Categorized | लखनऊ.

सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 30 November 2018 by admin

लखनऊ 30 नवम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अपनी भोग विलासिता के लिए सत्ता सुख से वंचित लोग अब माननीय प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी जी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे है। उन्होंने कहा भाजपा का जनता से गठबंधन है इसलिए कोई कितने भी गठबंधन क्यों न कर ले लेकिन मोदी जी को कोई भी ताकत फिर से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सत्ता की बागडोर संभालते ही मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों, वंचितों, शोषितो, अनुसूचितों सहित गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी वर्गो के लोगों की जीवन शैली में बदलाव लाने के संकल्प के साथ कार्य करना शुरू किया और कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है। डा0 पाण्डेय आज पार्टी की अनुसूचित मोर्चे द्वारा स्थानीय विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी भी उपस्थित थे। 041
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महाऋषि बाल्मीकि को आदि कवि बताते हुए उनका स्मरण किया और कहा कि महाऋषि बाल्मीकि महान विद्धान और ज्ञाता थे, उन्होंने सृष्टि के पहले श्लोक की रचना की थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का तो उपयोग किया लेकिन उनके विचारों को नहीं अपनाया। कांग्रेस महात्मा गांधी जी के विचारों को कब का छोड़ दिया, इसके विपरीत मा0 मोदी जी ने गांधी जी के दिखाये रास्ते पर चलते हुए स्वच्छता को पूरे देश में एक आंदोलन का स्वरूप दे दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दलों ने गरीबों के नाम पर गरीबी हटाने का नारा देकर सरकारें तो बनाई लेकिन इन गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आये इसके लिए कोई कार्य नहीं किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा जैसे दल कांग्रेस के पद चिन्हों पर चलते हुए परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दल-दल में फंस गई। उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि क्या लोहिया जी ने यहीं सिद्धांत और आदर्श दिया था कि मुलायम अपने ही परिवार के 67 से भी अधिक लोगों को विभिन्न पदों पर बिठाकर शासन सत्ता का सुख भोगते रहे। बसपा ने भी आम्बेडकर के सिद्धान्तों को तिलाजंलि दे दी।111
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पिछड़ो, दलितो, शोषित वंचितो, गरीबो, किसान सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले ही देश की सवा सौ करोड़ जनता ने मा0 नरेन्द्र मोदी जी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाकर लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनवाई। आप सब एक बार फिर से एकजुट होकर मा0 नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 73$ के नारे के साथ पूरे प्रदेश में सक्रिय होकर भाजपा के 73 से भी अधिक सांसदों को विजयी बनाने का काम करें।
अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित गरीबों के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू कर आमजन के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। सपा-बसपा और कांग्रेस जैसे दलों ने चाहे अनुसूचित जाति के लोग हो या किसी अन्य वर्ग के सभी का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के लिए किया। भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने अपील की कि मा0 मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सबको अभी से एकजुट होकर काम करना होगा।
कार्यक्रम के संयोजक विधायक अनूप प्रधान बाल्मीकि ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझकर इस्तेमाल करने वाले सपा-बसपा और कांगे्रस जैसे दल हाशिये पर है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए ईमानदारी से यदि किसी सरकार ने काम किया तो व केन्द्र की मोदी सरकार है।
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को विधायक अनूप प्रधान बाल्मीकि, राजवीर दिलेर, प्रमोद उठवाल, मुकेश आर्य, मंजू दिलेर, निर्मल, उर्मिला चंदेल, राजीव वाल्मीकि, श्यामलाल वाल्मीकि, राम सिंह वाल्मीकि, राम नरेश पासवान, ओम प्रकाश, अशोक वर्मा, अमृत वाल्मीकि, अजय सिंह कोरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित मोर्चे के प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in