद में जब बंगला खाली करना पडा तो भी उनके अन्दर से इटली की टोटियों का मोह नहीं छूटा। उन्होंने कहा कि जिन लांेगो के वोट से सपा-बसपा-कांग्रेस ने सत्ता हासिल की सत्ता में आते ही उन्ही लोंगो को भगवान भरोसे छोड़ दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता में आते ही माननीय मोदी जी ने गांव, गरीब, किसान नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी का आवाह्न करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबन्धन के खिलाफ जनता और हमारा गठबन्धन विजयी होगा।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि आज से शुरू हुई पद यात्रा का कार्यक्रम 15 दिसम्बर तक चलेगा। पद यात्रा के पहले दिन ही मिले जनता के आपार समर्थन और साथ ने पद यात्रा को जनयात्रा में बदल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी ने बताया कि आज सभी 403 विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छः अलग-अलग टोलियां बनाकर पद यात्रा प्रारम्भ की ।
पार्टी द्वारा आज से शुरू की गई पद यात्रा कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय बांदा में जबकि केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, सत्यपाल सिंह बागपत व श्रीमती कृष्णाराज शाहजहांपुर, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा नोयडा में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि राजधानी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य, आशुतोष टण्डन गोपाल लखनऊ पूर्व, श्रीमती रीता बहुगुणा लखनऊ कैण्ट, मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व राज्यमंत्री स्वाती सिंह सरोजनीनगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी व सुरेश श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रामपुर, अशोक कटारिया बदायूं, पंकज सिंह नोयडा, शलिल विश्नोई कानपुर व नीलिमा कटियार कल्याणपुर में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह महराजगंज, संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर, बी.एल. वर्मा आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने सुल्तानपुर, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोण्डा, अमरपाल मौर्य सरोजनी नगर, संतोष सिंह बलरामपुर, कामेश्वर सिंह, धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़, डाॅ. चन्द्रमोहन रामपुर, रमाशंकर कठेरिया, आगरा एवं प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा, राजेश अग्रवाल बरेली, सत्यदेव पचैरी गोबिन्द नगर, स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना, मुकुट बिहारी वर्मा कैसरगंज, स्वतंत्रदेव सिंह तरबगंज, चैधरी भूपेन्द्र सिंह बिल्लारी, धर्मपाल सिंह आंवला, सुरेश सिंह राणा मुजफ्फरनगर, जयप्रकाश निषाद रूद्रपुर, नीलकण्ठ तिवारी बनारस, सुरेश पासी अमेठी, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष बीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर सिधौली, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सीतापुर, सांसद प्रियंका रावत बाराबंकी में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज से शुरू हुई पद यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक व मंत्रीगण अलग-अलग विधानसभाओं में सम्मिलित हुए।

Comments (0)

किसान बेहद परेशान हैं

Posted on 01 December 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान भाजपा सरकार के धोखे सेे बुरी तरह शिकार हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नवम्बर के अंत तक चीनी मिलों में पेराई शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अभी सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई है। समय से चीनी मिलें न चलने से खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसान बेहद परेशान हैं।
एक वर्ष के भीतर लागत में भारी बढ़ोत्तरी होने के बावजूद गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी न होने से किसान हताश है। सिंचाई के लिए डीजल में 28 प्रतिशत, विद्युत दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत, डीएपी में 10 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने से गन्ने के लागत मूल्य में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन भाजपा सरकार नेे वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है।
गन्ना शोध केन्द्र, शाहजहांपुर के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ने की लागत मूल्य में 08 रूपया प्रति कुंतल वृद्धि हुई है तथा लागत मूल्य 297 रूपया प्रति कुंतल हो गया है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते 50 लाख गन्ना किसानों को करोड़ों रूपये की क्षति उठानी पड़ी हैं।
भाजपा सरकार ने दिखावे और किसानों को बहकाने के लिए 44 चीनी मिलों को 2619 करोड़ रूपए के साफ्ट लोन का भुगतान किया है। किसानों को इससे कोई फायदा पहुंचने वाला नहीं है। सच तो यही है कि भाजपा को किसानों की नहीं चीनी मिल मालिकों के हितों की चिंता है। उसकी नीतियां ही पूंजी घरानों की पक्षपाती हैं। चीनी मिल मालिकों ने राज्य सरकार के निर्देशों को बार-बार ठेंगा दिखाया है फिर भी भाजपा सरकार उन्हीं के मान मनौव्वल पर तुली है। किसानों का यह आक्रोश सन् 2019 में भाजपा के खिलाफ विस्फोट का रूप ले लेगा, जिसमें भाजपा नहीं बच पायेगी।

Comments (0)

पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया

Posted on 01 December 2018 by admin

उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी द्वारा भगवान हनुमान जी को दलित जाति का घोषित करने के पश्चात दलित उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री राजबहादुर पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन के नेतृत्व में श्री हनुमान मंदिर, हजरतगंज में जाकर पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर सहित समिति के पदाधिकारियों ने इसके पश्चात उ0प्र0 के मुख्यमंत्री से यह मांग की कि जितने भी हनुमान जी के मंदिर हैं वहां के प्रबन्ध तन्त्र में दलितों की भागीदारी सुनिश्चित करें एवं दलित पुजारियों की नियुक्ति की घोषणा भी करें। यह समिति इस तरह के कार्यक्रम अनवरत जारी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही साथ केन्द्र की भाजपा सरकार के एसटी आयोग के चेयरमैन ने भी अपनी घोषणा में यह बात स्वीकार की है कि भगवान हनुमान जी दलित हैं।
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर, श्री विजय बहादुर, डा0 लालती देवी, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री सुरजीत सिंह बरनाला, श्री हरिओम कठेरिया, श्रीमती सुनीता रावत, श्री प्रदीप कनौजिया, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सरलेस रावत, श्री वीषम सिंह, श्री धर्मेन्द्र रावत सोनू, श्री अशोक कुमार, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री होरीलाल, श्री सचिन रावत, श्री रंजीत रावत, श्री इन्द्रजीत, श्री अवनीश कुमार, श्री अभिषेक प्रकाश, श्री हेमराज, श्री रामसुमिरन, श्री माता प्रसाद रावत, श्री प्रभाकान्त, श्री अनिल सूरी सहित सैंकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लेाग मौजूद रहे।

Comments (0)

वीर सेनानी (सेवानिवृत्त सैनिक) रैली का आयोजन

Posted on 01 December 2018 by admin

1. वीर सेनानी (सेवानिवृत्त सैनिक) रैली का आयोजन दिनांक 09 दिसंबर 2018 को हाथी मैदान, झांसी में किया जा रहा है | यह क्षेत्र भारतीय सेना में भर्ती होने की परम्परा का मुख्य आधार रहा है | इसलिए यह स्थान वीरों की मातृभूमी रही है | जिसमें सशस्त्र सेना के विभिन्न सेवानिवृत सैनिकों और वीरता पुरुष्कार विजेताओं ने निस्वार्थ भाव से वतन की हिफाजत करने में अहम भुमिका निभाई है |

2. रैली सेना की तरफ से सेवानिवृत सेनानीयों और वीर नारियों तक पहुँचने का एक अथक प्रयास रहेगा। हमारा उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों को सेना की तरफ से सेवानिवृती के बाद मिलने वाली हर संभव मदद से अवगत कराना है | इस रैली में झाँसी, जालोन, ऊरई, महोबा, हमीरपुर और बाँदा जिले शामिल हैं | इस रैली में बडी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक, वीर नारियाँ और उनके आश्रित भाग लेंगे | वीर सेनानी रैली झाँसी में 09 दिसम्बर 2018 को प्रातः 09:00 बजे प्रारंभ होगी जिसमें शिकायत-समाधान स्टाल स्थापित किये जायेंगे जो शीघ्र शिकायत का समाधान करेंगे |

3. रैली का उद्देश्य “भूतपूर्व सैनिक, देश की शान, इनका सम्मान, स्वयं का सम्मान” है । रैली का मुद्दा पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण करना, मेडिकल देखरेख, सेवानिवृत सहायक स्वस्थ योजना (ई सी एच एस ) कार्ड, सी एस डी कार्ड और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर सेवानिवृत्त दस्तावेज तथा जमीनी विवाद की समस्या का निवारण करना है | सेना की तरफ से रैली में आने वालो के लिए मेडिकल कैम्प भी स्थापित किया जाएगा | वर्ष 2018 भारतीय थल सेना द्वारा “विकलांग सैनिक वर्ष “ के रूप में मनाया जा रहा है और इसी सम्बन्ध में असक्षम सैनिकों को गतिशील उपकरण भेंट किये जायेंगे, जैसे मोडिफाइड स्कूटर, व्हील चेयर्स, ट्राईसाईकिल, स्टेप अडजस्टेबल वाकर इत्यादी | यह रैली हमारे पुराने स्थायी और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए उपयोगी मंच रहेगा जो अपना निश्चित लक्ष्य “सम्मान, सेहत, सहूलियत और सहायता को प्राप्त करेगा |”

Comments (0)

सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 30 November 2018 by admin

लखनऊ 30 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अपनी भोग विलासिता के लिए सत्ता सुख से वंचित लोग अब माननीय प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी जी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे है। उन्होंने कहा भाजपा का जनता से गठबंधन है इसलिए कोई कितने भी गठबंधन क्यों न कर ले लेकिन मोदी जी को कोई भी ताकत फिर से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सत्ता की बागडोर संभालते ही मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों, वंचितों, शोषितो, अनुसूचितों सहित गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी वर्गो के लोगों की जीवन शैली में बदलाव लाने के संकल्प के साथ कार्य करना शुरू किया और कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है। डा0 पाण्डेय आज पार्टी की अनुसूचित मोर्चे द्वारा स्थानीय विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी भी उपस्थित थे। 041
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महाऋषि बाल्मीकि को आदि कवि बताते हुए उनका स्मरण किया और कहा कि महाऋषि बाल्मीकि महान विद्धान और ज्ञाता थे, उन्होंने सृष्टि के पहले श्लोक की रचना की थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का तो उपयोग किया लेकिन उनके विचारों को नहीं अपनाया। कांग्रेस महात्मा गांधी जी के विचारों को कब का छोड़ दिया, इसके विपरीत मा0 मोदी जी ने गांधी जी के दिखाये रास्ते पर चलते हुए स्वच्छता को पूरे देश में एक आंदोलन का स्वरूप दे दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दलों ने गरीबों के नाम पर गरीबी हटाने का नारा देकर सरकारें तो बनाई लेकिन इन गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आये इसके लिए कोई कार्य नहीं किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा जैसे दल कांग्रेस के पद चिन्हों पर चलते हुए परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दल-दल में फंस गई। उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि क्या लोहिया जी ने यहीं सिद्धांत और आदर्श दिया था कि मुलायम अपने ही परिवार के 67 से भी अधिक लोगों को विभिन्न पदों पर बिठाकर शासन सत्ता का सुख भोगते रहे। बसपा ने भी आम्बेडकर के सिद्धान्तों को तिलाजंलि दे दी।111
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पिछड़ो, दलितो, शोषित वंचितो, गरीबो, किसान सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले ही देश की सवा सौ करोड़ जनता ने मा0 नरेन्द्र मोदी जी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाकर लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनवाई। आप सब एक बार फिर से एकजुट होकर मा0 नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 73$ के नारे के साथ पूरे प्रदेश में सक्रिय होकर भाजपा के 73 से भी अधिक सांसदों को विजयी बनाने का काम करें।
अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित गरीबों के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू कर आमजन के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दलों ने चाहे अनुसूचित जाति के लोग हो या किसी अन्य वर्ग के सभी का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के लिए किया। भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने अपील की कि मा0 मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सबको अभी से एकजुट होकर काम करना होगा।
कार्यक्रम के संयोजक विधायक अनूप प्रधान बाल्मीकि ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझकर इस्तेमाल करने वाले सपा-बसपा और कांगे्रस जैसे दल हाशिये पर है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए ईमानदारी से यदि किसी सरकार ने काम किया तो व केन्द्र की मोदी सरकार है।
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को विधायक अनूप प्रधान बाल्मीकि, राजवीर दिलेर, प्रमोद उठवाल, मुकेश आर्य, मंजू दिलेर, निर्मल, उर्मिला चंदेल, राजीव वाल्मीकि, श्यामलाल वाल्मीकि, राम सिंह वाल्मीकि, राम नरेश पासवान, ओम प्रकाश, अशोक वर्मा, अमृत वाल्मीकि, अजय सिंह कोरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित मोर्चे के प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थित थे।

Comments (0)

पदयात्रा कार्यक्रम

Posted on 30 November 2018 by admin

लखनऊ 30 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी जी की 150वीं जंयती के उपलक्ष्य में कल से पूरे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल बांदा विधानसभा के गांव बिलगांव से पदयात्रा अभियान का शुभारम्भ करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चलने वाले पदयात्रा के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मंत्रीगण सम्मलित होंगे। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं में 150 किमी. की पदयात्रा होगी। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 25 कार्यकर्ताओं की कुल 6 टोलियां बनाई जायेगी। पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता होगी। विधानसभा स्तर पर निकलने वाली सभी 6 पदयात्राओं का शुभारम्भ किसी एक स्थान से होगा तथा समापन भी किसी एक स्थान पर होगा।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि एक दिन में एक टोली दो से तीन गांवों की पदयात्रा करेगी। टोली गांवों में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त लाभार्थियों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करेगी। तथा चैपालों के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा जनता के बीच करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड़ो तथा ग्रामीण अंचल के हर गांव में पहुंचकर आमजन को मोदी-योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों से अवगत करायेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बांदा सदर विधानसभा के ग्राम बिलगांव से पदयात्रा का शुभारम्भ करेंगे। राजधानी लखनऊ में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’ व जयपाल सिंह लखनऊ पूर्व, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व सुरेश श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम, श्रीमती जयदेवी मलिहाबाद सु0, अविनाश त्रिवेदी बक्शी का तालाब, नीरज बोरा लखनऊ उत्तर, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कैसरगंज, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल बहराइच, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षवरलाल गौड़ कुर्सी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य व राज्यमंत्री स्वाति सिंह सरोजनी नगर विधानसभा, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह तरबगंज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया सरैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गौरा विधानसभा गोण्डा, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी मिश्रिख, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर सिधौली विधानसभा में आयोजित पद यात्रा में सम्मलित होंगे।
जबकि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक रामपुर, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह नोएडा, मंत्री चेतन चैहान नौगांव सादात, मंत्री भूपेन्द्र चैधरी बिलाई, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, मंत्री बलदेव ओलख व प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन बिलासपुर, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी सहारनपुर नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम सहारनपुर देहात व मंत्री सुरेश राणा थाना भवन, प्रदेश विधानसभा में पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय बिधूना, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह हुसैनगंज, श्रीमती अर्चना पाण्डेय छिबरामऊ, सत्यदेव पचैरी गोविन्द नगर, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर, मंत्री सतीश महाना महराजपुर, पिछड़ा वित्त आयोग के अध्यक्ष बाबूराम निषाद शीशामऊ, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल कायमगंज व सुब्रत पाठक बबीना विधानसभा में आयोजित पद यात्रा में सम्मलित होंगे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, राम शंकर कठेरिया आगरा उत्तर, मंत्री संदीप सिंह अतरौली, एसपी सिंह बघेल टूण्डला, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता व श्रीकांत शर्मा मथुरा व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल बहेड़ी तथा बी.एल. वर्मा आगरा दक्षिण, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति कोल, श्रीमता अंजूला महौर इग्लास विधानसभा में आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही पत्थरदेवा, मंत्री जय प्रकाश निषाद रूद्रपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती सदर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी अतरौलिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा बरहज, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना, दारा सिंह चैहान मधुबन, प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह महराजगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डा0 धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह मऊ सदर विधानसभा में आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। जबकि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम, नंद कुमार नंदी इलाहाबाद दक्षिण, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य व मंत्री गिरीश यादव जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर बाबागंज, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय सकलडीहा, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह पट्टी, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व मंत्री अनिल राजभर शिवपुर विधानसभा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र महेश श्रीवास्तव वाराणसी कैण्ट विधानसभा में आयोजित पद यात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। पार्टी के अन्य पदाधिकारी विधायक, सांसद व मंत्रीगण भी अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

Comments (0)

सूचना विभाग के नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा दिव्यांगजनों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Posted on 30 November 2018 by admin

लखनऊ: 30 नवम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रदेश के दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु संचालित दिव्यांगजन पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, यू.डी.आई.डी. दुकान निर्माण योजना तथा शल्य चिकित्सा अनुदान सुविधा का जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सूचना निदेशक, श्री शिशिर द्वारा आज यहां सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया।img
इस अवसर पर सूचना निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन तक उनके लिए संचालित योजनाओं को पहुंचाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त करने हेतु कटिबद्ध है। दिव्यांगों के साथ हमें इनसे जुड़े व्यक्तियों को भी जागरूक करना होगा, ताकि दिव्यांगों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए 56 जनपदों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। जिन जनपदों में नुक्कड़ नाटक होने हंै, उनमें मैनपुरी, मथुरा, एटा, कासगंज, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हरदोई, सीतापुर, खीरी, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बागपत, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, सम्भल, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, फर्रूखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं बहराइच शामिल हंै। ये नुक्कड़ नाटक प्रत्येक जनपद में 01 दिसम्बर, 2018 से 10 दिसम्बर, 2018 तक आयोजित किये जाएँगे।

Comments (0)

अयोध्या शोध संस्थान के लिए 162.50 लाख रूपये मंजूर

Posted on 30 November 2018 by admin

लखनऊः 30 नवम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या शोध संस्थान के लिए 162.50 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में संस्कृति विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in