Categorized | लखनऊ.

सूचना विभाग के नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा दिव्यांगजनों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Posted on 30 November 2018 by admin

लखनऊ: 30 नवम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रदेश के दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु संचालित दिव्यांगजन पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, यू.डी.आई.डी. दुकान निर्माण योजना तथा शल्य चिकित्सा अनुदान सुविधा का जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सूचना निदेशक, श्री शिशिर द्वारा आज यहां सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया।img
इस अवसर पर सूचना निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन तक उनके लिए संचालित योजनाओं को पहुंचाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त करने हेतु कटिबद्ध है। दिव्यांगों के साथ हमें इनसे जुड़े व्यक्तियों को भी जागरूक करना होगा, ताकि दिव्यांगों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए 56 जनपदों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा। जिन जनपदों में नुक्कड़ नाटक होने हंै, उनमें मैनपुरी, मथुरा, एटा, कासगंज, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हरदोई, सीतापुर, खीरी, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बागपत, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, सम्भल, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, फर्रूखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं बहराइच शामिल हंै। ये नुक्कड़ नाटक प्रत्येक जनपद में 01 दिसम्बर, 2018 से 10 दिसम्बर, 2018 तक आयोजित किये जाएँगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in